Blog

  • पंजाबः ब्रिज पर चलती एक्टिवा को लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    अमृतसरः एयरपोर्ट रोड के गुमटाला बाईपास ब्रिज पर एक चलती एक्टिवा में आग लगने का मामला सामने आया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पास से गुज रहे राहगीरों में दहशत का माहौल देखा गया। जानकारी देते हुए राहगीर ने बताया कि गुमटाला बाईपास ब्रिज पर अजनाला के गुमटाला बाईपास ब्रिज पर एक एक्टिवा को आग लग गई। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक एक्टिवा जलकर राख हो चुकी थी। 

  • पंजाब : नगर निगम दफ्तर के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    बठिंडा : शहर में लोगों के घरों तक साफ पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है और माेहल्ला वासियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान हरदेव नगर, खेता सिंह बस्ती के लोगों और महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और धरना दिया।

    महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से हमारे घरों में पीने का साफ पानी नहीं पहुंच रहा है, ऊपर से गर्मी भी शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए हमने कई बार निगम प्रशासन से शिकायत की। लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।

    नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और प्रशासन से हमारे घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मांग की। वहीं नगर निगम के मेहर ने कहा कि मैं इस संबंध में अधिकारियों से बात करूंगा और इस बस्ती के लोगों तक कैंटर के जरिए साफ पानी पहुंचाया जाएगा।

  • तेज रफ्तार में ईको स्पोर्ट्स गाड़ी के उड़े परखच्चे, परिवार के 4 लोगों की मौ+त

    नूंहः हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार में जा रही ईको स्पोर्ट्स गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के चलते हुआ है।कार इससे डिवाइडर से टकरा कर नीचे जा गिरी। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में एक महिला व बच्चा भी शामिल है।

    मरने वालों की पहचान प्रियांशु, दीपांशु, 12 वर्षीय बच्चा पीयूष और 40 वर्षीय महिला आंचल के रूप में हुई है। नूंह के पिनगंवा थाना के जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मेरठ से एक परिवार अपनी कार में उज्जैन जा रहा था। इसमें परिवार के 6 लोग और एक ड्राइवर सवार थे। जैसे ही उनकी कार नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पिनगंवा के समीप झिमरावट गांव पहुंची तो ड्राइवर संतुलन खो बैठा।

    हादसे के बाद लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय लगी आग, रिजल्ट लेने आए बच्चों में मचा हड़कंप

    मोगाः गांव चुगावा के सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जब यह हादसा हुआ तो स्कूल में करीब 60 बच्चे अपने माता पिता के साथ रिजल्ट लेने आए हुए थे। इस दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गैस के पाइप अचानक भट्टी की तरफ से खुल गया जिससे आग लग गई। स्कूल के बच्चों ने भी आग को बुझाने में मदद की। 

  • फगवाड़ा : ट्रक ड्राइवर ने ढाबे में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश : पंजाब में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है होशियापुर रोड रावलपिंडी के पास अपना ढाबे का। जहां पर एक ट्रक ड्राइवर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।मिली जानकारी के मुताबिक ढाबे के मालिक राजेंद्र खेड़ा ने बताया के रात को उनके पास एक ट्रक आकर रुका।

    ट्रक ड्राइवर उनके ढाबे से कोल्ड ड्रिंक की पेटियां उठा कर ले गया। ढाबे के मालिक ने बताया कि उनके पास में ही पुलिस चौकी है और उनके ढाबे पर यह चोरी की तीसरी वारदात है। ट्रक ड्राइवर चोरी करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसकी सूचना रावलपिंडी पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने मां को मारी गोली

    फिरोजपुरः जीरा उपमंडल के गांव किमेवाली से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मां-बेटे का रिश्ता उस वक्त तार-तार हो गया, जब एक बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जाहं पत्रकारों से बातचीत करते हुए घायल पाल कौर पत्नी मेजर सिंह के छोटे बेटे गुरमीत सिंह ने कहा कि उसका बड़ा भाई मंजीत सिंह नशे का आदी है। वह अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए मां को परेशान करता था। 

    इसी बात को लेकर आज उसने घर में कलह करनी शुरू कर दी और पैसे की मांग करने लगा। मां द्वारा जवाब देने पर वह घर से बाहर गया और किसी की 12 बोर की बंदूक ले आया और मां पर गोली चला दी। गोली लगने से मां पाल कौर घायल हो गईं। इसी बीच उसे सिविल अस्पताल जीरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • 3 भाइयों ने Apple को लगाया 50 करोड़ का चूना, नकली IPhone बना द‍िए असली! 

    नई दिल्लीः दुनियाभर से आए दिन स्कैम के अलग-अलग तरह के ममले सामने आते रहते हैं जहां स्कैमर्स लोगों को अलग-अलग ढंग से ठग रहे हैं लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला ममला सामने आया है जहां जीवेई एलन लियाओ नाम के शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल को ही करोड़ों का चुना लगा दिया। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी की भाइयों ने मिलकर नकली iPhone को असली फोन में बदल कर कंपनी को करीब 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है।

    दरअसल इस स्कैम को अंजाम देने के लिए Zhiwei Allen Liao वारंटी सिस्टम का इस्तेमाल करते थे । अब उन्हें 4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पेशेंटली एप्पल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इन तीनों ने चीन से असली दिखने वाले नकली आईफोन और आईपैड मंगवाए इसके बाद वे नकली प्रोडक्ट्स पर एप्पल प्रोडक्ट्स के असली सीरियल नंबर डाल देते थे। तीनों भाई मिलकर फिर नकली आईफोन लेकर Apple स्टोर पहुंच जाते थे और दावा करते थे कि उनका डिवाइस खराब है, जिसके बाद Apple उन्हें वारंटी के तहत असली डिवाइस दे देता था।

    यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ने इस तरह का स्कैम किया है। पहले भी वे इसी तरह के स्कैम करके लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख रुपये से ज्यादा कमा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक लियाओ इस फर्जी ऑपरेशन को लीड करता था। पकड़े जाने के डर से उसने कई लोगों को भी पहले एप्पल प्रोडक्ट और कुछ पैसे भेज दिए लेकिन अंत में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि केस की सुनवाई के दौरान एक जज ने लियाओ के कार्यों की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि उसने एक क्रिमिनल आर्गेनाइजेशन को लीड किया है जिसने कई सालों तक पूरे उत्तरी अमेरिका में नकली एप्पल प्रोडक्ट्स की तस्करी की है। बता दें कि इस स्कैम का खुलासा एफबीआई और सैन डिएगो पुलिस विभाग ने किया है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सासंद परनीत कौर का आया बयान 

    पटियालाः भाजपा नेत्री परनीत कौर ने चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। उन्‍होंने कहा कि अगर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर लड़ना चाहूंगी। साथ ही उन्‍होंने बताया क‍ि वह पटियाला से चुनाव लड़ने की इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने आगे बताते हुए कहा कि पटियाला मेरा घर है तो मैं यहीं से चुनाव में खड़ा होना चाहूंगी। परनीत ने आगे कहा कि हालांकि इसका फैसला बीजेपी आलाकमान करेगा।

    परनीत कौर पटियाला की शाही सीट पर कांग्रेस से 4 बार सांसद रही हैं। अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी पिछले 25 साल से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। अब उन्‍होंने अपनी उम्‍मीदवारी को लेकर फिर से पटियाला से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। 

  • पंजाब : निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से गिरा युवक, मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन : दीनानगर और बेहरामपुर रोड के बीच रेलवे ओवर ब्रिज पर कई वर्षों से काम कर रहे युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह निवासी गांव ठठियां खुर्द के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक काम करते समय ब्रिज से गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपने परिवार के साथ होली मनाकर लौटा था और युवक रेलवे ब्रिज पर निर्माण कार्य कर रहा था। तभी अचानक बृज के ऊपर सेफ्टी बेल्ट टूटने से युवक औंधे मुंह गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उक्त युवक के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। उसके साथ काम कर रहे अन्य युवक ने उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले कई सालों से निर्माणाधीन इस रेलवे ओवर ब्रिज के कारण कई हादसे भी हो चुके है। लेकिन रेलवे ओवर ब्रिज का काम अब तक पूरा नहीं हो पा रहा है। पुलों के निर्माण में देरी के कारण कई 100 गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपने घरों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

    जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ समय भी बर्बाद हो रहा है। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि इस रेलवे क्रॉसिंग के बगल में एक निजी स्कूल स्थित है। जिसमें बड़ी संख्या में युवा जान जोखिम में डालकर स्कूली छात्र-छात्राएं रेलवे फाटक पार करते हुए यहां से निकलते हैं। छात्रों के अलावा सैकड़ों लोग प्रतिदिन समय बचाने के लिए इस रेलवे लाइन को पार करते हैं। वहीं पुल बनने से पहले ही इस पुल क्षेत्र के लोगों की मांग है कि कोई और बड़ा हादसा होने से पहले काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

  • कपूरथलाः अवैध हथियारों और कार सहित आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला: पुलिस ने अवैध 2 पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसवंत सिंह उर्फ जस्स निवासी लक्खन खुर्द थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान कपूरथला में मौजूद थे। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार अवैध हथियार सहित कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने कहाकि पूछताछ के दौरान आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है।