Blog

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने बरोटीवाला में पोषण अभियान के तहत लगाया शिविर

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने बरोटीवाला में पोषण अभियान के तहत लगाया शिविर

    महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य जाँच की
    विप्रो केयर  व हुमाना पिपुल टू पिपुल इंडिया संस्था ने किया सहयोग  
    बद्दी/ सचिन बैंसल : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से  सुरक्षित मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य परियोजना में गाँव बुरावाला में  विशेष आवश्यकता वाले  कुपोषित  बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अधीक्षक एलमा अफरोज व विप्रो केयर कंपनी के प्लांट हैड अंकुश किचलू,सी.एस.आर प्रबंधक मनोज मिश्रा,महिला एवं बाल विकास अधिककारी श्रीमती रक्षा शर्मा,पंचायत प्रधान हंसराज, परियोजना अधिकारी अशोक यादव व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सरोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिला पुलिस अधीक्षक एलमा अफरोज ने कार्य की सराहना करते हुए बताया की स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड़ को त्याग करे और सही पोषण को अपनाओ। बीबीएन में  चीटा व अन्य नशा से क्षेत्र को मुक्त करना है। इसके लिए लोग  पुलिस प्रशासन का साथ दे। उसके बाद विप्रो केयर कंपनी के प्लांट हैड अंकुश किचलू  ने बताया की इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के स्वास्थ्य मे वृद्धि करना है तथा कोई भी बच्चा कुपोषित व अतिकुपोषित न रहे और  हम यहां 30 आंगनवाड़ी को लेकर काम कर रहे है।
    महिला एवं बाल विकास विभाग से रक्षा शर्मा ने बताया की समय पर सही पोषण या देखभाल न होने के कारण कुछ बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर रह जाते है उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ऐसे शिविर का आयोजन बहुत जरुरी है। महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लविका  ने बच्चो की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया व सभी बच्चों को निशुल्क पूर्व पोषक तत्व किट वितरित की गई।  महिलाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य जाँच व निशुल्क दवाइयां वितरित की गई व पोषण माह मनाया गया इस अवसर पर आयुर्वेदिक औशधालय की ओर से सभी लोगों की निशुल्क जाँच की गई व औषधि वितरित की गई
    इससे पूर्व एसपी इल्मा अफरोज ने आंगनबाड़ कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों की ओर से लगाई की खाने पीने के सामान की प्रदूश्री का जायजा लिया। इस मौके पर संस्था के परियोजना अधिकारी  अशो यादव भी उपस्थित रहे। इस मौके पर  बरोटीवाला वृत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही।
  • Punjab: पुलिस कमिश्नर ने Gun Culture पर कसी नकेल, 24 लाइसेंस किए रद्द

    Punjab: पुलिस कमिश्नर ने Gun Culture पर कसी नकेल, 24 लाइसेंस किए रद्द

    लुधियाना। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने गन रखने वालों पर नकेल कसते हुए 24 असलहा लाइसेंस रद्द किए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि रद्द करने के कई कारण हैं, जैसे कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर शोसल बाजी के लिये फोटो डालते हैं। वहीं, कुछ लोग दूसरों को प्रभावित करने के लिए सार्वजनिक रूप से हथियार दिखाते हैं, जबकि अन्य अपने विरोधियों पर हथियार तानते हैं।

    पुलिस कमिश्नरेट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन 24 रद्द किए गए हथियारों के लाइसेंसों के अलावा, कई हथियारों के लाइसेंस भी विभिन्न कारणों से शीर्ष पुलिस अधिकारी द्वारा जांच के दायरे में रखे गए हैं और आने वाले दिनों में उन्हें रद्द किया जा सकता है। शीर्ष पुलिस अधिकारी द्वारा हथियार लाइसेंस धारकों को हथियारों का दुरुपयोग करने, सार्वजनिक रूप से हथियार दिखाने और सोशल मीडिया पर रील या पोस्ट बनाने से बचने की चेतावनी जारी करने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है, फिर भी लाइसेंस धारक निर्देशों का बहुत कम ध्यान रखते हैं।

    मीडिया से बातचीत दौरान पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि हथियार लाइसेंस रखने का मतलब यह नहीं है कि हथियार धारक सार्वजनिक रूप से भय पैदा करने के लिए हथियार दिखा सकता है या वह इसका इस्तेमाल जश्न मनाने के लिए फायरिंग के लिए कर सकता है। लाइसेंस संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा के लिए जारी किया जा रहा है और किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया कि कमिश्नरेट में प्रतिदिन औसतन 10 से अधिक नए शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन केवल उन्हीं व्यक्तियों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा, जिन्हें वास्तविक खतरा है। किसी अन्य व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत नहीं किया जाएगा, जो केवल सामाजिक स्थिति या किसी अन्य कारण से शस्त्र लाइसेंस रखना चाहता है।

    आप को बता दें 148 लोग असला लाइसेंस भी खो सकते क्योंकि स्टिंग ऑपरेशन में फर्जी डोप टेस्ट प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला में सामने आया है। गौरतलब है कि जिले में 148 असला लाइसेंस धारकों को नवीनीकरण के लिए आवश्यक डोप टेस्ट फिर से देने के लिए कहा गया था, ऐसा न करने पर उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

  • बद्दी में नेहा मानव सोसाईटी का रक्तदान शिविर 15 सितंबर को

    बद्दी में नेहा मानव सोसाईटी का रक्तदान शिविर 15 सितंबर को

    महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में किया जाएगा आयोजित
     
    स्वर्गीय अनुज बरुर की स्मृति में 25वां रक्तदान शिविर
    बददी/ सचिन बैंसल: नेहा मानव सोसाईटी द्वारा स्व. अनुज बरुर की स्मृति में बददी के महाराणा प्रताप नगर में 15 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोसाईटी के अध्यक्ष पवन बरुर जो कि घुमारंवी ( जिला बिलासपुर ) से राज्य स्तरीय सामाजिक संस्था चलाते हैं बददी में अपनी सोसाईटी का 25वां रक्तदान शिविर लगा रहे हैं। यह शिविर बददी बस स्टैंड के निकट महाराणा प्रताप नगर के बिरला सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक सोसाईटी रक्त एकत्रित करेंगे। नेहा मानव सोसाईटी के अध्यक्ष पवन बरुर ने बताया कि उनका संकल्प है कि 108 रक्तदान शिविरों की माला पूरी करनी है। पिछले साल भी इस संस्था ने हरे कृष्णा गौशाला मलकूमाजरा बददी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था जिसमें 150 से ज्यादा लोगों ने रक्त दिया था। उन्होने बी.बी.एन के लोगों के साथ साथ औद्योगिक वर्करों से इस शिविर में भाग लेने का आहवान किया और बताया कि शिविर के दौरान प्रत्येक सहभागी के लिए बिलासपुरी धाम का आयोजन किया जाएगा।
  • भारत विकास परिषद ने जन्म दिन पर गरीब व जरूरत मंदों को जन कराने की पंरपरा शुरू की

    भारत विकास परिषद ने जन्म दिन पर गरीब व जरूरत मंदों को जन कराने की पंरपरा शुरू की

    बद्दी के काठा अस्पताल में इस पंरपरा का किया शुरू
     
    बद्दी/ सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद ने पश्चमी सभ्यता को छोड़ कर सनातन को अपनाने का बीड़ा उठाया है। परिषद से जुड़े सभी सदस्यों ने अपने परिवार के बच्चों को जन्म दिन पर केक न काट कर गरीब व जरूरत मंद लोगों को भोजन कराने का फैसला  लिया है। इसी कड़ी में परिषद की सदस्य प्रेमलता ठाकुर ने अपने बेटे के जन्म पर दिन काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल परिसर में लंगर की व्यवस्था की। जिसमें अस्पताल में रोगियों के तमीरदार व मजदूरों ने भोजन ग्रहण किया।
    बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में जन्म दिन पर उपहार लेने की बजाए दान करने की पंरपरा रही है। केक काट कर जन्म दिन मनाया यह पश्चमी सभ्यता का प्रतीक है। सनातन में किसी चीज को काट कर उस पर खुशी मनाने नहीं उसी चीज को जोडऩे की पंरपरा रही है। परिषद  ने अपने सदस्यों के  बच्चों के जन्म दिन पर जरूरत मंदो के लिए भोजन कराने की पंरपरा शुरू कर दी है। वीरवार से यह पंरपरा शुरू हो गई है। इसके अलावा समाज में और भी इस पंरपरा को अपनाना चाहता है तो भारत विकास परिषद  व सब की सेवा रब की सेवा ट्रस्ट पंचकूला उसका स्वागत करती है।
    शाखा के महासचिव देवव्रत यादव ने कहा कि अब हमारा समाज वापस पुरानी पंरपराओ के जुडऩे जा रहा है। इसकी शुरूआत होनी शुरू हो गई है। कोई व्यक्ति भारत विकास परिषद से जुड़ कर अपने परिवार के सदस्यों के खुशी के मौके पर भोजन का प्रंबध करा सकता है। परिषद उसके इस आयोजन में  पूरा सहयोग करेगा। समाज सेवक कृष्ण कौशल ने कहा कि कुछ लोग हमारे सनातन को अलग ढंग से पेश कर रहे है। किताबो में भी ऐसा दिखा कर सनातन धर्म का दुष्पचार हो रहा है। मिट्टी का माधो, गोबर गणेश, बलग में छुरी मुंह में राम राम आदि मुहाबरो में हमारे देवी देवताओं को जोड़ कर उनका अपमना हो रहा है। शिव भगवान के  हाध में चिलम पकड़ा कर उसे नशेडी के रूप में  पेश किया जा रहा है। जबकि उन्होंने कभी नशा नहीं है। वह समुद्र मथन के बाद अमृत देवताओ ने  पी लिया जो जहर बचा उसके लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। धरती माता को बचाने के लिए भगवान शिव ने विष पिया न की वह नशेड़ी थे। किसी भी वेद व शास्त्र में शिवजी को नशा करने का आदी नहीं बताया गया।
    इस मौके पर राधा गोबिंद मंत्री, परमवीर चौहान, सुषमा ठाकुर, रमन कौशल, देवव्रत यादव, निर्मल सिंह, प्रेम लता ठाकुर, सन्नी सिद्धू, शिवांगी राजपूत, विजय कुमार, नीरज गुप्ता, राकेश यादव, चक्रधर मिश्रा ने भोजन वितरण में सहयोग किया।
    कैप्शन काठा स्थित इएसआईसी अस्पताल के बाहर लंगर बांटते हुए भारत विकास परिषद के सदस्य
  • 400 साल पुरानी दीवार ढही, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    400 साल पुरानी दीवार ढही, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया शहर एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, भारी बारिश के कारण एक मकान से सटी पुरानी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। घटना रात करीब चार बजे खालकापुरा इलाके में हुई। एक घर से सटी दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे नौ लोग मलबे में दब गए।

    बता दें कि, दतिया किले की 400 साल पुरानी पत्थर की दीवार ढहने से तलहटी के मकान में रह रहे 9 लोग दब गए। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गवाने वालों में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। दतिया के कलेक्टर संदीप माकिन ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया।

    अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

  • हरोली पुलिस ने गांव छेत्रां में युवक से पकड़ा 3.71 ग्राम चिट्टा

    हरोली पुलिस ने गांव छेत्रां में युवक से पकड़ा 3.71 ग्राम चिट्टा

    मौके पर कार्रवाई जारी
     
    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार सांखयान के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पर थी ।इस दौरान एक मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 3.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है ।पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है। सूचना के अनुसार आरोपित नशे का आदी है तथा पहले भी पंजाब में चिट्टा बेचने के जुर्म में गिरफ्तार रह चुका है। आरोपित की पहचान देवेंद्र कुमार गांव बिदडवाल तहसील हरोली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • इन 2 जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी घोषित

    इन 2 जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी घोषित

    भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में लगातार भारी वर्षा को देखते हुये कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार गुरुवार एवं शनिवार, 14 सितंबर को सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी में अवकाश घोषित किया है।

    डॉ. यादव ने बताया कि लगातार बरसात की संभावना से जलभराव को देखते हुये जिले में कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों, आंगनबाड़ी में अवकाश रहेगा, शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि 13 सितम्बर को पहले से ही राजकीय अवकाश घोषित होने के कारण अब लगातार तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।

    स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
    लगातार बारिश के मद्देनजर धौलपुर और अजमेर जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। धौलपुर जिला कलक्टर ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसी तरह अजमेर जिला कलक्टर ने भी गुरुवार को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

  • पंडोगा पेड़ कटान मामले पर एनजीटी की सुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी, लगाया 10-10 हजार जुर्माना

    पंडोगा पेड़ कटान मामले पर एनजीटी की सुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी, लगाया 10-10 हजार जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) नई दिल्ली ने वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए 19 सितंबर को होने वाली सुनवाई में हर हाल में पेश होने के निर्देश दिए हैं। पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में नियम के अनुसार पेड़ कटान के बदले पौधे न लगाने और सीईटीपी प्लांट न लगने के मामले की सुनवाई में पेश न होने पर जुर्माने के आदेश किए। शिकायतकर्ता ऊना के गांव कोटला कलां निवासी मनोज कौशल सुनवाई में वर्चुअल रूप से प्रस्तुत हुए।
    इससे पहले मामले में 9 अगस्त को सुनवाई हुई थी। इसमें एनजीटी ने वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे। लेकिन सुनवाई में दोनों अधिकारी पेश नहीं हुए।
    एनजीटी के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने मामले में सुनवाई की। एनजीटी ने पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में 9,930 से ज्यादा पेड़ों के कटान पर संरक्षण के लिए कुछ न किए जाने, पेड़ कटान के लिए उद्योग विभाग की ओर से 77,40,900 रुपये जमा कराने का लेखा जोखा बताने सहित औद्योगिक क्षेत्र में सीईटीपी प्लांट की स्थापना न होने पर पक्ष जानना है।
  • क्रेशर यूनियन संगठन की पर्यावरण बचाने को लेकर एक पहल

    क्रेशर यूनियन संगठन की पर्यावरण बचाने को लेकर एक पहल

    पूरे प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने का लिया निर्णय
     
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रेशर इंडस्ट्री भी आगे आई है। क्रेशर इंडस्ट्री के स्टेट अध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश क्रेशर इंडस्ट्री द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने को लेकर एक पौधा रोपण अभियान शुरू किया जा रहा है ।जिसको उन्होंने ग्रीन मीनिंग डे नाम दिया है उन्होंने कहा है की ऊना जिला में क्रेशर यूनियन द्वारा 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और प्रदेश भर में एक लाख पौधे क्रेशर इंडस्ट्री द्वारा लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी क्रशर इंडस्ट्री मालिकों से अपील की है कि सभी अपने-अपने  क्षेत्र में कम से कम 200 पौधे जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण को बढ़ावा मिल सके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्रेशर इंडस्ट्री द्वारा  हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम योगदान दे रहा है सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स भी दे रहे हैं और क्रेशर इंडस्ट्री प्रदेश भर में हजारों लोगों को रोजगार भी दे रही है सरकार लीगल मीनिंग को बढ़ावा दे और जो लोग अवैध माइनिंग कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई भी करे।
  • गणेश मूर्ति विसजर्न के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे

    गणेश मूर्ति विसजर्न के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे

    पाटन। गुजरात के पाटन जिले में भगवान गणेश की मूर्ति विसजर्न करने के दौरान एक महिला, उसके दो किशोर बेटे और भाई नदी में डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि पाटन शहर के पास सरस्वती नदी में मूर्ति विसजर्न के दौरान सात लोग बह गए थे। जिलाधिकारी अरविंद विजयन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो पुरुषों और एक महिला को तुरंत बचा लिया, जबकि एक परिवार के चार सदस्य लापता हो गए।

    जिला अधिकारियों ने लापता लोगों को ढूंढने के लिए पाटन, मेहसाणा और सिद्धपुर शहर से 15 गोताखोरों को बुलाया। विजयन ने बताया कि गहन खोज एवं बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार तड़के चारों शव बरामद कर लिए गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शीतल प्रजापति (37), उनके बेटे दक्ष (17) और जिमित (15) और उनके भाई नयन प्रजापति (30) के रूप में हुई है। सभी पाटन के वेराई चकला इलाके के निवासी थे।