Blog

  • डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा, 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा, 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    जमशेदपुरः सतनाला डैम में 2 युवकों की डूबने से जान चली जाने का मामला सामने आया है। दोनों डैम में नहाने के दौरन डूब गए। मृतकों में गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के पास रहने वाला अमरजीत सिंह उर्फ सोनू (35) और गोलमुरी विजय नगर निवासी आशीष कुमार सिंह (25) शामिल हैं।

    जानकारी मुताबिक, सोनू और आशीष ने डैम में नहाने के दौरान वीडियो कॉल पर दोस्तों से बात की थी। सबने दोनों को नशे की हालत में होने पर डैम में नहाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ये हादसा हो गया। टना के बाद राहुल और प्रिंस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को डैम से बाहर निकाला और कार से टीएम ले गए। रास्ते में सोनू की मौत हो गई जबकि आशीष ने टीएमएच की इमरजेंसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    सोनू टाटा-रांची के बीच अपनी कार किराए पर चलाता था, जबकि आशीष एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के तहत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में नाइट गार्ड के पद पर तैनात था। आशीष अवि​वाहित था, जबकि सोनू की 2 बेटियां हैं।

    सोनू व आशीष दो अन्य साथी नामदा बस्ती निवासी राहुल सिंह और टिनप्लेट निवासी प्रिंस सिंह उर्फ राजा के साथ डोबो डैम गए थे। आपको बता दें, 3 साल पहले आशीष को पैरालाइसिस अटैक हुआ था। परिवार की देखभाल के लिए उसने एक साल के अंदर खुद को ठीक किया, लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था।

  • Punjab News: Civil Hospital बना जंग का मैदान, अवैध माइनिंग के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital बना जंग का मैदान, अवैध माइनिंग के आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब अस्पताल में घायल लोगों के उपचार के दौरान अन्य नौजवान अस्पताल में आ गए और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दोनों पक्षों में अस्पताल में हाथापाई हुई और अस्पताल में सामान की फोड़ की गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि मुकंदपुर में माइनिंग के मसले को लेकर विवाद हुआ। दरअसल, व्यक्ति ने कहा कि उसने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद हलके के यूथ हनी पर हमले के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग को लेकर लोगों ने शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर मुद्दे को उठाया तो उसी को लेकर उन पर हमला किया गया। व्यक्ति ने कहा कि यह मसला आज का नहीं काफी पुराना है और पुलिस के ध्यान में पहले ही लाया गया था।

    घटना को लेकर गोली चलाने के आरोप लगे है। घटना में महिंपाल की आंख पर किरपाण से हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि उनके 4 साथी घटना में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हमले में घायल हुए तीन-चार लोगों को डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद माइनिंग करने वाली पार्टी ने देर रात अस्पताल में भर्ती घायलों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था की हमलावारों द्वारा धज्जियां उड़ाई गई।

    वहीं अनिल कुमार उर्फ हनी पंडित ने कहा कि उनका माइनिंग का मामला चल रहा है और उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले को लेकर अवैध माइनिंग करने वालो ने महिपाल के घर पर घुसकर हमला कर दिया। जिसके बाद उसके घर पर हमला किया गया। घटना में 20 से 25 लोगों ने हमला किया। डीएसपी बराड़ को घटना की सूचना दी गई। घायलों की पहचान महिंपाल, अंग्रेज सिंह, नरेश और मैबराम के रूप में हुई है। आरोपियों के पास तेजधार हथियार मौजूद थे। इस दौरान हमलावारों ने फायरिंग भी की।

  • दिन-दिहाड़े चंद मिनटों में Bike चोरी, देखें CCTV

    दिन-दिहाड़े चंद मिनटों में Bike चोरी, देखें CCTV

    मुजफ्फरपुरः एक CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बाइक चुराता नजर आ रहा है। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने बाइक के पास आता है। वह पहले आसपास की रेकी करता है। फिर महज 2 मिनट में बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर लेता है। घटना अखाड़ाघाट इलाके की है।

    पीड़ित अजय कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अलोक कुमार सिंह के घर काम से गए थे। बाइक को गेट के बाहर खड़ा कर अंदर गए और जब वापस आए तो बाइक गायब थी। थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जांच की जा रही है।

  • Suitcase से युवती बरामद, कॉलेज हॉस्टल में ले जा रहा था लड़का, वीडियो Video

    Suitcase से युवती बरामद, कॉलेज हॉस्टल में ले जा रहा था लड़का, वीडियो Video

    सोनीपतः हरियाणा के शहर सोनीपत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया। लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल पड़ी जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और प्लान फेल हो गया। सूटकेस से लड़की के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गार्ड्स मिलकर सूटकेस को खोल रहे हैं। वहां खड़े कुछ अन्य स्टूडेंट सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड करते रहे। यह देखकर सभी हैरान रह गए कि भीतर से एक लड़की निकली। घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है। यह साफ नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या बाहर की। बताया जा रहा है कि लड़की तब पकड़ी गई जब एक जगह झटका लगने पर लड़की के मुंह से चीख निकल पड़ी। सूटकेस में लड़की की आवाज सुनकर गार्ड्स ने रोक लिया और खोलकर दिखाने को कहा। यूनिवर्सिटी की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है।
  • इंटरस्टेट Highway के पास हुआ Plane Crash, 3 की मौत, देखें वीडियो

    इंटरस्टेट Highway के पास हुआ Plane Crash, 3 की मौत, देखें वीडियो

    बोका रैटनः फ्लोरिडा के बोका रैटन के बाहर छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना सामने आई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानाकारी के अनुसार यह हादसा एक प्रमुख इंटरस्टेट हाइवे के पास हुआ। हादसे का कारण विमान में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। विमान व्यस्त अंतरराज्यीय राजमार्ग और रेल पटरियों के पास गिरा। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए। बोका रैटन फायर रेस्क्यू के सहायक अग्निशमन प्रमुख माइकल लासेल के अनुसार जब ट्विन इंजन वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। आग के गोले के रूप में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा गिरता देख एक कार चालक घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान को गिरता देख कर कार चालक घबरा गया और कार अनियंत्रित होकर कर उस क्षेत्र में एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसे कोई जानलेवा चोट नहीं आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बोका रैटन के मेयर स्कॉट सिंगर ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज हमारे समुदाय में एक विमान हादसे का शिकार हो गया। सिंगर ने कहा कि हमारी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। हम जांच जारी रहने तक पीड़ित परिवारों के प्रति धैर्य और सम्मान की अपील करते हैं। अधिकारियों के अनुसार विमान सुबह करीब 10 बजे बोका रैटन से उड़ान भरी थी और वह तल्हासी जा रहा था। पुलिस डिस्पैच को सुबह करीब 10:12 बजे विमान के संकट में होने की सूचना मिली और विमान सुबह 10:20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    सहायक अग्निशमन प्रमुख ने कहा कि विमान में कुछ यांत्रिक समस्याएं थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट रडार 24 के डेटा से पता चलता है कि विमान ने दुर्घटना से पहले गोलाकार में कई चक्कर लगाए थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने तेज आवाज सुनी और फिर अचानक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि पूरी इमारत हिल गई। बता दें कि इससे पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क में वीरवार दोपहर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल था। हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिर गया था।

  • आतंकवादियों से मुठभेड़ में JCO कुलदीप चंद शहीद, घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया विफल

    आतंकवादियों से मुठभेड़ में JCO कुलदीप चंद शहीद, घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया विफल

    जम्मूः अखनूर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में शुक्रवार देर रात एनकाउंटर शुरू हुआ था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है। सेना ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।बताया जाता है कि नियंत्रण रेखा पर केरी भट्ठल इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे जवानों ने आतंकियों को घुसपैठ करने की कोशिशों को विफल कर दिया। गोलीबारी में भारतीय सेना के जेसीओ सब-कर्ल कुलदीप चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आर्मी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    वहीं, शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात तक 3 आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इनमें टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है।

    व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते लिखा कि GOC व्हाइट नाइट कोर और सभी सैनिक सूबेदार कुलदीप चंद की सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। वे आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए चलाए गए ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

  • Punjab News: Dalvir Singh Goldy की कांग्रेस में हुई वापसी

    Punjab News: Dalvir Singh Goldy की कांग्रेस में हुई वापसी

    संगरूरः धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी घर वापसी पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में हुई। दरअसल, कुछ समय पहले गोल्डी ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था और आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे।

    हालांकि, अब वे कांग्रेस में वापस आ गए हैं और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी का इज़हार किया है। कांग्रेस की नेतृत्व ने उनके फैसले का स्वागत किया है और इसे पार्टी के लिए ताकत का संकेत बताया है। राजनीतिक हलकों में गोल्डी की घर वापसी को आने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

  • Punjab News: अधिकारियों को लेकर ममता आशु का एक्शन, भारी हंगामा, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: अधिकारियों को लेकर ममता आशु का एक्शन, भारी हंगामा, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां पार्टियां एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की पत्नी व पूर्व पार्षद ममता आशु एक्शन मोड में आ गई है। जिसके चलते आज ममता आशु ने वार्ड नंबर 61 कृष्ण नगर में कुछ अधिकारियों को काबू किया है। इस मामले को लेकर घटना स्थल पर काफी हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। दरअसल, घुमार मंडी रोड पर ममता आशु पहुंची, जहां उन्होंने दावा किया है कि नकली बीएलओ इलाके में घूम रहे है और उन अधिकारियों को उन्होंने काबू किुया है।

    आशु ने कहा कि परमिदर कौर का हलका है। जहां पर पकड़े गए अधिकारियों द्वारा हलके में वोटरों से पूछताछ की जा रही थी और उनसे दस्तावेज मांगे गए। इस दौरान लोगों ने विरोध करते हुए पूछा कि वह कौन है। जिसके बाद परिवार के लोगों से उनके बच्चों के बारे में पूछताछ करने लगे। आशु ने कहा कि इस मामले को लेकर मौके पर अन्य लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें घटना की सूचना लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद जब मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति तरनतारन के भिखीविंड के रहने वाले है। वहां पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन है। आशु ने कहाकि जब पूछा गया कि वह उनके हलके में क्या कर रहे है तो उन्होंने कहाकि वह पार्टी के लिए कैंपेन कर रहे है।

    इस दौरान उनके साथ हलके का कोई लोग मौजूद नहीं था। जिसको लेकर इलाका निवासियों ने विरोध किया। अधिकारियों के पास एक वोटर लिस्ट मिली। मौके पर आशु ने घटना की सूचना एडीसी को दी। आशु ने कहा कि ना तो यह अधिकारी बीएलओ है और ना ही बीएलए है। ऐसे में उक्त अधिकारियों के पास वोटर लिस्ट कहां से आई है, इसको लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पता चला था कि किसी पार्टी के वर्कर को रोका गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर दोनों पार्टियों के वर्करों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही असल तथ्य सामने आएंगे।

  • पुल टूटने से गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, यातायात बंद

    पुल टूटने से गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, यातायात बंद

    कुल्ली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मंगलौर में एक पुल टूटने का मामला सामने आया है। दरअसल, सैंज-ओट-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग 305 मंगलोर के पास पुल टूटने से यातायात ठप हो गया है। वहीं पल टूटने से वहां से गुजर रहा 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में वाहन चालक को हल्की चोटें आई है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसडीओ टहल सिंह ने कहा कि मंगलौर में एक 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक पुल से गिर गया और पुल ढह गया। फिलहाल, पुलिस स्टेशन बंजार की टीम मौके पर तैनात है। यातायात बहाने करने को लेकर काम जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रक और सीमेंट की वजन से पुल टूट गया। एसडीओ बंजार टहल सिंह के मुताबिक यातायात का शुरू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, वो जान खतरे से बाहर है। ट्रैफिक बंद होने से पूरी बंजार घाटी की आवाजाही ठप हो गई है। आनी जाने वाली गाड़ियां भी फंस गए हैं।

    बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि ये पुल इस क्षेत्र की लाइफलाइन है। सरकार जल्द उसका निर्माण करवाए ताकि पर्यटन सीजन प्रभावित न हो। जानकारी के मुताबिक, इस पुल का निर्माण साल 1970 के आस पास हुआ था और औट से बंजार को आपस में जोड़ने के लिए ये एकमात्र सड़क मार्ग है। यहां से आर-पार होने के लिए दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है।

    कुछ लोग पैदल खड्ड होते हुए आर-पार हो रहे हैं। उधर इस मामले में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस बारे सूचित कर दिया है, जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि सूचना मिलते ही मार्ग की बहाली के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

  • Punjab News: Chandigarh-Zirakpur बॉर्डर पर देर रात चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Chandigarh-Zirakpur बॉर्डर पर देर रात चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर के बॉर्डर पर बीती रात फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। देर रात 2 गाड़ियों के बीच शुरू हुई मामूली बहस ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर के मुताबिक दोनों गाड़ियों एक जिप्सी और दूसरी सैंट्रो कार में दो से तीन युवक सवार थे। जीरकपुर से कुछ किलोमीटर पहले दोनों वाहनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो चंडीगढ़ बॉर्डर तक आते-आते रंजिश में बदल गई। गाड़ियां जैसे ही रुकीं, दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और गाली-गलौच शुरू हो गई। इसी दौरान जिप्सी सवार युवकों ने फायरिंग कर दी, जबकि सैंट्रो सवार युवकों ने पथराव कर जवाब दिया।

    घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी साउथ जसविंदर सिंह, सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजीव कुमार, हलोमाजरा चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह और ज़ीरकपुर थाना प्रभारी समेत पंजाब पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके से पुलिस को दो जिंदा कारतूसों के खोखे भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर डीएसपी जसविंदर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।