Blog

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अजीत रोड़ पर स्थित रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग से धुंआ दूर से दिखाई दे रहा था। जिसके चलते आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घनटा की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं इस भीषण आग लगने से रेस्टोरेंट में पड़ा सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया है। 

  • यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    इंदौर : देवास रोड पर शनिवार दोपहर यात्री बस में आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से समय पर सभी यात्री बस से बाहर निकल आए। इधर सूचना मिलते ही इंदौर से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, उनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। धुआ उठने पर ड्रायवर ने बस को रोका और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतारा। कुछ ही देर में बस के अगले हिस्से से आग की लपटे उठने लगी। तब तक बस से सभी यात्री उतर चुके थे।

    ड्रायवर की सूझबुझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक मांगलिया के आगे बाइपास पर इंदौर से देवास के बीच चलने वाली अटल बस सर्विस की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा तो समय रहते यात्रियों को बस से बाहर कर दिया था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

  • ਪੰਜਾਬ : Shri Akal Takht Sahib ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਨੇ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਪਰੋਲ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ‘ਤੇ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈੱਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰ 50 ਦਿਨ ਦੀ ਪਰੋਲ ਤੇ ਬਾਹਰ ਭੇਜਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੜੇ ਦੁੱਖ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਵਾਰ ਵਾਰ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਕੌਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਧੱਕਾ ਹੁੰਦਾ। ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰਾਂ ਧੱਕਾ ਕਰਦਿਆ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੱਖਾਂ ਜਿਹੜੇ ਆਪਣੀਆਂ ਸਜਾਵਾਂ ਪੂਰਿਆ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਵੀ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਡਰ ਲੱਗਦਾ। ਪਰ ਜਿੱਥੇ ਗੱਲ ਆਉਂਦੀ ਉਹ ਝੂਠੇ ਡੇਰੇ ਵਾਲ਼ੇ ਸਾਧ ਦੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ ਦੀ ਉਹਨੂੰ ਬਾਰ ਬਾਰ ਪਰੋਲ ਤੇ ਬਾਹਰ ਭੇਜ ਕੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਕਹਿ ਲਓ ਜਾਂ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਹੋਰ ਧਰਮੀ ਲੋਕ ਜਿਹੜੇ ਨੇ ਉਹ ਹਿੰਦੂਆਂ ਵਿੱਚ ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਿਹੜੇ ਹੁਣ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਰਗਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਛਡਾਇਆ ਜਾਂਦਾ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਹਦਾ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਉਸਨੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੀ ਕੁਝ ਕੀਤਾ। ਪਰ ਗੁਰੂ ਕੇ ਸਿੱਖ ਜਿਹੜੇ ਨੇ ਜਿਹੜੀ ਕੌਮ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਮੰਗਦੇ ਹਨ, ਉਹਦੇ ਨਾਲ ਧਰੋਹ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ।

    ਉਹਨੂੰ ਗੁਲਾਮੀ ਦਾ ਅਹਿਸਾਸ ਕਰਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਤੇ ਇਹੋ ਜਿਹੇ ਜਿਹੜੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਰ ਬਾਰ ਜਿਹੜਾ ਬਾਹਰ ਪਰੋਲ ਤੇ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਜਾਂਦਾ। ਇਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਗੱਲ ਤੇ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਆਪ ਹੀ ਸਰਕਾਰਾ ਮਾਹੌਲ ਵਿਗਾੜਿਦਿਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਬਰਾਬਰਤਾ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਆ ਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੱਖ ਵੀ ਜਿਹੜੇ ਗੁਰੂ ਕੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਰਿਹਾ ਕਰਨ। ਉਹ ਵੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਆਉਣ। ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ, ਕਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਫਾਂਸੀਆਂ ਦੇ ਰੱਸੇ ਚੁੰਮੇ। ਉਹ ਸਜਾਵਾਂ ਵੀ ਹੋਈਆਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀਆਂ ਸੀਲ ਹੋਈਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਸ ਸਮੇ ਤੋਂ ਧੱਕਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਸੱਚੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਕਿਰਪਾ ਕਰਨ ਕੌਮ ਦੇ ਅੰਦਰ ਏਕਤਾ ਇਤਫ਼ਾਕ ਬਖਸ਼ਣ। ਜਿਹੜੀ ਕੌਮ ਹੈ ਇੱਕ ਪਲੇਟ ਫਾਰਮ ਤੇ ਇਕੱਠੀ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੇ ਜਿਹੜੇ ਹੱਕ ਲੈਣ ਤੇ ਜਿਹੜੇ ਧੱਕਾ ਹੁੰਦਾ ਜਿਹੜੀ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਉਹਦੇ ਵਾਸਤੇ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ।

  • जालंधरः पंजाबी गायक को लेकर भड़का नीटू शटरां वाला, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक जसबीर जस्सी को लेकर नीटू शटरां वाला भड़क उठा। इस दौरान नीटू शटरां वाले ने पंजाबी गायक पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान भड़के नीटू ने जसबीर जस्सी को जमकर गालियां दे रहा है। वहीं इस मामले को लेकर नीटू ने कहाकि वह उसके बारे में कैसे जस्सी ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया है। वहीं नीटू ने मशहूर कपल kulhad pizza को लेकर भी निशाना साधा। वहीं उन्होंने कहा कि उसने जसबीर जस्सी और kulhad pizza के खिलाफ शिकायत देंगा। 

    नीटू ने कहाकि जस्सी कॉलेज के समय कितनी लड़कियों से छेड़छाड़ करता है उसके सारे सबूत उसके पास है। नीटू ने कहा कि वह सोची समझी साजिश के तहत उसके खिलाफ गलत बोला है। नीटू ने कहा कि लोगों को उसके साथ प्यार है। नीटू ने कहाकि जस्सी अब भी देख लें उसके गाने में कितने व्यू चल रहे है। नीटू का आरोप है कि जस्सी ने उसे कहा कि नीटू को दुनियां मान रही है। जिसके बाद वह भड़क गया।

    नीटू ने आरोप लगाए हैकि मशहूर कपल kulhad pizza ने अपनी आपत्तिजनक वीडियो खुद वायरल करके लड़की को फंसा दिया था। वहीं अब जस्सी भी उसी तरह से उसके बारे में गलत बोलकर काम कर रहा है। इस दौरान नीटू ने कहा कि वह मास्टर सलीम के साथ पैसे इकट्ठे करने चले जाए। वह उसे 2500 रुपए दिहाड़ी देगा। नीटू ने कहा कि या फिर वह उसके गाने में पैसे इकट्ठे करने के लिए आ जाए वह उसे 2500 रुपए दिहाड़ी देगा, नहीं तो वह उसकी जूती में पानी पी लेगा। 

  • 3 साथियों की गिरफ्तारी से भड़का आतंकी पन्नू, CM केजरीवाल और भगवंत मान को दी धमकी

    चंडीगढ़ : मोहाली से पकड़े गए 3 साथियों को छुड़ाने के लिए आतंकी व सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आम आदमी पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दे दी है। पन्नू ने धमकी में कहा कि पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह के वारिस हैं। अगर उन्हें न छोड़ा तो राजनीतिक मौत के लिए तैयार रहें। पन्नू ने नया वीडियो जारी कर कहा कि बीते दिनों सीएम मान की सरकार ने दिलावर सिंह के 3 वारिसों को पकड़ा है। उन्हें टॉर्चर किया गया और झूठा केस डाला हैं। उनसे खालिस्तान व रिफ्रेंडम के झंडे मिले हैं। वे तीनों ही उसके सीधे संपर्क में हैं। उन्हें कोई हथियार नहीं पकड़ाया गया, सिर्फ खालिस्तान व रिफ्रेंडम का झंडा पकड़ाया गया है।

    लेकिन भगवंत मान याद रखे बेअंत सिंह को। यही काम उसने किया था और उस परिणाम भुगतना पड़ा। जो हाथ खालिस्तान रिफ्रेंडम के झंडे पकड़ते हैं, रॉकेट लांचर पकड़ने में देर नहीं लगाएंगे। आज भी दिलावर सिंह के सैकड़ों वंशज इशारे का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हमने पंथ के सामने वादा किया है कि रिफ्रेंडम से खालिस्तान का हल निकालेंगे। उसने अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव को धमकी दी है कि अगर 15 फरवरी तक तीनों युवकों को ना छोड़ा तो इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

  • पंजाबः 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, तोड़ी गाड़ी

    बठिंडाः तलवंडी साबो के जगराम तीर्थ से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान हमलावारों द्वारा नई करेटा कार की तोड़फोड़ भी की है।

    बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही वह कुछ कहेंगे। 

  • जालंधरः ठंड के चलते व्यक्ति की मौ+त

    जालंधर, ENS: कोहरे के कहर से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं कंपकंपाती ठंड में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शंकर निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रामराज ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। आज उसे राहगीर ने सूचना दी कि उसके भाई का शव ईश्वर नगर में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। रामराज ने बताया कि घटना स्थल पर जब उसने जाकर देखा तो भाई का शव पड़ा हुआ था। रामराज ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई भजनलाल ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਉੱਪਰ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸੁੰਦਰਤਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਹਿਣ ਲਗਾਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਡਾਢੇ ਪੇ੍ਸ਼ਾਨ ਹਨ। ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੱਪ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕਸਬਾ ਭਨੁਪਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੀ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜੋ ਬਿਮਾਰੀ ਦਾ ਘਰ ਬਣਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਖੇਡਣ ਲਈ ਗਰਾਊਂਡ ਬਣਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਬੱਚੇ ਸ਼ਾਮ ਤੇ ਸਵੇਰੇ ਖੇਡਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਨੇ, ਪਰ ਇਸ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੋਂ ਉੱਠਦੀ ਬਦਬੂ ਅਤੇ ਜਹਰੀਲੇ ਕੀਟ ਪਤੰਗੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਬਿਮਾਰੀ ਨੂੰ ਨਿਉਤਾ ਦੇ ਸਕਦੇ ਨੇ।

  • जालंधरः 3 किलों हेरोइन, 78 हजार की ड्रग मनी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी मुखविंदर भुल्लर द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भारी मात्रा में हेरोइन भरामद की है। सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह की टीम ने थाना नकोदर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3 किलो 2 ग्राम हेरोइन, 78 हजार रुपए की ड्रग मनी, बिना नंबरी बुुलेट और 4 फोन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह निवासी गांव मेनवां थाना सदर कपूरथला और गुरजोत सिंह निवासी आजाद नगर, नकोदर के रूप में हुई है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव वीर फाटक के नजदीक मौजूद थे।

    इस दौरान उन्होंने गुप्त मिली थी कि बिना नंबरी बुलेट पर सवार होकर 2 युवक नशे की सप्लाई देने के लिए नकोदर एरिया की ओर आ रहे है। जहां उनकी टीम ने गांव वीर के पास गांव माहुवाल की ओर जाती सड़क पर आरोपी जगदेव और उसके साथी गुरजीत को रोककर तालाशी ली। तालाशी दौरान जगदेव की जैकेट से 502 ग्राम हेरोइन और पीछे बैठे आरोपी गुरजीत के बैग में से 2 किलों 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ 2017 में थाना कपूरथला में धारा 188 के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ था और वह उसमें भगौड़ा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले गुरजीत के मामा राकेश एसटीएफ की टीम 5.5 किलो ग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के साथ 78 हजार रुपए की ड्रग मनी और 4 फोन बरामद किए। पुलिस आरोपियों कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सके।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहा है। चोरी के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है।ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। संगत पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि शक के आधार पर डबवाली रोड पर एक कैंटर को रोका गया। जिसमें से लोहे की प्लेटें उतारी जा रही थीं।

    जब इन चोरों से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने लोहे की प्लेटें चुराई है। चोरों ने बताया कि बठिंडा डबवाली रोड पर एक ठेकेदार सड़क बना रहा था और उसकी लोहे की प्लेटें उन्होंने चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।