Blog

  • प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, National Highway पर गिरा मलबा, रास्ता बंद

    प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, National Highway पर गिरा मलबा, रास्ता बंद

    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में बुधवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण गुरुवार सुबह भूस्खलन हुआ। इसका असर टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर पड़ा। भूस्खलन के बाद पहाड़ी से मलबा गिरकर नेशनल हाईवे पर आ गया, जिसके चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। यही नहीं, हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें भी लग गई हैं।

    सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे संतोला के पास टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। बुधवार देर रात से अभी तक क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।

    इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने चंपावत जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को गैर जरूरी यात्र न करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से नदी व नालों के करीब नहीं जाने की हिदायत दी है।

    मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक, 12-13 सितंबर को चमोली जिले में भारी बारिश की आशंका है। अन्य जिलों उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मध्यम बारिश की उम्मीद है। साथ ही चारधाम यात्र पर निकले श्रद्धालुओं को भी निर्देश दिए गए हैं।

    मौसम विभाग ने सावधानी के साथ यात्रा करने की बात कही है।

  • Jalandhar: चोरों ने Tagra Mobile House में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar: चोरों ने Tagra Mobile House में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS – चोरों द्वारा आए दिन चोरी की वारदातें सामने आती रहती है। चोर आए दिन घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसी ही चोरी का मामला मिट्ठापुर रोड से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। टागरा मोबाइल हाउस के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो चोरी का पता लगा। चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर आए और वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 25-30 मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि 3.50 से 4.25 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइलों के बिल देखने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • पुलिस परिसर में गोली चलने से मची अफरा-तफरी

    पुलिस परिसर में गोली चलने से मची अफरा-तफरी

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पटना के गांधी मैदान थाना परिसर में गोली चली है। पुलिस थाना परिसर में गोली चलने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, गनीमत ये रही कि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    दरअसल, गांधी मैदान के थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक से गोली की आवाज सुनाई दी, हुआ कुछ यूं कि जब एक पुलिस पदाधिकारी ने सही तरीके से काॅक नहीं किया, तो पिस्टल के बैरल से कारतूस अटक गई। इसी दौरान फिर से कॉक कर गोली निकालने के चक्कर में चल गई।

    बताया जा रहा है कि एक पुलिस पदाधिकारी ने पिस्टल को कॉक किया तो कारतूस बैरल में अटक गई। इसी बीच एक और पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने बैरल से कारतूस को निकालने की कोशिश की। इस दौरान पिस्टल में से गोली चल गई। हालांकि पिस्टल का बैरल नीचे की तरफ था, इसके कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ।

    इस मामले पर गांधी मैदान DSP टू प्रकाश कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हां, जल्दबाजी में गलती के कारण पिस्टल से गोली चली।

  • Punjab : विदेश से आया युवक चोरी के मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : विदेश से आया युवक चोरी के मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर – एक ओर जहां युवा विदेश जाकर अपना भविष्य संवारते नजर आ रहे है। वहीं दूसरी ओर कई युवा विदेश से लौटकर नशे की दलदल में फंस गए है। अमृतसर से एक मामला सामने आया जिसमें मलेशिया से आया एक युवक नशे की दलदल में फंस गया। नशे में इस कद्र फंस गया कि वह चोरियां करने लग गया और वह बुलेट मोटरसाइकिल चुराकर नशे की आपूर्ति कर रहा था।

    एसीपी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगरुप सिंह उर्फ लक्की(26) के तौर पर हुई है। आरोपी के पास से एक बुलेट और बाइक बरामद की है। आरोपी के घर से मोटरसाइकिल बरामद किए है।

    आरोपी अमृतसर के पार्किंग स्थलों से मोटरसाइकिलें चुराते और नशे की आपूर्ति करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी मोटरसाइकिल बरामद हो सकते है। उन्होंने बताया कि इस मामले एक और युवक शामिल है।

  • Haryana Election Update: BJP में बगावत, पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी लड़ेगा निर्दलीय चुनाव

    Haryana Election Update: BJP में बगावत, पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी लड़ेगा निर्दलीय चुनाव

    सोनीपत: हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद नामांकन के आखिरी दिन भी बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे का निर्णय लिया है। उन्होंने पत्नी कविता जैन के साथ वीरवार को नामांकन दाखिल किया। इस सीट से पत्नी कविता जैन का टिकट कटने पर बागी हुए हैं। 21 सदस्यीय कमेटी ने मीटिंग कर फैसला सुनाया कि राजीव जैन को चुनाव लड़ना चाहिए, यही शहरवासियों की मांग है। अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।’

    वहीं, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया है। भाजपा ने उन्हें हिसार से टिकट नहीं दी। वह कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। कल उनकी कांग्रेस से भी टिकट की चर्चा थी लेकिन बेटे के भाजपा सांसद होने की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। नामांकन भरने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है।

    राजीव जैन ने बताया, कि भाजपा ने सोनीपत से एक कांग्रेसी नेचर के व्यक्ति को टिकट दी है। नेता-कार्यकर्ता इसके विरोध में हैं। भाजपा आलाकमान को भी इससे अवगत कराया गया था। उम्मीद थी कार्यकर्ताओं के हक में फैसला होगा, पार्टी ने इसके लिए समय भी मांगा था, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया।

  • CPI (M) के महासचिव सीताराम येचुरी का हुआ निधन

    CPI (M) के महासचिव सीताराम येचुरी का हुआ निधन

    नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकपा) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

    सांसद सीताराम येचुरी 72 वर्ष के थे। उन्हें एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था और उनका तीव्र श्वसन पथ संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह श्वसन सहायता पर थे और डॉक्टरों की एक बहु-विषयक टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था।

  • Jalandhar : General Store पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar : General Store पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर दिन दहाड़े बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला जालंधर कैंट से सामने आया है। जहां चोरों ने जनरल स्टोर में वारदात को अंजाम दिया।

    जानकारी के अनुसार कैंट में सुमित जनरल स्टोर पर चोर नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है एक चोर बाइक पर बैठा था और दूसरे चोर ने दुकान के अंदर जाकर नगदी उठाई। जिसके बाद दोनों चोर बाइक पर फरार हो गए। सुमित जनरल स्टोर के मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • पानी के तेज बहाव से टूटी पुलिया, डूबी School Bus, 4 लोग बहे, देखें वीडियो

    पानी के तेज बहाव से टूटी पुलिया, डूबी School Bus, 4 लोग बहे, देखें वीडियो

    सवाई माधोपुर: राजस्थान में आज वीरवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते बाढ़ के हालत बनते जा रहे हैं। सड़कें दरिया बन चुकी हैं, नाले उफान पर हैं, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसके चलते शहर वासियों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं रणथंभोर के पहाड़ों से लगातार तेज बहाव के साथ पानी की आवक जारी है। जिसके चलते वीरवार को पुराने शहर में स्थित लटिया नाला बड़ा राजबाग पुलिया टूट गई है। ऐसे में पुलिया टूटने से चार लोगों के नाले में बहने की सूचना मिल रही है। इसी के साथ एक स्कूल बस के नाले में बहने का वीडियो भी सामने आया।

    बता दें कि नाले में बहे चार लोगों में से एक जने को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन तीन लोग नाले में बह गए। नाले में बहने वाले तीन लोग शहर के हम्माल मोहल्ला के रहने वाले हैं। वहीं एक स्कूल बस भी नाले में गिर गई। ऐसे में समय रहते स्थानीय जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं। वहीं प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार सवाई माधोपुर जिले के 18 में से 15 बांध अब ओवर फ्लो हो चुके हैं।

    जिसके बांधों पर चादर चल रही है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से लोगों को अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। वहीं शहर में बाढ़ के हालातों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 1 से 12 वीं तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि सुबह 11 बजे ऑरेंज और दोपहर बाद येलो अलर्ट जिले में रहेगा। इसके अनुसार कुछ इलाकों में भारी बारिश और कुछ में अतिभारी बारिश की सम्भावना बनी हुई है।

  • Punjab News: महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    नंगल – मोहल्ला राजनगर में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है। थाना प्रभारी नंगल डीएसपी नांगल कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला राजनगर निवासी सोनू ने करीब पांच-छह दिन पहले अपना मकान एक प्रवासी को दिया था। यह भी पढ़ें: Punjab : पॉश इलाके में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, एक घायल, देखें वीडियो
    जानकारी के अनुसार महिला पिछले तीन दिन से लापता था और आज जब मकान से बदबू आने लगी तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर घर का दरवाजा खोला तो कमरे में 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा मकान मालिक से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मकान किराए पर लेते समय कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड नहीं लिया गया था।
    फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायडकी टीम को बुलाया है ताकि पुलिस को इस मामले में कोई सुराग मिल सके। डीएसपी कुलवीर सिंह ने बताया कि मौत या हत्या इसका खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से मामला हत्या से जुड़ा लग रहा है।
  • एक बार फिर Train को ब्लास्ट कराने की साजिश!

    एक बार फिर Train को ब्लास्ट कराने की साजिश!

    नई दिल्ली – यूपी के हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस  के ओएचई वायर से टकराने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ था। ये ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे लखनऊ से रवाना हुईं थी। सुबह पांच बजे उमरताली स्टेशन के आगे निकलते ही ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। ट्रेन टकराने के बाद धमाके के साथ लाइन में फॉल्ट आ गई थी। अब रेलवे ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है।

    इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से गहरी साजिश के संकेत दिए गए हैं। रेलवे को शक है यूपी के हरदोई में ट्रेन को बिजली शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन जिस बिजली खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। रेलवे इस मामले की जांच कर रही है।

    दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। पायलट ने ट्रेन को रोका और उमरताली और दलेलनगर स्टेशन सूचना दी। जानकारी होते ही लखनऊ से आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। करीब छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन से रवाना किया गया था। इस घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत को बदले रूट से भेजा गया। इसके साथ ही करीब दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए थे। रेलवे ने दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।