Blog

  • प्रवीण शर्मा बने प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान

    प्रवीण शर्मा बने प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकार सेवाएं कर्मचारी यूनियन की कार्यकारणी  के विस्तार का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्व सहमति से प्रवीण शर्मा को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन का जिला प्रधान चुना गया है वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा को चुना गया व महासचिव मुकेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।

    इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाएं यूनियन के जिला प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन का जिला प्रधान उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ मिलकर धरातल पर काम किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और अधिकतर समस्याओं को एक साल के भीतर हल करवाने का प्रयत्न किया जाएगा।

  • दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भाग रही थी महिला, मिली ऑन स्पॉट सज़ा!

    दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भाग रही थी महिला, मिली ऑन स्पॉट सज़ा!

    शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के अल्लाहगंज कस्बे से एक खबर सामने आई है जहां एक औरत सात महीने की दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार होकर जा रही थी और रास्ते में उसे मौत मिल गई। मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां हुए हादसे में एक बहू अपनी सात माह की दुधमुंही बच्ची को ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। अपने प्रेमी संग बाइक से भाग रही बहू को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार यह मामला थाना अल्लाहगंज कस्बे का है। यहां गुरुवार की रात एक बहू नीरज अपने ससुराल में 7 माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़कर अपने प्रेमी आकाश के साथ चली गई। वह बाइक से जा रही थी, इसी दौरान थाना रोजा इलाके में एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसका प्रेमी आकाश घायल हो गया। घायल आकाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बहू नीरज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रेमी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी ख़बर, जा सकती है आपकी जान! 

    टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी ख़बर, जा सकती है आपकी जान! 

    नई दिल्लीः टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में भारत के अंदर प्रगति प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के युग की शुरुआत हो रही है। इस युग में स्मार्ट फोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। स्मार्ट फोन लोगों की आदत में इस कदर शुमार है कि लोग एक पल भी बिना फोन के नहीं रह सकते हैं। कुछ लोगों की आदत तो ऐसी है कि टॉयलेट के अंदर बैठकर फोन चलाते हैं, लेकिन लोगों की आदत उनको मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रही है। दरअसल, टॉयलेट के अंदर बैक्टीरिया और यूरिन इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है। अगर लोग टॉयलेट के अंदर अपना मोबाइल लेकर जाते हैं तो लोग जानलेवा बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी है वो बीमारियां और इनसे बचाव के उपाय क्या है।

    टॉयलेट में ऐसे फैलते है बैक्टीरिया 

    डॉक्टरों की मानें तो टॉयलेट बैक्टीरिया का घर होता है। लोग टॉयलेट सीट की तो ठीक से सफाई कर देते हैं, लेकिन बैक्टीरिया टॉयलेट की दीवार, गेट आदि स्थान पर अपना घर बना लेता है। टॉयलेट के हर कौने पर बैक्टीरिया होता है। अगर लोग टॉयलेट के अंदर जाकर फोन चलाते हैं तो खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बता दें कि जब आप मोबाइल फोन लेकर टॉयलेट में जाते है तो दीवार, गेट, टॉयलेट फ्लश समेत कई जगह हाथ लगते है। यहां से हाथों में कीटाणु आ जाते है। जब आप फोन चलाते है तो मोबाइल पर कीटाणु आ जाते है। साथ ही जब आप टॉयलेट से बाहर जाते हैं तो फोन को साइड रख अपने हाथ ही साबुन से धोते हो, लेकिन बाद में सिर्फ पुनः फोन हाथ में लेकर इस्तेमाल करने लगते हो। ऐसे में फोन पर लगे बैक्टीरिया आपके हाथों में आ जाते है। इसके बाद आपके हाथ के माध्यम से मुंह,नाक की मदद से शरीर के अंदर बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते है। जो शरीर में अपना घर बनाकर नई बीमारियों को जन्म देते है।

    इन बीमारियों से हो सकते हो संक्रमित

    डॉक्टरों के अनुसार बता दें कि बैक्टीरिया पेट में जाने के बाद अपना नया घर बना लेते है और डायरिया, यूटीआई, कब्ज, पेट दर्द,यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और पाचन से जुड़ी तमाम समस्या को जन्म देते हैं। पेट के अंदर जब बीमारियां बढ़ने लगती है तो पेट के अंदरूनी हिस्सों और आंतों पर सूजन भी आ जाती है। अगर लोग समय रहते इन बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है तो लोगों की जान भी जा सकती है।

    पाइल्स की समस्या होने का भी बना रहता है डर

    डॉक्टरों के अनुसार बता दें कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो लोग टॉयलेट में कमोड पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग अपना समय बचाने के लिए टॉयलेट के अंदर सोशल मीडिया साइट्स, वीडियो देखने के अलावा अपने दोस्तों से चैटिंग भी करते हैं। टॉयलेट में कमोड पर ज्यादा देर तक बैठने से लोअर रेक्टम और एनस की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ने लगता है। अगर समय पर ध्यान नहीं जाता है तो पाइल्स ( बवासीर) होने का खतरा रहता है। हालांकि पाइल्स की समस्या पाचन क्रिया के कमजोर होने पर होती है, लेकिन अब कुछ हद तक टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल भी इसका जिम्मेदार हैं। अगर समय रहते हुए लोगों ने जल्द ही लोगों ने अपने अंदर बदलाव नहीं किया तो इन बीमारियों से कभी निजात नहीं पा सकते है।

  • पंजाबः शराब फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे किसानों को लेकर कैबनिट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे किसानों को लेकर कैबनिट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जीरा शराब फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे किसानों के मामले को लेकर पंजाब के कैबनिट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और किसानो के बीच बातचीत चल रही है। किसानो के उनके साथियों पर दर्ज हुए मामलो को रद्द करने के इलावा उनकी कुछ और अन्य मांगे है जिस को लेकर सरकार का सरात्मक रवैया है और जल्द ही सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।

    कुलदीप धालीवाल ने एक बार फिर साफ कर दिया है। कि जो कोई भी पंजाब के हवा पानी को गंधला करेगा उसके के खिलाफ सख्त कारवाई होगी। इस दौरान मंत्री धालीवाल ने आज उनके साथ हुई किसी तरह की झड़प की घटना पर विराम लगा दिया और कहा कि उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों को आगे ला रही है। जिसके फलस्वरूप ही कपूरथला जिला योजना कमेटी में एक महिला जो कि आम परिवार से है उसे चेयरमैन के पद पर बिठाया गया है। 

  • जालंधरः दिवंगत सांसद चौधरी के घर पहुंचे राजकुमार वेरका, पंजाब सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: दिवंगत सांसद चौधरी के घर आज भाजपा के नेता राजकुमार वेरका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौधरी परिवार के साथ दुख सांझा किया। वहीं मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने राहुल गांधी और पंजाब सरकार पर निशाने साधे। वेरका ने कहा कि जालंधर में एक कारोबारी के हवेली रेस्टोरेंट पर पंजाब सरकार की ओर से की गई अवैध कार्रवाई से कारोबारी समुदाय निराश है और यूपी पलायन करने की बाते सोच रहे हैं।

    वेरका ने कहा कि एक अनुभवहीन मुख्यमंत्री पंजाब चला रहा है जो विफल है। वहीं मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर वेरका ने कहा कि सबसे बड़ी संख्या में अकाली नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। वेरका ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा है। मीडिया से बातचीत दौरान वेरका ने राहुल से कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी और अपने नेताओं को जोड़ने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गुरुओं के सिद्धांतों पर काम कर रही है और गुरुओं को सम्मान दे रही है। वेरका ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी की पठानकोट रैली पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं के साथ की गई बदसलूकी सामने आई है, ऐसे में कांग्रेस को अपनी पार्टी जोड़ने पर ज्यादा काम करना चाहिए।

  • एक ही पर‍िवार के 8 सदस्‍य को हुई रहस्मई बीमारी, एक की हुई मौत, डॉक्‍टर भी हैरान

    एक ही पर‍िवार के 8 सदस्‍य को हुई रहस्मई बीमारी, एक की हुई मौत, डॉक्‍टर भी हैरान

    शाहजहांपुर : उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक परिवार रहस्यमई बीमारी से गांव में खौफ पैदा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। एक ही परिवार के सभी लोगों की त्वचा का रंग काला पड़कर उंगलियां टेढ़ी हो रही है। इस रहस्यमई बीमारी से परिवार में एक किशोरी की मौत के बाद परिवार सदमे में है। शरीर सभी के शरीर लूज-लूज होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 8 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जानकार डॉक्टरों का कहना है कि न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चलते इसकी विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है। इसके बाद सभी का इलाज संभव हो पाएगा।

    जानकारी के अनुसार बड़ागांव के 50 वर्षीय सियाराम और उनके परिवार के लोग मेहनत-मजदूरी करते हैं। छह माह पूर्व श्रीपाल को शरीर में खुजली महसूस हुई। इसके बाद त्वचा का रंग काला पड़ने लगा। श्रीपाल ने पहले गांव में ही इलाज कराया। लाभ न होने पर शाहजहांपुर के निजी डॉक्टर से इलाज शुरू कराया, लेकिन कालापन बढ़ता ही गया। बीमारी के संक्रमण से परिवार के सभी 8 लोग बीमार हो गए, जबकि एक किशोरी की मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों से बीमारी का हाल जाना। डॉक्टर अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीमार लोगों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां न्यूरोलॉजिकल डिजीज पाए जाने पर विभाग के विशेषज्ञों से इस बीमारी की जांच कराई जा रही है।

  • जालंधरः सरकारी स्कूल की ये दोनों स्टूडेंट्स करेंगी PM मोदी से मुलाकात

    जालंधरः सरकारी स्कूल की ये दोनों स्टूडेंट्स करेंगी PM मोदी से मुलाकात

    जालंधर, वरुण/हर्ष: सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल की ये दोनों छात्राएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए सिलेक्ट हो गई है। नेहरू गार्डन स्कूल की कुमकुम व महकप्रीत कौर नामक छात्राओं को ‘परीक्षा पर चर्चा’ पर पीएम मोदी से बातचीत करने का मौका मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राओं ने भूवनेश्वर में होने वाले नेशनल आर्ट फैस्टीवल में तीसरा स्थान जीता है।

    वहीं अब दोनों ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ प्रोग्राम में भाग लेने वाली है। गौर हो कि पंजाब में कुल 5 बच्चों को चुना गया है। जिसमें से 2 स्टूडेंट्स जालंधर की है। दोनों स्टूडेंट्स 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस की परेड भी देख पाएंगी। वहीं इस खुशी के बाद गोराया की रहने वाली महकप्रीत कौर के पिता गुरशरन सिंह का कहा है कि उनकी बेटी काफी होशियार है।

    वे हर परीक्षा में एक अच्छा स्थान हासिल करती है। वहीं सरकार द्वारा भूवनेश्वर में होने वाले नेशनल आर्ट फैस्टीवल में भी उसने तीसरा स्थान हासिल किया है। अब वे दिल्ली जाकर देश के पीएम मोदी जी से मुलाकात करेगी। वहीं दूसरी ओर महकप्रीत कौर से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने व बातचीत करने का मौके मिल रहा है। ऐसे में वे बेहद खुश है।

  • पंजाबः सीएम मान का ऐलान, प्रोजेक्टों की देरी के लिए अधिकारी होंगे जवाबदेह

    पंजाबः सीएम मान का ऐलान, प्रोजेक्टों की देरी के लिए अधिकारी होंगे जवाबदेह

    पटियालाः पुराने शासकों के स्वार्थों और लालच के कारण पटियाला के सत्ता का केंद्र होने के बावजूद विकास पक्ष से पिछड़ने का दावा करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि इन शासकों ने शहर की बुरी हालत को सुधारने की जगह अपने निजी महलों को सजाने पर अधिक ध्यान दिया। शहर के विकास के लिए 167 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों के काम की प्रगति का जायज़ा लेने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हास्यप्रद बात है कि सत्ता के ‘महाराजों’ ने शहर की अपेक्षा अपने विकास की तरफ अधिक ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि चाहे पटियाला को ‘बाग़ों के शहर’ के तौर पर जाना जाता है परन्तु सत्ताधारियों के उदासीन रवैये के कारण पिछले कुछ सालों में शहर ने अपनी छवि गवां दी है।

    भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया है कि पटियाला से सम्बन्धित रहे पंजाब के शासकों का शहर के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में नये बस अड्डे और सड़कों के निर्माण, ड्रेन के चैनलाईजेशन और सौंदर्यीकरण के प्रोजैक्ट, मुसाफिर मेमोरियल सैंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण और अन्य प्रोजैक्ट काफ़ी लंबे समय से लटक रहे थे। पटियाला के विकास एवं तरक्की के लिए वचनबद्ध उनकी सरकार ने इन प्रोजेक्टों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया है। भगवंत मान ने कहा कि शहर में बन रहे अत्याधुनिक बस अड्डे का काम पहली अप्रैल तक मुकम्मल किया जायेगा।

    इस बस अड्डे का निर्माण भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रख कर करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे का 93 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है और इस अड्डे में लिफ़्ट और रैंप जैसी सहूलतें मुहैया होंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस अड्डे से 1500 बसें चलेंगी और लोगों को बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा बस अड्डे को शहर की शटल बस सेवा के लिए इस्तेमाल किया जायेगा, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को बस सेवा चलाई जायेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर निवासियों को 24 घंटे नहरी पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए शुरू किये 342 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट में सड़कों के पुनः निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किए जा रहे हैं और यह प्रोजैक्ट भी जल्द ही लोगों को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने मॉडल टाऊन ड्रेन के चैनलाईजेशन और सौंदर्यीकरण का प्रोजैक्ट 31 मार्च तक मुकम्मल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजिन्दरा झील को विश्व भर के लोगों के लिए पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि मुसाफिर मेमोरियल सैंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के डिजीटलाईजेशन पर 8.26 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि इन सभी प्रोजेक्टों पर काम समयबद्ध तरीके से मुकम्मल किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों को पूरा करने में किसी भी तरह की देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि अगर निर्धारित समय में यह काम मुकम्मल न हुए तो अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय की जायेगी।

  • पंजाब: जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया ये आदेश 

    पंजाब: जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया ये आदेश 

    लुधियानाः रिश्वत के मामले में विजीलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। दरअसल, आज सुनवाई दौरान कोर्ट ने उनकी जमानत याचिक को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार विजीलैंस ब्यूरो ने हाल ही में जिला अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय धालीवाल सेंट्रल जेल में बंद है।

    उनकी गिरफ्तारी के विरोध में पीसीएस अधिकारी भी हड़ताल पर चले गए थे। धालीवाल ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसकी सुनवाई माननीय जज अजीत अत्री के द्वारा की गई। सुनवाई के दौरान वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, बहस के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई आज के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके तहत धालीवाल की जमानत अर्जी माननीय न्यायाधीश ने आज खारिज कर दी है।

  • नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष और टीवी स्टार आप पार्टी में हुई शामिल

    नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष और टीवी स्टार आप पार्टी में हुई शामिल

    नई दिल्लीः रियलिटी टीवी स्टार और व्लॉगर संभावना सेठ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। संभावना सेठ फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बिग बॉस में प्रतियोगी रही हैं। दिल्ली में आप दफ्तर में संभावना की पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और स्वागत किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी का विस्तार हो रहा है। संभावना सेठ और ऊषा कॉल के ज्वाइन करने से हमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर भी मजबूती मिलेगी और अरविंद केजरीवाल जी के विजन को देशभर ले जाने में मदद मिलेगी।

    संभावना सेठ ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी डांस से अलग राजनीति में आऊंगी। ये मेरे नेचर में था लेकिन सोचा नहीं था। मैं कुछ अच्छा करना चाह रही हूं। मैं अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए भी लोगों से कनेक्ट और मदद करने की कोशिश करती हूं। चाहे डिप्रेशन की बात हो या कोविड के दौरान की परेशानी।

    संभावना ने कहा कि मैं 12 साल पहले भी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से बात हुई थी। मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि आम आदमी पार्टी कितना अच्छा काम कर रही है। फ्री बोलना आसान है लेकिन करना मुश्किल। मित्रों यहां आई हूं तो कुछ अच्छा ही करूंगी। मध्य प्रदेश से भाजपा नेता ऊषा कॉल ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। मध्य प्रदेश में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा पार्षद ऊषा कॉल ने कहा कि मैं आदिवासी क्षेत्र से आती हूं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र के कामों को बढ़ावा देना चाहती हूं।