Blog

  • राम मंदिर ट्रस्ट की बढ़ी चिंता: रामभक्तों से की यह खास अपील

    अयोध्या-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में राम भक्तों का जन सैलाब लगातार उमड़ रहा है। यह संख्या तब कई गुना अधिक होती है जब कोई विशेष पर्व या त्यौहार हो। ऐसे में नए मंदिर में भगवान रामलला के जन्मोत्सव को मनाए जाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि 50 लाख से ज्यादा रामभक्त रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर राम नगरी पहुंचेंगे जिस के चलते राम मंदिर ट्रस्ट की एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। हालांकि यह चिंता रामभक्तों के रुकने की नहीं बलकि उनके भोजन की व्यवस्था को लेकर है।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव संपत राय ने राम भक्तों से अपील की है कि राम भक्त आएं रामलला के दर्शन करें, लेकिन इस गर्मी में वह अपने साथ सतुआ जरूर रखें, ताकि उनका भोजन का भी प्रबंध रहेगा और इससे उनका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, क्योंकि चैत्र की नवमी यानी कि भगवान राम का जन्म ठीक दोपहर 12:00 हुआ है. ठीक दोपहर 12:00 बजे चिल्लाती गर्मी रहेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। लगभग 50 लाख राम भक्तों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसी स्थिति में हम जनता जनार्दन से अपील कर रहे हैं कि जो भी राम भक्त जन्मोत्सव में आ रहे हैं, उनके रुकने की व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा है। साथ ही अपील करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम भक्त जितने आ रहे हैं, वह अपने-अपने घरों से सत्तू लेकर आएं। गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करने से लोग बीमार भी नहीं होंगे।

  • आप नेता संदीप पाठक के जालंधर दौरे से पहले सुनील जाखड़ का आया बयान

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक पंजाब दौरे पर है। बीते दिन उन्होंने लुधियाना के नेताओं के साथ बैठक की। वहीं आज वह जालंधर दौरे पर है, जहां  मनीला रिसोर्ट में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वह गुप्त मीटिंग कर रहे है। इस दौरान वहां पर आप पार्टी ने मीडिया से भी दूूरी बनाई हुई है। वहीं संदीप पाठक के जालंधर दौरे से पहले भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

    उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि आप पार्टी के संदीप पाठक ने वर्करों के साथ ठीक उसी तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जैसे कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने उस समय की थी, जब कांग्रेस से कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्होंने कहा कि यह अंहकार दोनों पार्टियों के लिए विनाश का कारण साबित हो सकता है। इस दौरान अन्य लाइन में सुनील जाखड़ ने लिखा,  ‘जो भाजपा में जाना चाहते है, उन्हें टाटा बाय बाय….’।

  • पंजाबः नहीं थम रहा स्टेज शो में हुए मॉडल का विवाद, अब महिला आयोग ने लिया एक्शन

    लुधियानाः समराला के रिसोर्ट में मॉडल सिमरन संधू के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन पुलिस कर्मी जगरूप सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने जगरूप सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,509 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर अब पंजाब महिला आयोग ने सुओ मोटो नोटिस जारी किया है। खन्ना की एसएसपी को 1 सप्ताह का समय दिया है कि वह इस मामले में डीएसपी लेवल पर जांच करवाकर रिपोर्ट सौंपे।

    उधर, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने कहा कि अभी महिला आयोग का नोटिस उन्हें मिला नहीं है। नोटिस मिलने पर तुरंत रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। दरअसल, सिमरन ने इस मामले में कहा था कि मामला समराला के गिल रिजोर्ट का है। वह 25 हजार की बुकिंग पर प्रोग्राम करने गई थी। यहां मंच के नीचे खड़े एक युवक ने शराब पीकर गलत इशारे किए। फिर उसे स्टेज से नीचे आकर नाचने के लिए कहा। उसने जब मना किया तो उन युवकों ने उसे स्टेज से भागने का इशारा किया। सिमरन ने कहा कि जब उसने युवक का विरोध किया तो उसने उससे गाली गलौज की। इस पर उसने भी युवक को गालियां दी हैं। इससे गुस्साए युवक ने उस पर शराब से भरा कांच का गिलास मारा। इस कारण उसने में युवकों को जमकर गालियां दीं।

  • पंजाबः मेेले के दौरान झूला टूटने से मचा हड़कंप

    पटियाला : जिले में मेले के दौरान चलता झूला टूटने से हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में लगे मेले में झूला टूटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    जानकारी के अनुसार पटियाला के आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में मेले के दौरान मनोरंजन के लिए झूला लगाया गया था। जब लोग झूले लेने के लगे तो अचानक झूला टूट गया। उसमें सवार लोगों में 2 महिलाए घायल हो गई। उनकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचनी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल के परिजन कुंदन गोगिया ने बताया कि घटना करीब नौ बजे की है। गनीमत झूला ज्यादा ऊंचा नहीं था जिससे अन्य लोग बच गए। गोगिया ने बताया कि इस हादसे में उनकी बेटी और बहू घायल हो गई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

    बता दें कि इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर जिले के दुलचिके गांव में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां मेले में झूला झूलते समय 3 बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई। इससे तीनों बच्चे नीचे गिर गए थे। झूला हादसा यहीं नहीं रुका, झूले की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महज तीन सेकेंड में 50 फीट की ऊंचाई से झूला गिर गया थी। उस दौरान उस झूले में 30 लोग सवार थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ

    ਮਮਦੋਟ :  ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਮਮਦੋਟ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਦੋਨਾਂ ਤੈਲੂ ਮੱਲ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ  ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰੋਂ ਦੇ ਗੇਟ  ਨੰਬਰ 195/1 ਦੇ ਪਾਰ ਖੇਤੀ ਕਰਨ ਗਏ ਕਿਸਾਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਰਿਆਈ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੱਭਣ ਦੀਆਂ ਕਾਫੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਸਫਲਤਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਸਕੀ।

    ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਹੋਰ ਤਿੰਨ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਤਾਰੋ ਪਾਰ ਖੇਤੀ ਕਰਨ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਦੌਰਾਨ ਦਰਿਆ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਰੱਸੇ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਲਿਆ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਰੱਸਾ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟਣ ਕਾਰਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਡੁੱਬ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਸਾਥੀ ਉਸ ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਦੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਿਆ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਾਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਮੁਮਦੋਟ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • लोकसभा चुनावों के दौरान इस बड़ी बीमारी से ग्रस्त है पूर्व CM मोदी 

    बीजेपी की बढ़ सकती है मुश्किलें

    बिहारः पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में मदद के नाम पर कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”  ऐसे में भाजपा की लोकसभा चुनावों के दौरान बिहार में मुश्किलें बढ़ सकती है।

  • पंजाबः करोड़ों के अमरूद बाग घोटाले में नया मोड़, CM-चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र कही ये बड़ी बात 

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय में मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्ववायर हुई जमीनों में फर्जी तरीके से अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए लोगों ने हासिल किए थे। इस मामले में दो आईएएस अधिकारियों की पत्नियों, प्रॉपर्टी डीलर, कई सरकारी अधिकारी आरोपी हैं। वहीं, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले काे प्रमुखता से उठाने वालों पर अब केस दर्ज करवाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब अगेंस्ट करप्शन संस्था के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने इस मामले में सीएम भगवंत मान, चीफ सेक्रेटरी पंजाब और विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को पत्र लिखा है।

    साथ ही इस मामले में दखल देने की अपील की है। सतनाम दाऊं ने बताया कि उनकी टीम द्वारा काफी मेहनत कर इस संबंधी सबूत जुटाए थे। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से इस बारे में केस दर्ज किया गया था। वहीं, अब इस घोटाले में कार्रवाई चल रही है। कई आरोपी कोर्ट के आदेश पर करोड़ों रुपए पंजाब सरकार के खाते में भी जमा करवा चुके हैं। जबकि, कुछ लोगों की तरफ से पैसे जमा करवाया जा रहा है। इस घोटाले में कई बड़े अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी गलत मुआवजा हासिल किया था। ऐसे में इस केस को कमजोर करने व उनको चुप करवाने की कोशिश की जा रही है।

    इस मामले की विजिलेंस ब्यूरो के अलावा ईडी द्वारा भी जांच की जा रही है। छह दिन पहले ईडी की तरफ से राज्य के दो IAS अधिकारियों समेत 22 जगह पर दबिश दी थी। इस दौरान ईडी की तरफ से 3.89 करोड़ कैश, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं, इस मामले की पड़ताल चल रही है। इस मामले में अधिकतर आरोपी अभी तक जमानत पर चल रहे हैं। जबकि ईडी की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

  • शादी समारोह : खौलते पानी में गिरने से 7 माह के बच्ची की दर्दनाक मौ’त

    बीकानेरशादी समारोह में आलू उबालकर रखे गर्म पानी में सात माह की बच्ची के गिर जाने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। साथ ही बच्ची को गोद में लेकर जा रही बालिका भी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसी बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार यह हादसा गजनेर थाना क्षेत्र के अगनेऊ गांव में हुआ। उस शादी में बीझंरवाली निवासी गौरीशंकर नाई की सात माह की बेटी तनूजा अपनी मां के साथ शादी में हुई थी। ये लोग शादी में मायरा लेकर आए थे। भवन में एक तरफ हलवाई मिठाइयां और भोजन तैयार कर रहे थे। हलवाइयों ने वहां आलू उबालने के पश्चात भगोने में से उनको निकाल लिया था। भगोने में गर्म पानी पड़ा था। उसी दौरान अंकिता तनूजा को अपनी गोद में उठाए वहां से निकली, लेकिन तभी वह लड़खड़ा कर गिर पड़ी। इससे तनूजा उसकी गोद से छिटककर आलू उबालकर रखे गए गर्म पानी वाले भगोने में गिर गई। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल दोनों को संभाला और पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए। 80 प्रतिशत से अधिक झुलस जाने के कारण तनूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई और अंकिता का अभी उपचार चल रहा है। तनूजा की मौत के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया।

  • जालंधरः तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, एक की मौ+त

    जालंधर, ENS: थाना कैंट के अंतर्गत आते भूर मंडी चौक के पास रविवार देर रात कार सवार व्यक्ति ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के दौरान तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कंकरखेड़ा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले आयुष तोमर के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय जालंधर कैंट के संत बिहार में रह रहा था। थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक के दोस्त सागर कुमार ने बताया कि वह आयुष कुमार और आयुष तोमर बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे कि उसी तरह दौरान सफेद कार चालक तेज रफ्तार से उनकी तरफ आया उन्हें टक्कर मारकर कर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि टक्कर के बाद वह तीनों फुटपाथ के पास बने लोहे की ग्रिल में टकराया और वह बेहोश हो गया जब उसकी आंख खुली तो वह अस्पताल में दाखिल था। थाना कैंट के एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उनकी टीम घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है जल्द कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः आप पार्टी द्वारा दूसरी सूची जारी करने के बाद आज नेताओं से मिलेंगे राज्यसभा सांसद संदीप पाठक

    जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी ने 2 उम्मीदवारों के बीते दिन ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने होशियारपुर से डॉ राजकुमार व आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उतारा है। वहीं दोनों नेताओं की सूचि जारी करने के बाद आज राज्यसभा सांसद संदीप पाठक जालंधर में नेताओं के मुलाकात करने के लिए आएंगे। दरअसल, आप पार्टी द्वारा सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित करने के बाद रिंकू भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद जालंधर से आप पार्टी के लिए उम्मीदवार घोषित करने को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है। रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के बाद आम आदमी पार्टी छोड़कर दर्जनों नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली।

    जिसे लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक आज जालंधर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे। उक्त बैठक में मंथन किया जाएगा कि पार्टी छोड़कर नेता क्यों दूसरे पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बीते दिन सांसद संदीप पाठक ने लुधियाना में आप कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की थी। जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि केजरीवाल कोई इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेल से जो ऑर्डर करेंगे, वह हम लागू करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी तब से बीजेपी वालों को केजरीवाल से डर लग रहा है। ​​​​​​​अब एक एक करके ये बीजेपी वाले सभी को जेल में डाल रहे हैं, लेकिन हम जेल से भी डरने वाले नहीं हैं। पाठक ने कहा था कि देश की जानता केजरीवाल से प्यार करती है।