Blog

  • होटलों में प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर लगा बैन, जानें क्या है पूरा मामला

    होटलों में प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर लगा बैन, जानें क्या है पूरा मामला

    काठमांडु। नेपाल सरकार ने 4 सितारा और उससे अधिक सितारों वाले उच्च श्रेणी के होटलों में प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यटन विभाग के महानिदेशक नारायण प्रसाद रेग्मी ने बुधवार को कहा, यह प्रतिबंध सभी चार सितारा, पांच सितारा, पांच सितारा डीलक्स और डीलक्स और लक्जरी होटलों और रिजॉर्ट पर लागू होता है। एजेंसी ने मंगलवार को एक निर्देश जारी किया, जिसमें उच्च श्रेणी के होटलों और रिसॉर्टों को प्लास्टिक की बोतलों में पानी देने की जगह कांच की बोतलों और धातु के बर्तनों में पानी देने का निर्देश दिया गया।

    महानिदेशक ने बताया कि संभावित स्वास्थ्य खतरों और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद आने वाले दिनों में अन्य होटलों और रिजॉर्टों पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि नेपाल में 300 से अधिक होटलों, रिजॉर्टों और गेस्टहाउस का प्रतिनिधित्व करने वाला होटल एसोसिएशन ने जून 2022 में घोषणा की थी कि एक जनवरी, 2025 से इसके सभी सदस्य प्रतिष्ठानों में सभी प्रकार की प्लास्टिक की बोतलें, स्ट्रॉ, प्लेट, ड्रिंक स्टरर, कटलरी, टूथब्रश और कंघी आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

  • Oh My God! पैपराजी के सामने Dimple Kapadia ने बेटी पर कसा तंज

    Oh My God! पैपराजी के सामने Dimple Kapadia ने बेटी पर कसा तंज

    मुबई। मुबई। हाल ही में आयोजित हुए जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया की बहुचर्चित फिल्म ‘गो नोनी गो’ का प्रीमियर बड़े धूमधाम से हुआ। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इसमें दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की फिल्म गो नोनी गो का प्रीमियर रखा गया था। इसमें हिस्सा लेने बॉलीवुड जोड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पहुंचे हुए थे। यह जोड़ी रेड कार्पेट पर अपने सिग्नेचर फैशन सेंस और कैमरा के लिए पोज करती नजर आई।

    डिंपल ने किया अपनी बेटी को ट्रोल
    इस दौरान ट्विंकल ने एक शानदार पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी और बालों में लगी एसेसरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। अक्षय कुमार ने ग्रे कलर का सूट पहना था जिसे उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ पेयर किया था। कपल जब कैमरे के आगे पोज कर रहे थे तो सभी की निगाहें उन पर जा टिकी। वहीं इस बीच एक बवाल भी हो गया। डिंपल कपाड़िया से जब पैपराजी ने ट्विंकल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने हंसी-मजाक में बेटी ट्विंकल को सबके सामने ट्रोल कर दिया। डिंपल का ये अंदाज देख यूजर्स हैरान रह गए। उन्होंने डिंपल की तुलना जया बच्चन के साथ करनी शुरू कर दी।

    डिंपल ने पोज करने से किया मना
    दरअसल डिंपल इवेंट के बाहर आकर पैपराजी के लिए पोज कर रही थीं। इतने में पीछे से ट्विंकल आ जाती हैं और फैंस डिंपल से उनकी बेटी संग फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट करते हैं। इस पर ट्विंकल कहती हैं,’मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती। सिर्फ सीनियर्स के साथ पोज देती हूं।’ डिंपल कपाड़िया का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, दीपावली से पहले मिला तोहफा

    सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, दीपावली से पहले मिला तोहफा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 3 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसका फायदा सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस बार दिवाली से पहले बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन बढ़कर कर्मचारियों के खाते में आयेगी।

    इसमें बताया गया है कि राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यू०जी०सी० वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को महंगाई 01 जुलाई, 2024 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान मिलेगा यूपी सरकार के कर्मचारियों को अब 1 जुलाई 2024 से 53 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

    महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
    उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि दिपावली के समय पैसों की समस्या सभी कर्मचारियों के सामने होती है। इसलिये उनकी भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये वेतन, बोनस व डीए दिवाली के पूर्व देने से कर्मचारी अपने परिवार के साथ धूमधाम से पर्व मना पायेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने लाखों कर्मचारियों की समस्या को देखते हुये बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

  • तूफान ‘दाना’ से हाहाकार: आज रात ओडिशा से टकराएगा, 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द, लाखों लोग प्रभावित!

    तूफान ‘दाना’ से हाहाकार: आज रात ओडिशा से टकराएगा, 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द, लाखों लोग प्रभावित!

    नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ आज देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दाना का ओडिशा, बंगाल सहित 10 राज्यों में असर दिख रहा है, कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान के आज रात से कल सुबह तक समुद्र तट से टकराने की आशंका है। जिसको लेकर ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं।

    तूफान 'दाना'
    तूफान ‘दाना’

    सरकार ने आने वाले भीषण चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले 11 तटीय और उत्तरी जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से लगभग 4 लाख लोगों को निकाला है। प्रशासन ने विस्थापितों के लिए 6,443 अस्थायी आश्रयों सहित कुल 7,285 चक्रवात आश्रय तैयार किए हैं। माझी ने बताया कि आश्रयों में लोगों को पका हुआ भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    दाना का छत्तीसगढ़ में असर: मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला बताया कि गुरुवार को एक चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। लेकिन इसका ज्यादा असर छत्तीसगढ़ में फिलहाल देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन इतना जरूर है कि इसकी वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को बारिश होगी।

    तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

    तूफान 'दाना'
    तूफान ‘दाना’

    10 राज्यों में दिखेगा तूफान का असर
    चक्रवाती तूफान दाना का असर ओडिशा, बंगाल सहित 10 राज्यों में दिख रहा है। कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगह तेज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से कल सुबह तक समुद्र तट से इसके टकराने की आशंका जताई जा रही है।

    300 फ्लाइट व 5 सौ से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल
    चक्रवाती तूफान दाना के दजह से दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। वहीं, साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

  • लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

    लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

    श्री चिंतपूर्णी जीसुशील पंडित: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। मंत्री ने मंदिर में मातारानी के पवित्र पिण्डी स्वरूप के पावन दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर उन्होंने मातारानी से प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने मंत्री को माता श्री चिंतपूर्णी जी की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया।
  • हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये विक्रमादित्य सिंह

    हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये विक्रमादित्य सिंह

    बोले…प्रदेश में आधारभूत संरचना को बनाया जा रहा मजबूत
    लोक निर्माण मंत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किया विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश
    ऊनासुशील पंडित: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के चौथे चरण में प्रदेश को 4 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी। यह धनराशि प्रदेश के 800 गांवों को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित बनाने पर व्यय की जाएगी।
    उन्होंने यह बात गुरुवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। इस दौरे में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे।
    हिमाचल के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रख रही राज्य सरकार विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार हिमाचल के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रख रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, और उन्होंने आगे भी केंद्र से अधिक सहयोग प्राप्त करने का प्रयास जारी रखने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष करीब 3 हजार करोड़ रुपये का सहयोग केंद्र से मिला था, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्य चल रहे हैं।
    किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भ्रष्टाचार लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे अपने विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही, भ्रष्टाचार और कोताही बर्दाशत नहीं करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों ताकि आम जनता जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ उठा सके। मंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इन विकास परियोजनाओं के समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होने से स्थानीय जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।
    श्री चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में लाई जाएंगी बड़ी-बड़ी परियोजनाएं विक्रमादित्य सिंह ने चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में बड़े पैमाने की परियोजनाएं लाने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री चिंतपूर्णी के लिए कुछ बड़े प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करके स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजी जाएगी ताकि यहां नई परियोजनाओं के काम किए जा सकें।
    इन परियोजनाओं का किया निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री ने इस दौरान राजकीय डिग्री कॉलेज चौकीमन्यार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कॉलेज भवन के निर्माण कार्य पर 13.33 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अलावा मंत्री ने स्वां नदी पर गगरेट-लोहारली-चुरूड़ू रोड़ पर 500 मीटर लंबे डबल लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस परियोजना पर 42.82 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
    इसके अतिरिक्त, उन्होंने चुरूड़ू से धुसाड़ा रोड़ के उन्नयन कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत क्रियान्वित इस सड़क उन्नयन परियोजना की लागत 8.94 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण मंत्री ने अंब में सरकारी डिग्री कॉलेज के 4.35 करोड़ रुपये से बन रहे वाणिज्य भवन के कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में चल रही एचपीयू अन्तर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मैच देखने का लुत्फ भी लिया। मंत्री ने चुरूड़ू-हमबोली संपर्क मार्ग को कंक्रीट से पक्का करने के कार्य की गुणवत्ता भी जांची।
    विकास का आदर्श बनेगा श्री चिंतपूर्णी विस क्षेत्र – सुदर्शन सिंह बबलू चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री चिंतपूर्णी विस क्षेत्र को विकास का आदर्श बनाने के लिए प्रयासरत हैं। हमारा लक्ष्य है कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों ताकि जनता को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके।
    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हर्ष पुरी, अधिशासी अभियन्ता दिनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • आईटीआई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी तकनीकी शिक्षा मंत्री को मिली

    आईटीआई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी तकनीकी शिक्षा मंत्री को मिली

    विभिन्न समस्याओं व मांगो को मंत्री के समक्ष उठाया

    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राज्य आई. टी.आई कर्मचारी संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने  अध्यक्ष ज्ञान चंद संख्यान की अध्यक्षता में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री  राजेश धर्मानी से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न मागों पर चर्चा की। इसमें प्राथमिकता पर प्रिंसिपल और ग्रुप इंस्ट्रक्टर्स की प्रमोशन, कॉन्ट्रैक्ट सीनियरिटी को प्रमोशन के लिए जोडऩा, उच्चतम पे स्केल,  भर्ती और पदोनति नियमों को न बदलना, आई राज्य खेल मीट में सांस्कृतिक और खेल कूद प्रतियोगिताओं को एक साथ करवाना शामिल था। इसके अलावा टाइम स्केल, प्रशिक्षणार्थियों की यूनिफॉर्म में बदलाव, पासआउट बच्चों को बेहतर प्लेसमेंट सुविधा उपलब्ध करवाना, इंस्ट्रक्टर्स से ग्रुप इंस्ट्रक्टर्स की सौ प्रतिशत प्रमोशन करना के मुददे भी उठे। राज्य मंहामंत्री विशाल गौतम ने बताया कि मंत्री ने सभी विषय को ध्यानपूर्वक सूना और आश्वासन दिया की जो मांगे उनके कार्य क्षेत्र में आते हैं ,उनको यथाशीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा।

    शिष्टाचार भेंट के दौरान संघ के महासचिव विशाल गौतम, वरिष्ठ उप प्रधान अमृत शर्मा, वित्त सचिव कैलाश चंद , सुरेंद्र शर्मा महेश दत्त मिनचंद वर्मा और अन्य  नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा कर्मचारी  बच्चों के बेहतर प्रशिक्षण हेतु  संभव  प्रशिक्षण प्रयास करेंगे ववचन बद्व रहेंगे। मंत्री जी के समक्ष यह  भी बात रखी आईटीआई में स्टाफ की कमी की पूर्ति करने के लिए आईएमसी एसडब्ल्यूएफ  के जो कर्मचारी 31-07-2015 के बाद विभाग में रखे गए उन्हें भी  एक बार छूट देते हुए अनुबंध पर लिया जाए ।

  • ट्रैक्टर के नीचे आया 23 वर्षीय बाइक सवार युवक, मौत

    ट्रैक्टर के नीचे आया 23 वर्षीय बाइक सवार युवक, मौत

    ऊनासुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की चौकी पंडोगा के अंतर्गत आते गांव खड्ड में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना- गगरेट मार्ग पर गांव खड्ड में डिग्री कॉलेज के पास एक स्थानीय ट्रैक्टर जोकि बजरी से लोड था, ने सड़क किनारे अपनी बाइक सहित खडे युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिस से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    युवक की पहचान सागर चौधरी(23) पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी वार्ड नम्बर 02 गांव पंजावर तह हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। सागर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • अनुराग के जन्म दिवस पर भाजयुमो कुटलैहड़ ने लगाया रक्तदान शिविर

    अनुराग के जन्म दिवस पर भाजयुमो कुटलैहड़ ने लगाया रक्तदान शिविर

    35 रक्तदानियों ने किया बल्ड डोनेट

    कुटलैहड़ के बिकास में अनुराग ठाकुर का अहम योगदान,जन्म दिवस की बधाई: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्म दिवस पर बंगाणा के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी रक्तदान शिविर में शिरकत की। रक्तदानियों को फल और प्रमाण पत्र वितरण किए। इस रक्तदान शिविर 35 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिंदगी में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे लोकप्रिय संसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्म दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत सराहनीय है। कंवर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर का कुटलैहड़ के बिकास के प्रति अहम योगदान है और अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों,पुलों पेयजल योजनाओं के लिए हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता कुटलैहड़ विस क्षेत्र को मिली है।

    कंवर ने कहा कि आज जिस लठियानी मंदली पुल निर्माण के लिए 900 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है और पुल का कार्य शुरू हो चुका है। यह भी अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। कंवर ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 26 सड़कों को नाबार्ड में डालकर स्वीकृति के लिए भेजा था जो आज कुटलैहड़ की सड़कों के लिए नाबार्ड के माध्यम से 370 करोड़ मंजूर हुए हैं। यह भी अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों का फल है। कंवर ने कहा कि अभी पीएम आवासीय योजना के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 1088 परिवारों को पक्के मकान बनाने की स्वीकृति मिली है और पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। जिसे राज्य की सुक्खू सरकार अपना फट्टा लगाकर जनता के बीच जा रही है, उनकी स्वीकृति भी अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से मिली है।

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भाजपा संसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्म दिवस पर उन्हें कुटलैहड़ की जनता की तरफ से बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव मदन राणा, राज्य ह्यूमन राइट विंग के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला ऊना भाजयुमो के महासचिव अजय ठाकुर, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू,भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा ,प्रबलता सुरेन्द्र हटली के अलावा अन्य भाजयुमो सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन

    नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन

    युवा देश का भविष्य, नशे को त्यागकर जिंदगी को सार्थक बनाएं युवा:प्रदीप कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के  नेहरू युवा केंद्र, ऊना द्वारा नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन अक्षय शर्मा द्वारा किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    उन्होंने अपने संबोधन में नशे की लत को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए युवाओं को इसके खतरों से बचने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज की उन्नति में बाधक बनता है। उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

    सिविल अस्पताल बंगाणा के प्रभारी डॉ. महेंद्र कौशल ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मादक द्रव्यों के शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

     बंगाणा में विशेष अतिथियों का महत्वपूर्ण योगदान

    कार्यशाला में बंगाणा तहसील कल्याण अधिकारी विवेक जी, बंगाणा कॉलेज के एनएसएस प्रभारी प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी प्रभारी प्रो. डॉ. विनोद कुमार, सहायक आरक्षी विनोद कुमार, प्रेस क्लब बंगाणा के सदस्य जोगिंद्र शर्मा,आर्या पब्लिक स्कूल के संचालक और ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य भी उपस्थित रहे।

    उन्होंने युवाओं को नशे से जुड़े खतरों से अवगत कराया और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यशाला में लगभग 60 युवाओं ने भाग लिया। कार्य क्रम में राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, और शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियानी के सदस्य भी शामिल रहे।