Blog

  • Jalandhar News: बादशाह की हत्या के मामले में SHO पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

    Jalandhar News: बादशाह की हत्या के मामले में SHO पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट के पास शनिवार देर रात 7.30 बजे दो पक्षों में हुए विवाद में मनु कपूर उर्फ ढिल्लों व अन्य साथियों द्वारा ऋषभ उर्फ बादशाह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज परिजनों द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना लगाया गया। इस दौरान थाना 3 के प्रभारी रविंदर कुमार पर परिजनो ने गंभीर आरोप लगाते हुए सस्पेंड करने की मांग की थी।

    जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसीपी ऋषभ ने परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO रविंदर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी तेजवीर सिंह हुंदल ने की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने परिवार को आश्वासन दिया है कि इस मामले में जिस भी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाएंगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनु को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बादशाह के परिजनों ने मन्नू के भाई उसके पिता और चाचा के लड़के को गिरफ्तार करने की मांग की है। आज परिजनों द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर धरना लगाया गया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि थाना 3 के प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की थी। धरने के दौरान परिजनों ने कहा कि वह थाना 3 के मौजूदा प्रभारी से कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। वहीं धरने की सूचना मिलते ही एसीपी ऋषभ भोला मौके पर पहुंचे और किसी अन्य थाना प्रभारी से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    परिजनों ने कहा कि बादशाह की मौत में गिरफ्तार मनु को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वहीं परिजनों पर थाने में मारपीट के आरोप लगाए गए है, जिसके चलते आज परिजनों ने धरना लगाया है। वहीं परिजनों ने कहा कि मनु के पिता ने दोनों बेटों को गोली चलाने के लिए शह दी थी। परिजनों ने कहा कि जब तक थाने में परिजनों से मारपीट होने पर उक्त व्यक्तियों के बयान दर्ज नहीं किए जाते तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं उन्होंने बाजार को बंद करवाने की चेतावनी दी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे शैरी चड्ढा ने कहा कि बीते दिन जिन पुलिस कर्मियों ने परिजनों की पिटाई की है, उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करके सस्पेंड किया जाए। वहीं मनु कपूर के पिता को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित का कहना है कि थाना 3 में देर रात मनु को वीआईपी ट्रीटमैंट दिया जा रहा था, जिसका परिजनों ने थाने में विरोध किया तो उनके साथ पुलिस मुलाजिमों द्वारा मारपीट की गई। एसके ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के आधार पर बादशाह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन थाना 3 में 2 परिजनों को बुलाकर थाने में पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि घटना के दिन भी थाना प्रभारी 2 घंटे के बाद मौके पर पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि जौहल अस्पताल में 4 थानों के प्रभारी की मौजूदगी में 15 लोगों के बयान दर्ज करवाए गए, लेकिन अधिकारी द्वारा लैपटाप का साफ्टवेयर में परेशानी आने का कारण बताकर दोबारा थाना नंगल शामा में बयान लिखवाए गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि वहां पर 15 की जगह 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इस दौरान आरोपी मनु के पिता के खिलाफ पर्चा नहीं दर्ज किया गया।

     

  • Punjab News: उप चुनाव की तारीखों में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट

    Punjab News: उप चुनाव की तारीखों में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सहित 3 राज्यों में 13 नवंबर को होने वाले उप चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को चुनाव नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि तीनों राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

    जारी लिस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव इन राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों की मांग पर की गई है। इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, RLD, बसपा शामिल हैं।

    10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं चुनाव आयोग के आज की घोषणा में 10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर भी मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।

     

  • Election से पहले बड़ा फेरबदल, DGP रश्मि शुक्ला का Transfer

    Election से पहले बड़ा फेरबदल, DGP रश्मि शुक्ला का Transfer

    महाराष्ट्रः विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग एक बड़ा फेरबदल किया है। वोटिंग से 16 दिन पहले DGP रश्मि शुक्ला को पद से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने सोमवार सुबह चीफ सेक्रेटरी को रश्मि के ट्रांसफर के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कैडर में अगले सबसे सीनियर IPS अधिकारी को उनका प्रभार सौंपा जाए।

    बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) समेत कई राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद की गई। रश्मि के ट्रांसफर को लेकर शरद पवार ने कहा है कि चुनाव आयोग ने सही फैसला किया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। 1998 की सीनियर IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के नाम महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनने का रिकॉर्ड है।

  • BJP को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता बीबी त्यागी AAP Party में हुए शामिल

    BJP को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता बीबी त्यागी AAP Party में हुए शामिल

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। जिसके चलते आप पार्टी लगातार भाजपा को झटका देकर नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवा रही है। वहीं आज लक्ष्मी नगर सीट से दिल्ली बीजेपी के नेता बीबी त्यागी ने सोमवार को पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

    त्‍यागी दिल्‍ली बीजेपी के एक अहम नेता रह चुके हैं। वो पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। साल 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान त्‍यागी लक्ष्‍मी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्‍मीदवार थे। हालांकि तब उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि बीबी त्यागी, जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और जिन्होंने कई दशकों तक जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर काम किया है, आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है।” आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। परिवार में लगातार पिछले दिनों में बड़े बड़े लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं। आज उसी कड़ी में दो बार बीजेपी से पार्षद रहे, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रहे और नेता सदन रहे ऐसे बीबी त्यागी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

  • चेहरे पर दाग-धब्बों से परेशान है तो इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे

    चेहरे पर दाग-धब्बों से परेशान है तो इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे

    हेल्थः आज के पॉल्यूशन भरे समय में हर किसी के चेहरे का निखार लगातार कम होता जा रहा है। अगर आप भी अपने चेहरे पर निखार लाना और दाग-धब्बों को हटाना चाहते है तो कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं।
    कई महिलाएं अपने चेहरे पर पक्के हुए केले और दही का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ये नुस्खा उसे मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। पके केले से बहुत ही अच्छा फेस पैक बन सकता है और इसे अकेले भी चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    ड्राई लिप्स के लिए घी का नुस्खा काफी असरदार साबित हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड होता है और स्किन को भी स्मूथ बनाता है। अगर आप लिप बाम का नेचुरल विकल्प इस्तेमाल करना चाहते हैं तो लिप्स पर घी लागएं। अगर आपकी फिंगर टिप्स क्रैक हैं, तो खाना बनाने से पहले उन पर घी लगाने से आपकी उंगलियों की प्रोटेक्टिव लेयर बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम करेगा।

    कई लोग ऐसे होते हैं जो डॉक्टर की सलाह लिए बगैर शरीर से मोल हटाने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन आपकों डाक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे मोल के आसपास की स्किन जल सकती है और दाग पैदा हो सकता है।

  • Punjab News: विवादों में घिरा STF का सब इंस्पेक्टर, तस्करों से रिश्वत लेने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा STF का सब इंस्पेक्टर, तस्करों से रिश्वत लेने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा भले ही तस्करों को काबू करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, वहीं पुलिस के अधिकारियों द्वारा तस्करों से रिश्वत लेने के मामले में छोड़ने के आरोप लग रहे है। हाल ही में मोगा के कोट इसे खां थाने में तैनात महिला थाना प्रभारी के खिलाफ तस्कर को छोड़ने के मामले में रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई थी।

    इस मामले में थाना प्रभारी सहित 4 पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं अब लुधियाना में आज एक STF के सब-इंस्पेक्टर पर नशा तस्करों को छोड़ने के आरोप लग रहा है। शहर में चर्चा है कि उक्त सब-इंस्पेक्टर ने नशा तस्करों से मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर को पकड़ लिया है। मामले की जांच प्रक्रिया जारी STF के सब इंस्पेक्ट गुरमीत सिंह पर तस्कर को छोड़ने के आरोप लगे है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने तस्कर को छोड़ने के मामले में रिश्वत ली है।

    फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों द्वारा सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। गुरप्रीत सिंह का आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। वहीं सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने पत्रकारों के सामने डीएसपी विर्क का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने आरोपियों को छोड़ा हैं मैंने नहीं। जिसके बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में बिठाकर ले गई।

     

  • Jalandhar News: बादशाह की मौत को लेकर परिजनों ने मेन चौंक पर लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar News: बादशाह की मौत को लेकर परिजनों ने मेन चौंक पर लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट के पास शनिवार देर रात 7.30 बजे दो पक्षों में हुए विवाद में मनु कपूर उर्फ ढिल्लों व अन्य साथियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अली मोहल्ला निवासी ऋषभ उर्फ बादशाह की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    जबकि मुख्य आरोपी मनु को उसके साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बादशाह के परिजनों ने मन्नू के भाई उसके पिता और चाचा के लड़के को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसके चलते आज उन्होंने भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर धरना लगा दिया है। इस दौरान परिजनों ने कहा कि थाना 3 के प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की है। धरने के दौरान परिजनों ने कहा कि वह थाना 3 के मौजूदा प्रभारी से कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। वहीं धरने की सूचना मिलते ही एसीपी ऋषभ भोला मौके पर पहुंचे और किसी अन्य थाना प्रभारी से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    परिजनों ने कहा कि बादशाह की मौत में गिरफ्तार मनु को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वहीं परिजनों पर थाने में मारपीट के आरोप लगाए गए है, जिसके चलते आज परिजनों ने धरना लगाया है। वहीं परिजनों ने कहा कि मनु के पिता ने दोनों बेटों को गोली चलाने के लिए शह दी थी। परिजनों ने कहा कि जब तक थाने में परिजनों से मारपीट होने पर उक्त व्यक्तियों के बयान दर्ज नहीं किए जाते तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं उन्होंने बाजार को बंद करवाने की चेतावनी दी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे शैरी चड्ढा ने कहा कि बीते दिन जिन पुलिस कर्मियों ने परिजनों की पिटाई की है, उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करके सस्पेंड किया जाए। वहीं मनु कपूर के पिता को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित का कहना है कि थाना 3 में देर रात मनु को वीआईपी ट्रीटमैंट दिया जा रहा था, जिसका परिजनों ने थाने में विरोध किया तो उनके साथ पुलिस मुलाजिमों द्वारा मारपीट की गई। एसके ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के आधार पर बादशाह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन थाना 3 में 2 परिजनों को बुलाकर थाने में पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि घटना के दिन भी थाना प्रभारी 2 घंटे के बाद मौके पर पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि जौहल अस्पताल में 4 थानों के प्रभारी की मौजूदगी में 15 लोगों के बयान दर्ज करवाए गए, लेकिन अधिकारी द्वारा लैपटाप का साफ्टवेयर में परेशानी आने का कारण बताकर दोबारा थाना नंगल शामा में बयान लिखवाए गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि वहां पर 15 की जगह 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इस दौरान आरोपी मनु के पिता के खिलाफ पर्चा नहीं दर्ज किया गया। परिजनों ने कहा कि थाना प्रभारी को सस्पेंड करने और उक्त थाने में मुलाजिमों के खिलाफ मारपीट के मामले में पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

  • Punjab News: हथियार बरामद करने गए Police मुलाजिमों पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियार बरामद करने गए Police मुलाजिमों पर फायरिंग, देखें वीडियो

    जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली

    गुरदासपुरः आरोपी की निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी करने गए पुलिस मुलाजिमों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ काका शैली गंभीर जख्मी हो गया। तरनतारन पुलिस का कहना है कि आरोपी सुखविंदर सिंह को फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    जिसके बाद पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर वह गांव भुल्लर नहर के पास हथियारों की बरामदी के लिए गए थे। जैसे ही वह निशानदेही वाली जगह पर पहुंचे तो आरोपी ने तीन राउंड फायर किए। जिसके बाद उन्हें जवाब में तीन राउंड किए, जो आरोपी के पैर पर लगा जिससे वह जख्मी हो गया।

    दूसरी तरफ सुखविंदर सिंह उर्फ काका के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उनके बेटे को जबरदस्ती पुलिस झूठे केस में फंसा रही है। पिछले 4 दिन से पुलिस ने उनके लड़के को अपनी हिरासत में रखा है। जिसके बाद आज उनके बेटे पर पुलिस ने फायरिंग कर उसे जख्मी कर दिया। परिवार ने मामले में इंसाफ की मांग की है।

  • Jalandhar News: SM Jewellers पर लगे करोड़ो की ठगी के आरोप, पीड़ित का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: SM Jewellers पर लगे करोड़ो की ठगी के आरोप, पीड़ित का आया बयान, देखें Live

    Highlights:
    1. बड़ा ठगी मामला: जालंधर के SM Jewellers पर 25 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप, दो पीड़ितों ने की पुलिस में शिकायत।
    2. पीड़ित की कहानी: 6.50 लाख रुपए मूल्य के 8 तोले सोने की ठगी का आरोप, परिवार की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव।
    3. ज्वैलर की फरारी: आरोपी ज्वैलर भाई सन्नी और मनी अब फरार हैं, पीड़ितों ने न्याय की मांग की।
    जालंधर, ENS: लाल बाजार में स्थित सुनारा बाजार में 25 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, यह आरोप SM Jewellers पर लगे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रधान हरजीत ने बताया कि उनके पर अभी कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन उन्हें पता चला है कि SM Jewellers के मनी पर ठगी के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि 2 पीड़ितों ने थाना 5 में शिकायत दे दी है। आरोप यह लगे है कि 2 पीड़ितों ने शिकायत दी है कि व्यक्ति सोना लेकर फरार हो गए है। वहीं पीड़ित सुनील कुमार मीडिया के सामने आए, जिन्होंने आरोप लगाए है 20 से 25 तोले सोने ज्वैलर द्वारा ठगी की गई है। पीड़ित सुनील ने कहा कि वह बाजार में किसी दुकान पर नौकरी करता है। पीड़ित सुनील कुमार ने आरोप लगाए है 20 से 25 तोले सोने की ठगी की गई है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि उसके पास सारे सबूत मौजूद है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसका 8 तोले सोने की ठगी मारी गई, जिसकी 6.50 लाख रुपए कीमत है। पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसने बच्चों के लिए सोना जोड़ा था। पीड़ित का कहना है कि जब उक्त व्यक्ति के घर पर वह गए तो उल्टा उन्हें धमकी दी गई कि अगर उनके बेटे को कुछ हो गया वह उन पर कार्रवाई करवाएंगे। पीड़ित ने कहा कि सन्नी और मनी दोनों भाई अब फरार चल रहे है। पीड़ित ने कहा कि उक्त ज्वैलर द्वारा 20 से 25 लोगों के साथ ठगी की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर ज्वैलर मालिक द्वारा कोई बयान सामने नहीं आया है। सुनील ने कहा कि उसके हालात यह हो गए है कि वह मरने को मजबूर है। सुनील ने कहा कि उसके घर मे खाने के लिए रोटी नहीं है। पीड़ित का कहना है कि वह प्रधान हरजीत के साथ ज्वैलर के घर गया, लेकिन सन्नी-मनी घर में नहीं मिले।
  • Punjab News: किसानों का ऐलान, अब National Highway-54 किया जाएंगा जाम

    Punjab News: किसानों का ऐलान, अब National Highway-54 किया जाएंगा जाम

    Highlights:
    1. भारतीय किसान यूनियन ने 6 नवंबर को नेशनल हाईवे-54 को जाम करने की घोषणा की है।
    2. किसानों का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे वे नाराज हैं।
    3. यूनियन नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि मामला रद्द कर दिया गया है, जो कि किसानों के लिए अस्वीकार्य है।
    फिरोजपुर, 4 नवंबर 2024: भारतीय किसान यूनियन द्वारा नेशनल हाईवे-54 जाम करने का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले समय के दौरान पैसों के लेनदेन संबंधी भारतीय किसान यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह गिल करमूंवाला द्वारा फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बावजूद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अब तक प्रशासन द्वारा कोई बनती कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते किसानों ने 6 नवंबर को हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान फरमान सिंह संधू ने आरोप लगाया कि मामले संबंधी एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रशासन द्वारा फिरोजपुर के एक विधायक के इशारे पर आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही। बताया जा रहा हैकि मामले संबंधी भारतीय किसान यूनियन पंजाब कई बार जिला फिरोजपुर प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मिल कर मामले में नामजद व्यक्ति के खिलाफ चालान पेश करने के बारे में कह चुकी है। यूनियन नेताओं ने कहना है कि अब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कह दिया है कि उक्त व्यक्तियों पर दर्ज किया गया मामला रद्द कर दिया गया है। इसके विरोध में यूनियन द्वारा 6 नवंबर 2024 को ज़ीरा के गांव बंडाला पुराना-लहिरा रोही के पास नेशनल हाईवे 54 को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की होगी।