Blog

  • Punjab News: अस्पताल में दो गुटों में हुई झड़प, 4 युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल में दो गुटों में हुई झड़प, 4 युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः अवैध माइनिंग को लेकर 2 गुटों में शुरू हुई बहस शुक्रवार देर रात खूनी झड़प में बदल गई। गांव और फिर अस्पताल में हुई इस हिंसक झड़प में 4 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल डेराबस्सी में चल रहा है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज हुआ है। किसी को भी अस्पताल और उसके कर्मचारियों को डराने धमकाने की इजाजत नहीं है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    मकंदपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ हनी पंडित ने बताया कि उनका दूसरी पार्टी के साथ माइनिंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, जिसकी जानकारी संबंधित एरिया एसएचओ को भी है। हनी के अनुसार, इसी विवाद के चलते दूसरी पार्टी के लोगों ने महीपाल और उसके अन्य साथियों के साथ मारपीट की, उस दौरान उन्होंने घर पर फायरिंग भी की थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    उसने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 25 से 30 लोग अस्पताल में इकट्ठा होकर पहुंचे और वहां एडमिट साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। मारपीट में महीपाल, नरेश, नायब और अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हनी ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना के पीछे एक विधायक का हाथ है, इसलिए पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

  • बाबा साहेब Ambedkar की प्रतिमा को लेकर बवाल, महिला Inspector समेत 6 घायल

    बाबा साहेब Ambedkar की प्रतिमा को लेकर बवाल, महिला Inspector समेत 6 घायल

    लखनऊः बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सरकारी जमीन पर रखने को लेकर विवाद हो गया। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने इकट्‌ठे होकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।

    इसमें महिला इंस्पेक्टर मेनका सिंह समेत 6 लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए 5 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 6 घंटे तक बवाल चलता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों की बीच सहमति बन पाई। फिलहाल प्रतिमा कपड़े से ढकी रहेगी। घटना लखनऊ कलेक्ट्रेट से करीब 36 किमी दूर बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मवई खातरी गांव की है। यह गांव बीकेटी मेन रोड से 1 किलोमीटर अंदर है।

  • Instagram Friend ने किया Rape तो नाबालिग युवती ने उठाया खौफनाक कदम

    Instagram Friend ने किया Rape तो नाबालिग युवती ने उठाया खौफनाक कदम

    जोधपुरः जिले में एक नाबालिग युवती के साथ रेप होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब पीड़िता ने घर के बाथरूम में तेजाब पी लिया जिसके बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उसने 10 अप्रैल को नाबालिग युवती को मिलने के लिए घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। परिजनों की एफआईआर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उस पर रेप और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है।

    विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि करीब चार महीने पहले उनकी नाबालिग युवती की दोस्ती आरोपी लड़के से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी। दो दिन पहले नाबालिग सहेली से कॉपी लेने की बात कहकर घर से निकली थी और 3-4 घंटे बाद वह घर लौटी। उससे जब कॉपी के बारे में पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। संदेह होने पर उससे वापस पूछा तो उसने रेप की जानकारी दी जिसके बाद परिवार ने आरोपी युवक से बात करने की कोशिश की। परिजनों ने युवक को फोन लगाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

    परिजन घर पर पहुंचे तो युवक घर से गायब हो गया। घटना के बाद परिजनों ने दूसरे नंबर से युवक को फोन किया तो उसने फोन उठाया। युवक ने पीड़िता के परिजनों को उसके घर पर जाने को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि अब उसका नाबालिग से कोई संबंध नहीं है। उससे सारे रिश्ते खत्म हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम पर भी रिश्ते खत्म होने को लेकर मैसेज किया। परिवार का दावा है कि मैसेज से परेशान होकर पीड़िता ने बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया।

    परिजनों ने धक्का देकर बाथरूम का गेट तोड़ा तो पीड़िता फर्श पर गिरी हुई थी। उसके पास में तेजाब की बोतल भी पड़ी मिली। नाबालिग को इलाज के लिए मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान 11 अप्रैल को दम तोड़ दिया।

  • Car-Trailer में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    Car-Trailer में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    जयपुरः भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार के 5 लोगों की जान ले ली। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। परिवार के लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए। कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी अनुसार जमवारामगढ़ में सुबह ट्रेलर-कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया।

    रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया- हादसा सुबह करीब 8 बजे मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ है। लखनऊ के रहने वाले सत्य प्रकाश (60), उनकी पत्नी रामा देवी (55), बेटा अभिषेक (35), बहू प्रियांशी (30) और 6 महीने की पोती वर्ना कार से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान नेकावाला टोल के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पांचों कार में बुरी तरह फंस गए थे। हादसे की सूचना पर रायसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम के लिए शवों को चंदवाजी स्थित निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

  • Punjab News: 40 साल बाद बुड्डा दरिया में बैसाखी पर स्नान करेंगे श्रद्धालु

    Punjab News: 40 साल बाद बुड्डा दरिया में बैसाखी पर स्नान करेंगे श्रद्धालु

    लुधियानाः सतलुज दरिया को दूषित करने वाले बुड्डा दरिया को साफ करने का जिम्मा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उठाया हुआ है। सीचेवाल माडल से बुड्डा दरिया की सफाई की जा रही है। इस दौरान सांसद सेचेवाल स्वयं भी आज नदी में स्नान करेंगे। स्नान दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू होगा।

    आपको बता दें कि करीब 40 साल बाद बैसाखी पर लोग इस नदी में नहाते नजर आएंगे, क्योंकि दूषित पानी के कारण नदी जहरीली हो गई थी, जिसके कारण अब कोई भी इस पानी में नहीं उतरता था। करीब 90 डेयरियों का गोबर बुड्डा नदी में गिर रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। पहले बुड्डा दरिया का टीडीएस 195 था लेकिन अब सफाई के बाद यह 133 तक पहुंच गया है।

    गांव के लोगों के मुताबिक करीब 3 महीने तक इस नदी के किनारे कोई आना भी पसंद नहीं करता था। यहां से गोबर और गंदे पानी की बदबू आती थी, लेकिन अब यहां मेला लगने लगा है। निकटवर्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश किया गया है, जहां इसके भोग डाले जाएंगे।

  • Jalandhar Grenade Attack मामले में 4 आरोपी राउंडअप!, देखें वीडियो

    Jalandhar Grenade Attack मामले में 4 आरोपी राउंडअप!, देखें वीडियो

    जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए कर सकती है खुलासा

    जालंधर (ens) : महानगर में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक के मामले में बीते दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं आज सुबह शेखे गांव के पास पुलिस को बमनुमा चीज मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुबह नशा छुड़ाओं के पास पहुंच कर छानबीन की है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के तार भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आज पुलिस पहुंची और वहां से बमनुमा चीज को बरामद किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलीजेंस पुलिस ने देर रात दसुहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कपूरथला के सुभानपुर से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। मौके पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे पुलिस की 2 गाड़िया घटना स्थल पर आई थी। इस दौरान कुछ डिब्बे पुलिस ने बरामद किए। मनोज ने कहाकि की उसकी दुकान घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर है। जिसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य चश्मदीद से उसने मामले के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पुलिस को भारी मात्रा में कुछ डिब्बे बरामद हुए है। जिसको वहां टेबल पर रखकर पुलिस ने उसकी तस्वीरें ली थी। इस दौरान 6 से 7 पुलिस की वर्दी में मौजूद अधिकारियों के साथ 3 सिविल में व्यक्ति आए थे। जिसके बाद 10 बजे थाना 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसने मुझसे पूछताछ की। मनोज ने कहाकि जो मैंने मीडिया को बताया वही पुलिस को बताया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरडीएक्स व रॉकेट लॉन्चर बरामद किए हैं। यह खेप जालंधर कपूरथला हाईवे पर सुभानपुर और दसूहा से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन काउंटर इंटेलिजेंस हेड एआईजी नवजोत माहल की अगुआई में चलाया गया है। डीजीपी गौरव यादव जल्द ही मीडिया के समक्ष इस संबंध में जानकारी साझा करेंगे। विस्फोटक बरामदगी के आरोप में सुभानपुर के 2 युवकों को और 2 दसूहा से युवकों हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम ने टांडा के बस्ती अंबरसरिया से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इनकी निशानदेही पर एक बैग बरामद किया गया है। बैग में से 2 हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक का पाउडर बरामद किया गया है। इससे पहले जालंधर पुलिस ने दसूहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद टांडा में छापा मारकर दोनों भाईयों को काबू किया गया। काउंटर इंटेलिजेंस टीम दोनों भाइयों को जालंधर लेकर आई है। जांच में सीआई को इतना पता चला है कि पंजाब में विस्फोट कर दहशत फैलाने की साजिश थी और रॉकेट लॉन्चर से किसी बड़ी हस्ती को निशाना बनाया जाना था। जानकारी के अनुसार आरडीएक्स को पाकिस्तान से आईएसआई ने ड्रोन के माध्यम से भेजा है। काउंटर इंटेलिजेंस को आशंका है कि सूबे में भारी मात्रा में आरडीएक्स पहुंच चुका है जिसमें से अभी कुछ ही हिस्सा बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार सीआईए की टीम माझा इलाके में ऑपरेशन चला रही है। कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की उम्मीद है। यही वजह है कि अभी आधिकारिक रूप से मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा।
  • Punjab News: Civil Hospital में सरेआम गुंडागर्दी, Emergency वार्ड में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में सरेआम गुंडागर्दी, Emergency वार्ड में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सरकारी अस्पताल गुरदासपुर में बीती रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जब दो पक्ष अस्पताल के अंदर ही लड़ पड़े। इस दौरान डॉक्टर के कमरे और इमरजेंसी वार्ड में एक पक्ष द्वारा तोड़फोड़ भी की गई। सीसीटीवी से साफ जाहिर है कि तोड़फोड़ पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी।

    वहीं सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भूपेश ने बताया कि रात 8:30 बजे के करीब जब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित एक पक्ष का एमएलआर काट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर एमएलआर काट रहे विरोधी पार्टी के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर रोहित ने अपने कमरे से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावर यहीं नहीं रुके और वार्ड में जाकर भी तोड़फोड़ करने लगे। हमले के दौरान अस्पताल की खिड़कियां भी टूटी हैं।

    दूसरी तरफ अस्पताल स्टाफ की नर्स मीना ने रात के समय अस्पताल में महिला स्टाफ की सुरक्षा के इंतजाम करने का सवाल भी उठाया है, लेकिन अस्पताल की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। अब फिर बीती रात अस्पताल में कुछ लोगों ने आतंक फैला दिया है। अस्पताल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार car का कहर, चौक के ऊपर जा चढ़ी Mercedes, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार car का कहर, चौक के ऊपर जा चढ़ी Mercedes, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार रात 12:30 बजे सेक्टर 16/17 लाइट पॉइंट से कार मटका चौक को तोड़ते हुए ऊपर जा चढ़ी। गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के दौरान मर्सिडीज कार के एयरबैग तक खुल गए।

    सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच चल रही है। शनिवार रात 12:30 बजे मर्सिडीज कार सवार सेक्टर-9 की तरफ जा रहे थे। जब वह मटका चौक के पास पहुंचे तो कार सीधा चौक से टकराते हुए चौक के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच घटना का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Zirakpur में दिनदहाड़े युवक पर हमला, देखें CCTV

    Punjab News: Zirakpur में दिनदहाड़े युवक पर हमला, देखें CCTV

    मोहालीः जीरकपुर के बलटाना इलाके की मेन मार्केट में शनिवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी देखने को मिली। 8 से 10 लड़कों के एक ग्रुप ने एक युवक पर रॉड, तलवार और डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है, लेकिन हमलावर उसका पीछा कर बेरहमी से मारते हैं। दुकानदारों का कहना है कि ये लड़के आसपास के यार्ड में रहते हैं और रोज़ाना मार्केट में हंगामा करते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन युवकों की उम्र 17-18 साल के बीच है। कई बार इन्हें तेज धार हथियारों के साथ मार्केट में देखा गया है। बताया जा रहा है कि ये लड़के रात को तेज आवाज में गाने बजाकर सड़कों पर घूमते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: लूट के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करते उसके कब्जे से लूटा हुआ सामान बरामद किया है। थाना सिटी वन के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी अश्विनी कुमार ने बताया था कि 28 मार्च शाम को उसकी पत्नी विनीता रानी, उसकी साली काजल सूद, मासी-मौसा शॉपिंग करने कैंप मार्केट गए थे। वहां से लौटते वक्त अकालसर रोड पर बाइक सवार झपटमार उसकी साली काजल सूद के हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए।

    पर्स में 2 कीमती मोबाइल, 20 हजार रुपए कैश, एक किट्टी सेट, पैन कार्ड था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात वाले स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से झपटमार की पहचान 24 वर्षीय चमन सिंह चीमा निवासी खाने का अकवाड पुराना मोगा के तौर पर हुई। पुलिस ने 11 अप्रैल को दुन्नेके नहर के साथ वाली लिंक रोड पर गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने पर दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।