Blog

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े निजी अस्पताल के कर्मी पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें Live

    Jalandhar News: दिन दहाड़े निजी अस्पताल के कर्मी पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल की बैक साइड पर दिन दहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, निजी अस्पताल में एक्स-रे टेकनिशियन का काम करते नौजवान पर 5 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल नौजवान की पहचान विलियम के रूप में हुई है। घायल विलियम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए विलियम ने बताया कि इसी जगह पर उस पर हमलावारों द्वारा 2 से 3 बार पहले भी हमला हो चुका है। नौजवान ने बताया कि पहले भी हुए हमले को लेकर शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन चुनाव होने के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया और वह अपने निजी काम में व्यस्त हो गए। वहीं आज वह निजी काम से जा रहे थे कि हमलावारों ने उसे घेरकर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में उसके हाथ और टांग पर गहरी चोटें आई है।

    पीड़ित के परिजनों ने कहा कि हमलावार कह रहे थे कि मार दों, बचना नहीं चाहिए। जिसके बाद बाइक पर आए हमलावारों ने हमला करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि हमलावारों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। परिजनों ने कहा कि पिछली बार घटना में में आरोपियों के मुंह ढके हुए थे। लेकिन इस बार हमलावारों ने मुंह नहीं ढके हुए थे। जिसके चलते अब वह आरोपियों को पहचान कर सकते है।

  • Jalandhar News: कांग्रेस ने Pargat Singh को किया J&K का AICC आब्जर्वर नियुक्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस ने Pargat Singh को किया J&K का AICC आब्जर्वर नियुक्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव होने जा रहे है। वहीं आज भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनावों को लेकर पगरट सिंह को जम्मू-कश्मीर का AICC आब्जर्वर नियुक्त किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए परगट सिंह ने कहा कि जितना उन्हें समझ है कि इस चुनाव में कांग्रेस को काफी फायदा होगा, वहीं राहुल गांधी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इस चुनाव में कांग्रेस गठबंधन काफी आगे है। भाजपा को 370 हटाने से कांग्रेस को काफी फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे और पूरे नहीं किए है उससे उनको इस चुनाव में काफी नुकसान होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हालात ऐसे हो गए है कि वह रूक रूककर एक दो जगह पर चुनाव करवाने में लग गई। पगरट सिंह ने कहा कि भाजपा हार के कारण एक साथ चुनाव नहीं करवा रही।

    राहुल गांधी कन्या कुमारी से लेकर जेएंडके यात्रा को लेकर पगरट सिंह ने कहा कि उससे कांग्रेस की लोकप्रियता में बढ़ौतरी हुई है। जिसके चलते इस चुनाव में इंडिया गठबंधन काफी आगे जाएगा। परगट सिंह ने कहा कि भारत सिंह सोलंकी को इंचार्ज बनाया गया है, वहीं वहां के प्रेजिडेंट के साथ मिलकर काम करने में काफी फायदा होगा। परगट ने कहा कि इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी जातपात के नाम पर लोगों को बांट प्रोग्रेस नहीं कर सकते।

    खास तौर पर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से जो वायदे किए थे, उस पर वह खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कहाकि वहां के कौर मुद्दों पर इस बार चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 4 लोग है कि देश को कंट्रोल करना चाहते है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे है कि देश तरक्की कर रहा है, दूसरी ओर भाजपा कह रही है कि 60 से अब 80 करोड़ लोग फ्री में राशन ले रहे है। उन्होंने कहा कि अगर देश में इतनी जनता फ्री में राशन ले रही है तो देश के प्रत्येक नागरिक की तरक्की भी भाजपा को दिखनी चाहिए जोकि नहीं दिख रही।

  • Jalandhar News: चोरी के मामले में 2 आरोपी गिफ्तार

    Jalandhar News: चोरी के मामले में 2 आरोपी गिफ्तार

    जालंधर, ENS: जमशेर डेयरियों के पास सदर पुलिस ने नाकेबंदी दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी के मामले लिप्त थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जड़ियालां के रहने वाले सुखदेव सिंह और जमशेर खास के इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है।

    थाना सदर पुलिस ने एएसआइ जसवीर चंद पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान जमशेर डेयरियों के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने सुखदेव और इंदरजीत बाइक पर सवार होकर जमशेर की तरफ आ रहे है, जो पुलिस नाके को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: फर्जी CIA Staff अधिकारी बताकर फिरौती मांगते 5 गिरफ्तार

    Punjab News: फर्जी CIA Staff अधिकारी बताकर फिरौती मांगते 5 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पुलिस ने फर्जी सीआईए स्टाफ के अधिकारी बनकर लोगों से पैसे वसूलने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी तुषार गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि टीम ने खुद को सीआईए अधिकारी बताकर फिरौती मांगने वाले 5 लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव सोदा के व्यक्ति को फोन करके सीएआईए स्टाफ का अधिकारी बनकर धमकियां देकर फिरौती की माग की जा रही थी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि फोन कॉल में मारपीट की आवाजें सुनाई दे रही है। उनकी टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर भी खुलासे हो सके।

  • Punjab : अंधविश्वास के चलते युवक की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अंधविश्वास के चलते युवक की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – धारीवाल कस्बे में अंधविश्वास के चलते तीन बच्चों के पिता की भूत प्रेत निकालने के चक्कर में उससे मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पादरी जैकब मसीह पुत्र सत्ता मसीह निवासी संगर कॉलोनी धारीवाल और बलजीत सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र रणजीत सिंह निवासी सुचैनिया के तौर पर हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक दयामा हरीश कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिंगपुरा निवासी सैमुअल मसीह की तबीयत खराब रहती थी।

    जिस परिवार वालों ने उसकी सेहत ठीक करने के लिए पादरी जैकब मसीह को संघर कालोनी धारीवाल को उनके घर आकर प्राथना करने के लिए कहा। जिस पर 21 अगस्त को जैकब मसीह और बलजीत सिंह सहित 8 अज्ञात लोगों को लेकर आया। पंरतु प्राथना करने के साथ साथ आरोपियों ने सैमुअल मसीह के अंदर किसी प्रेत आत्मा की बात कर उससे मारपीट की। जिसके बाद आरोपी सैमुअल मसीह को एक चारपाई पर डाल कर चले गए, बाद में देखा तो सैमुलल मसीह की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने दवाब में आकर सैमुअल मसीह का अंतिम संस्कार कर उसे कब्रिस्तान में दफना दिया।

    जिला पुलिस अधीक्षक दयामा हरीश  ने बताया कि मृतक सैमुअल मसीह की मॉ राखल मसीह पत्नी मंगा मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे सैमुअल मसीह की मौत पादरी जैकब मसीह व उसके साथियों द्वारा भूत निकालने के नाम पर की गई मारपीट से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, डयूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृतक के शव को कब्रिस्तान से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Jalandhar News: 11 एकड़ की कोठी में रहेंगे CM Bhagwant Mann, रिपेयरिंग हुई शुरू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 11 एकड़ की कोठी में रहेंगे CM Bhagwant Mann, रिपेयरिंग हुई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर में 11 एकड़ में घर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि डिविजनल कमिश्नर की कोठी थी। मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा अधिकारी प्रदीप कुमार सभ्रवाल की इस कोठी में ट्रांसफर हुई थी, लेकिन वह एक बार भी कोठी में नहीं रहे। अधिकारी प्रदीप सभ्रवाल इस समय जेपी नगर में स्थित अपनी कोठी में रह रहे है। जानकारी के अनुसार इससे पहले डिविजनल कमिश्नर की कोठी में गुरप्रीत सपरा रह रही थी। जिसके बाद से कोठी खाली पड़ी हुई है।

    ऐसे में अब कहा जा रहा हैकि इस कोठी में सीएम भगवंत मान रहेंगे। बता दें कि 1848 में इस कोठी में सबसे पहले ब्रिटिश कमिश्नर, सर जॉन लॉरेंस घर में आए थे। शहर के पुरानी बारादरी इलाके में स्थित इस कोठी में पिछले 176 सालों में करीब 140 कमिश्नर रह चुके हैं। कोठी में 11 एकड़ की जगह है, जिसमें एक एकड़ में लेख ही बने हुए है। जिसमें मोटर वोटिंग भी होती थी।

    कोठी के मुख्य हॉल में ब्रिटिश काल के समय की 2 राइफलें लटकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इस कोठी में 4 ड्राइंग रूम, 4 शयनकक्ष, 3 कार्यालय कक्ष, एक बाहरी बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 फ्लैट बने हुए है। जिसमें कुक, सहित अन्य कर्मियों को लेकर यह फ्लैट बने हुए है। मिली जानकारी के अनुसार इस कोठी में खेती भी होती है, जिसमें अनाज सहित सब्जियां भी उगाई जाती है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कहा कि सीएम भगवंत मान इतने सारे इतिहास वाले घर में रहने के लिए “वास्तव में उत्सुक” थे। बताया जा रहा है कि “ऐसी विरासत आवासीय इमारतों का संरक्षण INTACH जैसे संरक्षण विशेषज्ञों द्वारा किया जाना चाहिए ताकि इसके विरासत मूल्य को बरकरार रखा जा सके। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए सुरक्षा पुलिस कर्मचारी सीता राम ने बताया कि इस कोठी में सीएम भगवंत मान रहना शुरू करेंगे। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि कमरों की रिपेयरिंग का काम लेबर द्वारा शुरू हो गया है।

    पुलिस कर्मी ने कहा कि जितना उन्हें पता था वह सबकुछ बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोठी की रोजाना चैकिंग की जा रही है, लेकिन उनकी ड्यूटी कुछ माह पहले ही यहां लगी है। पुलिस कर्मी ने बताया कि इस समय 2 सुरक्षा कर्मी तैनात है। उन्होंने कहा कि कोठी में रिपेयरिंग का काम कितना पेंडिंग है उसके बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। वहीं इस कोठी की चैकिंग के लिए रोजाना पीडब्लयूडी और बिजली अधिकारी आते है और काम की देखरेख करते है। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि कोठी में सुरक्षा की तैनाती के चलते कोई शरारती अनंसर कोठी के पास भी नहीं घूम सकता।

  • Jalandhar News: नगर निगम कर्मी दीपू के कत्ल के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम कर्मी दीपू के कत्ल के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के कर्मचारी दीपक कुमार उर्फ दीपू के कत्ल के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले पैसे के लेन-देन को लेकर बूटा मंडी में दीपू की कुछ व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान अवतार सुमन उर्फ ​​तारी पुत्र हरबंस लाल, जॉनी पुत्र हरबंस लाल, विजय कुमार निवासी न्यू जल्लोवाल आबादी, जालंधर और रजत नाहर उर्फ ​​नोना पुत्र रशपाल सिंह निवासी लांबड़ा के रूप में हुई है।


    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय कुमार पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी भार्गव कैंप के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई दीपक कुमार उर्फ ​​दीपू नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। अजय ने बताया कि उसका भाई अवतार सिंह उर्फ ​​तारी का दोस्त है और करीब दो महीने पहले अवतार ने उससे 1.50 लाख रुपये लिए थे।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उसका भाई और उसका दोस्त अनिल कुमार उर्फ ​​गग्गू उक्त पैसे लेने के लिए बूटा मंडी जालंधर गए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जहां अवतार सिंह तारी ने 9-10 लोगों के साथ मिलकर उनके साथ झगड़ा करके घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल अवस्था में भाई दीपक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    वहीं इस घटना में अनिल कुमार गग्गू को भी चोटें आईं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भार्गव कैंप थाने में आरोपियों के खिलाफ मृतक के भाई के बयानों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। वहूम आरोपी जॉनी और रजत नाहर नोना के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 चाकू (दातर) बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    बठिंडाः एसएसपी अमनीत कोंडल के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालको पर नकेल कसते हुए परसरा नगर चौक पर  देर रात नाकाबंदी की गई।  जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया जन्मआष्टमी के उत्सव को लेकर शहर में नाकाबंदी की जा रही है।

    इस दौरान गाड़ी चलाने वाले चालकों की अल्कोहल मीटर से चैकिंग की गई। पुलिस ने बताया कि देर रात तक की गई नाकेबंदी दौरान किसी का अभी तक चालान नहीं काटा गया है। अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: 23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, आरोपी गिरफ्तार, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, आरोपी गिरफ्तार, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः गांव तखानवध में युवती ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। वहीं सुसाइड करने से पहले में महिला ने वीडियो बनाई। युवती ने उसकी मौसी, मौसी की बेटी, प्रेमी गुरा और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती ने कहा कि यह चारों उसे काफी ज्यादा परेशान कर रहे थे और उसे बदनाम कर रहे है।

    जिसके कारण उसने परेशान होकर जहीरीली वस्तु निगल कर वह जीवन लीला समाप्त कर रही है। मृतक युवती की पहचान 23 वर्षीय करमजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि युवती के पिता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी ने इन आरोपियों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली है। जिसका सरकारी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां करमजीत कौर की मौत हो गई।

  • Punjab : तेज रफ्तार Thar ने Activa को मारी टक्कर, दिव्यांग सहित 2 की मौत

    Punjab : तेज रफ्तार Thar ने Activa को मारी टक्कर, दिव्यांग सहित 2 की मौत

    बठिंडा – थार तथा एक्टिवा की भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। यह हादसा मुक्तसर रोड पर गांव दियोंन के पास हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दिव्यांग सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोरखा सिंह (55) पुत्र गुरा सिंह और मनिंदर सिंह (50) पुत्र मिडा सिंह निवासी गांव दियोंन के तौर पर हुई है।

    मृतक एक्टिवा चालक दिव्यांग था। जबकि थार सवार 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आर्यन बांसल (21) पुत्र सुशील बांसल तथा यशु (22) पुत्र संदीप कुमार निवासी संगत मंडी के तौर पर हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर हर्षित चावला, यादविंदर कंग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक थार चालक तथा दूसरे युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मृतक एक्टिवा चालक का शव बुरी तरह से कुचला जा चुका था तथा एक टांग शरीर से अलग हो चुकी थी। संस्था के सदस्यों ने शव को पुलिस कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया।