गुरदासपुरः हलका दीनानगर के जोगर गांव के पास नोमनी ड्रेन में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। इस दौरान पानी पीने उतरी गुजर समुदाय की चार भैंसें पानी में बह गईं। वहीं कुछ दूरी पर भैंसें पुल के नीचे फंस गईं जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी देते गुजर फिरोज अली ने बताया कि रोजाना वह भैंसों को इस ड्रेन में पानी पिलाने आते थे। आज भी भैंसों को पानी पिलाने आए थे। इस दौरान 4 भैंसे ड्रेन में उतर गई, अचानक ड्रेन का जलस्तर बढ़ जाने से भैंसे पानी के तेज बहाव में बह गई। इस दौरान गांव जोगर के पास सांदर पुल में फंस गई। जिससे उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि भैंसों के मरने से उनका तकरीबन 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Blog
-

Punjab: ड्रेन में अचानक बढ़ा जल स्तर, 4 भैंसे बही, मौत, देखें वीडियो
-

Jalandhar: रिश्ते होने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live
जालंधर, ENS: भोगपुर में स्थित नरोई गांव में मई माह में युवक का कैंट की लड़की के साथ रिश्ता हुआ था। पीड़ित परिवार ने बताया कि रिश्ते को 5 साल हो गए, लेकिन लड़की वाले शादी को टालते रहे। लड़के पक्ष का आरोप है कि जिसके बाद लड़की वालों ने रिश्ते से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाए है कि लड़की वालों ने उसे घर बुलाया और खाने की चीज में जहरीली वस्तु दे दी। जिसके बाद बच्चे की हालत खराब हो गई।
पीड़ित पक्ष ने कहा कि एक माह बलविंदर सीएमसी अस्पताल में दाखिल रहा। जिसके बाद बलविंद की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि मई माह में बलविंद की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की भोगपुर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने ना तो मामला दर्ज किया और ना ही लड़की पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई की। जिसके बाद आज पीड़ित परिवार बच्चे की मौत के मामले में इंसाफ की गुहार लगाने के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंचा है। -

बारिश के मौसम में मटके का पानी पीएं या नहीं?, जानें
मानसून की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में एक छोट सी लापरवाही आपकों बीमार कर सकती है। ऐसे में आपकों सतर्क रहने की जरूरत है। इन दिनों में ज्यादातर लोग फ्रिज का पानी पीने से कतराते है, कई मायनों में यह नुक्सानदेह होता है। ऐसे में सवाल है कि गर्मी में शीतलता देने वाला मटके का पानी क्या बरसात के मौसम में पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह है? अगर आप अपने घरों में मिट्टी के घड़े का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि बारिश का मौसम आते-आते या तो मटका पानी को ठंडा करना कम कर देगा, या फिर मटके ऊपर सफेद रंग की एक परत सी जमनी शुरू हो जाएगी।
अगर आप इस परत को साफ नहीं करते हैं तो फिर यह पपड़ी बनकर पानी के अंदर गिरने लगेगी। यह एक तरह की फंगस होती है। जो नुक्सानदायक हो सकती है। ऐसे में बारिश के मौसम में घड़े की साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान रखना होता है। ‘बरसात के दिनों में मटके का पानी पीना उचित नहीं है क्योंकि इसमें शीत वीर्य को बढ़ाने का गुण होता है। इससे शरीर में वात दोष का असंतुलन बढ़ता है। इसीलिए बारिश के मौसम में मटके का पानी ना पिएं।
-

Punjab: Dashmesh Nagar में लोगों ने लगाया अनिश्चितकाल के लिए धरना, देखें वीडियो
लुधियानाः दशमेश नगर में लोगों ने अनिश्चितकाल के लिए प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया है। बताया जा रहा हैकि रेलवे लाइन के साथ दीवार बनने के कारण यह धरना लगाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए अमित ने बताया कि रेलवे के लोगों की चुप्पी का फायदा उठाते हुए दीवार बनाकर रास्ते को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों की आवाजाई में काफी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि दीवार खड़ी करने के बाद कोई निकलने का रास्ता मोहल्ला निवासियों को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर रेलवे ने इलाका निवासियों के लिए रास्ते देने का कोई हल जल्द नहीं निकाला तो आने वाले समय में रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि वह रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करें, लेकिन रेलवे प्रशासन उन्हें मजबूर कर रहा है। अमित ने कहा कि यह मोर्चा निहंग सिंहों और इलाका निवासियों ने लगाया है और यह पक्का लगा रहेंगा। -

Jalandhar: व्यक्ति की मौत को लेकर पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचा वकील, लगाया धरना, देखें Live
जालंधर, ENS: बस्ती शेख़ इलाके में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में दो दिन पहले हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन इंसाफ ना मिलने के चलते आज पीड़ित परिवार वकील के साथ थाना 5 पहुंच गया। मीडिया से बात करते हुए वकील ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। वकील ने पुलिस की कार्रगुजारी पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
हालांकि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का कह रही है। वहीं वकील ने कहा कि उनकी पुलिस अधिकारी भूषण कुमार से बात हुई है, लेकिन कार्रवाई करने की बात कह रहे है। वकील ने कहा कि पुलिस उन्हें कागज दिखाए और बताए कि अब तक क्यों नहीं आरोपी की गिरफ्तार की जा रही। वकील ने आरोप लगाए हैकि पुलिस किस राजनीतिक दवाब के चलते आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसको लेकर आज थाना 5 के बाहर पीड़ित पक्ष के साथ वकील ने धरना लगा दिया है और पुलिस को चेतावनी दी है कि वह जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। -

Punjab: School Van और Car की टक्कर में चालक की मौत, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
फिरोजपुरः गुरहरसहाय में आज सुबह कार चालक महिला ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना में वैन चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं वैन चालक की मौत को लेकर लोगों ने धरना लगा दिया और सड़क जाम कर दी।
वहीं धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से धरना उठाने की अपील की जा रही है। जबकि लोगों का कहना है कि जब तक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा, वे धरना नहीं उठाएंगे। वहीं धरना लगने के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -

Taj Mahal को मंदिर बता युवकों ने चढ़ाया जल, CISF ने पकड़ा
आगराः ताजमहल में जल चढ़ाने का मामला सामने आय़ा है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक तहखाने के करीब और दीवार पर ओम का स्टीकर लगाकर उसपर जल चढ़ा रहे है। दावा किया जा रहा है कि युवक बोतल में गंगाजल लेकर आए थे, जिसके बाद उन्होंन जल चढ़ाया है। सूचना मिलते ही मौके पर CISF ने उन्हें पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अखिल भारत हिंदूमहासभा के कार्यकर्ता श्याम और वीनेश कुंतल हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि यह ताजमहल नहीं, तेजोमहालय शिव मंदिर है। DCP आगरा सिटी सूरज राय ने कहा कि गंगाजल चढ़ाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
-

Jalandhar: वड़िंग जंजघर के नजदीक कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी में देर रात चला पीला पंजा, भारी हंगामा, देखें वीडियो
“जाली एनओसी” की तर्ज पर बनाई जा रही थी कई कोठियां, पूर्व एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर की बढ़ी मुश्किलें
जालंधर/अनिल वर्मा: बीते दिनों निगम कमिशनर गौतम जैन ने बिल्डिंग विभाग को लाले की दुकान बनाकर चलाने वाले अधिकारियों के तबादले कर बड़े नैक्सिस को ब्रेक करने का दावा किया था जिसका असर अब लगातार देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक असर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को अलाट किए गए सैक्टरों में देखने को मिल रहा है जहां बीते दो सालों से अनगिनत अवैध कालोनियां, बड़ी बड़ी अवैध इमारतें, होटल, अस्पताल तथा आलीशान स्कॉट विला बन रहे थे जिनसे नगर निगम को चुवन्नी तक नहीं मिल रही थी सारा पैसा किसकी जेब में जा रहा था इस मामले में कमिशनर गौतम जैन के पास कई गुप्त शिकायतें भी पहुंची हैं जिनकी जांच गंभीरता से की जा रही है।वड़िंग जंजघर के नजदीक फर्जी एनओसी के आधार पर डवैल्प हो रही अवैध कालोनी पर चली डिच!
इस सैक्टर में तैनात हुए नए एवं ईमानदार छवि वाले एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने जब इस मामले की जांच की तो सामने आया कि जो एनओसी दिखाई जा रही है वह सब फर्जी है तथा एनओसी हासिल करने के लिए कई फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया। इस नैक्सिस को कौन चला रहा था इसका खुलासा भी जल्द होने की संभावना है। खुलासा होने के बाद बीते रात कमिशनर गौतम जैन के आदेशों के बाद इस कालोनी में बनी अवैध कोठियों सहित सड़कों तथा सीवरेज को भी डिमोलिश कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में कमिशनर गौतम जैन ने भी गंभीर नोटिस लिया है कि आखिर यह कालोनी कैसे डवैल्प हो रही थी जल्द ही इस मामले में भी इस सैक्टर में दो साल तक तैनात रह चुकी महिला सहायक आर्किटैक्ट कम एटीपी सुखप्रीत कौर तथा अजय कुमार बिल्डिंग इंस्पैक्टर को नोटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में बिल्डिंग विभाग के कई अन्य घोटालों से भी पर्दा हटने की संभावनाए साफ दिखाई दे रही है। सैक्टर 6 के आधीन वड़िंग जंजघर के नजदीक 2 एकड़ एग्रीकल्चर जमीन में अवैध कालोनी काट कर वहां प्लाटिंग कर दी गई थी इस मामले में भी दोनो विवादित अधिकारियों की भूमिका काफी संदेह मानी जा रही है सामने आया है कि इस कालोनी में एक शातिर रिटायर्ड अधिकारी ने कालोनाईजर को कई प्लाटों की कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनओसी जारी करवाने में मदद की थी जिसमें प्लाटों तथा उक्त कालोनी को 2018 से पहले का बताया गया था जबकि यह कालोनी मार्च 2024 में शुरु हुई। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कालोनी की एग्रीकल्चर कैटागरी में रजिस्ट्री दर्ज करवाई गई मगर बाद में यहां प्लाटिंग कर कालोनी काट दी गई।
इसी तरह एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने सैक्टर 5 आधीन लद्देवाली रोड पर बहुचर्चित ग्रीन काउंटी प्रौजेक्ट के अंदर बिना नक्शा पास करवाए बन रहे 8 आलीशान स्कॉट विला सबंधी जांच शुरु की जिसमें खुलासा हुआ कि यह सारा निर्माण बिना नक्शा पास करवाए ही किया जा था तथा संबधित प्रौजेक्ट का रिवाईज नक्शा 492/2013 को ग्रुप हाऊसिंग कैटागरी में मंजूर किया गया था जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी।
यह भी जानकारी मिली है कि यह स्कॉट विला नक्शे अनुसार नो कंस्ट्रक्शन जोन में बनाए जा रहे थे। फिलहाल यह एक बहुत बड़ा स्कैंडल सामने आया है जिस मामले में इस सैक्टर में दो साल तक तैनात रह चुकी महिला सहायक आर्किटैक्ट कम एटीपी सुखप्रीत कौर तथा अजय कुमार बिल्डिंग इंस्पैक्टर को चार्जशीट करने की तैयारी की जा रही है जिस सबंधी दोनो को नोटिस भी जारी हो चुके हैं।
इल मामले में बिल्डिंग विभाग के एमटीपी विजय कुमार ने कहा कि दोनो मामलों की जांच की जा रही है और पूर्व एटीपी तथा इंस्पैक्टर से भी रिर्पोट मांगी गई है जांच पूरी होने के तुरंत बाद सारी रिपोर्ट कमिशनर साहब को भेज दी जाएगी उसके बाद अगली कानूनी कारवाई उनके आदेशों के बाद ही होगी।
-

Defense Colony में बड़ी लापरवाही, नाले में गिरा बच्चा
नई दिल्लीः बरसात के मौसम में कई जगह पर लापरवाही के कारण हादसों की खबरें सामने आ रही है। ताज़ा मामला नई दिल्ली डिफेंस कॉलोनी से सामने आया है, जहांं पर एक नाली की सफाई के बाद उसके होल को ढक्कन की बजाय प्लाईबोर्ड से ढ़क दिया गया। जिसके कारण इस इलाके में एक बच्चा नाली में गिर गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार नाली की सफाई के लिए बानाए गए होल को प्लाईबोर्ड से ढंका गया था। जिसके कारण आठ साल का बच्चा नाली में समा गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
-

Jalandhar: इस मेन चौक के पास गिरा पेड़, लगा लंबा जाम
जालंधर, ENS: किशनपुरा से दोआबा चौक की ओर जाते रास्ते में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, सड़क पर अचानक पुराना वृक्ष गिर गया। वहीं वृक्ष गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीर काफी परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना की पीसीआर टीम को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर के मुलाजिमों द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।
दूसरी ओर पेड़ को रास्ते से उठवाने का कार्य भी चल रहा है। मौके पर पहुंचे ASI राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें किशनपुरा से दोआबा चौक को जाती सड़क पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की सूचना आई थी। जिसके बाद मौक़े पर आकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने का काम करवाया जा रहा है, वही पेड़ को भी एक तरफ़ करवाया जा रहा है।