Blog

  • पंजाबः पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 334 DSP’s रैंक के अफसरों का हुआ तबादला 

    पंजाबः पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 334 DSP’s रैंक के अफसरों का हुआ तबादला 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में डीजीपी बने गौरव यादव ने आज अपना पदभार संभाला। पद संभालते ही गौरव यादव की ओर से 334 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया गया। जारी की गई सूची के अनुसार लुधियाना जिले में 27 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि 17 अकेले पुलिस कमिश्नरेट से संबंधित हैं।

    विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे जिलों से ज्यादातर अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके बाद आने वाले दिनों एसपी और एडीसीपी के तबादले हो सकते हैं। लुधियाना कमिश्नरेट के दोनों एसीपी ट्रैफिक, दोनों डिटेक्टिव एसीपी और शहरी सब डिवीजन के एसीपी को बदल दिया है। देखें लिस्टः

  • जालंधरः हरकत में आया प्रशासन, इस Immigration Academy का लाइसेंस किया सस्पेंड

    जालंधरः हरकत में आया प्रशासन, इस Immigration Academy का लाइसेंस किया सस्पेंड

    जालंधर, (वरुण): महानगर में ट्रैवल एजेंटों की आ रही शिकायतों के बाद प्रशासन एक बार फिर से हरकत में आ गया है। बीते दिन प्रशासन ने ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों की चैंकिंग की थी। जिसके बाद आज एडीसी मेजर अमित सरीन ने पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी का लाइसेंस अगले आदेशों तक सस्पेंड कर दिया है।

    इससे पहले प्रशासन ने आर्यन एकेडमी का किया था लाइसेंस रद्द

    हाल ही में प्रशासन की ओर से आर्यन एकेडमी का लाइसेंस रद्द किया गया था। जिसके कुछ दिन बाद ही प्रशासन को मिल रही ट्रैवल एजेंटों की शिकायतों के बाद आज पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी पर बिन अनुमति के विदेशी वर्क परमिट का अवैध कारोबार कर रही थी जबकि इस कंपनी के पास सिर्फ पंजाब सरकार से सलाहकार केटेगरी का काम करने का अधिकार मिला हुआ था। जिसके तहत प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई।

    तयशुदा स्थान की बजाय बस स्टैंड के पास खोल रखा था अवैध ऑफिस

    इस मामले को लेकर जब एडीसी मेजर अमित सरीन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीएमजी इमिग्रेशन एकेडमी पर बिना अनुमति के विदेशी वर्क परमिट का अवैध कारोबार का मामला सामने आया था। इस मामले की जब जांच की गई तो पाया गया कि लाइसेंस धारक हरबीर सिंह मदान पेशे से डॉक्टर है और यह तयशुदा स्थान की बजाय बस स्टैंड के पास अवैध ऑफिस खोलकर कारोबार करके लाइसेंस का गलत इस्तेमाल कर रहा था।

    प्रशासन को संतोषजनक जवाब ना पाए तो होगा लाइसेंस कैंसल

    सरीन ने बताया कि वर्क परमिट के काम करने के लिए हरबीर सिंह मदान केंद्र सरकार का लाइसेंस अभी तक नहीं दिखा पाए है। उन्होंने बताया कि हरबंस मदान ने जो परमिशन उन्हें दिखाई है वह आईबीटी टूर एंड ट्रैवल के नाम पर जारी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अगर हरबंस मदान इस मामले से जुड़ी जांच में संतोषजनक जवाब ना दे पाए तो लाइसेंस धारक हरबीर सिंह मदान का लाइसेंस कैंसल कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर हरबीर सिंह मदान से जब इस मामले को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताया हैं।

  • पंजाबः दिन दिहाड़े टैक्सी चालक पर युवकों ने मारी गोलियां, मौत 

    पंजाबः दिन दिहाड़े टैक्सी चालक पर युवकों ने मारी गोलियां, मौत 

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदाते बढ़ती जा रही है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब ताजा मामला तरनतारन सीमा क्षेत्र खेमकरन से सामने आया है। जहां पर हमलावारों ने टैक्सी चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों ने पहले किराए पर ली टैक्सी फिर रास्ते में ड्राइवर पर चला दीं। हमलावारों ने टैक्सी चालक के सिर पर गोली मारी है। टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान शेरा मसीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 2 व्यक्तियों ने किराए पर टैक्सी ली थी। रास्ते में आते गांव असल उताड़ के टाहली मोड़ पर ड्राईवर शेर मसीह के सिर के पीछे गोलियां मारकर हत्या कर दी और कातिल मौके से फरार हो गए।

    वहां पर मौजूद राहगीरों ने डीएसपी भिखीविंड तरसेम मसीह को फौरन सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर डीएसपी व इलाका पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी तरसेम सिंह व पुलिस पार्टी की तरफ से सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी तरसेम मसीह से बात की गई तो उन्होंने कहा के कातिलों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • इस राज्य में आफत की बारिश, ट्रेन सेवाएं हुई प्रभावित

    इस राज्य में आफत की बारिश, ट्रेन सेवाएं हुई प्रभावित

    मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लिए मॉनसून की बारिश हर साल आफत बनकर आती है। भारी बारिश से मुंबई के कई इलाके जलमग्न हैं। मुंबई में जमकर हो रही बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है।

    बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

    लोकल ट्रेन सेवाएं हुई प्रभावित 

    मुंबई में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। कई घरों व दुकानों में भी पानी भर गया है। इस बीच मुंबई में ट्रैफिक भी बाधित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बस और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई है।

    प्रशासन ने एनडीआरएफ की 5 टीमें उतारी 

    मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद कई प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है। 

    अंधेरी सब-वे किया गया बंद 

    बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया है। 

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े कोर्ट के बाहर 2 गुटों में चली गोलियां

    पंजाबः दिन-दिहाड़े कोर्ट के बाहर 2 गुटों में चली गोलियां

    मोगाः पंजाब में क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि सरेआम गोलियां चला रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला आज मोगा से सामने आया है। जहां कचहरी के बाहर दो गुटों ने किसी विवाद को लेकर गोलियां चलाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गैंगवार का हो सकता है।

    मामले की जांच की जा रही पुलिस 

    फिलहाल पुलिस द्वारा सारे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि यह वारदात मोगा कचहरी के बाहर पार्किंग के पास हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार इस दौरान कई राऊंड फायर हुई। फिलहाल इस गोलिबारी में किसी तरह के जानी नुक्सान की खबर नहीं है जबकि एक कार के शीशे टूटे है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट में पेश होने आए सनी नाम के शख्स पर 2–3 गाड़ियों में हमलावरों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि 6 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

  • दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की पाकिस्तान में लैंडिंग, जानें मामला

    दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की पाकिस्तान में लैंडिंग, जानें मामला

    नई दिल्लीः दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया लाइट में तकनीकी खराबी के कारण कि स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। 

    कोई आपात स्थिति नहीं की गई थी घोषित 

    प्रवक्ता ने कहा, कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई है। विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है, जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। महज तीन दिन पहले भी स्पाइसजेट के विमान में इसी तरह की खराबी आई थी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट की जबलपुर जा रही उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने करीब 5,000 फुट की ऊंचाई पर कैबिन में धुआं देखा, जिसके बाद विमान शनिवार को दिल्ली लौट आया। स्पाइसजेट ने यह जानकारी दी थी। पिछले दो हफ्ते में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह पांचवीं घटना थी। विमानन नियामक, नागर विमानन महानिदेशालय इन सभी घटनाओं की जांच कर रहा है।

    विमान के इंजन में लगी थी आग

    इससे पहले, 19 जून को पटना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद स्पाइसजेट के दिल्ली जाने वाले विमान के एक इंजन में आग लग गई थी। जिसके कुछ मिनट बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया था। विमान में 185 यात्री सवार थे और पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी आ गई थी। 19 जून को एक अन्य घटना में जबलपुर जा रही एक उड़ान को कैबिन में दबाव की समस्या के कारण दिल्ली लौटना पड़ा था। दो अलग-अलग विमानों के दरवाजों में 24 जून और 25 जून को उड़ान भरने के दौरान खराबी की चेतावनी मिलने के बाद यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

  • श्रीनगर में स्थानीय लोगों के साथ हेमकुंड से लौट रहे सिख यात्रियों की झड़प, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

    श्रीनगर में स्थानीय लोगों के साथ हेमकुंड से लौट रहे सिख यात्रियों की झड़प, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

    श्रीनगर: कपाट खुलने के बाद से ही लगातार बड़ी संख्या में सिख श्रद्वालु हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, लेकिन इसी के साथ कई शरारती तत्व भी देवभूमि में पहुंच रहे हैं, जो पहाड़ की शांत फिजाओं को अशांत करने में लगे हुए हैं। श्रीनगर में कुछ सिख यात्रियों और स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल में कुछ हुड़दंगबाजों का स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि बीती रात श्रीनगर गढवाल में हेमकुंड साहिब की यात्रा से आ रहे सिख यात्री हुडदंग मचाने लगे। इस दौरान वीर चंद्र सिंहगढ़वाली मार्ग पर स्थानीय व्यक्तियों ने इसका विरोध किया तो एक सिख यात्री व स्थानीय नागरिकों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आपसी बहस लात-घूसों में तब्दील हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हुड़दंगियों की जमकर धुनाई की। इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोनों पक्षों को  कोतवाली लेकर आए। पुलिस ने हुड़दंग करने वालों का चालान काटकर छोड़ दिया।

  • पंजाबः PSEB ने किया 10वीं का रिजल्ट घोषित, 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

    पंजाबः PSEB ने किया 10वीं का रिजल्ट घोषित, 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

    मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं के रिजल्ट का घोषित कर दिया है। जारी किए गए रिजल्ट में 97.94 फीसदी बच्चे पास हुए है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। इस नतीजों में लड़कियां टॉप लिस्ट में आई थी।

    इन जिलों की लड़कियों ने मारी बाजी

    आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। फिरोजपुर की नैंसी ने 99.08% अंकों के साथ पंजाब में टॉप किया है। वहीं संगरूर से दिलप्रीत कौर ने 99.08% अंकों के साथ दूसरा और कोमलप्रीत ने 98.77% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

    फिरोजपुर की नैंसी ने 650 में से 644 अंक लेकर 99.8 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। संगरूर की दिलप्रीत कौर ने 644 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा संगरूर की कोमलप्रीत कौर ने 642 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

    ऐेसे करें रिजल्ट Check

    अधिकारिक Webite pseb.ac.in पर जाएं
    पंजाब बोर्ड 10वीं का नतीजा 2022 लिंक पर करें Click
    Login करके रोल नंबर, जन्म तारीख और अन्य डिटेल करें Submit 
    आपका PSEB 10वीं का नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • पंजाबः इस मंत्री को मिली सेहत मंत्रालय की जिम्मेदारी

    पंजाबः इस मंत्री को मिली सेहत मंत्रालय की जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस शपथ ग्रहण करने वाले चेतन सिंह जोड़ामाजरा को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद यह विभाग भी सीएम भगवंत मान ने संभाला था।

    चेतन सिंह जोड़ामाजरा बनें सेहत मंत्री

    मान सरकार ने अब फैसला लेते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की कमान चेतन सिंह जोड़ामाजरा को दे दी है। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में पहले 9 मंत्री थे और गत दिवस हुए विस्तार के साथ अब मान सरकार में अब कुल 14 मंत्री बन गए हैं। फिलहाल अभी शेष बचे मंत्रियों को विभाग सौंपा नहीं गया है, उन्हें आने वाले 1-2 दिनों में विभाग सौंप दिए जाएंगे। 

    नए चुने गए मंत्रियों को मिला ये विभाग 

    नए चुने मंत्रियों में सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा को पब्लिक रिलेशन, शहरी आवास, इंदरबीर सिंह निज्जर को लोकल बॉडी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को सेहत विभाग, फौजा सिंह को फूड प्रोसेसिंग और अनमोल गगन मान को सभ्याचार विभाग दिया गया है। 

  • पंजाबः एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह गिरफ्तार, गर्भवती महिला से दुष्कर्म के लगे आरोप

    पंजाबः एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह गिरफ्तार, गर्भवती महिला से दुष्कर्म के लगे आरोप

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, गुरदासपुर के एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह को मोगा से एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात को लेकर पीड़िता की शिकायत पर करीब ढ़ाई महीने चली एसआईटी की जांच के बाद 2 जुलाई को एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि एसपी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने का झांसा देकर महिला से डरा धमका कर दो बार दुष्कर्म किया। एसपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अधिकारी अब अगली कार्रवाई में लगे हैं।

    पीड़िता ने चंडीगढ़ हेड क्वार्टर में दी थी शिकायत 

    बताया गया है कि दीनानगर की एक महिला ने पुलिस हेड क्वार्टर चंडीगढ़ में शिकायत भेज कर कहा था कि उसने दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी गुरदासपर को शिकायत दी थी। जिसके संदर्भ में एसपी गुरमीत सिंह सिद्धू ने उसे अपनी कोठी में बुलाया। दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज करवाने का झांसा देकर और अपने पद का दुरुपयोग कर एसपी ने उसे डरा धमका कर दो बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वह उस समय गर्भवती थी। इसके बाद भी एसपी उसे ऑडियो और वीडियो काल के जरिए परेशान करने लगा।

    इन सवालों की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारी

    एसपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में इस बात का भी जिक्र है कि एसपी गुरमीत सिंह ने पहली बार संबंध बनाने के बाद लड़की के किसी पहचान वाले को धमकाया था तो उसने लड़की को दोबारा अपनी सरकारी कोठी पर मिलने के लिए क्यों बुलाया। यदि एसपी वॉट्सऐप काल में युवती को बेटी अथवा बच्ची कहता था तो उसे अश्लील वीडियो और मैसेज क्यों भेजता था और गंदी व अश्लील बातें क्यों करता था।

    युवती द्वारा पहले भी धारा 376 के तहत दर्ज करवाई गई

    एसएसपी गुरदासपुर के पत्र नंबर 763 के मुताबिक एसपी गुरमीत सिंह कभी भी युवती का जांच आफिसर नहीं था और न ही उसे कोई जांच मार्क हुई थी। वह युवती को धोखे में रख कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं एसपी की ओर से युवती द्वारा पहले भी धारा 376 के तहत दर्ज करवाई गई एफआईआर का जिक्र किया गया। लेकिन इसे दरकिनार करते हुए जांच में नए केस के साथ उनका कोई संबंध न होने और सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश अनुसार पास्ट कंडेक्ट अथवा करेक्टर का कोई महत्व न होने का हवाला दिया गया है।

    एसपी गुरमीत सिंह को अमृतसर रूरल और मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिकायत में देरी का कारण युवती द्वारा अपने पति और ससुराल परिवार के खिलाफ थाना दीनानगर में 20 मई को धारा 498ए के तहत दर्ज केस के लिए जद्दोजहद करना बताया गया है। केस दर्ज होने के बाद एसपी गुरमीत सिंह को अमृतसर रूरल और मोगा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी के सदस्य डीएसपी रविंदर सिंह और इंस्पेक्टर हरजीत कौर एसपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मोगा पहुंचे थे। क्योंकि एसपी वहां एक केस में पेशी के लिए गए हुए थे।

    मोगा में ट्रेस हुई थी गुरमीत सिंह की लोकेशन

    एसएसपी मोगा गुलनीत खुराना ने बताया कि गुरदासपुर में एसपी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज है। आज उनकी लोकेशन मोगा में ट्रेस हुई थी। एसपी गुरमीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं एसएसपी देहात अमृतसर स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई की जा रही है।