Blog

  • लुधियाना : फर्जी विजिलेंस अधिकारी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने आरोपी हरदीप सिंह की पत्नी पूजा रानी को गिरफ्तार किया है, जो पांच अन्य आरोपियों के साथ खुद को विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बताकर अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे इकट्ठा कर रही थी। उसे अदालत में पेश किया गया और मामले की आगे की जांच के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि पूजा रानी के चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्होंने खुद को चंडीगढ़ कार्यालय का सतर्कता अधिकारी बताकर किसान को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख की राशि के दो चेक लिए थे।

    इस मामले में आरोपी मंजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गांव मेहलों, तहसील समराला, परमिंदर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी, होशियारपुर, पिंदर सोढ़ी, पिंदर सोढ़ी निवासी चब्बेवाल, जिला होशियारपुर न्यायिक हिरासत में हैं। एक आरोपी फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो कस्बे का निवासी हरदीप सिंह फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला शिकायतकर्ता पलविंदर सिंह, निवासी गांव भैणी सलू, थाना कूम कलां, जिला लुधियाना ने दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी 18 एकड़ पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। इसके बाद, उन्हें पंचायती जमीन की बिक्री के संबंध में एक नोटिस मिला, जिसके बाद 12 अगस्त, 2023 को तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और खुद को सेक्टर-17, चंडीगढ़ में सतर्कता विभाग के अधिकारी के रूप में पेश किया।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने पंचायत की जमीन बेचने के मामले को सुलझाने के लिए उससे 50 लाख रुपये की मांग की, यह दावा करते हुए कि चंडीगढ़ कार्यालय में जांच लंबित थी, अन्यथा उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाएगा। डर के मारे शिकायतकर्ता 25 लाख रुपए का भुगतान करने के लिए सहमत हो गया, और आरोपी नकलचियों ने उसे 15 लाख रुपए और 10 लाख रुपए के दो चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए मना लिया, जिसमें गारंटी थी कि 25 लाख रुपए नकद मिलने पर वे उन्हें वापस कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों में से एक ने 27,000 रुपये भी ले लिए और उनका फोन नंबर लेने के बाद चला गया।

    एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि इसके बाद, शिकायतकर्ता को उसके व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए कि अगर वह वादा किए गए 25 लाख रुपये नकद देने में विफल रहा तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में वीबी पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की धारा 384, 120-बी के तहत एफआईआर नंबर 20 दिनांक 28.8.2023 दर्ज की गई थी। उन्होंने आगे खुलासा किया कि आरोपी पिंदर सोढ़ी ने इस मामले के शिकायतकर्ता के साथ-साथ विभिन्न व्यक्तियों को धोखा देने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली और उपरोक्त आरोपी पूजा रानी की संलिप्तता के बारे में कुछ खुलासे किए हैं और उसे भी इस मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

    इस मामले के अपराध घटित होने की तिथि से पूजा रानी अपने पति हरदीप सिंह, जो फरार है, के साथ दिल्ली में रह रही थी। प्रवक्ता ने बताया कि असाधारण प्रयास करने के बाद आरोपी पूजा रानी को लुधियाना के लाधोवाल टोल प्लाजा के पास टैक्सी में घूमते समय गिरफ्तार किया गया। वीबी टीम ने उसके कब्जे से मामले से संबंधित दो मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। गौरतलब है कि जांच के दौरान यह पता चला है कि उपरोक्त आरोपियों ने जून 2023 में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर हरियाणा राज्य के गांव पेहोवा के एक परिवार के ठिकानों पर छापेमारी कर 52 लाख रुपये की उगाही की थी।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज जारी कर सकती है कैंडिडेट की पहली लिस्ट 

    इन नेताओं के नाम पर लग सकती है मोहर

    नई दिल्लीः कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कल 50 से ज्यादा लोकसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि आज शाम तक कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि केरल के कांग्रेसी नेताओं ने सुझाव दिया है कि राहुल गांधी को यहीं से चुनाव लड़ना चाहिए। इस समय वह वायनाड से सांसद हैं। दरअसल, कुछ दिन से इस बात की चर्चा है कि राहुल फिर से अमेठी लौट सकते हैं। यूपी कांग्रेस इसकी मांग कर रही है। आज प्रियंका गांधी को लेकर भी ऐलान संभव है। सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद चर्चा है कि प्रियंका को वहां से उतारा जा सकता है।

    इन नेताओं के नाम का हो सकता है ऐलान 

    • तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम घोषित हो सकता है।
    • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनंदगांव से उतार सकती है। ताम्रध्वज साहू को दुर्ग, ज्योत्सना महंत को कोरबा और शिव डहरिया को जांजगीर चांपा से टिकट मिल सकता है।
    • कर्नाटक में 4-5 सीटें अभी तय नहीं हुई है। गुलबर्गा सीट से खरगे के दामाद के नाम की चर्चा चल रही है।
    • सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित, अलका लांबा का नाम चांदनी चौक सीट के लिए दिया है।
    • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली को टिकट मिल सकता है।
    • नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राज कुमार चौहान और उदित राज के नाम की चर्चा है
  • पंजाबः अकाली गठबंधन को लेकर सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें वीडियो

    सीएम मान पर भड़के सुनील जाखड़, कहा- गब्बर सिंह बनकर कांग्रेस को रोज ताने

    जल्द संसद परनीत कौर भाजपा में होगी शामिल, संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने के लिए भाजपा ने वैनों को किया रवाना 

    चंडीगढ़ः प्रदेश प्रधान ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता श्वेत मलिक, डॉक्टर चरणजीत सिंह अटवाल, विनीत जोशी समेत पार्टी की ओर से संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने के लिए वैनों को रवाना किया। जाखड़ ने बताया कि पंजाब के लोगों से सुझाव लेकर के पार्टी केंद्रीय संकल्प कमेटी को भेजेगा। इसके बाद उन्हें मोदी की गारंटी मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि पटियाला की संसद परनीत कौर जो कि कांग्रेस से निलंबित हैं भारतीय जनता पार्टी जॉइन करेगी और उनकी जॉइनिंग दिल्ली में होगी।

    वहीं भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वह गब्बर सिंह की तरह नजर आ रहे हैं। जो रोज कांग्रेस के नेताओं को दबका मारते हैं। जाखड़ ने कहा कि विधानसभा एक थिएटर बन गया है। जहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता मिलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अकाली दल भाजपा गठबंधन को लेकर के उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि पंजाब में अकाली दल मजबूत होना चाहिए क्योंकि यह सिखों की नुमाइंदगी करती है।

    हालांकि गठबंधन कब जैसे सवाल को वह टाल गए। मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए जाखड़ ने कहा कि विधानसभा में कभी भगवंत मान बसों की बॉडी का मुद्दा उठा लेते हैं तो कभी सोने के बिस्कुट की तस्करी का। आज पंजाब में दो प्रकार का डर है। आम लोग इस बात से डर रहे हैं कि कहीं उन्हें फिरौती के लिए फोन ना आ जाए तो कांग्रेस के नेता विजिलेंस के फोन से डर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि जबकि दोनों ही पार्टियों आपस में मिली हुई है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

    धार्मिक स्थल पर भगवान को फूल चढ़ाने को लेकर ट्रोल हुए चन्नी 

    लुधियानाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। जहां मीडिया से बात करने के दौरान चन्नी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं विश्कर्मा मंदिर में माथा टेकने के दौरान भगवान को फूल अर्पित करने को लेकर चन्नी ट्रोल हो रहे है। दरअसल, धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के दौरान चन्नी की एक वीडियो सामने आई है। जहां चन्नी को भगवान पर फूल अर्पित करने के लिए पंडित दे रहे है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि चन्नी उक्त फूलों को अन्य लोगों के देने की बात कह रहे है। वहीं उसके बाद एक अन्य व्यक्ति पीछे से आता है और पंडित से फूल लेकर भगवान को अर्पित करता है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके बाद चन्नी सिरोपा डलवा लेते है और मीडिया से बातचीत के दौरान आप सरकार पर निशाना साधते है।

    इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। सरकार लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े दावे करती थी। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान एक युवा किसान की मौत को लेकर सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

  • पंजाबः ट्रक यूनियन द्वारा हाईवे जाम करने के मामले में 4 गिरफ्तार, 250 पर FIR दर्ज 

    लुधियानाः ट्रक यूनियन द्वारा नेशनल हाईवे लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीते दिन धरना लगाया गया था। इस दौरान ट्रक यूनियन ने दोनों ओर से हाईवे को जाम कर दिया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 250 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को गिफ्तार किया है। दरअसल, ट्रक यूनियन और पल्लेदार यूनियन ने अनाज पॉलिसी को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया था। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उन्हें नामजद कर रही है।

    आरोपियों पर IPC की धारा 353,186,283,278,149,8-B नेशनल हाईवे एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरमुख सिंह संधू, यूनियन शहकोट प्रधान प्रेम लाल, गुरबचन सिंह, केवल सिंह, जरनैल दिहाजी मजदूर सभा फिल्लौर, जगतार सिंह फिरोज ट्रक ऑपरेटर यूनियन सदस्य, कुलदीप सिंह को नामजद किया है। गुरमुख संधू, प्रेम लाल, गुरबचन सिंह और केवल सिंह गिरफ्तार हैं। पुलिस चारों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह कर रहे हैं।

    हालांकि इस घटना में बीते दिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया था। ट्रक ऑपरेटरों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक जाम का आह्वान किया था। दोपहर में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद करीब ढाई बजे पुलिस ने ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू और पल्लेदार यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद भड़के वर्करों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था।

  • सड़क किनारे नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस अधिकारी ने मारी लात, गर्माया मुद्दा, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज अदा कर रहे व्यक्ति को हटाने के लिए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। वायरल हो रही वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें लात मारता हुआ नजर आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।

    प्रतापगढ़ी ने कहा कि ”नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता। ये कौन-सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करिये और इसकी सेवा समाप्त की जाए।” वहीं बताया जा रहा है कि डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीणा ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, ”दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को कथित तौर पर उत्तरी दिल्ली में सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट करते देखा गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

    इस मामले को कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटिल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भी उठाया है। सुप्रिया ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ”अमित शाह की दिल्ली पुलिस का मोटो है। शांति सेवा न्याय। पूरी शिद्दत से काम पर हैं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के खंभे के पास सड़क किनारे पर कुछ युवक नमाज पढ़ रहे हैं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मी नमाजियों के साथ बदसलूकी से पेश आई। वहीं पुलिसकर्मी की हरकत के बाद वहां भीड़ जुट गई है और सब पुलिसकर्मी को घरकर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे।

  • जालंधरः ढाई किलो अफीम सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 2.5 किलो अफीम सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने कोट कलां चौक, जालंधर में चेकिंग की और फगवाड़ा से जालंधर जा रही होंडा सिटी DL13-C-2660 को रोका गया।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर कार सवार तेजी से गाड़ी भागने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस पार्टी ने कार रोकी और उसमें सवार 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया। तालाशी दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विकास सिंह निवासी जिला गाजियाबाद, पवन निवासी जिला बदाऊ, यूपी और लकी मंडल निवासी जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों के 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर 23 दिनांक 06-03-2024 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में मामला दर्ज किया है।

    वहीं एक अन्य मामले में पुलिस पार्टी ने गांव प्रतापपुरा जालंधर से ऑल्टो K10 कार PB36-H-9509 को रोका। कार में सवार 3 आरोपियों की तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र केवल सिंह निवासी गांव पसाला थाना नूरमहल, कुलदीप कुमार उर्फ ​​दीपी पुत्र प्रीतम दास निवासी कीर्ति नगर धर्मकोट और इंद्रजीत सिंह ​​उर्फ मोनू पुत्र अवतार सिंह निवासी नीम वाला चौक गुरु अर्जन नगर थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि थाना सदर जालंधर में एफआईआर 49, दिनांक 06-03-2024 को धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि गुरमुख सिंह और कुलदीप कुमार की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, जबकि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।

  • पंजाबः B.A का स्टूडेंट 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

    लुधियानाः CIA-2 की पुलिस ने अफीम के सहित छात्र को गिरफ्तार किय है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बीए का छात्र है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की है। तस्कर का मोबाइल पुलिस स्कैन करवा रही है ताकि डिलीवरी लेने वाले तस्कर का पता चल सके। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस पार्टी ने टी-पुआंइट डाबा नजदीक जी.टी. रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चैकिंग की।

    नाकाबंदी दौरान शक पड़ने पर पैदल आ रहे शख्स मनवीर बैनीपाल उर्फ पिंटू निवासी गांव हेम नगर जोलवाला जिला जोधपुर राजस्थान को रोका गया। आरोपी की चैकिंग की तो उसके बैग से पुलिस को 2 किलो अफीम बरामद हुई। तस्कर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी पर आज NDPS एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पिंटू मुताबिक वह पहली बार ही अफीम की तस्करी करने आया था। 

  • विमान क्रैश होने पर दंपति सहित 3 बच्चों की हुई मौ+त

    ओन्टारियोः कनाडा के ओंटारियो के नैशविले के पास एक विमान क्रैश होने पर एक दंपति सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से पायलट की आखिरी बातचीत के मुताबिक, हादसा इंजन में खराबी के कारण हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए परिवार के सदस्य किंग सिटी के रहने वाले थे। मृतक विक्टर, 43 वर्ष, उनकी पत्नी रीमा, 39 वर्ष और उनके तीन बच्चे डेविड, 12 वर्ष, एडम, 10 वर्ष और एम्मा, 7 वर्ष की पहचान की गई है।

    जानकारी के मुताबिक विक्टर इस विमान का पायलट था. ब्रैम्पटन फ्लाइंग क्लब से उधार लिया गया विमान 2,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था जब इंजन बंद हो गया। इस रिपोर्ट के प्राप्त होने पर, विमान को राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के लिए आपातकालीन व्यवस्था की गई, लेकिन हवाई यातायात नियंत्रकों के निर्देशों के बावजूद, विमान पहुंचने में विफल रहा और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापान परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।

  •  शराब पीने से रोकने पर पत्नी को जलाया जिंदा 

    उत्तरप्रदेश: बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहा शख्स ने शराब पीने से रोके जाने पर अपनी 40 साल की पत्नी को जिंदा जला दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि आरोपी मुनीश सक्सेना शराबी था और गुरुवार रात नशे की हालत में वो घर लौटा था जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

    मिली जानकारी अनुसार, आरोपी जब घर लौटने के बाद उसकी पत्नी शन्नो ने उसे और अधिक शराब पीने से रोकने की कोशिश की, तो सक्सेना ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला, उस पर डाला और आग लगा दी. शन्नो की सास मुन्नी देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ भी झुलस गए. पुलिस ने बताया कि जब महिला के दो बच्चों (8 साल) सनी और अर्जुन (5 साल) ने अपनी मां को जलते हुए देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया.