Blog

  • पंजाबः बारिश के साथ इन जिलों में हुई ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में वीरवार सुबह भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। बुधवार को 60 दिन बाद सूबे में बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की थी। वीरवार को हुई बरसात के दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। जिसमें लुधियाना और मोगा शामिल है। आज सुबह से हो रही बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मोहाली, मोगा और लुधियाना में आज सुबह बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। सुबह 8 बजे भी बारिश और बादलों के कारण आसमान पर अंधेरा छाया रहा।

    यह सर्दी की दूसरी बारिश है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वीरवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा होने व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। साथ ही इसे लेकर ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बता दें कि इस साल शहर में दिसंबर मध्य के बाद से वर्षां नहीं हुई थी लेकिन फरवरी महीने के पहले दिन बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग द्वारा आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सुबह साढ़े छह बजे तक शहर में कोहरा छाया हुआ था और औस भी गिर रही थी। लेकिन सात बजे के बाद अचानक से झमाझम बारिश हुई।मौसम विभाग मुताबिक आज पूरा दिन मौसम ठंडा रहेगा और बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वर्षां से फसलों को फायदा होगा। माहिरों की माने को वर्षा के बाद कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी। रोपड़, मोगा, जालंधर व अमृतसर में भी कोहरे की वजह से दृश्यता 150 मीटर से कम थी। आज महानगर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा।

  • पंजाबः थाने के सामने से कारोबारी को किडनैप कर चलाई गोलियां, लूटी नगदी, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में किडनैपिंग के मामले लगातार बढ़ रहे है। हाल ही में कारोबारी को किडनैप करने का मामला सामने आया था। जिसे पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब एक और कारोबारी के किडनैपिंग का मामला सामने आ गया है। दरअसल, 2 दिन पहले देर रात 12.10 पर कार-ऑटो वर्कशॉप के मालिक से गनपॉइंट पर 6 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उसकी किडनेपिंग कर नगदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने गोलियां भी चलाई। देर रात तक घुमाने के बाद उससे पैसे लेकर हमलावार फरार हो गए। वहीं पी़ड़ित ने प्रितपाल सिंह गोल्डी ने बंद कैमरे में बताया कि इस हादसे से वह सहमे हुए है। उन्होंने बताया कि रात 5 घंटे उसने इस तरह गुजारे मानों उसे लगा कि शायद वह जिंदा नहीं बच पाएगा। वह अपने किसी दोस्त को साहनेवाल से छोड़ कर वापस घर जा रहा था। तभी वह कैरों अस्पताल नजदीक रुक कर पेशाब करना लगा। अभी वह पेशाब कर ही रहा था कि तभी दो युवक बाइक पर आए।

    एक युवक पगड़ीधारी था तो दूसरा मोना था। अंधेरा होने के कारण एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने इस कद्र तक उसे डरा दिया कि उसका आधा पेशाबपेंट में ही निकल गया। पिस्तौल कनपटी पर लगाकार लुटेरों ने उसे गाड़ी के अंदर धकेला और 4 अन्य युवक थाना साहनेवाल की तरफ से सड़क पार करके भागते हुए धावा बोलने आए। उन युवकों के हाथ में तेजधार हथियार थे। सभी युवकों के चेहरे छिपाए हुए थे। बदमाशों ने उसे कार में बंधक बना लिया। उसकी जैकेट् से उसकी आंखें बंद कर दी। कुछ दूरी पर लेजाकर उससे मारपीट की। लुटेरों ने उसका मुंह गाड़ी की ड्राइवर और कंडक्टर सीट के बीच दबा दिया। तेजधार हथियारों से उस पर वार किए। उसके दोनों पैरों के बीच गोलियां चलाकर उसे डराया धमकाया गया। ATM छीन कर उससे 25 हजार रुपए भी निकलवाए। लुटेरों ने नकदी, सोना, डेबिट कार्ड लूट लिए और उसे चलती कार से बाहर 5 घंटे बाद समराला में धक्का देकर मारुति सुजुकी स्विफ्ट लेकर भाग गए। बदमाशों ने उनके डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।


    बदमाश उसे 5 घंटे तक कार में बैठा दोराहा, माछीवाड़ा,खन्ना और समराला में घुमाते रहे। यह वारदात थाना साहनेवाल के बिल्कुल सामने सड़क पार करके हुई। थाना पुलिस के सुरक्षा के दावे खोखले साबित हुए। प्रितपाल ने कहा कि 4 बदमाशों ने उसे गाड़ी में ही बंधक बनाए रखा। लुटेरों ने उससे मारपीट कर उसका ATM कार्ड छीना। पिस्तौल के बल पर ATM का कोड मांगा। कोड लेकर दो बदमाश बाइक पर खन्ना कैनरा बैंक के ATM से पैसे निकलवाने गए। उसके खाते से एक दिन की लिमिट 25 हजार रुपए होने के कारण बाकी पैसे नहीं निकल पाए। गुस्से में आए बदमाशों ने उस पर उल्टे दात्त मारकर वार किए। उसकी पीठ और गर्दन पर काफी निशान मारपीट के पड़े है। गुस्सा होकर बदमाश उससे कहने लगे कि तुम्हारे खाते में पैसे कम है इस कारण सिर्फ 25 हजार निकलते है। अपने किसी परिचित से पैसे मंगवा।

    प्रितपाल ने कहा कि उसने उनसे किसी परिचित को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा लेकिन बदमाशों ने उसे मोबाइल दिया नहीं। लुटेरे उससे उसका डेबिट कार्ड छीनने लगे लेकिन पहले से डेबिट कार्ड उसने बंद करवाया हुआ था इस कारण वह काम नहीं आया। प्रितपाल ने कहा कि वह बस के जरिए लुधियाना पहुंचा। उसने सबसे पहले बिना किसी को बताए घर से मोटर साइकिल उठाया और थाना साहनेवाल पहुंच गया। प्रितपाल मुताबिक थाना में उसने शिकायत दर्ज करवाई। सुबह से ही थाना पुलिस उसके साथ अलग अलग जगहों पर छापा मारी कर रही है। घटना स्थल पर CIA- 1 की टीम पहुंची। पुलिस ने मौका देख जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को लोकेट करने के लिए पुलिस साहनेवाल से खन्ना, खन्ना से माछीवाड़ा और समराला के डंप उठा रही है। पुलिस आरोपियों को लोकेट करने में जुटी है।

    पुलिस उन सभी नंबरों को लोकेट कर रही है जो रात 12.10 के बाद से साहनेवाल और खन्ना के बीच एक्टिवेट रहे है। पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज ASI धरमिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने धारा 365 (अपहरण), 379-बी (बल का प्रयोग कर छीनना), 384 (जबरन वसूली), 506 (आपराधिक धमकी), 148 (दंगा करना, घातक हथियारों से लैस होना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं आईपीसी की धारा 149 (गैरकानूनी सभा का प्रत्येक सदस्य सामान्य उद्देश्य के अभियोजन में किए गए अपराध का दोषी), आरम्स एक्ट अधिनियम की धारा 25, 27, 54 और 59 भी दर्ज की है। ASI ने बताया कि पुलिस ने CCTV खंगाले हैं। आरोपी CCTV में कैद हो गए, लेकिन घने कोहरे के कारण फुटेज साफ नहीं है। पुलिस ने खन्ना ATM एटीएम कियोस्क के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन आरोपियों ने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा था।

     

  • पंजाब : घर में आग लगने से 2 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  घर में पड़ी फ्रिज को अचानक आग लगने से 2 मासूमों के झुलसने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों बच्चे प्रवासी परिवार के हैं और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा शहर की गोबिंद नगरी की गली नंबर 2 में हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चों का बाप पेंट करने की मजदूरी करता है।

    बुधवार की दोपहर बाद उसकी पत्नी बच्चों के साथ कमरे में बैठी थी, तो नजदीक ही पड़े फ्रिज को अचानक आग लग गई और उसमें से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। आग इतनी बढ़ गई कि उसकी चपेट में दोनों मासूम आए गए और झुलस गए। लोगों की मदद से उन्हें तुरंत निकट स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आग से झुलसे बच्चों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    रायकोट : हलका रायकोट के कस्बे गुरुसर सुधार में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर हुए इस हादसे में सड़क के किनारे एक छोटा हाथी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामान उतारते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 2 युवकों ताहर मोहम्मद और चंद्र बोस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंद्र बोस, जो नई आबादी अकालगढ़ का रहने वाला था और एयर फोर्स हलवारा में कर्मचारी के रूप में काम करता था, जबकि ताहर मुहम्मद की फलों की दुकान थी।

    घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी देते हुए नई आबादी अकालगढ़ के सरपंच सुखविंदर सिंह कलेर व अन्य लोगों ने बताया कि इस हादसे का कारण जहां टैंपो चालक का शराब पीना है। SHO अमृत पाल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों पर टेंपो चालक परमजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी मंडियानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • RBI का बड़ा एक्शनः डिपॉजिट, ट्रांजेक्शन, वॉलेट और FASTag सहित कई सर्विस होगी बंद

    नई दिल्लीः दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम को बड़ा झटका लगा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए कस्टमर जोड़ने का प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंक कई सारे नियमों का उल्लंघन कर रहा है। ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस प्रतिबंध के बाद कस्टमर अपने खाते में पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। साथ ही आरबीआई ने वॉलेट, फास्टटैग और एनसीएमसी कार्ड को भी टॉप अप नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, पैसा निकालने की अनुमति कस्टमर को दी गई है।

    किसी भी तरह का डिपॉजिट मान्य नहीं होगा 

    आरबीआई के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी कस्टमर से पैसा जमा नहीं करवाए। 29 फरवरी के बाद से ही किसी भी कस्टमर के अकाउंट में किसी भी तरह के डिपॉजिट को मान्य नहीं किया जाएगा। भले ही यह पैसा वॉलेट, फास्टटैग या किसी भी अन्य प्रीपेड सिस्टम के जरिए लिया गया हो। रिजर्व बैंक ने बताया कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन रिपोर्ट से पता चला था कि बैंक कई वित्तीय नियमों के अनुपालन में लगातार असफल रहा है. इसके अलावा भी कई तरह की अनियमितताएं पाईं गईं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ इन आरोपों की जांच अभी जारी रहेगी।

    कस्टमर्स निकाल सकेंगे अपना पैसा 

    केंद्रीय बैंक ने निर्देश दिए कि वह फिलहाल कोई भी नया कस्टमर नहीं जोड़े। साथ ही कस्टमर को अपने अकाउंट से पैसा निकालने की पूरी छूट दी गई है। कस्टमर अपने सेविंग्स, करेंट, प्रीपेड, फास्टटैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से बिना किसी समस्या के पैसे निकाल सकेंगे। 

    पैसा ट्रांसफर करने की सारी सुविधाएं देनी होंगी 

    केंद्रीय बैंक ने भले ही सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं। मगर, पैसा ट्रांसफर करने की सुविधाएं देनी होंगी। इनमें एईपीएस (AEPS), आईएमपीएस (IMPS), बीबीपीओयू (BBPOU) और यूपीआई सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा आरबीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस और पेटीएम पेमेंट्स बैंक सर्विसेज लिमिटेड के नोडल अकाउंट जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही सभी ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स को सेटल करने के लिए बैंक को 15 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद कोई भी ट्रांजेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • बड़ी कार्रवाईः पंजाब पुलिस ने सासंद को हिरासत में लिया

    अमृतसरः ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले में आज एक बड़ी सभा बुलाई गई है। लेकिन इससे पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष और सांसद सरमनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने दी है। सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया कि क्या पंजाब भी पाकिस्तान की तरह सेना/पुलिस राज्य बन गया है?

    सिमरनजीत सिंह मान को आज पुलिस ने हिरासत में लिया, जो गैरकानूनी है। आज सिमरनजीत सिंह मान ने भाना सिद्धू के पक्ष में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। क्या हमें पंजाब में सरकार के गलत फैसलों का विरोध करने की भी इजाजत नहीं है? यह लोकतंत्र की हत्या है और संविधान में निहित हमारे मौलिक अधिकारों की हत्या है। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान बाबा साहेब अम्बेडकर जी की तस्वीरें हटाओ।

    मिली जानकारी के मुताबिक सांसद सिमरनजीत सिंह मान को उनके घर गांव तलानिया में हाउस हिरासत में लिया गया है। उनके घर के बाहर कई पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से आज भाना सिद्धू के समर्थन में धरना देने वाले थे। सिमरनजीत को सुबह 6:00 बजे घर से हिरासत में किया गया। किला हरनाम सिंह नगर में पुलिस फोर्स बड़ी गिनती में तैनात की गई है । वहीं दूसरी और इसकी खबर मिलते ही पार्टी के कर्मी वहां पर इकट्ठे होने शुरू हो गए हैं, लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें घर के अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

    इस मौके पर बातचीत करते हुए पार्टी के जरनल सेक्ट्री कुलदीप सिंह भगोवाल शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुख्य बलारे इकवाल सिंह ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की तरफ से आज धूरी में भाना सिद्धू के पक्ष में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाना था पर उससे पहले ही पंजाब पुलिस की तरफ से एम पी सिमरनजीत सिंह मान उनके घर में नजरबंद किया गया है।

  • पंजाबः बाजार में चले तेजधार हथियार, हमलावारों ने महिला को किया घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुराने बस स्टैंड पर 3 से 4 अज्ञात हमलावारों ने बाजार में एक 45 वर्षीय महिला पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल महिला की पहचान गुरप्रीत कौर उम्र 45 वर्ष निवासी फतेहगढ़ चूड़ी के रूप में हुई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल गुरप्रीत कौर के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन फतेहगढ़ चूड़ियां के पुराने बस स्टैंड पर भारद्वाज मुन्यारी की दुकान पर काम करती है और रोजाना की बीते दिन वह काम करके दुकान से घर लौट रही थी। इस दौरान 3 से 4 हमलावारों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने बताया कि उसकी बहन के 2 बच्चे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है

  • पंजाब : हिंदू संगठनों ने आज बंद का किया ऐलान

    गुरदासपुर : खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर लगने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दिनदहाड़े पोस्टर लगने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए। जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ये पोस्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में लगाए गए हैं। पोस्टरों के लगने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के नेता इकट्‌ठे हो गए और जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने आज बंद की कॉल भी दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू करते ही दो संदिग्धों पर आशंका जताई है। ये दोनों युवक इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गए।

     हिंदू संगठनों के नेताओं ने बताया कि ये पोस्टर चरखी बाजार, माता मंदिर के पास और किला मोड़ के पास लगाए गए है। ये पोस्टर दिन के समय लगाए गए और आरोपी मौके से फरार भी हो गए। पंजाब में लगातार बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों और फिरौती की घटनाओं के बाद हिंदुओं में रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार शांति बनाए रखने में विफल साबित हो रही है।

    हिंदू संगठनों ने बटाला के बाजार बंद करवा दिए हैं। गुरुवार भी बाजार बंद की कॉल है और इस कॉल को वापस करवाने के लिए जिला प्रशासन कोशिशों में जुटा है। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि 2 संदिग्ध काले रंग की एक्टिवा पर दिखे हैं। कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि उनकी मूवमेंट का पता चल सके

  • भारी बर्फबारी और बारिश में फंसे सैलानी, कई सड़कें ठप, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। वादियों में इस बिगड़ते मौसम के कारण कई जगह सैलानी भी फंस गए हैं। इसके लिए पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में हाल में हुए हिमपात के मद्देनजर 6 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में 2,400 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका है।

    जम्मू-श्रीनगर NHW ठप, गल रोड और SSG रोड भी बंद

    अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला अक्ष रेखा समेत ऊपरी इलाकों में फिर बर्फबारी हुई जबकि मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। आज सुबह 6.20 बजे की ट्रैफिक अपडेट के मुताबिक, टी2 टर्मिनल पर पत्थर गिरने, एनएचडब्ल्यू पर भारी बारिश और रामसू और बनिहाल के बीच बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर NHW अवरुद्ध हो गया। लोगों को सड़क साफ होने तक एनएचडब्ल्यू पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। बर्फ जमा होने के कारण मुगल रोड और एसएसजी रोड पहले से ही बंद हैं। कोई भी यात्री यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से पूछें। 

    पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    बारामूला पुलिस ने खराब मौसम, बारिश और बर्फबारी के कारण पैदा हुई आपात स्थिति के दौरान आम जनता को मदद लेने की सुविधा प्रदान करने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा चालू की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में आम जनता नीचे दिए गए नंबरों पर 24×7 संपर्क कर सकती है।

    पुलिस नियंत्रण बारामूला (पीसीआर)-

    01952-234410
    01952-237830
    9596767768
    9596767717

    उत्तरी कश्मीर में फंसे स्कीयरों को बचाया गया

    वहीं बनल पूर्व पैटन बीएन की पोस्ट से दो विदेशियों समेत सात लोगों की एक स्कीइंग टीम सनशाइन पीक से नीचे आ रही थी। इस दौरान खराब मौसम के कारण ये स्कीइंग टीम वहां फंस गई। इसके बारे में एसडीपीओ तंगमर्ग को सूचित किया गया और मेजर अभय के नेतृत्व में बचाव दल ने फंसी हुई टीम के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की। इसके बाद सुबह करीब 8:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और सफल ऑपरेशन के बाद फंसे हुए लोगों को बनाल सीओबी लाया गया और प्राथमिक उपचार और भोजन दिया गया।

  • पंजाब : घास मंडी चौक स्थित पंडित परांठे वाले का महिला से विवाद के बाद भारी हंगामा, मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : घास मंडी चौंक पर स्थित पंडित परांठे वाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात परांठे वाले का महिला से विवाद हो गया। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान महिला ने उस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि उसकी भी परांठे की दुकान है। उसकी दुकान के बाहर रोजाना पंडित परांठे वाले के कर्मचारी खाली शराब की बोतलें फेंक देते हैं। महिला ने बताया कि उसका पति खाना खा रहा था कि अचानक पंडित परांठे वाला आकर उनसे मारपीट करने लगा। मारपीट का क्या कारण यह उसने बताया नहीं। महिला ने कहा कि उसके साथ पंडित परांठे वालों ने जमकर गाली गलौज भी की। दूसरी तरफ पंडित परांठे वाले दुकान संचालक ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपी को बे-बुनियाद बताया।

    पंडित परांठे के संचालक के रमन ने कहा कि मारपीट जैसा कुछ नहीं हुआ है। महिला उन पर झूठे आरोप लगा रही है। उसके पति ने पहले उनकी दुकान के बाहर कांच का गिलास तोड़ा है। पहले भी कई बार उसका पति उनकी दुकान के बाहर पेशाब करने लग जाता है। उनके पास सीसीटीवी भी है। जिसमें स्पष्ट होता है कि उन्होंने किसी तरह से महिला पर हाथ नहीं उठाया। आज मामूली कहासुनी हुई है। हरमन ने कहा कि जिस व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ है उस व्यक्ति ने शराब पी हुई है। उसने उसके पिता को गालियां दी है। गाली-गलौज करने के बाद अब वह व्यक्ति ने अपना बचाव करने के लिए अपनी पत्नी को आगे कर दिया है। फिलहाल इस मामले में थाना डिवीजन 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पीड़ित मीनाक्षी ने बताया कि उसकी दुकान घास मंडी चौक स्थित पंडित परांठे वाले के सामने ही है। बुधवार रात को उसका पति दुकान पर खाना खा रहा था, जबकि वह वहां पर काम कर रही थी। मीनाक्षी ने कहा कि पंडित परांठे वाले दुकान का संचालक उसकी दुकान पर आया और बेवजह मारपीट करने लगा। उसने कुकर से उस पर वार किया है। उसके गले में पहनी हुई चैन तक तोड़ दी। मीनाक्षी ने कहा कि उसका पति बीमार रहता है जिसकी वह दवा करवा रही है।