Blog

  • Punjab: आपत्तिजनक बयान देने पर ईसाई समाज ने सौंपा मांग पत्र, देखे वीडियो

    Punjab: आपत्तिजनक बयान देने पर ईसाई समाज ने सौंपा मांग पत्र, देखे वीडियो

    अमृतसर : ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मसीह गौरव और पंजाब से महासचिव लोकस मसीह और वालेट मसीह बंटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ईसाई समाज और पादरी अंकुर नरूला के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले एक शरारती तत्व के खिलाफ मोर्चा खोला, डीसीपी अमृतसर इसकी शिकायत लॉ एंड ऑर्डर के पूर्व छात्र विजय सिंह से की गयी और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। 

    ईसाई समुदाय एवं समूह के नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर किसी शरारती तत्व ने ईसाई समुदाय एवं प्रेरित अंकुर नरूला के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए है जिससे समाज के लोगो में रोष है। उन्होंने कहा कि आज डीसीपी अमृतसर और विभिन्न जिलों ने लिखित शिकायत देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और अगर जल्द ही शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पूरे ईसाई समुदाय की ओर से संघर्ष किया जाएगा।

  • Punjab : देश का सबसे बड़ा Toll Plaza आज हुआ Free, देखें वीडियो

    Punjab : देश का सबसे बड़ा Toll Plaza आज हुआ Free, देखें वीडियो

    लुधियाना: देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज सुबह 10 बजे से फ्री हो गया है। बढ़ती रेट के खिलाफ किसान आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने 10 जून को NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा की पुरानी दरें लागू नहीं की गईं तो आज इसे पूरी तरह फ्री कर दिया जाएगा।

    इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर यह अल्टीमेटम जारी किया है। साल में तीसरी बार टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। महंगे टोल से लोगों में गुस्सा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनएच-44 पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर इस समय राज्य का सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

  • Punjab : युवक को किडनैप कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab : युवक को किडनैप कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु : युवक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बतयाा जा रहा है। घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीससीटी फुटेज के अधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि उनके बेटे की उम्र करीब 22 साल के करीब थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उसका कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। लेकिन वह झगड़ा खत्म हो गया था। 

    फिर कुछ दिन बाद हमारा लड़का घर से गायब हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी और काफी देर तक उसे ढूंढते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने बताया कि हमें पता चला कि हमारे लड़के को मलियां नहर के पास मारकर जला दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है और 3 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

    हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले इन युवकों की लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के तहत युवक को मौत के घाट उतारा है। इसी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • JEE स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कोटा : महावीर नगर थाना इलाके में एक और कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। महावीर नगर थाने के एसएचओ महेन्द्र मारू ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे कंट्रोल रूम से एक छात्र के सुसाइड की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे।

    मामले के अनुसार बिहार के मोतिहारी निवासी 17 साल का छात्र आयुष कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। वह महावीर नगर इलाके में सम्राट चौक के पास एक पीजी में रह रहा था। शनिवार रात तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। महावीर नगर थानाधिकारी महेन्द्र मारू के अनुसार छात्र के दरवाजा नहीं खोलने पर पीजी संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर महावीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। 

    जहां पीजी में कमरे का दरवाजा तोडा। अंदर स्टूडेंट फंदे पर रोशनदान में मिला। पुलिस ने उसे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में महावीर नगर एसएचओ महेन्द्र मारू के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्टूडेंट जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके घरवालों के आने के बाद ही और ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • Punjab: Students का अनोखा प्रदर्शन, क्यों सोए मैस में, देखे वीडियो

    Punjab: Students का अनोखा प्रदर्शन, क्यों सोए मैस में, देखे वीडियो

    स्टूडेंट्स बोले- मैस व कैंटीन में AC की सुविधा, लेकिन हॉस्टल में नहीं

    अमृतसर: पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है, अमृतसर में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है, लेकिन IIM अमृतसर के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को एयर कंडीशनर (एसी) की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में वहां के छात्रों ने प्रबंधन का ध्यान खींचने के लिए अनोऱा प्रदर्शन किया। उन्होंने हॉस्टल के मेस कम कैंटीन में सोकर विरोध जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय भी बन गया है।

    हालांकि बाद में संस्थान ने कहा कि छात्रों की ओर से शिकायत की गई है। लेकिन उन्होंने हॉस्टल किराए पर ले रखा है। हॉस्टल की बिजली लाइन हैवी वोल्टेज सहने में सक्षम नहीं है। जल्द ही एयर कूलर लगा दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया तीन सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।

    IIM स्टूडेंट्स का कहना है कि मैस व कैंटीन में AC की सुविधा है, लेकिन हॉस्टल में यह सुविधा नहीं है। हॉस्टल में कूलर भी नहीं हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

  • फगवाड़ा : लगाई गई रेस में बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, कई लोग घायल, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा : लगाई गई रेस में बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, कई लोग घायल, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा : गांव में ट्रैक्टरों की दौड़ का प्रोग्राम करवाया गया था। इस दौरान तेज गति से दौड़ रहा ट्रैक्टर बेकाबू होकर दर्शकों में टकरा गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही मामले की जानकारी देते हुए घायल रतन ने बताया कि वह हरियाणा जट्टा का रहने वाला है और वह ट्रैक्टरों की रेस देखने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वहां पर दो ट्रैक्टरों की रेस में एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और ट्रैक्टर चालक ने सीधा उनकी खड़क दर्शकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर चढ़ गया जिससे भी घायल हो गया।

     वही मामले की जानकारी देते हुए घायल गुरप्रीत ने बताया कि वे मन्ना गांव का रहने वाला है। गांव में ट्रैक्टरों की रेस के दौरान वे किनारे पर एक ट्रैक्टर के ऊपर बैठकर प्रोग्राम देख रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया जिसे चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और उसने सीधा दर्शकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा ने बताया कि तीन ट्रैक्टर को जब्त भी कर लिया गया है। हालांकि से घटना में अन्य लोगों की गिरफ्तारियां के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जल संकट के बीच AAP ने केंद्र से मांगी मदद

    जल संकट के बीच AAP ने केंद्र से मांगी मदद

    भाजपा बोली- आप नेता पानी की चोरी कर रहे

    दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों जल संकट काफी गर्मा रहा है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमला बोल रहे है। शनिवार को भाजपा ने AAP पर पाइपलाइनों में चोरी और लीकेज के मुद्दों को ठीक करने के बजाय नाटक करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायकों पर पानी की चोरी और कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।

    वहीं AAP के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने भी जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली में 280 ब्लॉक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिर पर मटके और हाथ में त​ख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और सीएम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। 

    इधर, आप विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखकर जल संकट के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

    इधर, दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने जल संकट से निपटने को उठाए कदमों की समीक्षा के लिए हाईलेवल आपातकालीन बैठक बुलाई। आतिशी ने कहा कि वजीराबाद तालाब में पानी लगभग खत्म हो चुका है। मुनक नहर को दो अन्य नहरों से पानी मिलता है, लेकिन उसमें भी पानी की कमी हो गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पानी का उत्पादन 70 एमजीडी तक कम हो गया है। मुनक नहर से पानी मिलने वाले सभी 7 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कम पानी दे रहे हैं। विधानसभा में आप के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने दिल्ली को अधिक पानी उपलब्ध कराने के लिए उत्तर भारतीय राज्यों से हस्तक्षेप और समन्वय की मांग की।

  • Punjab : कैबिनेट मंत्री  Anmol Gagan Mann की आज शादी, CM Mann सहित बड़े नेता पहुंचेंगे

    Punjab : कैबिनेट मंत्री Anmol Gagan Mann की आज शादी, CM Mann सहित बड़े नेता पहुंचेंगे

    पटियाला : आम आदमी पार्टी की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अनमोल गगन मान की शादी की रस्में सभी शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को उनकी मेहंदी की रस्म अदा की गई। वहीं जीरकपुर में पटियाला रोड पर गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में उनके आनंद कारज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

    आज अनमोल गगन मान और शहबाज सोही आज शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में लावा लेंगे। जीरकपुर के एकेएम मैरिज पैलेस में विवाह समारोह होगा।

  • Punjab : ई-रिक्शा और एक्टिवा में भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : ई-रिक्शा और एक्टिवा में भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीते दिन मॉल रोड छतरी चौक के पास सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई।मृतक की पहचान 33 वर्षीय हिमांशु जिम्मी हैबोवाल निवासी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक मायके से लौटी पत्नी को बस स्टैंड से लेने जा रहा था। सब्जियों से भरा ई-रिक्शा लेकर आ रहे चालक ने एक्टिवा को टक्कर मारी। मृतक हिमांशु जिम्मी का चौड़ा बाजार में कपड़े का काम है। मृतक जिम्मी का एक बेटा है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी सामने आई है। 

    जांच अधिकारी ASI भजन सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी छतरी चौक के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक्टिवा चालक को प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हिमांशु को मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार एक्टिवा चालक का बैलेंस बिगड़ गया था। जिसके चलते पीछे से आ रहे सब्जियों से भरे ओवरलोड ई रिक्शा ने ब्रेक लगाई, जिसके बाद ई रिखा एक्टिवा चालक के ऊपर पलट गया।

     जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हिमांशु जिम्मी घर से बस स्टैंड पर मायके से लौट कर आ रही अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। मृतक हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ASI भजन सिंह ने कहा कि आज रविवार को हिमांशु का पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

  • Punjab : श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान युवक की मौ’त

    Punjab : श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान युवक की मौ’त

    तरनतारन : श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पट्टी निवासी 25 वर्षीय युवक की श्री हेमकुंट साहिब में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखमनपाल सिंह 25 पुत्र स्वर्गीय हरप्रीत सिंह पट्टी के रूप में हुई है।

     जानकारी के अनुसार मृतक अपने तीन साथियों के साथ 12 जून को पट्टी से श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन के लिए गया था, जिनकी हेमकुंट साहिब की सीढ़ियां चढ़ते समय ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई और उनके अन्य 3 साथियों के मोबाइल फोन भी बंद हैं आ रहा। मृतक सुखमनपाल सिंह का परिवार शव लेने के लिए हेमकुंट साहिब पहुंच गया है।