Blog

  • Jalandhar के IPS Rishabh Bhola सहित Punjab के 21 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar के IPS Rishabh Bhola सहित Punjab के 21 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज एक बार फिर से एक IPS सहित 21 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले किए गए। जिसमें जालंधर के IPS Rishabh Bhola भी शामिल है। Rishabh Bhola को अमृतसर में ट्रांसफर किया गया। वहीं Jalandhar Range के DSP ANTF Inderjit Singh और DSP Davinder Singh को देहात में लगाया गया। देखें लिस्ट

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav ने की पुष्टि

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav ने की पुष्टि

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि डीजीपी गौरव यादव ने की है। डीजीपी ने बताया कि आरोपी सैदुल अमीन ने 7 ने 8 अप्रैल, 2025 की मध्य रात्रि को भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमला किया था।

  • Jalandhar News: आज फिर Gippy Grewal की फिल्म ‘Akaal’ का हुआ विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज फिर Gippy Grewal की फिल्म ‘Akaal’ का हुआ विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल’ का लगातार विरोध हो रहा है। वहीं आज पिम्स अस्पताल के पास बने Reliance Mall के इनॉक्स सिनेमा में फिर से फिल्म का विरोध सिख जत्थेबंदियों द्वारा किया गया। जहां सिख जत्थेबंदियों ने इनॉक्स सिनेमा में जाकर चल रही फिल्म को बंद करवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जा रही है। फिल्मी अभिनेता हमें नहीं बताएंगे कि सिखी का प्रचार कैसे करना है।

    उन्होंने कहा कि वह पंजाब में कहीं भी फिल्म को चलने नहीं देंगे। आवाज़ ए कौम के हरजिंदर जिन्दा ने अकाल फिल्म को लेकर सिखों का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिख पात्रों को अनुचित तरीके से दिखाया गया है। हमारी पहचान सरहिंद, दरबार साहिब सहित अन्य जगहो पर मौजूद है। जहां हमारे विद्धवानों द्वारा सिखी का खुद ही प्रचार किया जाता है, ऐसे में अभिनेताओं द्वारा सिखी का प्रचार करने की जरूरत नहीं है। बीते दिन भी पुलिस ने फिल्म को ना चलने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज फिर से फिल्म को दर्शाया जा रहा है। लेकिन आज विवाद होने पर फिल्म को बंद कर दिया गया।

    निहंग सिंह ने कहा कि बाबा बुड्ढा दल, तरना दल सहित अन्य बाबा फिल्म चलाने को कहेंगे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह आपसी भाईचारे के साथ कोई विरोध करना नहीं चाहते। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर गिप्पी ग्रेवाल को फिल्म दिखानी है तो वह खुद पहले अमृत धारण करें और उसके बाद सिखी के बारे में प्रचार करें। उन्होंने कहा कि सिखी के इतिहास को नाटक के रूप में प्रचार करके क्यों दिखाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कहा कि अगर उन्हें फिल्म को लेकर आपत्ति है तो वह लिखित रूप में शिकायत दे दें। जिसको लेकर आज पुलिस कमिश्नर के साथ जल्द मुलाकात करके इस फिल्म को लेकर विरोध जाहिर किया जाएगा।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे सासंद हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे सासंद हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    हलके में चलते फिरते अस्पताल से लोगों का होगा उपचार

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज भारतीय पूर्व क्रिकेटर व आप पार्टी से सासंद हरभजन सिंह भज्जी और पार्टी के विधायक पहुंचे। जहां पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने अपने सांसद फंड से 3 एम्बुलेंस सिविल अस्पताल को भेंट की। हालांकि एक एबुलेंस पहले ही भेंट की गई थी। इस दौरान सासंद हरभजन सिंह का विधायक द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान एबुलेंस में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए जागरूक करवाया गया। सिविल अस्पताल में भेंट की एबुलेंस को लेकर सासंद हभजन सिंह द्वारा उदघाटन किया गया। इस दौरान भज्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक एबुलेंस पहले भेंट की गई और आज 2 अन्य एबुलेंस सिविल अस्पताल को भेंट की गई। इन एबुलेंस को चलता फिरता अस्पताल का नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि एबुलेंस में डॉक्टर और नर्स मौजूद रहेंगे। वहीं ईसीजी की मशीन सहित अन्य मशीने रहेंगी। यह एबुलेंस सेंट्रल हलके में दौरा करेंगी और बीमार लोगों का उपचार करेंगी। इस दौरान लोगों के टेस्ट किए जाएगे। रोजाना किसी ना किसी वार्ड में एक एबुलेंस खड़ी की जाएगी, जो कि मोबाइल एबुलेंस का काम करेंगी। भज्जी ने कहा कि वह अपने शहर के लोगों के लिए सेवा करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है।
  • बहू ने सास पर किया बैट से हमला, घायल

    बहू ने सास पर किया बैट से हमला, घायल

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा में पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव डोलू में बहू ने सास पर बैट से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान सास का बंगाणा अस्पताल में उपचार व मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने सास की शिकायत के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में निर्मला देवी निवासी डोलू ने बताया कि वह घर पर थी, तो मुझे मेरी छोटी बहू अक्को देवी उर्फ अनीता ने बहसबाजी के दौरान बच्चों के खेलने वाले लकड़ी के बैट से हमला कर दिया। सिर पर हुए बैट के हमले से निर्मला देवी लहूलुहान हो गई। घायल निर्मला देवी को इलाज के लिए बंगाणा अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उपचार जारी है।

    वहीं मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बंगाणा पुलिस ने निर्मला देवी की शिकायत के आधार पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • महाविद्यालय ऊना के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया

    महाविद्यालय ऊना के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को स्नातकोत्तर (एम.ए. अर्थशास्त्र) के विद्यार्थियों का एकदिवसीय औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने बिलासपुर जिला के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई स्थित टाइडल लेबोरेटरिस प्राइवेट लिमिटड की उत्पादन प्रक्रिया को जाना और उक्त प्लांट में कार्यरत श्रमिकों से उनकी समाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में आँकड़े एकत्रित किए।

    प्लांट प्रबंधक सोमिनदरा पांडा ने विद्यार्थियों को अपने उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया। प्लांट भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जगजीत सिंह तथा संजीव कुमार ने विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी।

    इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन सम्बंधी प्रक्रिया के बारे में अवगत करना था तथा कार्यरत मज़दूरों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाकर आँकड़े इकट्ठा करना था। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भगवान दास सहित प्राध्यापक डॉ. शाम सिंह बैंस,  मनजीत सिंह मान,  विजय कुमार मौजूद रहे ।

  • Punjab News: 73 हजार की ड्रग मनी और 700 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 73 हजार की ड्रग मनी और 700 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने नशे के खिलाफ करवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सिटी साउथ पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मेहमेवाला रोड से एक महिला को 700 ग्राम गांजा और 73 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया एएसआई नाहर सिंह को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी।

    जिसके बाद मेहमेवाला रोड से लक्ष्मी नामक महिला को 700 ग्राम गांजा 73,000 रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी साउथ में एनडीपीएस एक्ट के अधीन महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला को आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस साथ और कौन कौन शामिल है और उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

  • Punjab News: ट्रैक्टरों पर Pressure Horn लगाने वालों पर सख्त हुई पुलिस, काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टरों पर Pressure Horn लगाने वालों पर सख्त हुई पुलिस, काटे चालान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस नियमों का पालन का करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, ताकि अधिक से अधिक सड़क हादसों से बचा जा सके। ताजा मामले में गुरदासपुर की ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की उल्लंघना करने वाले ट्रेक्टर चालकों पर सख्ती का रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

    ट्रैफिक इंचार्ज बटाला, सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए नाका लगाया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए।

    उन्होंने बताया कि आज ट्रैक्टरों को लेकर ज्यादा सख्ती का रुख अपनाया गया, जिन ट्रैक्टरों के मडगार्ड ट्रैक्टर से तीन से चार फीट आगे तक फैले होते हैं, उनमें प्रेशर हॉर्न, बड़े एम्प्लीफायर और बड़े स्पीकर लगे होते हैं। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी के अनुसार यह सब कानूनन गलत है, क्योंकि अगर यह ट्रैक्टर किसी को टक्कर मारता है तो व्यक्ति को बहुत नुकसान होगा। यातायात प्रभारी ने यह भी बताया कि ट्रकों के साथ ट्रैक्टरों में प्रेशर हॉर्न नहीं लगाया जा सकता, न ही उनमें बड़े एम्प्लीफायर और बड़े स्पीकर लगाए जा सकते हैं जिसके चलते ऐसा करने वालों के चालान किए गए हैं।

    ट्रैक्टर मालिक युवक ने बताया कि उसे बैसाखी मेले में जाना था, इसीलिए उसने ट्रैक्टर किराये पर लिया था। हमें बैसाखी मेले से वापस आकर उसे उतारना था, लेकिन उससे पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

  • मशहूर अभिनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक

    मशहूर अभिनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक

    मुबंईः मशहूर अभिनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। मामले की जानकारी अभिनेता जावेद जाफरी ने आज खुद फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने फैंस से इसकी शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म पर करने की अपील की है। जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस घटना की जानकारी दी और अपने हैक हुए अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इन स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि वह अपने एक्स पेज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    जावेद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उन्होंने लिखा, “तो मेरा एक्स अकाउंट (@jaavedjaaferi) हैक हो गया है। मैं ईमानदारी से उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो ट्विटर पर मुझे फॉलो कर रहे हैं कि वे एक्स से इसकी शिकायत करें। साडा हैक… एत्थे रख! धन्यवाद।’ उनकी यह पोस्ट रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘सड्डा हक’ से प्रेरित थी, जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा। जावेद का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन अकाउंट हैक होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

    जावेद की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट्स शुरू कर दिए। कई लोगों ने एक्स को टैग करके हैकिंग की शिकायत की और जल्द से जल्द अकाउंट रिकवर करने की मांग की। कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, ‘जावेद भाई, हैकर्स को भी आपका स्टाइल पसंद आ गया होगा।’जावेद ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

  • Punjab News: Adarsh ​​Senior Secondary School में हुआ भारी हंगामा, वीडियो वायरल

    Punjab News: Adarsh ​​Senior Secondary School में हुआ भारी हंगामा, वीडियो वायरल

    बठिंडाः जिले के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर और परिजनों में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान परिजनों द्वारा इसकी वीडियो बनाई गई, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में परिजनों द्वारा स्कूल टीचर पर फोन छीनने के आरोप लगाए गए। वीडियो वायरल बठिंडा के गांव चौके में बने आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है, जिसमें 7वीं कक्षा की एक लड़की और उसके मां-बाप स्कूल के टीचर के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    7वीं कक्षा की वह लड़की गांव भुंदड़ की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि 7वीं कक्षा की बच्ची के रिजल्ट में 55% नंबर आए थे और लड़की और उसके मां-बाप द्वारा टीचर से पेपर दिखाने की मांग की जा रही थी। क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी बेटी के इतने कम नंबर नहीं आए हैं। इस दौरान एक लड़की ने वीडियो बना ली और जब टीचर को वीडियो बनने के बारे में पता चला, तो उसने फोन छीनने की कोशिश की और दोनों में विवाद हो गया।