Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में चल रहा देह व्यापार का धंधा, ज्योति नामक महिला की ऑडियो हुई वायरल

    Jalandhar News: इस इलाके में चल रहा देह व्यापार का धंधा, ज्योति नामक महिला की ऑडियो हुई वायरल

    जालंधर, ENS: महानगर के इस इलाके में सरेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा है। हैरानी की बात है कि महिला द्वारा सरेआम लड़कियों की सप्लाई करने को लेकर एक ऑडियो सामने आई है। दरअसल, वायरल हो रही ऑडियो में लंबा पिंड इलाके में ज्योति नामक महिला की व्यक्ति के साथ देह व्यापार के धंधे को लेकर हो रही है। जिसमें व्यक्ति ज्योति नामक महिला से देह व्यापार को लेकर बात कर रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने ज्योति से रात बिताने के लिए लड़की की मांग की।

    जिसके बाद ज्योति ने व्यक्ति से पूछा कि उसने लड़की को कहां लेकर जाना है। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह अपने घर में ले जाना चाहता है। इसके बाद ज्योति नामक महिला ने कहा कि 2 व्यक्तियों के साथ एक रात बिताने के लिए लड़की के 4 हजार रुपए लगेंगे। ऐसे में अब देखना यह है कि प्रशासन इस महिला के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगा। महिला के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर कई बड़े चेहरों के नाम सामने आ सकते है। लेकिन इस वायरल ऑडियो से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

  • Punjab News: अनियंत्रित ट्रक ने Swift Car और बाइक को मारी टक्कर, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित ट्रक ने Swift Car और बाइक को मारी टक्कर, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के समराला चौक के पास एक ट्रक ने 2 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को साइड करवाया। गणिमत यह रही कि कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने बताया कि वह समराला चौक पर कार के साथ खड़ा था कि इतने में एक ट्रक आया और अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से जा टकराया। इस दौरान कार ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस कर्मी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की ब्रेक खराब हो गई थी जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर गाड़ी में टकरा गया। मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को साइड में करवाया गया, कोई जानि नुक्सान नहीं हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है।
  • Border-2 की Release Date आई सामने, Diljit ने शेयर किया पहला दमदार लुक, देखें वीडियो

    Border-2 की Release Date आई सामने, Diljit ने शेयर किया पहला दमदार लुक, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ‘बॉर्डर 2’ अगले साल रिलीज होने वाली है। इस बार सनी देओल के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। इनमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं। वरुण के बाद अब दिलजीत का फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। उनका लुक काफी प्रभावशाली दिख रहा है। दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर-2’ से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वह बड़ी मूछों और जोश भरे चेहरे के साथ लड़ाकू विमान में बैठे नजर आ रहे हैं। वह खून से लथपथ हैं। फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने तारीफ करते लिखा कि बॉर्डर 2 से आपकी पहली झलक वाकई कमाल की है। 23 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए बिल्कुल सही समय है। भारत माता की जय। दूसरे ने लिखा कि बॉर्डर 2 में दिलजीत कमाल लग रहे हैं। अब इस गणतंत्र दिवस धमाके का बेसब्री से इंतजार है।
    इससे पहले ‘बॉर्डर-2’ से वरुण धवन का लुक भी रिवील किया गया था। वरुण फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • विवादों में घिरे Ranveer Singh, इस बयान से मचा बवाल, एक्टर को मांगनी पड़ी माफी

    विवादों में घिरे Ranveer Singh, इस बयान से मचा बवाल, एक्टर को मांगनी पड़ी माफी

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर के चलते सुर्खियां बटौर रहे थे परंतु अब कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद एक्टर को माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने हाल ही में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में स्टेज से ‘कांतारा चैप्टर-1’ के एक्टर ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म में दिखाई गई देवी को महिला भूत बता दिया था और ऋषभ शेट्टी के एक्ट की मजाक में नकल भी की थी। उनके इस एक्ट के बाद बवाल मच गया था। रणवीर सिंह पर यह आरोप लगे थे कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में अब उन्होंने माफी मांग ली है। Read in English:
    Ranveer Singh Issues Public Apology After Kantara Imitation Sparks Backlash at IFFI 2025

    किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था

    इस विवाद के बाद रणवीर सिंह ने अब माफी मांगी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए इस मामले में बयान जारी किया है। अपनी सफाई देते हुए रणवीर ने लिखा कि – ‘मेरा मकसद सिर्फ फिल्म में ऋषभ के शानदार काम को हाइलाइट करना था। मैं जानता हूं कि उन्होंने जिस तरह से वो सीन किया है उसे करना कितना मुश्किल होता है इसके लिए मेरे दिल में उनको लेकर बहुत सम्मान है। मैं हमेशा से अपने देश की सभी संस्कृतियों, परंपराओं और आस्थाओं का सम्मान करना रहा हूं। अगर मैंने किसी का दिल दुखाया है तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं’।

    इस वजह से हुआ था विवाद

    हाल ही में रणवीर सिंह गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। वहां पर उन्होंने स्टेज से ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी थी। खासतौर पर जब उनके अंदर फीमेल घोस्ट आ जाती है। बता दें कि ऋषभ के अंदर उस सीन में चामुंडा देवी आती है। ऐसे में देवी को भूत कहने पर लोगों ने रणवीर सिंह की कड़ी आलोचना कर दी। उन्होंने जैसे ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की नकल की वो भी लोगों को अच्छा नहीं लगा।

    एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत

    एक्टर के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति ने आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करवाई थी। एचजेएस ने कहा कि रणवीर ने चामुंडा देवी का अपमान किया है। उन्होंने कोटिटुलु समुदाय के द्वारा पूजनीय चामुंडी दैव को महिला भूत कहा। रणवीर सिंह ने इस पर माफी भी मांगी थी।      
  • सरकार ने इस जिले में लगाई 144 धारा

    सरकार ने इस जिले में लगाई 144 धारा

    इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों और देश में अशांति की आशंकाओं के बीच लिया गया है। इसके तहत 3 दिसंबर तक किसी भी सार्वजनिक सभा, रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन या पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपायुक्त डॉ. हसन वकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। ऐसे में हिंसा भड़कने के डर से पाक सरकार ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

    आदेश में हथियार, डंडे, गुलेल, पेट्रोल बम और विस्फोटक ले जाने पर प्रतिबंध है। अभद्र भाषा, पुलिस बैरिकेड हटाने की कोशिश, मोटरसाइकिल पर दो लोगों का सवार होना और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल भी सख्त मना है। यह निर्णय इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा आज इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर और रावलपिंडी (अदियाला जेल) में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के निर्णय के बाद आया है।

    बता दें कि इमरान खान को लेकर पाकिस्तान के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान के बेटे ने पिता के जिंदा होने के सबूत मांगे हैं। पाकिस्तान सरकार ने इमरान को अगस्त 2023 में सलाखों के पीछे बंद किया था। पिछले 1 महीने से किसी को इमरान से मिलने नहीं दिया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाक सेना ने जेल में ही इमरान की हत्या कर दी है। मगर, पाकिस्तान ने इसे अफवाह बताते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया है।

    इधर PTI की संसदीय समिति ने घोषणा की है कि पार्टी इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अदियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। क्योंकि इमरान खान से मुलाकात लगातार रोकी जा रही है। 72 वर्षीय इमरान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और कई मामलों में दोषी ठहराए गए हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। जेल में रहते हुए उन्हें अपने परिवार, वकीलों और यहां तक कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति भी कई बार नहीं दी गई, जबकि अदालत ने मुलाकात की मंजूरी दे रखी है। ऐसे में माना जा रहा है कि शहबाज शरीफ सरकार PTI समर्थकों को इमरान खान के समर्थन में जुटने से रोकने की कोशिश कर रही है।

    प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी प्रशासन ने यह प्रतिबंध जिला इंटेलिजेंस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लगाया है, जिसमें संवेदनशील ठिकानों, मुख्य सड़कों और महत्वपूर्ण ढांचों पर संभावित खतरे की ओर संकेत किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ समूह बड़े प्रदर्शनों और हिंसक गतिविधियों की तैयारी कर रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए रावलपिंडी में तीन दिनों के लिए सार्वजनिक सभाओं और हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

  • Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर अश्वनी शर्मा का आया बड़ा बयान

    Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर अश्वनी शर्मा का आया बड़ा बयान

    अकाली नेता भूंदड़ ने किया पलटवार

    मोहालीः पंजाब में 2027 को होने वाली विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में पूर्व सीएम व भाजपा नेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहाकि अगर भाजपा-अकाली दल से गठबंधन करती है तो वह 2027 के चुनावों में जीत हासिल करेंगी। वहीं भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा का आज बयान सामने आया है। उन्होंने अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन करने पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह का निजी बयान है। पार्टी की ओर से कोई गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि 2027 के चुनावों में भाजपा अकेले दम पर 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अश्वनी शर्मा ने कहाकि कैप्टन ने अपना व्यक्तिगत विचार रखा है। उन्होंने कहा कि 117 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने में लगी हुई है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अकाली दल की ओर से कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर नहीं कहा गया। यह भाजपा की ओर से ही बार-बार बयान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग होकर 2027 के चुनावों में अकाली दल चुनाव लड़कर जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सहित विदेशों के लोग भी अकाली दल के साथ है। उन्होंने कहा कि समय बदल गया है कि जिस पार्टी के पास 400 सीटें थी और अब 40 सीटे उनके पास रह गई है।
  • Fortuner ने साइकिल सवार 2 बच्चों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

    Fortuner ने साइकिल सवार 2 बच्चों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

    दुर्गः जिले में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं।

    जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम ताकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं ताकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट उछले, फिर साइकिल सहित सड़क पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए। हादसा 29 नवंबर का है, लेकिन अब-तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

    आरोपी कार चालक और वाहन मालिक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इतना ही नहीं थाना परिसर में खड़ी कार भी आरोपी ले गए। दरअसल, शनिवार को स्कूल से आने के बाद ताकेश्वर साहू अपनी दादी से मिलने जा रहा था। दादी पास में ही काम पर गई थी। एक साइकिल में एक दोस्त अकेला पहले निकल गया था। उसके बाद ताकेश्वर अपने दोस्त प्रहलाद के साथ जा रहा था, लेकिन तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ताकेश्वर कक्षा 6वीं का छात्र था तो वहीं प्रहलाद कक्षा चौथी का छात्र है।

    इधर, ताकेश्वर के पिता पिछले 3 दिनों से न्याय की उम्मीद में भटक रहे हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि तीन दिन के बाद भी पुलिस वाले एफआईआर नहीं लिख रहे हैं। कह रहे हैं, मेकाहारा से रिपोर्ट आएगा तो मामला दर्ज करेंगे। पिता के मुताबिक ये लोग एक राजनीति पार्टी से जुड़े हुए हैं। राजनांदगांव का कोई अग्रवाल है। जो एक पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसके समर्थक गाड़ी छुड़वाने थाने तक आए थे। पिता रोहित साहू ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमॉर्टम भी हो गया है। मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागा नहीं, बल्कि उसने अपनी गाड़ी से बच्चे को अस्पताल ले गया था। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • BSNL फिर लाया ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला Plan, इन Users को मिलेगा फायदा?

    BSNL फिर लाया ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला Plan, इन Users को मिलेगा फायदा?

    टेकः BSNL ने ग्राहकों की भारी डिमांड पर 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान फिर से शुरू कर दिया है। यह प्लान सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन तक फ्री कॉलिंग और डेटा देता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा की और लिखा कि अब सिर्फ 1 रुपये में आपको सच्ची डिजिटल आजादी मिलेगी। साथ ही यह भी बताया कि इस प्लान को भारी पब्लिक डिमांड की वजह से फिर शुरू किया जा रहा है।

    प्लान में क्या-क्या फायदे?
    – रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड 4G डेटा।
    – पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग।
    – नेशनल रोमिंग भी फ्री मिलेगी।
    – रोजाना SMS 100 फ्री मिलेंगे।
    – प्लान की वैधता 30 दिन की है, यानी आप एक महीने इसका फायदा उठाया सकते हैं।

    यह ऑफर कब तक और किसके लिए है?
    – यह शानदार ऑफर 1 रुपये वाला प्लान 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक पूरे देश के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। लेकिन यह सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। मतलब जिन लोगों के पास पहले से BSNL का सिम नहीं है, वे ही 1 रुपये में नया सिम लेकर यह फायदा उठा सकते हैं। पुराने ग्राहक इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे।

    BSNL का यह प्लान सबसे पहले 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चलाया था। उस समय भी नए ग्राहकों को 1 रुपये में सिम के साथ 30 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2 जीबी डेटा और 100 SMS मिले थे। ग्राहकों को इतना पसंद आया कि कंपनी ने फिर से इसे लाने का फैसला किया।

    पहले वाले फ्रीडम प्लान को ग्राहकों की मांग पर BSNL ने 15 दिन और बढ़ा दिया था। इस तरह वह ऑफर 15 सितंबर 2025 तक चला था। अब एक बार फिर दिसंबर महीने के लिए यह प्लान वापस आ गया है।

    BSNL ने छात्रों के लिए एक और अच्छा प्लान चलाया हुआ है जिसका नाम ‘लर्नर्स प्लान’ रखा गया है। इसमें सिर्फ 251 रुपये में 28 दिन के लिए 100 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। यह ऑफर 13 दिसंबर 2025 तक रहने वाला है।

  • पत्नी से अवैध संबंधों के चलते व्यक्ति ने दोस्त को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

    पत्नी से अवैध संबंधों के चलते व्यक्ति ने दोस्त को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

    भीलवाड़ाः शहर में बीते दिनों महेंद्र सिंह (44) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया था। आरोप है कि यह हत्या महेंद्र सिंह पंवार के दोस्त रामेश्वर (40) ने की है। पुलिस ने अब आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, हत्या आरोपी रामेश्वर ने बताया कि वह और महेंद्र पिछले 7-8 सालों से डेयरी बिजनेस में पार्टनर थे। इसी दौरान महेंद्र (44) का उसकी पत्नी (36) से अवैध संबंध बन गए थे। उसकी पत्नी हर रविवार को महेंद्र के प्रियदर्शनी नगर स्थित मकान में मिलती थी। महेंद्र खुद भी शादीशुदा था, लेकिन परिवार से अलग रहता था। इसी मकान को अपनी दोस्त की पत्नी को छुपाकर लाने-ले जाने की जगह के रूप में इस्तेमाल करता था। यह बात रामेश्वर को 3 महीने पहले पता चली। उसने दोस्ती का हवाला देकर महेंद्र को दूर रहने को कहा। महेंद्र ने उसे और उसकी पत्नी को बदनाम करने तथा उसके इकलौते बेटे को मारने की धमकी दे दी।

    महेंद्र का रवैया नहीं बदला तो रामेश्वर ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसे पता था कि महेंद्र रोज मॉर्निंग वॉक पर निकलता है। 28 नवंबर की रात करीब 2 बजे सबके सोने के बाद रामेश्वर ट्रैक्टर लेकर कच्चे रास्ते से हलेड रोड पहुंचा। यहां वह महेंद्र का इंतजार करता रहा। आरोप है कि 29 नवंबर की तड़के 4 बजे जैसे ही महेंद्र वॉक के लिए सड़क पर आया, रामेश्वर ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। महेंद्र बचने के लिए खेतों की तरफ भागा तो उसका पीछा किया। कुछ ही देर में महेंद्र को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद रामेश्वर अपना ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए अपने रोजमर्रा के काम में लग गया था।

    सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को प्रियदर्शनी नगर हलेड रोड के पास खाली प्लॉट के किनारे महेंद्र की लाश मिली थी। शव से 100 मीटर दूर महेंद्र की स्कूटी मिली थी। उसके नंबर से महेंद्र की पहचान हुई थी। वह तिलक नगर का रहने वाला था। पहले परिजनों ने रुपए के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई थी। बारीकी से जांच में पता चला कि महेंद्र को किसी वाहन की टक्कर से मारकर हत्या की गई है। मौके पर टायरों के निशान भी मिले थे। परिवार वालों ने मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

    इस मामले में एक टीम का गठन किया गया। साथ ही महेंद्र के बैकग्राउंड के आधार पर कई पहलुओं पर डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया गया। इसके परिजन और दोस्तों सहित 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। शक के दायरे में आए महेंद्र के दोस्त रामेश्वर को हिरासत में लिया गया था जिसके बाद रामेश्वर ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • इंदरप्रीत पैरी के कत्ल की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

    इंदरप्रीत पैरी के कत्ल की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

    चंडीगढ़ः सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पंचकूला सीआईए की टीम ने उस क्रेटा कार को बरामद कर लिया है, जिसमें बैठकर हमलावर घटना स्थल पर पहुंचे थे। वहीं इलाके की सीसीटीवी फुटेज में दो कारों में युवकों की आवाजाही भी कैद हुई है। इस घटना को लेकर फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से पोस्ट डाली गई है। जिसमें लॉरेंस गैंग की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि इन्होंने (गोल्डी और रोहित) हमारे हरी भाई पर अटैक करने की कोशिश की थी और बाद में जोर सिद्धू उर्फ सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी। और आज से हमारी सभी को चेतावनी है। जो‑जो भी इनका छोटे से छोटे काम में भी साथ देगा, सभी को मारेंगे और जो बुकी और क्लब वाले इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो, सब तक पहुंच जाएंगे हम। चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको।

    जिसमें देखा जा सकता है कि 2 कारें सड़क पर रूकती है। इस दौरान कार से कुछ युवक बाहर निकलते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। जिसके बाद घटना स्थल पर गोलियों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति बाहर आता है और घटना स्थल पर दोबारा से बदमाशों द्वारा अंजाम देता देखकर वह वापिस मुड़ जाता है। हालांकि सीसीटीवी कुछ दूर लगे कैमरे में कैद हुई है। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे इंद्रप्रीत सिंह पैरी की योजनाबद्ध तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज ने यह साफ कर दिया है कि इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि पैरी के ही बेहद करीबी साथी ने अंजाम दिया।

    घटनाक्रम के अनुसार, वारदात से कुछ देर पहले पैरी अपने उसी करीबी के साथ सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा क्लब में बैठा था। दोनों काफी देर तक साथ रहे। इसी दौरान आरोपी ने पैरी को कार में बैठकर टिंबर मार्किट चलने का झांसा दिया। भरोसा करते हुए पैरी उसके साथ चल पड़ा बिना इस अंदाजे के कि उसकी जिंदगी वहीं खत्म होने वाली है। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही आरोपी युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी। गोली पैरी के पेट और छाती में लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    खास बात यह कि इंद्रप्रीत सिंह पैरी की शादी अभी 13 नवंबर को ही हुई थी। पैरी कभी लारेस बिश्नोई गैंग के करीबियों में गिना जाता था। पहली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से उतरते ही भागा और पीछे आ रही एक क्रेटा में जाकर बैठ गया। सीसीटीवी में साफ दिखा कि क्रेटा पैरी की कार के पीछे-पीछे चल रही थी। आरोपी के अंदर बैठते ही क्रेटा आगे आई और उसमें बैठे हमलावरों ने पैरी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

    यह दूसरी राउंड की फायरिंग इसलिए की गई ताकि पैरी किसी भी हालत में बच न सके। फेक नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार मौके से फरार हो गई। प्रारंभिक जांच बताती है कि हमलावरों ने 10–12 राउंड फायर किए। चार गोलियां पैरी को लगीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पैरी को कार की ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था में पाया।