Blog

  • इस अवस्था में मिली महिला पुलिसकर्मी, सिर-आंख पर वार के निशान

    इस अवस्था में मिली महिला पुलिसकर्मी, सिर-आंख पर वार के निशान

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस के अंदर महिला कांस्टेबल खून से लथपथ मिली थी, उसके चेहरे पर गहरा घाव था और सिर पर चोट थी। घायल महिला कांस्टेबल अब स्थिर है लेकिन अभी भी बोलने में असमर्थ है। पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 307, 353 और 332 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला पुलिसकर्मी (40) को जनरल कोच में निचली बर्थ के नीचे पड़ा हुआ पाया गया।

    अयोध्या जंक्शन से सरयू एक्सप्रेस में चढ़े एक यात्री ने प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवानों को इसकी सूचना दी। कोच के अंदर कैद किए गए वीडियो फुटेज में महिला पुलिसकर्मी को खून बहते हुए दर्द से जूझते हुए दिखाया गया है। पुलिसकर्मी को पहले चिकित्सा सहायता के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः नकोदर से माथा टेककर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे मौत, कार के उड़े परखच्चे

    पंजाबः नकोदर से माथा टेककर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे मौत, कार के उड़े परखच्चे

    जालंधर, ENS: नकोदर से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आज सुबह 5 बजे सड़क हादसे दुघर्टनाघ्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक थाकि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ठुलीवाल के मुख्य अधिकारी बलदेव सिंह मान ने बताया कि विकास पुत्र दयानंद निवासी 12 क्वार्टर रोड, हिसार, अमृतपाल पुत्र चरणजीत निवासी हिसार, सोनू बत्रा निवासी हिसार और एक 11- रात करीब 12 बजे हिसार से एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ नकोदर डेरे पर माथा टेकने के लिए निकला थे।

    पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे जब वह गांव भदलवड के पास पहुंचे तो कार आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया गया है। मृतक के वारिसों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : अवैध माइनिंग करते 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : अवैध माइनिंग करते 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के साथ लगते सतलुज दरिया के कई गावों में नजायज माइनिंग का धंधा जोरों से चलने की पुलिस को शिकायत लगातार मिल रही थी। पुलिस ने धर्मकोट एरिया के गावों में देर रात गश्त के दौरान एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने छापेमारी की ओर इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन 6 आरोपियों में से 4 लोगों को 4 ट्रेक्टर ट्रालियों को जो माइनिंग की रेता की भरी हुई थी, को कब्जे में लिया है वही 2 आरोपी भागने में सफल हो गए है ।जिनकी तलाश पुलिस कर रही है ।

    वही थाना मुखी ने बताया की अगर कोई नजायज माइनिंग करता या नशा बेचता पकड़ा गया तो उस पर सख्त करवाई होगी। उन्होंने बताया की पकड़े चारों आरोपी नजायज माइनिंग का धंधा करते थे और मोटी कमाई करते थे इन पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है इस एरिया में किसी को भी अवैध तौर पर माइनिंग करने ओर नशा तस्करी करने की इजाजत नहीं है और पकड़े जाने पर सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी।

  • पंजाबः कलयुगी बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट

    पंजाबः कलयुगी बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट

    होशियारपुरः जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहू ने अपने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना गढ़शंकर के गांव सलकलां में हुई है। माहिलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बहू ने अपने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    पहले भी कई बार घरेलू कलह के कारण मामला पंचायत तक पहुंच चुका था। लेकिन इस बार बहू को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने ही बुजुर्ग ससुर की हत्या कर दी। परिवार सदमे में है, एक बेटा जिसके एक तरफ पत्नी है और दूसरी तरफ पिता, दोनों के बीच झगड़े ने परिवार को असमंजस में डाल दिया है।

  • ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए एक समिति का गठन किया। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी है। दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वीरवार को 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पेश कर सकती है।

    पिछले कुछ सालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विधानसभा और आम चुनाव एक साथ कराने के विचार पर जोर दे रहे हैं, क्योंकि ऐसा करने से चुनाव कराने की लागत कम हो जाएगी और समय की बचत भी होगी। केंद्र का कोविंद को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। गौरतलब है कि नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद अगले साल मई-जून में लोकसभा चुनाव होंगे। 

    कांग्रेस नेता आरिफ नसीम खान ने एक देश, एक चुनाव की संभावना को तलाशने के लिए केंद्र द्वारा समिति गठित करने पर कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह की कमेटी में शामिल किया गया हो। मोदी सरकार में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं बची है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਿੰਦੂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ ਥਾਣਾ, 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਿੰਦੂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆ ਥਾਣਾ, 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾਂ ਮੰਚ ਦੇ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਫਲੈਕਸ ਬੋਰਡ ਪਾੜੇ ਜਾਣ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਵਿਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਹਿੰਦੂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣੇ ਦੇ ਮੂਹਰੇ ਭਾਰੀ ਹੰਗਾਮਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਵਾਰ ਪੁਲੀਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਹਿੰਦੂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਵੀ ਹੋਈ। ਕਿਉਂਕਿ ਅਨੂ ਗੰਡੋਤਰਾ ਅਤੇ ਹਿੰਦੂ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਸਿੱਧਾ-ਸਿੱਧਾ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ‌ ਅਤੇ ਇਹ ਗੱਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਫਲੈਕਸ ਬੋਰਡ ਉਤਾਰਦੇ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀ ਫੜੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਮੰਨੀ ਵੀ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਵੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਪਰ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਹ ਗੱਲ ਮੰਨਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਸਨ ।

    ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਹੜਾ ਸਥਾਨਕ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਤਰਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਆਗੂ ਵਰਿੰਦਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਹੜਾ ਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਹਨ। ਮਾਹੌਲ ਜ਼ਿਆਦਾ ਗਰਮ ਹੋਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਅੱਤੇ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਿਲ ਅਤੇ ਜਗਰੂਪ ਸੇਖਵਾਂ ਨੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਜਿਸ ਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੇਰ ਰਾਤ ਡੇਢ ਵਜੇ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ ਵੀ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ, ਅਤੇ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ 295,506 ਅਤੇ 34 ਆਈਪੀਸੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • कबाड़खानों पर पुलिस की छापेमारी, 25 से अधिक दुकानें सील

    कबाड़खानों पर पुलिस की छापेमारी, 25 से अधिक दुकानें सील

    दुर्गः पुलिस ने कबाड़ियो पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) को आम जनता एवं विभिन्न औद्योगिक एनसीलरी एसोसिएसन के पदाधिकारियों से लगातार अवैध कबाड़ के व्यापार के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायतों को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा पूर्व में भी कार्यवाही की गई थीं। उक्त कारोबारियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारीयों के साथ एसीसीयू प्रभारी एवं जिले के समस्त शहरी थानो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें करीबन 22 टीम जिसमे 14 निरीक्षक, 20 उप निरीक्षक, 25 सहायक उप निरीक्षक एवं 80 से अधिक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।  

    जिला के 44 से अधिक कबाड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 25 से अधिक कबाड़ दुकान सील किए गए हैं। राजपत्रित अधिकारियो सहित 14 निरीक्षकों की टीम के साथ 150 से अधिक जवानो के द्वारा रेड कार्यवाही की गई। 15 से अधिक कबाड़ संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । शेष के विरूद्ध के कार्यवाही जारी है, फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। जिले के कबाड़ी जिसमे नदीम, ललित, शाकिर, पाल कबाड़ी, राजू मंडले सहित दर्जनों कबाडखानों को सील किया गया, सील करने के बाद सभी अवैध कबाड़ संचालकों को प्रतिबंधित करते हुए बाउंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है। जामुल थाना में राजू मंडले कबाड़ी दुकान से 1 ट्रक स्क्रैप जप्त कर राजू मंडले को हिरासत में लिया गया।

    टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कबाड़ के संचालनकर्ताओं को नोटिस देकर कार्यवाही किया गया। जिसमें विरूद्ध मौके पर ही धारा 41 ( 1+4 ) की कार्यवाही की गयी है। एवं इनके गोदामों को सील किया गया है। उक्त अधिकारी / कर्मचारियों को योजना बनाकर अलग-अलग 35 टीमों में विभक्त कर पूर्व से सूचीबद्ध जिले के शहरी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कबाड़ के संचालकों के ठिकानों पर वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। जिसके परिणाम स्वरूप जिले के शहरी थाना क्षेत्रों के कुल 44 कबाड़ियों के गोदामों पर एक साथ दबिश दी गई। जहां इनके ठिकानों में भारी मात्रा में लोहे के अवैध कबाड़ वाहनों को काटकर उनके कलपूर्जो को अलग कर भण्डारण कर के रखना, सेंटरिंग प्लेट, बीएसपी का सरिया, लोहा, ऐंगल,कुछ कवाडियों के यहां औद्योगिक स्क्रैब भी बरामद हुआ।

  • पंजाब : नरेगा मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर की रोष रैली, देखें वीडियो

    पंजाब : नरेगा मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर की रोष रैली, देखें वीडियो

    मोगा : केंद्र की मोदी सरकार को चलता करने के लिए कीर्ति लोगों का आगे आना जरुरी है। ताकि मजदूर वर्ग को बचाया जा सके। लेकिन जैसे जैसे मशीनी युग आगे आ रहा है, वही मजदूर वर्ग को पीछे किया जा रहा है। नरेगा मजदूरों द्वारा अपनी मांगो को लेकर दाना मंदी में जिले भर के हजारों नरेगा मजदूरों द्वारा रोष रैली की गई। जिसमे इंटेक यूनियन के जिले के नेता भी शामिल हुए। नरेगा मजदूरो की मांग है, कि उनका काम 200 दिन पूरा निश्तित किया जाए और उनकी दिहाड़ी भी एक हजार रूपये की जाए और नरेगा के फंड राशि का अनुपत भी 60..40 किया जाए।

    नेताओं ने कहा था की भाजपा सरकार साल में 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा करके आई थी। लेकिन कोई नौकरी नहीं दी गई वही जब नरेगा मजदूर अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए, मंडी से रैली के रूप में निकले तो डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर उन्हें रोक लिया गया और मांग पत्र देंने के लिए अंदर नहीं जाने दिया गया। इस मौके पर मजदूरों की पुलिस प्रशासन के साथ धक्का मुक्की भी हुई और मजदूरों को गेट फांद आकर आगे जाना पड़ा। वहीं पुलिस ने कंट्रोल भी किया लेकिन मजदूर नहीं रुके और गेट के आगे डटे रहे।

  • राहतः सिलेंडर के दाम में हुई भारी कटौती

    राहतः सिलेंडर के दाम में हुई भारी कटौती

    नई दिल्ली: आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। हालांकि ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में की गई है। सरकारी तेल कंपन‍ियों ने आज एक सितंबर को कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है। जिसमें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कमी की गई है। इस बदलाव के बाद देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है। इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे।

    बता दें मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए गए थे. सरकार के इस नए फैसले के बाद अब LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं। दिल्ली में 1680 के बजाय 157 रुपये कम होकर अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में आज से सिलेंडर 1802.50 की जगह अब 1636 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत 1640.50 रुपये थी जो अब घटकर 1482 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 157.5 रुपये की कमी हुई। अब यह 1852.50 रुपये की जगह 1695 रुपये में मिलेगा।

    दिल्ली में डॉमेस्टिक एलपीजी 903 रुपये का है। कोलकाता में एलपीजी के दाम 929 रुपये पर है। मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये पर है। सरकार ने 29 अगस्त की शाम को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। जिसके बाद 30 अगस्त को नई दरें लागू हो गई थी। उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को 400 रुपये का फायदा होगा क्योंकि उन्हें 200 रुपये की सब्सिडी पहले से ही दी जा रही थी। अगर आप एलपीजी प्राइस की अपडेट लिस्‍ट देखना चाहते हैं तो आप iocl.com/prices of petroleum products लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे।

  • पंजाबः आज से सफर करना हुआ महंगा, बढ़े टोल के रेट

    पंजाबः आज से सफर करना हुआ महंगा, बढ़े टोल के रेट

    चंडीगढ़ः अमृतसर-दिल्ली सिक्स लेन हाईवे पर आज से सफर महंगा हो गया है। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पड़ते दो टोल प्लाजा लुधियाना के लाडोवाल और हरियाणा के (बसताड़ा) करनाल में आज से टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल (लुधियाना) के टोल में 15 रुपए और बसताड़ा (करनाल) टोल की दरों में 10 रुपए की वृद्धि की है। आज से लाडोवाल टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 165 रुपए वसूले जाएंगे। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए देने होंगे, जबकि मंथली पास 4930 रुपए में बनेगा। इसी तरह हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए इस टोल पर सिंगल ट्रिप 285 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए का रहेगा। इस कैटेगरी के व्हीकल के लिए मंथली पास की फीस 8625 रुपए चुकाने होंगे।

    लाडोवाल टोल पर ट्रकों-बसों को सिंगल ट्रिप के लिए 575 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के लिए 860 रुपए और मंथली पास की फीस 17245 रुपए देनी होगी। इसी तरह डबल एक्सेल ट्रकों से सिंगल ट्रिप के 925 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 1385 रुपए लिए जाएंगे। जबकि इस कैटेगरी के वाहनों के लिए मंथली पास 27720 रुपए में बनेगा। हरियाणा में दिल्ली हाईवे पर करनाल के बसताड़ा में बने टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप की आज से नई दरें 155 रुपए होंगी। इन वाहनों को 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए चुकाने होंगे जबकि मंथली पास के लिए 4710 रुपए में देने होंगे। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल को बसताड़ा में सिंगल ट्रिप के लिए 275 रुपए देने, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के 475 रुपए और मंथली पास के लिए 8240 रुपए देने होंगे।

    ट्रकों-बसों के लिए सिंगल ट्रिप की नई दरें 550 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 825 रुपए तय की गई है। इन व्हीकल का मंथली पास 16,485 रुपए में बनवाया जा सकेगा। डबल एक्सल ट्रकों के लिए सिंगल ट्रिप 885 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1325 रुपए और मासिक पास 26490 रुपये में बनेगा। घग्गर नदी पर देवीनगर अंबाला में बने टोल प्लाजा की दरें भी आज से रिवाइज हो गई हैं। यहां कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 95 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के लिए 140 रुपए और मंथली पास के लिए 2825 रुपए चुकाने होंगे। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए 165 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए और मासिक पास के लिए 4945 रुपए देने होंगे। ट्रकों-बसों के लिए यहां सिंगल ट्रिप के 330 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के 495 रुपए मंथली पास के लिए 9890 रुपए चुकाने पड़ेंगे। डबल एक्सेल ट्रकों को सिंगल ट्रिप के लिए 530 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 795 रुपए देने होंगे। इन वाहनों के मंथली पास की फीस 15895 रुपए होगी।