Blog

  • आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इन खास ग्रह-नक्षत्रों का असर आज सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा।

    मेष राशि :मेष राशि वालों आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। आज आप फाइनेंस से रिलेटेड सारे काम समय पर निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। इस राशि के बच्चों को आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा और आपका पढ़ाई का कोर्स पीछे नहीं छूटेगा।

     

    वृष राशि : वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। आज आप किसी चीज को बिना जानेसमझे उसके बारे में फैसला करने से बचें। आज आपको अपने करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें, जिससे हेल्दी रहें। आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

     

    मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे आज मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय बीतेगा, साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में लगेगा, आज आप अधूरी पड़ी पेंटिंग को पूरा कर सकते हैं।

     

    कर्क राशि:कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जहाँ आपको आनंद की एक अलग ही अनुभूति होगी। आज आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरुआत करें, सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आपका एक गलत कदम आपको उलझन में डाल सकता है। आज आप दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आप अपनी खुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों से बांटें। नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

     

    सिंह राशि:सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन बन जाएगा। आज आप अपने बच्चों का आत्मबल बनाए रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपको अपने काम से रिलेटेड अथॉरिटी मिल सकती है, जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। आज आपको नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

     

    कन्या राशि:कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज आप मातापिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    तुला राशि :तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। आज समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। आज आप अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखेंगे, जिससे समय की बचत होगी। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। आज लवमेट के लिए दिन अच्छा है, आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

     

    वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, जिससे आप अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत हल्का महसूस होगा। आज आप ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आपके घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श चलता रहेगा।

    धनु राशि:धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपके रोजगार की तलाश खत्म होगी, आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नए लोगों से डील पक्की हो सकती है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रुके हुए काम को आगे बढ़ाएंगे।

     

    मकर राशि:मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, आगे चलकर जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आज आप काम के साथसाथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पाएं। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और आप कुछ गिफ्ट भी कर सकते हैं।

    कुंभ राशि:कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप बातचीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें, जिससे आपके आपसी रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इस राशि के लेखक आज अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे समाज के द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। आज बच्चे पढ़ाई के साथसाथ खेलकूद में भी मन लगाएंगे, जिससे फिजिकल हेल्थ ठीक रहेगी। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा।

    मीन राशि:मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीकठाक बना रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। इस राशि के खेलकूद में रुचि रखने वाले छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें वे अच्छा परफॉर्म करेंगे। आज आप अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

     

  • Punjab News: नशे में धुत युवकों का हंगामा, दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत युवकों का हंगामा, दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    मोहाली: मिनी सेक्टर-17 के थ्री वी टू इलाके में देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। गाड़ी में सवार होकर आए इन युवकों ने इलाके में शोर-शराबा किया और विरोध करने पर एक दुकानदार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मटोर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि नशे में धुत युवक गाड़ी से उतरकर दुकानदार के साथ मारपीट कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, थ्री वी टू क्षेत्र में पहले भी हुड़दंगबाजों द्वारा इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने उन मामलों में भी कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद इलाके में रात्रिकालीन हुड़दंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

  • Punjab News: महिला नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चली डिच, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चली डिच, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब सरकार के मिशन नशे के खिलाफ युद्ध के तहत बठिंडा पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया। जानकारी के अनुसार सब-डिवीजन सिटी-2 बठिंडा के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मनजीत कौर उर्फ हरबंस कौर उर्फ बंसो पत्नी कालू सिंह निवासी गली नंबर 1, ठेके वाला चौक, धोबियाणा बस्ती, बठिंडा द्वारा गैरकानूनी ढंग से इमारत बनाई गई थी।

    इस संबंध में सक्षम अधिकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त निर्माण को ढहाने के आदेश जारी किए गए थे। आदेशों की पालना करते हुए सिविल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई कर अवैध इमारत को ढहा दिया।अधिकारियों ने बताया कि मनजीत कौर को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद कब्जेदारों ने स्थान खाली नहीं किया, जिसके चलते प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे और अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मामलों में मनजीत कौर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। बठिंडा पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 1311 मामले दर्ज कर 1973 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 68 बड़े सुनियोजित तस्कर भी शामिल हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 से अब तक नशा तस्करों की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर फ्रीज की जा चुकी है।

  • Jalandhar News: Punjab Police मे तैनात AIG गिरफ्तार

    Jalandhar News: Punjab Police मे तैनात AIG गिरफ्तार

    जालंधर (ens): पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस के एक और बड़े अधिकारी को हिरासत मे लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार AIG पद पर तैनात रहे रशपाल सिंह को ट्रैप लगाकर STF की टीम ने गिरफ्तार किया है।

    AIG स्तर के अधिकारी पर हुई कार्रवाई का पता चलते ही पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि STF की टीम ने AIG को तब पकड़ा, जब वह अमृतसर से जालंधर आ रहे थे। इस दौरान ब्यास के पास एसटीएफ़ टीम ने अधिकारी को हिरासत मे लिया। अभी गिरफ़्तारी की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।

  • प्रदेश सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त: जयराम ठाकुर

    प्रदेश सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त: जयराम ठाकुर

    अपने गृह क्षेत्र के बालीचौकी में आपदा पीड़ितों के बीच कहा, अपने तीन महीनों का वेतन आपदा पीड़ितों को दूंगा ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त हो चुकी है। संकट और दुःख की घड़ी में लोगों की उम्मीद रहती है कि सरकार उनके साथ खड़ी हो लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली ये सरकार जिम्मेदारी से दूर भाग रही है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सरकार को सारे काम छोड़ युद्धस्तर पर संजीदगी के साथ मदद के लिए आगे आना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से इस सरकार को कोई परवाह नहीं है। तीन साल का इनका कार्यकाल ही त्रासदीभरा रहा है। लोगों की मदद करने के बजाय इस सरकार ने भाजपा नेताओं को कोसने और मित्रों के घर भरने में लगा दिए। एक प्रकार से ये सरकार ही आपदा है जिसने आते ही जनता की मांग पर खोले गए दो हज़ार संस्थान बंद कर दिए और जब 2023 में आपदा आई तो खजाना खाली होने का रोना रोकर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया। ऐसे में जहां घर आपदा ने छीने तो लोगों की उम्मीदें इस झूठी सरकार ने धूमिल कर दी। उन्होंने भरे मंच से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की  सराहना करते हुए कहा कि वो जहां एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोल देते थे वहीं व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाले ये मुख्यमंत्री ठीक उनके विपरीत चल रहे हैं। वीरभद्र सिंह का हमेशा विकास का नजरिया रहा लेकिन इन जनाब का तो बदले की भावना से काम करना ही एकमात्र ध्येय रह गया है। पिछले दिनों अपनी नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के सामने वीरभद्र सिंह की प्रशंसा का एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलने का झूठा गुणगान करते दिखे और अगले ही दिन उनके जाने के बाद  उनके द्वारा खोले स्कूल ही बंद कर दिए। ये इनका दोहरा चरित्र है। आज पूरे प्रदेश में विकास थम गया है। एक काम के तीन तीन बार टेंडर लग रहे हैं लेकिन  कोई ठेकेदार आगे नहीं आ रहा है क्योंकि जनता की तरह उनका भी भरोसा इस सरकार से उठ चुका है। काम करने के बाबजूद ठेकेदारों को उनकी अदायगी नहीं हो रही है जिससे ठेकेदार काम करने को आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि  आपदा के चार माह बाद भी कई इलाकों में मुख्यमंत्री तो दूर की बात सरकार का कोई मंत्री तक नहीं पहुंचा है। लोगों को अभी तक भी फौरी राहत तक नहीं मिल पाई है। मैंने आज अधिकारियों से इस बारे पूछा तो ये बात सामने आई है। बेघर लोग भीषण सर्दी के बाबजूद लोगों के घरों में ही रातें काटने को विवश है। कहां तो सरकार को अस्थाई टेंट इनके लिए बनाकर देने चाहिए थे। इतने दिन बीत जाने के बावजूद लोगों को राहत राशि नहीं दी जा रही है जबकि सात लाख में से तीन लाख केंद्र सरकार से घर बनाने के लिए मिलता है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए हम हैं। हम हर जगह जनता की आवाज उठाएंगे और ये सरकार हमें उनकी समस्याएं उठाने से नहीं रोक सकती है। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने ऐलान किया कि सराज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आपदा से प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा घर यहां तबाह हुए हैं और सबसे ज्यादा लोगों की जान भी यहां आपदा में गई। मैं आज घोषणा करता हूं कि अपने 3 महीने की सैलरी उन आपदा प्रभावितों जिनके पूरे मकान तबाह हो गए हैं उनके लिए दूँगा। आज यहां 74 लोगों को जो राहत के चेक भेंट किए जा रहे हैं वो हमारे आह्वान पर समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से आपको दिए जा रहे हैं। मैं सभी ऐसी संस्थाओं का आभार भी व्यक्त करता हूं जिन्होंने आपदा पीड़ितों की मदद को चेक के माध्यम से राशि भेजी है। साथ ही भाजपा संगठन का जिन्होंने हर राज्य से पूरे प्रदेश को राहत सामग्री भेजी। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष शेर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। धारा 118 के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में सरकार, भाजपा नहीं बेचने देगी प्रदेश का हित जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने धारा 118 में सरलीकरण के नाम पर प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ करने  का पूरा मन बना लिया है। इसीलिए बार-बार सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग धारा 118 में बदलाव को जायज ठहरा रहे हैं। सरकार का यह कृत्य किसी भी हिमाचल के हित में नहीं होगा और भारतीय जनता पार्टी व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश को “फॉर सेल” का दौर नहीं चलाने देगी। लोगों ने कांग्रेस को प्रदेश के भले के लिए सट्टा सौंपी है। गारंटियों के नाम पर सत्ता सौंपी है। हिमाचल प्रदेश को बेचने के लिए नहीं।
  • Haryana News: 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Haryana News: 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला: जिला अदालत ने पोस्को एक्ट मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी है। आरोपी को 20 साल की सजा और साथ में 50,000 जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि आरोपी के द्वारा 13 साल की एक बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया गया था।

    इसके बाद यह मामला महिला थाना पंचकूला के द्वारा दर्ज किया गया था। पुलिस के द्वारा साल 2021 में दो लोगों के खिलाफ पोस्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पंचकूला की जिला अदालत ने अब फैसला सुनाया है।

    फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को बरी कर दिया है। वहीं दूसरी आरोपी को दोषी बताते हुए 20 साल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

     

     

  • लाडवा में CM Nayab Singh Saini ने सुनी समस्याएं, पेंशन राशि में की बढ़ोतरी

    लाडवा में CM Nayab Singh Saini ने सुनी समस्याएं, पेंशन राशि में की बढ़ोतरी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की हर समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिकों की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में जनता की समस्याएं सुनीं जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना, इनमें बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली और पुलिस से संबंधित शिकायतें शामिल रही। मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण भी किया।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है। प्रदेश में अब सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। हाल ही में गन्ने का समर्थन मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के रूप में लगभग 1,48,000 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश राज के समय से चली आ रही आबियाना प्रणाली को समाप्त कर किसानों को राहत दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सबसे अधिक दी जा रही है, जिसे हाल ही में 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये मासिक किया गया है। इसके अतिरिक्त, “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को आगामी 1 नवंबर से 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ का आह्वान किया है और जीएसटी सुधारों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। उन्होंने वर्तमान सरकार के विकास और कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख भी किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: Richie Kaypee की मौत के मामले में वांछित आरोपी Prince गिरफ्तार

    Jalandhar News: Richie Kaypee की मौत के मामले में वांछित आरोपी Prince गिरफ्तार

    जालंधर (ens): कमिशनरेट पुलिस ने अकाली दल के सीनियर नेता महिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुरशरण सिंह उर्फ़ प्रिंस को हिरासत में ले लिया है। इस मुकदमे में आरोपी लंबे समय से फरार रहा था। इससे पहले 13 अक्टूबर को माननीय हाई कोर्ट ने प्रिंस की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

    यह हादसा 13 और 14 सितंबर की दरमियानी रात हुआ था, जब रिची अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, तेज रफ्तार क्रेटा कार ने रिची की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे रिची की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद क्रेटा कार चलाने वाला आरोपी गुरशरण सिंह उर्फ़ प्रिंस मौके से फरार हो गया था।

    वही इस मामले में पुलिस ने विटारा गाड़ी के मालिकों पर भी मामला दर्ज किया था। जिनकी गिरफ़्तारी होनी अभी बाकी है। पुलिस जल्द ही आरोपी प्रिंस की गिरफ़्तारी का खुलासा कर सकती है।

  • CM Sukhu ने किया बड़ा ऐलान, सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों का बनेगा अलग कैडर, ममलीग को मिला तहसील का दर्जा

    CM Sukhu ने किया बड़ा ऐलान, सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों का बनेगा अलग कैडर, ममलीग को मिला तहसील का दर्जा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के ममलीग में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ममलीग उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने ममलीग में लोक निर्माण विभाग का उप मण्डल खोलने तथा स्कूल की छत्त के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 50 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर रही है और पारदर्शिता के लिए माई डीड परियोजना आरंभ की गई है, जिससे भूमि की रजिस्ट्री के लिए आम लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने गहन अध्ययन किया और सुधारात्मक कदम उठाए, जिसके आज सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में देश भर में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से गुणात्मक सुधार आया और आज हिमाचल प्रदेश 5वें स्थान पर पहुंच गया है। पूर्व में वर्षभर अध्यापकों की ट्रांसफर होती रहती है, जिससे बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ता था। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने कड़े फैसले लिए। उन्होंने कहा कि जो स्कूल पिछली भाजपा सरकार ने मात्र राजनीतिक लाभ के लिए खोले थे, वर्तमान सरकार ने उन्हें बंद करने का फैसला लिया। गांव में पढ़ने वाले बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। आज ममलीग में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरू हो गया है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए प्रथम चरण में प्रदेश में 100 स्कूल सीबीएसई आधारित बनाए जा रहे हैं, जिनमें राज्य सरकार सभी विषयों के अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे और अध्यापकों का अलग कैडर होगा। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अलग ड्रेस कोड होगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू कर दी गई है।

    सुक्खू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती के साथ-साथ आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ भवन बनाने पर ध्यान दिया तथा वहां सुविधाएं प्रदान करने और स्टाफ की भर्ती पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार एम्स दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी पर तीन हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। हमारे प्रयासों से अटल सुपर स्पेशिएलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू कर दी गई है। चमियाणा, आईजीएमसी शिमला और टांडा में ऑटोमेटेड लैब स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे एक ही ब्लड सैंपल से मरीजों के कई टेस्ट एक साथ हो सकेंगे।

    वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा दो वर्षों में गाय के दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 51 रुपए तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर किया गया है। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं और पांगी क्षेत्र में उगाई गई जौ को 60 रुपए प्रति किलो, जबकि मक्की को 40 रुपए और कच्ची हल्दी को 90 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछली भाजपा सरकार ने पांच बड़े कस्टमाइज्ड पैकेज के तहत 5000 बीघा जमीन मात्र 14 करोड़ रुपए दे दी जबकि इस जमीन का मूल्य 1000 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उन्हें बिजली व पानी भी फ्री कर दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने से हिमाचल प्रदेश को नुकसान हुआ और उसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने मुआवजा जुलाई 2022 तक दिया। उसके बाद से हिमाचल प्रदेश को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को 50 हजार करोड़ रुपए अधिक मिले लेकिन उसे प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए खर्च नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश को कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

    इससे पूर्व ममलीग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ममलीग के पूर्व विद्यार्थियों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार उनके नेतृत्व में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज ममलीग में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार विशेष पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं और आधुनिक चिकित्सा मशीनें स्थापित की जा रही हैं।

    इस अवसर पर विधायक राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता शिव कुमार, राहुल ठाकुर, जतिन साहनी, कर्नल संजय शांडिल, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • 11 केवी खम्भे पर बिजली ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से मौत, मामला दर्ज 

    11 केवी खम्भे पर बिजली ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से मौत, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत 11 केवी खम्भे पर बिजली ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजिन्द्र कुमार पुत्र संसार चन्द निवासी रायेपुर सहोडा ने पुलिस के समक्ष व्यान दर्ज करवाया कि यह व गुरप्रीत उर्फ चंदन पिछले 5-6 वर्षों से प्राईवेट ठेकेदार राकेश कुमार कौशल के पास विजली विभाग के माध्यम से बिजली की लाईन खोलने व जोड़ने का काम कर रहे हैं।

    बीते रोज यह व गुरप्रीत उर्फ चंदन,  ठेकेदार के साथ Span Formulation कम्पनी के प्लांट मैहतपुर के सामने 11000 KV और LT लाईन की रिपेयर पर समय करीब 9:45 बजे दिन पहुंचे। समय करीब 10-45 बजे दिन बिजली विभाग के कर्मचारी फोरमैन कुलवीर ने बिजली कट करने का परमिट देकर इन्हें बिजली के खम्भों पर काम करने की अनुमति दी। अनुमति मिलने के बाद गुरप्रीत उर्फ चंदन पुत्र अशोक कुमार निवासी पालकवाह त0 हरोली खम्भें पर चढ कर प्लास से HT की लाईनें काटने के बाद जव उसी खम्भें पर LT की लाईनें काट रहा था तो उसी समय गुरप्रीत ने कहा कि करंट आ गया।

    उसके बाद भी वह करीब 40-50 सैकेंड करंट से जलता रहा और फिर खम्भें से नीचे गिर गया। उसी समय यह, ठेकेदार व फोरमैन कुलवीर घायल गुरप्रीत उर्फ चंदन को गाड़ी में डालकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चण्डीगढ़ ले गए। पीजीआई चण्डीगढ में उपचार के दौरान गुरप्रीत उर्फ चंदन की मृत्यु हो गई। इन्हें बिजली विभाग व ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार के कोई भी सुरक्षा उपकरण बिजली की लाईनों पर काम करने के लिए आबंटित नहीं किए है। यह हासदा विजली की तारों में अचानक करंट आने व गुरप्रीत उर्फ चंदन के बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते समय हुआ है । इन्हें यह पता नहीं है कि लाईन में करंट कैसे व किसकी लापरवही से आया । वहीं पुलिस थाना मैहतपुर में न मालूम व्यक्ति के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।