Blog

  • Punjab News: High Court का बड़ा फैसला, सिख महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य

    Punjab News: High Court का बड़ा फैसला, सिख महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने महिलाओं को हेलमेट पहनने को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल, महिला को हेलमेट से छूट देने की मांग संबंधी मामले में हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल उन सिखों के लिए है, जो पगड़ी पहनते हैं। उनके अतिरिक्त किसी को भी इससे छूट नहीं है। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली व पीछे बैठी महिलाओं के मामले में हुए चालानों का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोटर वाहन हादसों व सड़क सुरक्षा को लेकर संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी। इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन ने हाई कोर्ट को बताया था कि छह जुलाई 2018 को मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर केवल पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट का प्रावधान किया था। इसके तहत अन्य सभी महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया था, चाहे वह सिख हो या नहीं। इसके बाद धार्मिक संगठनों द्वारा इसका विरोध आरंभ कर दिया गया।

    इसी बीच प्रशासन ने केंद्र सरकार से एडवाइजरी मांगी, जिसके जवाब में सभी सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट देने की राय दी गई। इसके बाद नियम को बदल दिया गया और फिर से सभी सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट दे दी गई। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि कैसे सरकार इस प्रकार का प्रावधान कर सकती है। हाई कोर्ट ने कहा था कि हेलमेट से कैसे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। मामला तो महिलाओं की सुरक्षा का है, जिसकी हमें चिंता है।

    कोर्ट ने कहा था कि केंद्र का रुख समझ के बाहर है, आखिर सिख महिला की पहचान कैसे होगी। क्या हेलमेट नहीं पहनने वाली हर महिला को रोक कर पूछोगे कि तुम सिख हो या नहीं। अब हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल पगड़ी पहनने वाले सिख को ही हेलमेट से छूट है, महिलाओं या सिख महिलाओं को नहीं। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से बिना हेलमेट वाहन चलाने या पीछे बैठी महिलाओं के चालान का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

  • Jalandhar News : ससुराल घर पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला गिरफ्तार

    Jalandhar News : ससुराल घर पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला गिरफ्तार

    जालंधर,ens : थाना लांबड़ा की पुलिस ने ससुराल घर पर हमला करने वाले दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत ने एक नवंबर को घर में घुसकर तेजधार हथियार से सास कुलविंदर कौर व साली अमनदीप कौर को जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

    इस हमले में दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जानकारी के अनुसार आरोपी घर से आईफोन चुराकर फरार हो गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद 4 नवंबर को आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी का आईफोन और तेजधार हथियार बरामद कर लिए है।

  • Jalandhar News: CIA Staff की रेड, सट्टा लगाने के मामले एक आरोपी काबू

    Jalandhar News: CIA Staff की रेड, सट्टा लगाने के मामले एक आरोपी काबू

    जालंधरः मकसूदां सब्जी मंडी में सीआईए स्टाफ ने गौरी नाम युवक के दफ्तर में रेड की। बताया जा रहा है कि दफ्तर में क्रिकेट मैचों और शेयर मार्कीट में सट्टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने दफ्तर से एक कारिंदे को काबू किया है। सूत्रों की मानें तो जब रेड हुई तब गोरी वहीं था, लेकिन उसके पकड़ जाने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    देर रात पुलिस मामले में एफआईआर करने की तैयारी कर रही थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मौके से कुछ डिवाइस कब्जे में ली हैं जिसमें उसके काले कारनामों का डाटा है। पुलिस ने लैपटॉप, कम्प्यूटर, डीवीआर आदि सब बरामद कर ली हैं। गोरी पिछले कई सालों से क्रिकेट मैचों और शेयर मार्कीट में सट्टा लगाकर करोड़ों रुपए बटौर चुका है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कंबोज ने कहा कि वह जांच कर रहे हैं। गोरी के कारिंदों को हिरासत में लिया गया है।

  • फटी ड्रेस में इवेंट में पहुंची ये एक्ट्रेस, खुली रह गई फैंस की आंखें, देखें वीडियो

    फटी ड्रेस में इवेंट में पहुंची ये एक्ट्रेस, खुली रह गई फैंस की आंखें, देखें वीडियो

    मुंबईः बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस आए दिन अपनी आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही मामला मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का सामने आया है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने फोटोज और वीडियोज के साथ फैंस को अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियोज में पहनी आउटफिट के चलते Oops मूमेंट का शिकार भी हो जाती हैं।
    उर्वशी का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां, वह Oops मूमेंट का शिकार हुई हैं। बताते चलें, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में अपने नए गाने ‘रब्बा करे’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस वार्डरोब मैलफंक्शन का शिकार हो गईं। उर्वशी रौतेला ने इस इवेंट में ब्लैक कलर का शीर पेंट सूट आउटफिट पहना हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी की यह ड्रेस पीछे से फटी हुई है, जिसे देखकर लोग एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस उर्वशी को अपना स्टाइलिश बदलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरों की तारीफ भी की और उन्हें लुक्स ब्यूडीफुल का टैक भी दिया। लोग इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज को लाइक्स और कमेंट्स के साथ खूब प्यार भी दे रहे हैं और वहीं कई लोग कमेंट्स के जरिए उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
  • Punjab News: घर में घुसकर महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: घर में घुसकर महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    होशियारपुरः टांडा के गांव सलेमपुर में देर रात एक व्यक्ति ने महिला का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर व्यक्ति ने महिला का कत्ल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी के भाई की सास थी।

    पुलिस ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि देर रात करीब 12 बजे एक आरोपी ने महिला का कत्ल किया है। मृतक की पहचान जगजीत सिंह की पत्नी बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैै और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: Rishabh Bainipal, Honey, Gaganpreet सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज

    Punjab News: Rishabh Bainipal, Honey, Gaganpreet सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज

    लुधियानाः खुड्डा मोहल्ला में देर रात जूत्ता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में प्रिंकल की छाती और कंधे पर 4 गोलियां लगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिकंल की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने अस्पताल में घायल प्रिकंल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रिषभ बेनीपाल उर्फ नानू, हनी सेठी,हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, रजिंद्र सिंह, सुखविंदरपाल सिंह सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं देर रात पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 घंटे बाद आरोपियों को काबू कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल रिषभ और सुशील दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बिगड़ती हालत देख तुरंत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएमसी अस्पताल में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस और CIA स्टाफ की टीमें तैनात है। रिषभ और सुशील की हालत बेहद गंभीर है।

  • Jalandhar News: क्रैडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए मांगा OTP, हुई ठगी

    Jalandhar News: क्रैडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए मांगा OTP, हुई ठगी

    जालंधर: आए दिन साइबर ठगों द्वारा आम जनता को बेवकूफ बनाकर ठगी की जा रही है। ताज़ा मामला जालंधर शहर के गुजराल नगर से सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने क्रेिडट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर ओ.टी.पी. लेकर 49 हजार निकाल लिए हैं। इस ठगी का पता चलने के बाद पीडित ने इस संबंधी थाना चार की पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात नौसरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में ठगी के शिकार हरप्रीत सिंह निवासी गुजराल नगर ने बताया कि उसके पास बजाज फाइनेंस कंपनी का क्रेडिट कार्ड था। उस कार्ड को एक्टिव करने के लिए उसे एक कॉल आया और वह खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर ओ.टी.पी. मांगा जिसको देने पर क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपए की शॉपिंग हो गई। हरप्रीत ने तुरंत उस कार्ड को ब्लॉक कराया और थाना चार की पुलिस को शिकायत थी।

  • Punjab के पड़ोसी देश में Railway Station के पास हुआ धमाका, 4 की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab के पड़ोसी देश में Railway Station के पास हुआ धमाका, 4 की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबादः पंजाब के पड़ोसी देश में धमाका होने की बड़ी खबर सामने आई है। जहां पाकिस्तान का उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान शनिवार को धमाका से दहल उठा। यह बम विस्फोट बलूचिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। स्टेशन में भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अनुमान जताया गया है। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां यात्रियों की भारी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। यह घटना बलूचिस्तान में अशांति की ताजा घटना है। पाकिस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है।
  • Jalandhar News: युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    Jalandhar News: युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    जालंधरः युवती से दुष्कर्म मामले में थाना रामा मंडी पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की मां ने बताया कि जब शक हुआ तो उसने अपनी बेटी का चैकअप करवाया तो पता चला कि वह 5 माह की गर्भवती है। जिसके बाद बेटी ने पुरी कहानी बताई।

    जिसके बाद मां द्वारा दकोहा (नंगल शामा) चौकी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और लेडी इंस्पैक्टर परमिंदर कौर की जांच के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते युवती से दुष्कर्म करने वाले 24 साल के गांव सूसपुर जिला कपिलावस्तु नेपाल के रहने वाले युवक जमील खां पठान के खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    दकोहा चौकी के एएसआई भजन राम के मुताबिक जब नेपाली युवक ने युवती से दुष्कर्म किया, तब वह 18 साल की नहीं थी और अब गर्भवती होने पर उसकी आयु 18 साल 3 महीने है। युवती का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवा दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस ने आरोपी युवक का एक दिन का रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की और दोबारा उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: 16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए एक्साइज विभाग सख्ती अपनाते हुए जगह-जगह छापेमारी कर रहा है। इस दौरान अमृतसर के मुकबुलपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 16 पेटी शराब के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अरविंदर पाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मकबूलपुरे इलाके में 2 युवकों अवैध शराब की तस्करी करते हैं तथा वह अपने घर से ही शराब बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को काबू कर उनसे विभिन्न ब्रांड की 16 पेटी शराब बरामद की। आरोपियों की पहचान वरिंदर और राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पर भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मकबूलपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के मुताबिक मामला दर्ज कर दिया गया है।

    16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो