Blog

  • Punjab: युवक को घर बुलाकर महिला ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ठगे 61 हजार

    Punjab: युवक को घर बुलाकर महिला ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ठगे 61 हजार

    कपूरथला: गांव दंदूपुर में एक युवक को दो महिलाओं ने फोन कर मिलने के बहाने घर बुलाकर युवकों से अश्लील वीडियो बनवाने के बाद ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी है। वीडियो बनाने वाले युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। उसके पर्स से 7 हजार रुपये व उसके गूगल पे अकाउंट से 54 हजार रुपये जबरदस्ती ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना कोतवाली पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    आरोपियों में जोबनप्रीत सिंह निवासी गांव चन्नणविंडी और बूटा निवासी गांव तलबण जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल अभी दोनों आरोपी फरार है। उनकी तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गांव खुखरैण के मक्खन सिंह ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले उसे दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। एक महिला ने उससे बात की और कहा कि वह उसे अच्छी तरह से जानती है। महिला ने कहा कि वह मिलना चाहती है। महिला ने अपना नाम निशा बताया। 30 जुलाई को मक्खन सिंह महिला से मिलने गांव दंदूपुर पहुंचा। जहां पर दो महिलाएं उसे एक कमरे में ले गई।

    मक्खन सिंह न बताया कि कमरे में साथ बैठी एक महिला ने उसे गले लगा लिया। महिला ने अपने और उसके कपड़े उतार लिए। इस दौरान कमरे में चार युवक आए और वीडियो बनाने लगे। एक युवक ने मक्खन सिंह के दोनों हाथ बांध लिए और धमकियां देने लगे कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस बनवा देंगे। उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पर्स से सात हजार रुपये और उसके गूगल पे अकाउंट से 54 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

     

     

  • आज का राशिफल, 3 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 3 अगस्त 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है।

    मेष राशि

    आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतकीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। पहले किए गए किसी सामाजिक कार्य के लिए आज आपको सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जायेंगे। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है।

    वृष राशि

    आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज अचानक आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लांनिग बन सकती है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े–बुजुर्गों का आर्शिवाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

    मिथुन राशि

    आज के दिन मन में नए – नए विचार आ सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर हील स्टेशन पर जा सकते है। आज आपकी मुलाकात अचानक किसी दोस्त से हो सकती है। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। जूनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।

    कर्क राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतक होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने के पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तकफ़ खींचेगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक समस्याएं आज खुद-ब- खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतकी के नये अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    कन्या राशि

    आज आपका रुझान आध्यात्म की तकफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकती है। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। आज आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम होंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले मजबूत होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि

    आपकी ऊर्जा का स्तक अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। व्यापार के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, रोज की अपेक्षा ज्यादा सेल होगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जायेंगे। पुरानी जयजाद के क्रय- विक्रय से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नया कोर्स ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपके परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। आज सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे।

    मकर राशि

    आज का दिन ठीक–ठाक रहेगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से पहले किसी अनुभवी की राय जरूर ले लें। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

    कुंभ राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बच्चों के बेहतक करियर के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामले में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।
  • Jalandhar : E-challan अभियान को किया गया सख्त, इतने लोगों को जारी हुए चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar : E-challan अभियान को किया गया सख्त, इतने लोगों को जारी हुए चालान, देखें वीडियो

    जालंधर। शहर में सीपी स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत कई जगह नाका लगा यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान ए.पी.जे कॉलेज, बीएसएफ चौक और नकोदर चौक, जालंधर में ट्रैफिक और ई.आर.एस टीमों के साथ SHO पुलिस स्टेशन नई बारादरी, SHO पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 और 6 द्वारा नाकाबंदी और चेकिंग की गई।

    इस विशेष अभियान का उद्देश्य सुचारू यातायात प्रवाह, प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करना और यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। बिना दस्तावेजों वाले वाहन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालक, तीन सवारी, कम उम्र के चालकों द्वारा वाहन चलाना और लाल बत्ती जंप करना जैसे उल्लंघनों के लिए ई-चालान जारी किए गए हैं।

    इस विशेष अभियान के दौरान अधिकतम वाहनों की जांच की गई और यातायात उल्लंघन करने वालों को कुल 20 ई-चालान जारी किए गए। इस विशेष अभियान का नेतृत्व आदित्य आईपीएस, एडीसीपी सिटी 2 जालंधर और आतिश भाटिया पीपीएस, एसीपी ट्रैफिक जालंधर ने दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच शहर के विभिन्न नाका बिंदुओं पर किया।

  • Punjab : टारगेट किलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 90 राउंड जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : टारगेट किलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 90 राउंड जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    साहिबजादा अजीत सिंह नगर। मोहाली पुलिस ने टारगेट किलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों सहित 9 एमएम के 90 राउंड गोलियां बरामद किया है। डॉ. संदीप कुमार गर्ग, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान जिला एसएएस नगर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. ज्योति यादव, आई.पी.एस. कप्तान पुलिस (जांच), एसएएस नगर और हरसिमरत सिंह पीपीएस पुलिस उप कप्तान (जांच), जिला एसएएस इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह नागर की देखरेख में प्रभारी सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली कैंप व खरड़ की टीम द्वारा टारगेट किलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 एमएम के 90 राउंड बरामद किए गए।

    गर्ग ने बताया कि दिनांक 28.07.2024 को सी.आई.ए स्टाफ पुलिस बांसावाली चुंगी, खरड़ के पास मौजूद थी, जहां सी.आई.ए पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि मोहित कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला, जो एलआईसी कॉलोनी, मुंडी खार जिला एस.ए.एस. शहर में एक कमरा किराये पर ले रखा है, जिसमें कई अन्य साथियों का आना-जाना लगा रहता है। मोहित कुमार और उसके साथियों पर पहले भी झगड़े और अन्य विविध मामले दर्ज हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। जिनके साथ मिलकर मोहित कुमार ने भारी मात्रा में अवैध बुलेट कॉइन इकट्ठा किया है, जो किसी भी वक्त अवैध हथियार और भारी गोलियों के साथ किसी घटना को अंजाम दे सकता है। जिस पर मुकदमा संख्या: 268 दिनांक 28-07-2024 यू/डी 25 आर्म्स एक्ट, थाना सिटी दर्ज कर आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार गया।

    मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी मोहित कुमार ने ये 90 राउंड गोलियां मनिंदर सिंह के गांव अली चक, जिला जालंधर से लांडरा से सरहिंद रोड पर निर्जन जगा पर ली थीं, जिसे उसने अपने पास रख लिया था सिंह की, उन्हें इसे आगे भेजना पड़ा। आरोपी मोहित कुमार की गिरफ्तारी के बाद मनिंदर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव अलीचक, जिला जालंधर को भी 01-08-2024 को उसके गांव अली चक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनिंदर सिंह के खिलाफ जालंधर और कपूरथला जिलों में सशस्त्र संघर्ष और शस्त्र अधिनियम के तहत 9 मामले दर्ज हैं।

    आरोपी मनिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि उसे ये पत्र गांव चिट्टी, जिला जालंधर निवासी हरजीत भंडाल ने भेजे थे। जिसके खिलाफ जिला कपूरथला में आर्म्स एक्ट और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं, जो इस समय इंग्लैंड में रह रहा है। हरजीत भंडाल जो कि गोपी निवासी नवांशहर का साथी है, गोपी जो रतनदीप सिंह हत्याकांड में वांछित है और इस समय अमेरिका में है। आरोपी मनिंदर सिंह से पूछताछ में यह भी पता चला कि उसे हरजीत भंडाल ने अवैध हथियार भी भेजे थे, जिसके बाद उसे हरजीत भंडाल और उसके साथियों गोपी निवासी नवां शहर के साथ मिलकर दिए गए टारगेट पर हत्या की वारदात को अंजाम देना था।

  • पूर्व गृह मंत्री व BJP नेता की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

    पूर्व गृह मंत्री व BJP नेता की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

    चर्चाओं के बाद डिलीट की पोस्ट।

    अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और BJP के दबंग नेता अनिल विज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज सुबह पूर्व मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। पूर्व मंत्री की इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह की कयास लगाए जाने लगे। राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने के बाद पूर्व मंत्री ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया। इसके बाद पोस्ट डिलीट करने का खुलासा भी खुद अनिल विज ने ही किया।

    दरअसल, विज ने पहले ट्वीट किया- “डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे, ना तुम ही बचोगे, न साथी तुम्हारे”। बाद में खुद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि विज ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि ये उन्होंने किसके बारे में लिखा है। मगर, उनकी इस पोस्ट पर विपक्षी दल और खासकर कांग्रेस के नेता मजे लेने लगे कि विज ने भाजपा पर निशाना साधा है।

    विज के इस ट्वीट के बाद भाजपा में अंदरखाते चर्चा शुरू हो गई कि अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले विज कोई इशारा कर रहे हैं। वह भाजपा के नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। विज के कानों तक भी उनके ट्वीट को लेकर हो रही कानाफूसी पहुंच गई।

    इसके बाद विज ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। विज ने लिखा-” मैंने सुबह वाला अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है क्योंकि लिखा मैंने किसी और भाव से था और उसका मतलब कुछ और निकाला जा रहा है”।

  • पंजाबः ट्रैफिक नियमों बारे छात्रों को किया जागरूक, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रैफिक नियमों बारे छात्रों को किया जागरूक, देखें वीडियो

    रोपड़। जिला ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जिला के गांव चक कर्मा के सी. सकैंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और नशो के खिलाफ छात्रों को जागरूक करवाया गया। इस मौके ट्रैफिक ए.एस.आई सुखदेव सिंह ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाएं अन्यथा 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और उनके माता-पिता को तीन साल तक की सजा हो सकती है।

    इस अवसर पर ट्रैफिक ए.एस.आई सुखदेव सिंह से जब डीजी लॉकर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डिजी लॉकर वैध है और कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन किए बिना डिजी लॉकर में दस्तावेज दिखा सकता है, लेकिन साथ ही यदि वाहन चलाने वाला व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता हैं तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे और वाहन के कागजात दिखाने पर ही वाहन उन्हें वापस किया जाएगा।

  • Punjab: DAV College Chowk के पास 2 पक्षों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab: DAV College Chowk के पास 2 पक्षों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। शहर से एक गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां, स्विफ्ट कार में चार हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी जिससे एक युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि युवक लविश अटवाल अपने मोटरसाइकिल पर सवार हो कर अपने साथी के साथ फिरोजपुर छावनी से शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान फिरोजपुर कैंट के डीएवी कॉलेज चौंक के पास पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार में सवार 4 हमलावरों ने बाइक सवार 2 युवकों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक घायल हो गया।

    वहीं घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना मेें हुए पीड़ित के साथी हर्ष ने बताया कि वह और लविश फिरोजपुर छावनी से शहर की ओर आ रहे थे कि उनके पीछे से एक स्विफ्ट कार में आए 4 लोगों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से लविश घायल हो गया है। वहीं घायल के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर घटना को लेकर डीएसपी ने कहा कि उन्हें दो पक्षों में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। अधिकारी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अवैध रूप से शराब बेचने और रखने का आरोपी धरा  1,85,035 एमएल शराब बरामद

    अवैध रूप से शराब बेचने और रखने का आरोपी धरा 1,85,035 एमएल शराब बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने आज सुबह एक गुप्त सूचना पर हरौली के भदसाली हार में एक घर पे रेड करके एक व्यक्ति के पास से 6 अलग अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है । पुलिस थाना हरोली की एक टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जब सुबह पेट्रोलिंग पर थी तो मुखबर से सूचना मिली कि सौरव निवासी भदसाली हार ने अपने घर में अवैध रूप से शराब की एक बडी खेप छुपाई हुई है। इस पर पुलिस ने छापामारी करके आरोपी को  1,85,035 मिली लीटर शराब के साथ पकड़ लिया है । आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी जांच शुरु की गई है । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की किसी भी प्रकार के नशा व्यापारियों को बिलकुल भी बक्शा नहीं जायेगा। हरोली क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति कोई भी गुप्त सूचना थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 7018995910 पर व्हाट्सएप कर सकता है जिसका नाम कहीं भी जाहिर नहीं किया जाएगा ।
  • Punjab: 44 अधिकारियों के हुए तबादलें, इन्हें मिला Jalandhar का चार्ज, देखें लिस्ट

    Punjab: 44 अधिकारियों के हुए तबादलें, इन्हें मिला Jalandhar का चार्ज, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। आज स्थानीय निकाय विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। आज जारी लिस्ट के मुताबिक 44 अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जिसमें अमृतसर नगर निगम में तैनात लैंडस्केप अधिकारी यादविंदर सिंह को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अमृतसर नगर निगम में जेई सुखविंदर सिंह को तैनात किया गया है।

    इसके अलावा करीब 44 अधिकारियों को विभिन्न जिलों के नगर सुधार ट्रस्ट और नगर निगमों में भेजा गया है। वहीं नगर निगम चुनाव के देखते हुए सरकार द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नगर निगम चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर भी बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि 2 साल से नगर निगम चुनाव लंबित पड़े हुए है। वहीं वार्डबंदी को लेकर पेच फंसा हुआ है। जबकि नगर निगम चुनाव को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर है।

     

  • पंजाबः 6 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, आई-20 गाड़ी सहित 3 काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः 6 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, आई-20 गाड़ी सहित 3 काबू, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब। शहर से एक व्यक्ति को अपहरण करने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 घंटे में अपहरण गुत्थी सुलझाते हुए आई-20 गाड़ी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल घर पहुंचाया दिया है। स्थानीय तहसील परिसर में एजेंट का काम करने वाले गांव अगमपुर निवासी संदीप नाधा नाम के युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर तीन अपहरणकर्ताओं को नालागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस प्रमुख दानिशवीर सिंह मामले बारे जानकारी देते हुए कहा कि तहसील परिसर में बूथ चलाने वाले संदीप नड्‌डा अपने साथी वकील सुरजीत सिंह तेजा के साथ नंगल जा रहे थे, तभी गांव मजारा मार्ग पर नालागढ़ से जुड़े कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

    गवाहों से मिले सुरागों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पार्टी के साथ अपहरण करने वाले तीनों व्यक्तियों को गाड़ी सहित पकड़ लिया गया और संदीप नड्डा के एटीएम से निकाले गए 10000-10000 भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों को एक दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है । बाकी दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।