Blog

  • Punjab News: Sex Racket का भंडाफोड़, 2 महिलाओं सहित 15 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sex Racket का भंडाफोड़, 2 महिलाओं सहित 15 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट। पुलिस ने जिले में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ कर 2 महिलाओं समेत 15 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी की पठानकोट के ढाकी इलाके में एक महिला सरेआम देह व्यापार का धंधा करती थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे की सरगना समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने मौके से 15 लड़कों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी पठानकोट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास काफी समय से शिकायतें आ रही थीं कि शहर के ढाकी इलाके में कुछ महिलाएं देह व्यापार का धंधा कर रही हैं और बीती रात भी ऐसा ही एक मामला मिला था जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत 15 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: निजी होटल में पुलिस ने मारी रेड, मौके से एक जोड़ा काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: निजी होटल में पुलिस ने मारी रेड, मौके से एक जोड़ा काबू, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर में पुलिस प्रशासन की तरफ से बड़े स्तर होटलों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत अमृतसर के बटाला रोड पर एक निजी होटल में पुलिस ने रेड की है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक जोड़ा गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। वहीं, होटल के मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और जब हमने उन्हें मुर्गा खानों को नहीं दिया तो उन्होंने जानबूझकर इस होटल में रेड कर हमें बदनाम करने की कोशिश की है।

    इधर, होटल में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता और होटल मालिक का कहना है कि पुलिस जानबूझकर हमें परेशान कर रही है क्योंकि पुलिस रात में होटल में पहुंचती थी और खाने के लिये चिकन मांगती है। जब हमने उन्हें पैसे देना बंद कर दिया तो पुलिस ने जानबूझ कर हम पर छापा मारा है।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    अमृतसर। प्रदेश के युवा जहां शिक्षा के जरिए अपना भविष्य सवारते नजर आ रहे हैं, वहीं गांवों के कुछ युवा शहरों में पहुंचकर मोटरसाइकिल और स्कूटर चुराते नजर आ रहे हैं। जहां, एक ताजा मामला सामने अमृतसर के ग्रामीण इलाके से आया है। अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

    एसपी मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से भारी मात्रा में पैसा, बाइव व एक्टिवा से बरामद हुई है। आरोपियों की 20 से 24 साल के बीच के उम्र हैं। ये युवक छात्र हैं और पढ़ाई के दौरान चोरी के वारदातओं को अंजाम देते हैं। एसीपी नॉर्थ ने कहा कि पकड़े गये युवकों की रिमांड हासिल करके उनसे पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, कि अगर किसी भी तरह से लूटपाट की कोई घटना होती है तो उसे जल्द से जल्द ट्रेस किया जाए और दोषियों का पता लगाया जाए।

  • सरकार का बड़ा ऐलान, 70 से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

    सरकार का बड़ा ऐलान, 70 से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा कि अब 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत बीमा कवर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत करीब 4.5 करोड़ परिवारों को कवर किया जाएगा। जिनमें छह करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और उससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों नया कार्ड जारी करेगी। योजना के तहत, जिन वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 70 साल या उससे अधिक है और जो पहले से ही योजना के तहत कवर किए गए परिवारों से हैं, उन्हें प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त बीमा कवर मिलेगा।

    यह अतिरिक्त बीमा कवर 70 साल से कम आयु के नागरिकों पर लागू नहीं होगा। आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना है। इसके तहत अभी सबसे गरीब 40 फीसदी लोगों को सालाना पांच लाख तक का कवर प्रदान किया जाता है। अब यह योजना न केवल 70 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को कवर करेगी। बल्कि गरीब मरीजों का कवरेज 10 लाख रुपये तक बढ़ाएगी। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि पांच लाख का बीमा कवरेज एख ही परिवार में वरिष्ठ नागरिकों के बीच साझा किया जाएगा।

    यदि एक परिवार में दो वरिष्ठ नागरिक हैं, तो पांच लाख लाख कवरेज दोनों के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से ही सरकारी योजनाओं जैसे सीजीएचएस, ईसीआईसी के तहत कवर किए गए हैं, वे या तो अपनी मौजूदा योजना को जारी रखते हैं या आयुष्मान भारत योजना में स्विच कर सकते हैं। यह योजना जल्द लागू की जाएगी और वरिष्ठ नागरिकों से पंजीकरण के लिए अनुरोध किया जाएगा।

  • बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, LOC के पास हथियारों का जखीरा बरामद

    बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, LOC के पास हथियारों का जखीरा बरामद

    श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए तैनात एक विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार को सूचना के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया।

    श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बरामदगी बेहद महत्वपूर्ण है। खुफिया सूचना जम्मू-कश्मीर में तैनात एक विशेष चुनाव पर्यवेक्षक ने दी थी। इससे उत्तरी कश्मीर में एक बड़ी घटना को रोकने में मदद मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान चलाया था।

    खुफिया जानकारी में जिस क्षेत्र का उल्लेख किया गया था, उसकी तलाशी के दौरान हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक बहुत बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसमें एके 47 राउंड, हैंड ग्रेनेड, आरपीजी राउंड, शक्तिशाली विस्फोटक उपकरणों के लिए सामग्री और अन्य युद्धक सामग्री शामिल थी। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र में माहौल को सामान्य रखने और शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Jalandhar : GRP ने पकड़ा 70 लाख का सोना, Income Tax व GST विभाग कर रहा जांच

    Jalandhar : GRP ने पकड़ा 70 लाख का सोना, Income Tax व GST विभाग कर रहा जांच

    जालंधर, ENS: पंजाब की जालंधर GRP (रेलवे पुलिस फोर्स) ने शताब्दी एक्सप्रेस से अवैध ढंग से लाया जा रहा 2 किलो के करीब एक व्यक्ति से सोना बरामद किया। बताया जा रहा है कि सूचना मिली थी की भारी मात्रा में अवैध सोना लेकर शताब्दी एक्सप्रेस जा रहा है। जिसके बाद सुबह 6:00 बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन जालंधर पर पहुंची तो अमृतसर से पीछा कर रही टीम ने उक्त व्यक्ति को रोक कर उसके बैग की तलाशी ली गई। जिसमें भारी मात्रा में सोने के गहने मिले। जिसके बाद उसके पास सोने से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं थे। अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और उसका सोना जब्त कर मामले की जानकारी तुरंत आयकर विभाग को दी।

    GRP जालंधर के इंस्पेक्टर राजेश कुमार रोहिला ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त फिरोजपुर ऋषि पांडे के निर्देशानुसार वह रेलवे स्टेशन पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए रखते हैं और रेल यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखते हैं।

    रोहिला ने बताया कि भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक अमृतसर से ASI प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ एक व्यक्ति पर अमृतसर से ही नजर बनाए हुए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम को कामयाबी मिली है।

    इंस्पेक्टर जीआरपी जालंधर ने कहा कि जीएसटी विभाग से ETO डीएस चीमा और आयकर विभाग से इंस्पेक्टर संदीप शर्मा एवं इंस्पेक्टर सन्नी मोत्सरा ने बरामद किये गये सोने के गहनों का मूल्यांकन करवाया। सोने के गहनों का वजन 2 किलो और लगभग 70 लाख के रुपए के करीब उसकी कीमत बताई गई है।

  • Punjab News: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक विवाहिता द्वारा जहरीली वस्तु निगलने का मामला सामने आया है। जहां, लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित एक विवाहिता ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। इसके बाद विवाहिता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की हालत अभी ठीक है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान भी दर्ज कर लिया है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित कोमल ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले राहुल नाम के लड़के के साथ हुई है। उसने कुछ महीने पहले बेटी को जन्म दिया है। बेटी पैदा होने के कारण ससुराल परिवार उसे ताने देता है। उसे मानसिक रूप से तंग परेशान किया जा रहा है। ससुराल पक्ष से दुखी होकर उसने आज आत्म हत्या की कोशिश की है।

    पीड़ित की चाची ने कहा कि ससुराल पक्ष से उन्हें फोन आया था कि कोमल ने कोई दवा खाई है जिस कारण उसकी हालत खराब हो गई है। कोमल की जब से शादी हुई है तभी से उसे परेशान किया जा रहा है। अक्सर कोमल का पति उसे तलाक देने की धमकियां देता है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि मामले बारे उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

    इधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO भूपिंदर सिंह मुताबिक पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: 39 IAS और PCS के हुए तबादले, इन जिलों के बदले DC, देखें लिस्ट

    Punjab News: 39 IAS और PCS के हुए तबादले, इन जिलों के बदले DC, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी की गई की सूची के अनुसार 39 IAS और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया गया है। जिसमें 10 जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। जारी हुई सूची के अनुसार अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, रूपनगर के डीसी का तबादला किया गया है। विकास प्रताप सिंह को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एक्साइज लगाया है।

    आलोक शेखर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि कृष्ण कुमार को एडिशनल फाइनेंशियल कमिश्नर लगाया है। वहीं, चंडीगढ़ से वापस आई आनिंदिता मित्रा को सेक्रेटरी कारपोरेशन व संगरूर के डीसी बदले गए हैं। जिनकी नीचे दी गई सूची में निम्न है।

     

  • झूठा निकला लूट का केस

    झूठा निकला लूट का केस

    शिकायतकर्ता ने निजी लड़ाई को दे दिया था लूट का रंग
     
    फिल्मी स्टाइल में जड़ी थी कहानी, पुरानी घटनाओं को अखबार में पढ़कर लिखबाई थी रिपोर्ट
     
    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में प्रिंस नामक शिकायतकर्ता ने कुछ दिन पहले एक शिकायत दर्ज कराई थी कि इसे गांव पोलियां के पास सुबह के समय तीन अनजान युवकों ने जिन्होंने मुंह पर काले पटके बांध रखे थे , ने घेर लिया और तलवार के साथ मारपीट करके इसके पास से ₹15000 कैश , चांदी का एक कड़ा, चांदी की एक गले की चेन,  छीन कर ले गए । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।  4 घंटे के भीतर पुलिस ने पंजाब से तीन आरोपियों को पकड़ भी लिया परंतु जब आरोपियों से पूछताछ हुई तो कहानी कुछ और ही निकली
     शिकायतकर्ता का पहले से ही मुख्य आरोपित मनीष कुमार उर्फ मेशू के साथ पुरानी रंजिश चली हुई थीं। दोनों में पहले दो-तीन बार मारपीट भी हो चुकी थी । इस बार मनीष कुमार ने योजना बनाई थी कि पिछली बार शिकायतकर्ता ने इसे पीटा है तो इस बार यह  प्रिंस को पिटेगा ।  मनीष कुमार ने अपने दो दोस्तों को अपने साथ लिया और गांव पोलियां के पास एक सुनसान जगह पर शिकायतकर्ता को रोका और उसको  खंडे से मारपीट की। जब पुलिस ने शिकायतकर्ता  से कड़ाई से पूछताछ की तो शिकायतकर्ता भी मान गया कि इसका पहले से ही मनीष कुमार के साथ विवाद चला हुआ था परंतु उसने अखबारों में पढ़ रखा था की पोलियां में इस तरह की वारदात हो रही हैं तो मनीष और उसके साथियों को अच्छे से सबक सिखाने के लिए इसने फिल्मी स्टाइल में झूठी कहानी रच दी और आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया। शिकायतकर्ता के पास ना तो कोई चैन थी, ना ही कड़ा था और ना ही ₹15000 कैश।
     जब पुलिस ने शिकायतकर्ता को लेकर मौके का निरीक्षण किया तो पाया की शिकायत करता ने पुलिस को गलत मौका दिखाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पाया कि तीनों आरोपियों ने पहले हिमाचल में एंट्री करते ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया था जहां पर तीनों साफ तौर पर कपड़ों में देखे जा सकते थे किसी ने भी कोई काले रंग का पटका ना पहन रखा था गांव पोलियां के पास फूटेज से पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता आरोपियां से दो-चार मिनट पहले ही पोलियां की तरफ को घटना के बाद आया था। जबकि शिकायतकर्ता ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज कराया था कि अपनी जान बचाने के लिए वह जंगल की तरफ भाग गया था । इस तरह शिकायतकर्ता की आधी से ज्यादा कहानी झूठी पाई गई । पुलिस ने आज तीनों आरोपियों का रिमांड समाप्त होने बाद आरोपियों को पेश अदालत किया । जहां से आरोपित जमानत पर रिहा हो गए है
    पुलिस ने अब सच्चाई का साथ देते हुए मामले में मारपीट की धारा लगाई है और लूट की धारा को निरस्त कर दिया है।
    जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया है कि सच्चाई को खंगालने में समय जरूर लगा है, पुलिस ने सच से पर्दा उठा दिया है । उक्त घटना लूट की नहीं पाई गई है जिसे अब शिकायतकर्ता ने भी मान लिया है । आम जनता से आग्रह है की सनसनी फैलाने के लिए झूठी रिपोर्ट ना करें।
  • एसपी बद्दी इल्मा अफरोज़ ने किया हाउसिंग कॉलोनी मन्धाला का दौरा

    एसपी बद्दी इल्मा अफरोज़ ने किया हाउसिंग कॉलोनी मन्धाला का दौरा

    हाउसिंग सोसाइटी मंधाला में सुरक्षा और नशे के खिलाफ जंग पर दिया जोर
    बद्दी/ सचिन बैंसल : एसपी बद्दी इल्मा अफरोज़ ने  हिमुडा की हाउसिंग कॉलोनी मंधाला का दौरा कर वहां के  निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश भी दिए गए। इससे पहले, सोसाइटी के पदाधिकारियों  ने एसपी बद्दी कार्यालय में आकर, पुलिस जिला बद्दी के स्पेशल सेल एक्स की कार्रवाई से प्रसन्न होकर एसपी इल्मा अफरोज़ से भेंट की और उन्हें अपनी सोसाइटी आने का निमंत्रण दिया था।
    दौरे के दौरान एसपी इल्मा अफरोज़ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.  स्थानीय निवासीगण से मुलाकात की। ं उन्होंने पुलिस जिले में खासतौर से  चिट्टा, हेरोइन की समस्या पर जोर देते हुए इसे खत्म करने के अपने मिशन पर बात की। उन्होंने निवासियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में शामिल हों और सामूहिक प्रयासों से नशे को जड़ से खत्म करें। स्थानीय लोगों ने एसपी का दिल खोलकर स्वागत किया और नशे के खिलाफ पुलिस की लड़ाई में पूर्ण समर्थन देने की बात कही।