Blog

  • शाहरुख खान की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में हुए भर्ती 

    शाहरुख खान की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में हुए भर्ती 

    नई दिल्ली :बॉलीवुड के किंग शाहरुख ख़ान की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते शाहरुख़ की तबीयत खराब हो गई और वह डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए और उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

    बता दें कि कल अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार था। शाहरुख ख़ान आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने अहमदाबाद में थे। हीट-स्ट्रोक के चलते शाहरुख ख़ान की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। यह भी बताया जा रहा है कि  हीस्ट्रोक के बाद शाहरुख को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 


    आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 के मैच में शाहरुख ख़ान को बेटे अबराम और बेटी सुहाना ख़ान के साथ केकेआर की परफॉर्मेंस पर झूमते दिखाई दिए थे। इस मैच में केकेआर ने 8 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था और आईपीएल फाइनल्स में जगह बना ली थी। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


    बता दें कि शाहरुख ख़ान जुलाई 2023 में वह अमेरिका में एक हादसे का शिकार हो गए थे और नाक पर चोट लगने की वजह से उनकी एक माइनर सर्जरी हुई थी।

  • जालंधर : चन्नी और बलकौर सिंह की रैली दौरान PRTC बस पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, लगा लंबा जाम, देखें LIVE

    जालंधर : चन्नी और बलकौर सिंह की रैली दौरान PRTC बस पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, लगा लंबा जाम, देखें LIVE

    जालंधर(ENS): पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस विरोध मार्च को जानबुझ कर रोकने की कोशिश की जा रही है। बता दे कि जालंधर से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जहा कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर पीआरटीसी बस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिससे सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। 

    ड्राइवर मुख्तियार सिंह का कहना है कि बस पर कुछ निहंग सिंह और मोने लड़को ने हमला किया था और कंडक्टर पर भी हमला किया गया था। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। एक तरफ ईस्ट वुड विलेज के पास कांग्रेस की ओर से विरोध मार्च निकाला जा रहा है, तो दूसरी तरफ सड़क जाम कर दी गई है, ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के इस रोड शो को रोकने की कोशिश की जा रही है। 

    मौके पर पहुंचे  कैंट पुलिस के इंस्पेक्टर अमृत पाल ने बताया कि बस में सवार लोग आरोप लगा रहे हैं कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर तलवारों से हमला किया। पुलिस का कहना है कि रैली को रोकने की कोशिश का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

  • कुटलैहड़ के रायपुर मैदान में जन संपर्क अभियान में गरजे भाजपा प्रत्याशी, कुटलैहड़ की एक एक वोट श्री राम के नाम पर डालेगी जनता

    कुटलैहड़ के रायपुर मैदान में जन संपर्क अभियान में गरजे भाजपा प्रत्याशी, कुटलैहड़ की एक एक वोट श्री राम के नाम पर डालेगी जनता

    अगर श्री राम जी का मंदिर भाजपा ने बनाया,तो भाजपा को मिलना चाहिए जनता का समर्थन: भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री 14 माह में जनता के साथ तो क्या अपने विधायकों से मिलने का समय नहीं देते थे। लेकिन जब से राज्य सभा चुनाव में राज्य सरकार की हार हुई है। तव से मुख्यमंत्री महोदय को यह पता चला है। कि सरकार वन मैन आर्मी बनकर नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन अब समय बीत गया। अब तो मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नाम के आगे पूर्व लगने वाला है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की आधा दर्जन पंचायती की नुक्कड़ सभाओं के तहत कहे। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि जब हमने कोई गलत नहीं किया और बिल्कुल पारदर्शता के साथ काम किया है तो फिर हमें किस बात का डर है। भुट्टो ने कहा कि बिकाऊ टिकाऊ की भाषा मुख्यमंत्री को शोभा नही देती है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है। लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को कुर्सी के जाने का डर सता रहा है।

    भुट्टो ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री की हालत ऐसी हो गई है कि हमारे बैंक खाते चैक करवाए जा रहे है उनकी डिटेल ली जा रही है। हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार से मेरे और मेरे परिवार एफआईआर दर्ज हो सके। सीएम साहब ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि किसी भी प्रकार हर संभव प्रयास से भुट्टो पर उसके बेटे पर कोई मामला दर्ज करो। इस मौके पर चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,वीडी सी सदस्य राज कुमार मनकोटिया  ,सुरेंद्र हटली, पंडित आत्मा राम, राकेश शर्मा के अलावा सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    15 करोड़ लेने का अगर सुबूत है,तो कानूनी कार्रवाई करें
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हर मंच से 15 करोड़ पैसे का बॉक्स की बात करने वाले मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू यह बताएं कि अगर उनके पास सुबूत है तो फिर कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे, लेकिन हकीकत यह हैं कि राज्यसभा में 40 और 3 कुल 43 वोट वाली सुक्खू सरकार को 34 के आंकड़े और राज्य सभा में मिली हार का गहरा सदमा लगा है। उन्होंने दावा किया कि  राज्य में चार लोकसभा चुनावों के साथ हिमाचल की जनता छः उपचुनावों में भाजपा के लिए बड़ी जीत दर्ज करवाएगी। क्योंकि राज्य की जनता ने सुक्खू सरकार के 16 माह का फिसड्डी कार्यकाल देख लिया है।और सुक्खू सरकार के कार्यकाल में मित्रो को खुश करने के अलावा कोई उपलब्धि सरकार की नहीं है। 
  • छोड़ के अपने सारे काम,चलो पहले करें मतदान

    छोड़ के अपने सारे काम,चलो पहले करें मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : छोड़ के अपने सारे काम,चलो पहले करें मतदान,इसी नारे के साथ आज को जवाहर नवोदय विद्यालय ,पेखूवेला में चल रहे एनसीसी शिविर के दौरान लोकसभा चुनाव में लोगों में जागरूकता तथा अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुरेश कुमार शर्मा जी की अगुवाई में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहली बार मतदान करने वाले सीनियर डिवीजन के कैडेट्स तथा वहां पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। नोडल अधिकारी ने स्वयं वहां पर उपस्थित कैडेट्स को संबोधित किया तथा उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साथ उन्हें अपने परिवेश में भी सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश भी दिया। इस मौके पर स्वीप नोडल अधिकारी के साथ-साथ सुरेंद्र कुमार, श्रीमती जसवीर कौर तथा श्रीमती मुकेश रानी भी उपस्थित रही।
  • 4 बार सांसद बन चुके हैं अनुराग अब इनको अग्रिवीर बनाए संसदीय क्षेत्र की जनता: सुक्खू

    4 बार सांसद बन चुके हैं अनुराग अब इनको अग्रिवीर बनाए संसदीय क्षेत्र की जनता: सुक्खू

    ट्रेनों की संख्या नहीं हमीरपुर को कितने इंच रेल लाइन बिछवाई यह बताएं अनुराग: रायजादा

    कहा, 10 वर्षों से केंद्र में है मोदी सरकार और सांसद रहे अनुराग, फिर भी क्यों नहीं बिछी रेल लाइन

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक्शन मोड में हैं और ताबड़तोड़ जनसभाएं करते हुए उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को सुक्खू ने राजेश धर्माणी और सतपाल रायजादा की मौजूदगी में बिलासपुर जिला के बद्दाघाट, भराड़ी, बिलासपुर सदर और झंडूता में जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। 

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 4 बार अनुराग को जनता सांसद बनाकर दिल्ली भेज रही है, लेकिन वहां पर अनुराग सिर्फ मौज मस्ती करते हैं और हिमाचल के मामलों को नहीं उठाते। आपदा के समय वह गायब रहे और सिर्फ चुनावों के दौरान ही वह संसदीय क्षेत्र में नजर आते है। जीतने के बाद पूरे 5 साल वह जनता को दिखाई नहीं पड़ते। सुक्खू ने कहा कि रायजादा इमानदार और जनता के कार्य करवाने वाले व्यक्ति हैं। सतपाल रायजादा को इस बार जनता सांसद बनाएगी। अनुराग खुद लेफ्टिनेंट बनकर घूम रहे हैं्र लेकिन नौजवानों को अग्रिवीर बना दिया है। अनुराग 4 बार सांसद बन चुके हैं और जनता को अब इन्हें अग्रिवीर बनाकर घर भेज देना चाहिए और सेवानिवृत सैनिक के बेटे रायजादा को दिल्ली भेजना चाहिए।

    *हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा* ने कहा है कि अनुराग ठाकुर ऊना तक पहुंची रेल लाइन ओर ट्रेनों का श्रेय लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन वह यह भूल गए हैं कि ऊना में रेल 1990 में पहुंच चुकी थी और तब अनुराग राजनीति में भी नहीं थे। कांग्रेस काल में रेल लाइन बिछी है और इसका भी झूठा श्रेय लेने में अनुराग लगे हुए हैं। रायजादा ने कहा कि ऊना में रेल लाइन बिछ चुकी थी और इस पर जनसंख्या और जरूरत के हिसाब से ट्रेनों की संख्या स्वत: ही बढ़ जाती है, लेकिन इसमें अनुराग का रोल क्या है। उन्होंने कहा कि अनुराग जनता को ऊना पहुंची ट्रेनों की संख्या न बताएं, बल्कि यह बताएं कि ऊना से हमीरपुर के लिए एक इंच भी रेल लाइन क्यों नहीं बिछवा पाए। कांग्रेस के रेल संबंधित कार्यों को अपना बताने वाले अनुराग यह बताएं कि 4 बार वह सांसद रहे हैं, तो चारों बार ही वह हमीरपुर के लिए रेल लाइन बिछवा पाने में फेल क्यों हुए।

    पिछले 10 सालों से केंद्र में उनकी सरकार है और वह सांसद और कैबिनेट मंत्री रहे एवं हिमाचल में जयराम सरकार रही। फिर भी वह रेल लाइन बिछवा पाने में क्यों नाकाम रहे। रायजादा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता को यह भी बताने का कष्ट करें कि क्यों किसी को रोजगार केंद्र की सरकार में वह नहीं दिलवा पाए हैं। क्यों जनता को 400 में मिलने वाला सिलंडर 1100 में मिल रहा है। क्यों 50 रुपए में मिलने वाली दालें अब 150 रुपए से ऊपर बिक रही है। क्यों महंगाई पर वह केंद्र सरकार से लगाम लगवा पाने में नाकाम रहे है। रायजादा ने कहा कि अपनी नाकामियों पर अनुराग को जनता के समक्ष स्पष्टीकरण देना चाहिए।
  • निशुल्क वर्दी सरकार ने बंद करके गरीब बच्चों के विरोध में फैसला लिया: सत्ती

    निशुल्क वर्दी सरकार ने बंद करके गरीब बच्चों के विरोध में फैसला लिया: सत्ती

    कांग्रेस कर रही भाजपा प्रत्याशियों को  प्रताड़ित 

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि गरीब बच्चों को मिलने वाली निशुल्क वर्दी सरकार ने बंद करके गरीब बच्चों के विरोध में फैसला लिया है। इस फैसले को सरकार जल्द से जल्द वापस ले। यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार दस हजार पर बीडीओ के माध्यम से पंचायत के प्रधानों से जाम करवाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं जोकि जनमंच के कार्यक्रमों के आयोजन करवाने के बदले में  दबाव बनाकर ले रही है । कहा कि इसका भाजपा कड़े शब्दों में विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव के दौरान जिन छ विधायकों ने वोट किया था उसके बाद ही उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। जब वह कांग्रेस के विधायक थे तब ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा था। जब वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव में उतरे हैं। तो उन्हें भी अब झूठे केस बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
  • पंजाब : SGPC ने दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतजाम, देखें वीडियो

    पंजाब : SGPC ने दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में 47 डिग्री से ज्यादा गर्मी पड़ रही है और इस गर्मी में भी सचखंड श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। संगतों की आस्था के आगे 47 डिग्री की गर्मी भी कम लगती है। लेकिन दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के आगमन को देखते हुए दरबार साहिब में उचित व्यवस्था की जा रही है।

    ताकि संगतों को गर्मी का एहसास कम से कम हो। एसजीपीसी के मैेंबर भाई गुरचरण सिंह गरेवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसजीपीसी ने 47 डिग्री से अधिक की गर्मी में संगतों के लिए विशेष इंतजाम किए है। जिसमें परिक्रमा में बिछाई गई टाट को रोजाना एसजीपीसी कर्मचारियों और संगत द्वारा गीला किया जाता है।

    ताकि संगत उस पर चल सके और गर्मी से राहत मिले। इसके अलावा दरबार साहिब के बाहर प्लाजा में लगाया गया फव्वारा लगातार चलाया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं तक उसकी ठंडक पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने बातचीत में कहा कि दरबार के अंदर पुल पर भी बड़ी संख्या में पंखे लगाए गए है और परिक्रमा में भी पंखे लागए गए है ताकि संगतों को गर्मी से राहत मिल सके।

  • कांग्रेस ने भुट्टो पर लगाया टैंडर घोटाले का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंप, जांच की मांग

    कांग्रेस ने भुट्टो पर लगाया टैंडर घोटाले का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंप, जांच की मांग

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला कांग्रेस पार्टी ऊना के प्रधान राणा रणजीत सिंह व सैक्ट्री एवं लीगल एडवाइजर वी एस मनकोटिया ने पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर टेंडर में घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना एसपी ऊना को ज्ञापन पत्र देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है । उन्होंने कहा कि देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे ने पीडब्ल्यूडी में टेंडर हासिल करने के लिए झूठे एफिडेविट दिए और फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने कहा कि  विधायक रहते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी का काम करते रहे ।जो कि गैरकानूनी है उनके तीन ठेकों का काम 29 फरवरी 2024 को क्लोज हुआ।

    उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से इन कामों का पैसा विभाग से प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल से ओटीपी जनरेट कर बिल भी तैयार किए। इतने नहीं बल्कि एफडीआई को 1 महीने के अंदर कैश कर लिया गया। उनका बेटा सरकारी ठेकेदार है और सारे काम वही देख रहा है। जबकि देवेंद्र भुट्टो के बेटे का डी क्लास कांट्रेक्टर लाइसेंस 18 जुलाई 2022 को बना है। उन्होंने कहा है की भुट्टो के बेटे ने अपनी बीटेक की डिग्री सितंबर 2022 में पूरी की ।उन्होंने कहा कि 7 जुलाई 2022 को अपने बेटे को एफिडेविट देकर सरकारी ठेकेदार कैसे बना दिया। भुट्टो ने एक और झूठा एफिडेविट देकर अपने काम का एक्सपीरियंस अपने बेटे के नाम ट्रांसफर कर दिया ।उन्होंने पुलिस विभाग से ऐसे मामले की गहनता  से जांच करने की गुहार लगाई है। इस दौरान जिला कांग्रेस विधि विभाग के प्रधान  वीरेंद्र सिंह मनकोटिया सहित एडवोकेट मनीष शर्मा मौजूद रहे।
  • अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई स्कूटी, चालक की मौत, दूसरा घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते गांव बड़ोह-थप्पलाॅ मार्ग पर नील गाय को बचाते हुए एक स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मृतक स्कूटी चालक की पहचान मोगा निवासी राकेश शर्मा (62) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान सुरेन्द्र निवासी पंचकूला के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश और सुरेंद्र स्कूटी पर सवार होकर बड़ोह-थप्पलॉ मार्ग पर गोशाला से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक नील गाय सामने आ गई, जिससे बचाते समय चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल व्यक्ति का गगरेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है
  • महाविद्यालय ऊना में व्यवसायिक पाठ्यक्रम नामांकन के लिए 20 मई से आवेदन शुरू

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अंतर्गत व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए व पीजीडीसीए के सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए 20 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती (डॉ.) मीता शर्मा ने बताया कि बीबीए व बीसीए कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा दी गई है। उक्त कोर्स में दाखिला लेने हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट http://govtpgcollegeuna.in पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बीबीए व बीसीए कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

    एक वर्षीय पीजीडीसीए कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है‌। पीजीडीसीए कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 मई, 2024 तक ही चलेगी‌। उक्त कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को किसी भी संकाय में स्नातक होना चाहिए। सामान्य वर्ग का विद्यार्थी 50 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी के विद्यार्थी 45 प्रतिशत अंक हासिल कर स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।