Blog

  • 4.8 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के दो काबू

    4.8 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना एसआईयू के पुलिस मुलाजिमों ने आईएसबीटी से दो पंजाबी युवकों को 4.08 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू के पुलिस मुलाजिमों ने आईएसबीटी ऊना में गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों की तलाशी ली तो उन से 4.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान वरिंदर सैनी (28) पुत्र यशपाल सैनी निवासी हाउस नं 434 नारायण नगर होशियारपुर पंजाब व रोविन (29) पुत्र कमलजीत निवासी हाउस नं 76 पुलिस लाइन होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू को दी जन्मदिन की बधाई

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू को दी जन्मदिन की बधाई

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में विशेष रूप से भाग लिया और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह समारोह विधायक बबलू के निवास स्थान, गांव पंजोआ लडोली, तहसील अंब में आयोजित किया गया था।

    इस अवसर पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  संजय रत्न, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक  विवेक शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, मण्डलाध्यक्ष  रवींद्र कुमार, अशोक ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान  शादी लाल गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की, जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।

    इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिक्लेश्वर शिव मंदिर, रैंसरी में आयोजित मद्भागवत यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वचनों का श्रवण किया। उन्होंने इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति की।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के आरोपी की गिरफ्तारी पर बोले मनोरंजन कालिया, जल्द होगा खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के आरोपी की गिरफ्तारी पर बोले मनोरंजन कालिया, जल्द होगा खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर(ENS): भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी गौरव यादव उनके घर पर भी आए थे और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी है। कालिया ने कहाकि उन्हें पुलिस और भारत की एजेंसी पर पूर्ण विश्वास है। दरअसल, हैरी को फडिंग किए जाने को लेकर अभिजोत का हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र पुलिस ने एनकाउंटर कर घायल कर दिया।

    काबू किए अभिजोत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सैदुल अमीन नामक व्यक्ति को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सास ली है। अब आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। इससे पहले ई-रिक्शा चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में ग्रेनेड अटैक किए जाने को लेकर खुलासे होंगे। वहीं केंद्र एजेंसियों द्वारा मामले की जांच किए जाने को लेकर कालिया ने कहा कि वह उनके संपर्क में नहीं है, बल्कि पंजाब पुलिस के संपर्क में है। ऐसे में अब केस में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • दुनिया के 7 सबसे खतरनाक insects जो आपके लिए हो सकते है जानलेवा

    दुनिया के 7 सबसे खतरनाक insects जो आपके लिए हो सकते है जानलेवा

    World: दुनिया में कई खतरनाक कीड़े (insects) होते हैं जो अपने ज़हर, रोग फैलाने की क्षमता, या आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। नीचे दुनिया के 7 सबसे खतरनाक कीड़ों की लिस्ट है:

    1. मच्छर (Mosquito): सबसे खतरनाक कीड़ा माना जाता है। जेसे कि डेंगू, मलेरिया, ज़ीका वायरस, चिकनगुनिया जैसे खतरनाक रोग फैलाता है, और हर साल लाखों मौतों का कारण बनते है।



    2. बुलेट ऐंट (Bullet Ant):
    यह कीडा दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसका डंक दुनिया में सबसे दर्दनाक माना जाता है, इसका डंक लगने से ऐसा लगता है जैसे गोली लग गई हो और इसका दर्द कई घंटों तक बना रहता है।

    3. अफ्रीकन किलर बी (Africanized Killer Bee): किलर बी बहुत आक्रामक कीडा होती हैं, जो समूह में हमला करती हैं और एक बार पीछा करना शुरू करें तो लंबे समय तक नहीं रुकतीं। वही कई बार यह मौत का कारण बन चुकी हैं।

    4. ब्राउन रेक्लूज़ स्पाइडर (Brown Recluse Spider): यह अमेरिका में पाई जाने वाली एक जहरीली स्पाइडर है और इसका ज़हर टिशू डैमेज कर देता है, जिसके कारण घाव सड़ सकते हैं और कभी-कभी मौत भी हो सकती है।

    5. डेथस्टॉकर स्कॉर्पियन (Deathstalker Scorpion): मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका में पाया जाता है। इसका ज़हर बहुत तेज़ और खतरनाक होता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर असर डालता है।

    6. असैसिन बग (Assassin Bug/Kissing Bug): यह खून चूसता है और Chagas Disease फैलाता है और यह बीमारी जानलेवा हो सकती है अगर समय पर इलाज न हो।

    7. जाइंट जापानी हॉर्नेट (Japanese Giant Hornet): यह दुनिया की सबसे बड़ी हॉर्नेट। इसका ज़हर बहुत शक्तिशाली होता है जो त्वचा को जला सकता है और एलर्जी रिएक्शन से मौत भी हो सकती है, और इसका एक झुंड बहुत घातक हो सकता है।

  • पुलिस थाना चिंतपूर्णी ने 35 पेटी अवैध शराब पकड़ी

    पुलिस थाना चिंतपूर्णी ने 35 पेटी अवैध शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी के मुलाजिमों ने 35 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम राजेश कुमार आईओ पुलिस थाना चिन्तपूर्णी अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर निकले थे तो गांव नारी में निखिल कुमार पुत्र विजय कुमार गांव नारी तह0 अम्ब के कब्जे से 35 पेटियां शराब देसी मार्का वीआरवी संतरा बरामद की। वहीं पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 372 वाहनों के चालान 

    Himachal News: पुलिस ने काटे 372 वाहनों के चालान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 372 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 174 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 128500 रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 19 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 2400/- रुपये वसूल किए।

  • Punjab News: रेलवे लाइनों पर हुए व्यक्ति के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे लाइनों पर हुए व्यक्ति के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में रेलवे लाइनों पर व्यक्ति के शव मिलने की गुत्थी को जीआरपी पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले को लेकर जीआरपी थाने के मुखी बलबीर सिंह घुमन ने बताया कि पिछले दिनों ब्यास के पास रेलवे लाइन पर व्यक्ति का कत्ल किया गया था और शव रेलवे लाइन से बरामद हुई थी। व्यक्ति की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई। जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।

    जांच में पता चला कि कश्मीर सिंह की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि पत्नी बलविंदर कौर उर्फ बिंदरो ने अपने आशिक के साथ मिलकर की थी। आशिक का नाम अमर सिंह है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलविंदर कौर उर्फ बिंदरो के अपने आशिक अमर सिंह के साथ पिछले काफी समय से नाजायज संबंध चल रहे थे और उसका पति कश्मीर सिंह काफी नाराज रहता था। जिसके चलते पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर योजना बनाकर तेजधार हथियार के साथ उसका कत्ल कर दिया।

    जिसके बाद शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर ब्यास और बुट्टर के पास रेलवे लाइनों पर फेंक दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इस हत्या की गुत्थी को सुलझाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी अमर सिंह की उम्र करीब 70 साल है और महिला बलविंदर कौर की उम्र 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड दौरान और पूछताछ की जाएगी।

  • Himachal nwes: 1.16 ग्राम चिट्टा व 232 ग्राम चूरा पोस्त सहित दो काबू

    Himachal nwes: 1.16 ग्राम चिट्टा व 232 ग्राम चूरा पोस्त सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल में दो युवकों को 232 ग्राम चूरा पोस्त व 1.16 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात हैड कांस्टेबल परमजीत सिंह आईओ पुलिस थाना टाहलीवाल अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव नंगल कलां मेन रोड़ टाहलीवाल से लालूवाल में यातायात चैकिंग कर रहे थे, तो चैकिंग के दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही एक मारुति कार संख्या (पीवी 24 वी 3506) को जांच के लिए रोका, कार में दो युवक सवार थे,शक के आधार पर तलाशी लेने पर उन से 232 ग्राम चूरा पोस्त स्ट्रा व 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान सौरव राणा निवासी गांव हीरा नगर, डा0 दुलैहड़, तह0 हरोली व सन्दीप कुमार निवासी गोन्दपुर जयचन्द, तह0 हरोली के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: Grenade हमले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Grenade हमले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस वार्ता के जरिए की है। डीजीपी ने बताया कि आरोपी सैदुल अमीन ने 7 ने 8 अप्रैल, 2025 की मध्य रात्रि को भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमला किया था।

    वहीं डीजीपी ने कहा कि अभिजोत का हरियाणा पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया। अभिजोत ने ही फंडिग हैरी को ऑनलाइन की थी।वहीं सैदुल अमीन को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी कुछ अन्य गिरफ्तारियां होनी बाकी है। आईएसआई एजेंसी द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने को लेकर यह हरकतें की जा रही है।

    डीजीपी ने बताया कि उनकी टीम केंद्र एजेंसी के साथ मिलकर इस केस की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने माना कि अभिजोत ने ही फडिंग की थी। इस दौरान यूपी और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि आरोपी को रहने के लिए किसने मदद की थी। हरियाणा में अभिजोत के एनकाउंटर को लेकर डीजीपी ने कहा कि उसके तार अमेरिका में बैठे भानू राणा प्रताप के साथ है।

  • ग्राहक के घर एसी फिट करने गए व्यक्ति से मारपीट, मामला दर्ज

    ग्राहक के घर एसी फिट करने गए व्यक्ति से मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव अम्वोटा में ग्राहक के घर एसी फिट करने गए व्यक्ति ने उस के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस थाना गगरेट में दर्ज करवाई है।

    पुलिस को दी शिकायत में सौरभ सूद(35) निवासी गांव अम्वोटा घनारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि यह राज बब्बर के कहने पर उनके किराये का मकान जोकि अम्बोटा में है वहां एसी लगाने गया था,जव वह उनके घर पहुंचा तो उन्होंने एसी  लगवाने से मना कर दिया । जब इसने आने जाने की फीस के लिए वोला तो राज बब्बर ने इसके साथ गाली गलौच की व इसके आगे 300/- रुपये फैंककर अभद्र भाषा के शब्दों का प्रयोग किया। जव यह उनके गेट के बाहर निकलकर अपनी दुकान की और जाने लगा तो राज बब्बर व उसकी पत्नी ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने राज बब्बर निवासी अम्वोटा व नीलम पत्नी राज बब्बर के विरुद्ध थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।