Blog

  • Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में चल रहे नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मुहिम शुरू की गई है, जिसका नाम है ‘युद्ध नशों के विरुद्ध रखा गया है।’ इस मुहिम के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न ऑपरेशनों के जरिए नशा तस्करों को काबू किया जा रहा है और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। नशे की सप्लाई चेन टूटने से नशा छुड़ाने के केंद्रों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसी सिलसिले में आज कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने पठानकोट सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाने के केंद्र का दौरा करने पहुंचे।

    जहां उन्होंने नशा छुड़ाओं केंद्र का जायजा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशनों के कारण नशे की सप्लाई चेन टूटी है, जिससे बड़ी संख्या में मरीज नशा छुड़ाने के केंद्रों में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के चलते नशा छुड़ाने के केंद्र को अपग्रेड करते हुए अस्पताल में बेड की संख्या में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 8 लाख रुपये की लागत से नशा छुड़ाने के केंद्र को अपग्रेड किया गया है।

  • Punjab News: IELTS CENTER में फिरौती को लेकर पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: IELTS CENTER में फिरौती को लेकर पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज डेराबस्सी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लालड़ू अंबाला हाईवे के अधीन आते सेठी ढाबा के पास पुलिस और एक्टिवा सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपियों को रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है और उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद कर लिया। दोनों आरोपी गोल्डी बराड़ के गुर्गे है। पुलिस फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियो ने आइलेट सेंटर में 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। इस दौरान पर्ची भी सेंटर में फेंकी गई थी। आरोपियों में एक नारायण गढ़ का रहने वाला है और दूसरा डेराबस्सी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आज रात दोनों ने आइलेट्स सेंटर में घटना को अंजाम देना था।
  • Punjab News: डेढ़ किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डेढ़ किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं किले वाले चौक में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.539 किलो हेरोइन बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने नाकेबंदी की हुई थी। वहीं गश्त के दौरान शक के आधार पर किले वाला चौक पर पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरिंदर सिंह और दीपक सिंह उर्फ दीपा साथी के साथ मिलकर हेरोइन बेचने का कारोबार करते है।

    आज दोनों भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई के लिए इंतजार कर रहे है। दोनों ने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई थी और इसे आगे बेचना था। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों ने फोन करके ड्रोन के जरिए यह खेप मंगवाई थी। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय दीपक सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव राजो गट्टी और 22 वर्षीय सुरिंदर सिंह उर्फ बब्बू उर्फ टिड्डा पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव राजो गट्टी के रूप में हुई है। आरोपियों की तलाशी के दौरान 1 किलो 539 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: मौसम ने ली करवट, बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम ने ली करवट, बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में अप्रैल माह में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। वहीं बीते दिन से मौसम ने करवट ली है। बीते दिन जहां कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं आज मोहाली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। जिले मे आज हो रही तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पंजाब में 16 अप्रैल के बाद हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मोहाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला में बारिश के असार बन रहे हैं और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में मौसम साफ रहेगा।

  • श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा: दमामियां तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर

    श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा: दमामियां तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  गत दिवस शुक्रवार को सिद्ध बाबा श्री भृतहरि जी की तपोस्थली दमामियां तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

     

    पूर्व में श्रद्धालुओं को ईसपुर से दमामियां तक करीब 6 किलोमीटर पैदल यात्रा, वह भी नदी के कठिन रास्ते से करनी पड़ती थी। अब इस सड़क के निर्माण से यह यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुलभ हो जाएगी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

    निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सिद्ध स्थल पर बाबा भृतहरि जी का आशीर्वाद लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को कार्य को समयबद्ध और मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क न केवल आस्था से जुड़ी हुई है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास और सुविधाओं के विस्तार का भी सशक्त माध्यम बनेगी।

  • Punjab News: किसानों के घेराव को लेकर आप पार्टी के चेयरमैन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों के घेराव को लेकर आप पार्टी के चेयरमैन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के जोन बाबा मस्तू द्वारा पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रमण बहिल का काफिला किसान मजदूर संगठनों ने घेर लिया। इस दौरान किसानों और चेयरमैन रमण बहिल के बीच बहस हुई। किसान नेता का कहना है कि शंभू और खनौरी बार्डर पर बैठे किसान मोर्चों पर पंजाब की आप पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर उठवाया है। मोर्चा उठने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

    इस दौरान बॉर्डर से किसानों का बहुत सारा सामान चोरी हो गया है। हालांकि, चेयरमैन रमण बहिल कहते रहे कि किसानों के हर संघर्ष में पंजाब सरकार उनके साथ है। उनका कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के हक में हैं, लेकिन किसानों ने उनकी हर काम पर सवाल उठाए है।

  • बंगाणा ठाकुरद्वारा थानाखास में आस्था का जनसैलाब, धूमधाम से मनाया श्री हनुमान जन्मोत्सव

    बंगाणा ठाकुरद्वारा थानाखास में आस्था का जनसैलाब, धूमधाम से मनाया श्री हनुमान जन्मोत्सव

    श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ, वेद मंत्रों से हवनयज्ञ

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत ठाकुरद्वारा मंदिर थानाखास में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भागीदारी देखने को मिली। आयोजन की शुरुआत अखंड श्री राम चरित मानस पाठ से हुई, जो 24 घंटे तक चला। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण किया और भक्ति भाव से सराबोर हो गए।   शनिवार को विधिवत रूप से हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस दौरान पंचमुखी हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक में दूध, दही, शहद, घृत, गंगाजल और शुद्ध जल का प्रयोग किया गया। भक्तों ने विधिपूर्वक भगवान श्री हनुमान की आराधना की और मंगल कामनाएं की।

    पूरे आयोजन में जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा धर्म पत्नी रमा शर्मा के साथ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्री हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया और क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना जागृत होती है। पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने पूरी व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला, जिसमें स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। भंडारे में शुद्ध अमृत भोजन परोसा गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धाभाव से ग्रहण किया।इस अवसर पर ठाकुरद्वारा परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था।

    दीपमालाएं, फूलों की झालरें और भगवा ध्वजों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने पूरे आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे यह पर्व क्षेत्र के लिए एक यादगार दिन बन गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा दी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा एवं समिति के सभी आयोजन  ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। ठाकुरद्वारा थानाखास का यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत सफल रहा। इस मौके पर मुख्य यजमान कृष्ण पाल शर्मा ,रमा शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा ,जुल्फी राम राणा, सूरम सिंह राणा ,रमेश राणा ,सीमा देवी, इंजीनियर राहुल शर्मा ,कुलदीप सिंह, मनोहर लाल ,राहुल शर्मा, अनिल ठाकुर, मंदरा देवी,संजय मनकोटिया, शमशेर सिंह ,कमलेश कुमारी के अलावा गांव वासी एवं सैकंडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

  • Punjab News: Civil Hospital में मची अफरा-तफरी, नवजीवन केंद्र से भागे 8 युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में मची अफरा-तफरी, नवजीवन केंद्र से भागे 8 युवक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल में उस समय स्टाफ में हड़कंप मच गया। जब अस्पताल में बने नवजीवन केंद्र में इलाज के लिए भर्ती 8 युवक भाग गए। जिसके बाद नवजीवन केंद्र में तैनात सिक्योरिटी गार्ड व स्टाफ नर्स ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। जिसके बाद एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने काबू कर लिया। जबकि फरार चल रहे अन्य युवकों की तलाश जारी है। नवजीवन केंद्र के इंचार्ज डॉ. अमन सूद ने बताया कि यहां से 7-8 युवक भागे हैं।

    इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें कहां लापरवाही हुई है। केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड व एक स्टाफ नर्स तैनात होते हैं। यदि स्टाफ की लापरवाही सामने आई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएमओ डा. इंदू बाला ने कहा कि इन लोगों को स्वेच्छा से रखा जाता है। फिर इस मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक के तिहाड़ जेल में बंद Kaka Rana Gang और अमेरिका बैठे Bhanu Pratap के जुड़े तार

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक के तिहाड़ जेल में बंद Kaka Rana Gang और अमेरिका बैठे Bhanu Pratap के जुड़े तार

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीते दिन कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को फिरौती के मामले में गिरफ्तार किया है। इनकी पहचना पंजाब के पटियाला जिले के घनौरी गांव निवासी सोनू तथा गांव किरमच हाल में शास्त्री मार्केट में रह रहे अभिजोत सिंह उर्फ अभी के रूप में हुई है। यह दोनों काका राणा गैंग के शूटर है। काका राणा तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं दूसरी ओर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस भी अभिजोत की तालाश में कुरूक्षेत्र में डेरा लगाकर बैठी हुई थी, लेकिन अभिजोत घर जाने की बजाये पुलिस को लगातार गच्चा दे रहा था। सूत्रों के अनुसार अभिजोत काका का मौसेरा भाई है। अभिजोत से ही भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक करने वाले आरोपी ने हैरी के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए थे। दरअसल, पुलिस को फडिंग जांच में पता चला था कि किरमिच के रहने वाले अभिजोत के खाते से पैसे ट्रांसफर हुए है। बता दें कि काका राणा गैंग की दोस्ती अमेरिका में बैठे भानू प्रताप उर्फ भानू राणा से है। भानू के तार जीशान अख्तर से बताए जा रहे है। भानू अमेरिका से अपना गैंग चला रहा है, वहीं दूसरी ओर काका राणा जेल से गैंग चला रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री सहित कई नेताओं ने तिहाड़ जेल को लेकर केंद्र पर निशाने भी साधे थे।

  • Tempo Traveller हुआ हादसाग्रस्त, 4 की मौत, 8 गंभीर

    Tempo Traveller हुआ हादसाग्रस्त, 4 की मौत, 8 गंभीर

    झाबुआः जिले से शुक्रवार रात करीब 11 बजे टैम्पो ट्रैक्स पलटने से गंभीर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है।

    थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच कि तो पता चला कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। ये लोग परिवार के एक व्यक्ति को जहर खाने के बाद इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बोलासा घाट पर वाहन चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई। हादसे में मरने वालों की पहचान दुरु हटीला, नानसीग भभोर, परमु हटीला, रेमा बाई पति केनु हटीला के रूप में हुई है।