Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में बमनुमा चीज मिलने की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में बमनुमा चीज मिलने की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक के मामले में बीते दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं आज सुबह शेखे गांव के पास बमनुमा चीज मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

    जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुबह नशा छुड़ाओं के पास पहुंच कर छानबीन की है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के तार भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आज पुलिस पहुंची और वहां से बमनुमा चीज को बरामद किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलीजेंस पुलिस ने देर रात दसुहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कपूरथला के सुभानपुर से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं।

     

  • Punjab News: 25000 रिश्वत लेते SHO को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 25000 रिश्वत लेते SHO को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान फिरोजपुर के ममदोट थाने में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर अभिनव चौहान को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी देते राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुरिंदर सिंह द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी ने एक आम झगड़े के निपटारे के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की है, लेकिन वह इस रिश्वत को देने के लिए तैयार नहीं था। इस शिकायत की प्राथमिक पुष्टि के बाद फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 पंजाब के थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Punjab News: Maharaja Ranjit Singh Preparatory Institute के 26 कैडेटों का NDA के लिए चयन

    Punjab News: Maharaja Ranjit Singh Preparatory Institute के 26 कैडेटों का NDA के लिए चयन

    10 कैडेटों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-100 में स्थान पाया

    चंडीगढ़ः महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर (मोहाली) के 26 और कैडेटों ने जून 2025 में शुरू होने वाले नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) -154 कोर्स के लिए यूपीएससी ऑल इंडिया मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। पटियाला के कैडेट आर्यन सोफ्थ ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 9वां रैंक प्राप्त किया है, जबकि संस्थान के 10 कैडेटों ने मेरिट के टॉप-100 में स्थान प्राप्त किया है। इस संस्थान के 34 कैडेटों ने जिन्होंने एनडीए-154 कोर्स के लिए लिखित परीक्षा पास की थी, में से 26 कैडेटों ने एसएसबी पास कर लिया है। अब यह कैडेट अपने जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। आर्यन सोफ्थ के अलावा मेरिट पोजीशनों हासिल करने वाले 25 कैडेटों में अनहद सिंह खाटूमरिया, मोहनप्रीत सिंह, अरमानवीर सिंह अधी, भास्कर जैन, मनजोत सिंह, निमित सोनी, हरकंवल सिंह, उधेबीर सिंह नंदा, प्रजवीर सिंह, अदित्य मिश्रा, रणबीर सिंह, इश्मीत सिंह, ईशान शर्मा, समरवीर सिंह हीर, बलराज सिंह हीरा, अभय प्रताप सिंह ढिल्लों, भूवन धीमान, हरमनप्रीत सिंह, साहिब सिंह ढालिवाल, दिवांशू संधू (सभी इस संस्थान के 13वें कोर्स से) और भाविक कांसल, गुरवंशबीर सिंह, ओजस गैणत, शिवेन तायल और गगनदीप सिंह (सभी 12वें कोर्स से) शामिल हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ये कैडेट पंजाब का मान हैं। उन्होंने कैडेट गुनजोत सिंह (संस्थान के 7वें कोर्स से) और कैडेट आर्यन दत्त (8वें कोर्स) को शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) 64वें कोर्स के लिए चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (ओ.टी.ए.) के लिए उनकी चयन पर बधाई दी। कैडेट गुनजोत पटियाला जिले का निवासी है और उसके पिता थापर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं, जबकि कैडेट आर्यन दत्त एसएएस नगर जिले से संबंधित है और उसके पिता भारतीय जल सेना में कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कहा कि जून 2025 में शुरू होने वाले एनडीए-154 कोर्स के लिए इस संस्थान के सबसे अधिक कैडेट शामिल हुए हैं। संस्थान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 255 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हुए हैं और संस्थान के 170 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमिशंड ऑफिसर बने हैं।
  • नाबालिग रेप पीड़िता ने किया Suicide, हिरासत में आरोपी

    नाबालिग रेप पीड़िता ने किया Suicide, हिरासत में आरोपी

    जोधपुरः रेप पीड़िता नाबालिग ने तेजाब पीकर सुसाइड कर लिया। मथुरादास माथुर MDM अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने रेप और सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। जांच के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    पीड़ित के शव को MDM अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम होगा। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में नाबालिग की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को मिलने अपने घर बुलाया और उससे रेप किया। जब परिजनों ने युवक के घर वालों को शिकायत दी तो आरोपी युवक ने पीड़िता से दोस्ती तोड़ने के मैसेज भेजे। इससे आहत होकर नाबालिग पीड़िता ने तेजाब पी लिया। इसके बाद परिजन उसे MDM अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्ली : म्यांमार में रविवार 13 अप्रैल, 2025 की सुबह-सुबह एक बार फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत में लोग घर छोड़कर भाग निकले। बता दें कि हाल ही में यहां आए भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई थी, जिसमें तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, म्यांमार में 13 अप्रैल 2025 की सुबह 07:54 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रविवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मैग्नीट्यूड मापी गई है। गनीमत रही कि  किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में ही था।

  • Asthma मरीजों के लिए लाभदायक है ये 5 चीजें, मजबूत होगें फेफड़े

    Asthma मरीजों के लिए लाभदायक है ये 5 चीजें, मजबूत होगें फेफड़े

    Health: अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो फेफड़ों को प्रभावित करती है और सांस की तकलीफ का कारण बनती है। अस्थमा के मरीजों के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन फेफड़ों को मजबूत करने और सांस को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यहां पांच ऐसी चीजें हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं:

    1. शहद (Honey)

    शहद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह श्वसन प्रणाली को शांत करने में मदद करता है और बलगम को कम करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। शहद को गुनगुने पानी या अदरक के रस के साथ लिया जा सकता है।

    2. अदरक (Ginger)

     

    अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो श्वसन नलिकाओं में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अदरक का सेवन अस्थमा के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी हो सकता है। आप अदरक की चाय या ताजे अदरक का सेवन कर सकते हैं।

    3. लहसुन (Garlic)

     

    लहसुन भी अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लहसुन श्वसन तंत्र को साफ करने में मदद करता है और सांस लेने में राहत प्रदान करता है। इसे कच्चा खाने या भोजन में डालने से लाभ हो सकता है।

    4. हल्दी (Turmeric)

     

    हल्दी में ‘कुरक्यूमिन’ नामक पदार्थ होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह श्वसन प्रणाली की सूजन को शांत करने और अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। आप हल्दी का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं (जिसे ‘हल्दी दूध’ या ‘गोल्डन मिल्क’ कहते हैं)।

    5. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

     

    हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, और सरसों के पत्ते फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। इनमें विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो श्वसन तंत्र को मजबूत करने और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

    इन पांच चीजों के अलावा, अस्थमा मरीजों को अपने आहार में फल, विटामिन C से भरपूर चीजें, और समुचित मात्रा में पानी शामिल करना चाहिए ताकि वे स्वस्थ रह सकें और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो।

  • आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2025

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। आज मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे और विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। जिससे कई समस्याओं का समाधान मिलने में भी आसानी होगी। आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नुकसान न करें। आज भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। घर के कार्यों में आज आप जीवनसाथी की सहायता करेंगे।आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। छात्रों को आज लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आज पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी।अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का उचित ध्यान रखें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि– आज आपका दिन लकी रहेगा।आर्किटेक्ट इन्जीनियर्स के लिए आज का सफलता दिलाने वाला है। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। महिलाओं को मार्केट में अपने कीमती सामानों का खास ख्याल रखने की जरुरत है। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में नया काम सामने आ सकता है, जिसे आप बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति सचेत रहें। आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। लेकिन ध्यान रखिए, सफलता हासिल करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज किसी फैसले में अपने परिवारजनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।

    सिंह राशि– आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। मित्र के साथ किसी विदेश कीयात्रा का योग बन रहा है। आज किसी इम्पोर्टेन्ट पर्सन से अपाकी मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे अनबन से आज छुटकारा मिलेगा।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे । जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी | इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों से समय-समय पर मदद मिलेगी।

    तुला राशि– आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन परिवार वालों को प्रसन्न करेगा। धार्मिक गतिविधियों मे आज आपका सुखद समय व्यतीत होगा। बिजनेस संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। अगर आपका सरकारी मामला रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास का उचित परिणाम हासिल होगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशि– आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का भरपूर समर्पण रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित रखेगी। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। आज घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि– आज घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रखेंगे और निजी कामों के लिए भी समय निकालने में सफल होंगे।  मानसिक सुख-शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएंगे।पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद और स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है।आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

    मकर राशि- परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आयेगा। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें तो सफलता मिलेगी।

    कुंभ राशि–  आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज ज्यादा फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति माजबूत होगी। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

    मीन राशि-  आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कामों में आपको सफलता मिलेगी परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। नवविवाहित आज शॉपिंग करने जायेंगे।

  • Jalandhar News : लूटपाट की वारदात मे शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : लूटपाट की वारदात मे शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): थाना 1 की पुलिस ने लूटपाट की वारदात मे शामिल चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र परवेश कुमार, निवासी गुलाब देवी रोड, चेतन पुत्र विकास कुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला गढ़ा, इंद्रजीत सिंह पुत्र तरसिम सिंह, निवासी न्यू रतन नगर और वंश भारद्वाज पुत्र राकेश कुमार निवासी न्यू रतन नगर के रूप में हुई है।

    इस मामले मे ACP ऋषभ भोला ने बताया कि 30 मार्च की रात कालिया कॉलोनी के निवासी शंकर भगत की शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 44 के तहत धारा 303(2) और 3(5) भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार घर वापस आ रहा था। जब वह भारत पेट्रोल पंप के पास पहुँच, तो उसे व्यक्तियों ने रोक लिया। आरोपियों शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये और उसके पुत्र से एक मोबाइल फोन छीन मौके से भाग गए।

    पुलिस ने आरोपियों से 2,200 रुपये नकद, एक काला स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB08-FH-4584), और एक सफेद एक्टिवा स्कूटर (PB08-DX-3554) बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार पांचवे आरोपी की तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Punjab News: भारी मात्रा मे नशीली गोलियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा मे नशीली गोलियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: थाना कनाल की पुलिस ने दो नशा तस्करों को भारी मात्रा मे नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित मित्तल उर्फ़ हैप्पी वासी परसराम नगर, छिंदरपाल सिंह उर्फ़ संजू वासी गोपाल नगर बठिंडा के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी 1 हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस रेलवे क्वार्टरों के पास गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान दोनों आरोपियों को 300 पत्ते ट्रामाडोल कुल गोलियाँ 3000 और 2700 पते सिग्नेचर कैप्सूल कुल 40,500 के साथ काबू किया गया।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि दोनों नशा तस्करों के खिलाफ पहले भी बठिंडा के विभिन्न थानों में नशीली गोलियों के मामले दर्ज हैं। दोनों नशा करने के आदि है और ग्राहकों को नशीली गोलियाँ और कैप्सूल बेचते हैं। एक आरोपी नशा तस्कर को 10 साल के नशे के मामले में सजा भी हो चुकी है। जी हाल ही मे जमानत पर रिहा हुआ है। जिसने बाहर आते ही नशा तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया।

  • 16.97 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक काबू 

    16.97 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के दिशानिर्देशों पर डीएसपी हरोली मोहन रावत की अगुवाई में आज शाम पुलिस थाना टाहलीवाल के एएसआई संजय शर्मा,हैड कांस्टेबल परमजीत , कांस्टेबल अंकुश कुमार, बलजीत सिंह पर अधारित टीम ने गांव वाथडी में नाकाबंदी कर रखी थी और यातायात चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार संख्या ( एचआर 14 वी 6551)को जांच के लिए रोका तो कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 16.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

    आरोपित युवक की पहचान राजु पुत्र विजय कुमार निवासी गांव वसदेहडा जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपित को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।