Blog

  • ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 गिरफ्तार

    ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा और ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में पिछले साल जुलाई में छापे मारे थे।  ED दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता के 2 अलग-अलग मामलों की जांच कर रही है।

    यह आपराधिक मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक FIR और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की शिकायत से जुड़ा है। CBI की FIR में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने NBCC लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक फ्लो मीटर’ की आपूर्ति, प्रतिस्थापना और परीक्षण करने के लिए कंपनी को टेंडर जारी करते समय ‘एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ को अनुचित लाभ पहुंचाया था।

  • Budget 2024 LIVE: मोदी 2.0 के आख‍िरी बजट में टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं, म‍िड‍िल क्‍लास खाली हाथ

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट पेश क‍िया। चुनावी साल होने के चलते लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। लेक‍िन म‍िड‍िल क्‍लास खाली हाथ ही रहा। यहां पढ़ें बजट से जुड़ी पल-पल के लाइव अपडेट…

    वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स घटाकर 22 फीसदी तक किया है। जिससे कॉरपोरेट जगत को फायदा हुआ है।

    इस बार 2.4 गुना ज्यादा लोगों ने टैक्स भरा है। 15 लाख से ऊपर आय पर 30 फीसदी तक टैक्स लगेगा। तीन लाख रुपये तक सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं।

    10 साल में डायरेक्ट टैक्स में 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। टैक्स देने वालों का धन्यवाद। 2024 तक वित्तीय घाटे को 5.8 फीसदी करने की योजना है।

    2025 तक वित्तीय घाटे को 5.1 फीसदी करने की योजना। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं। स्टार्ट अप के लिए टैक्स छूट 1 साल और बढ़ाई गई।

    5 सालों में कर दाता सेवाओं में सुधार हुआ है। अनुमान के मुताबिक राज्य कोषीय घाटा जीडीपी का 5.8 फीसदी है।

    10 सालों में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी की है। बुनियादी ढांचागत विकास पर पहले से 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया।

    7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है। टैक्स स्लैब पर निर्मला सीतारमण की घोषणा।

    आशा, आंगनबाड़ी वर्कर आयुष्मान में आएंगे। रेलवे और समुद्र मार्ग को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।पवन ऊर्जा के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

    राज्यों को ब्याजमुक्त लोन देंगे। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। सी-फुड का निर्यात दो गुना हुआ। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

    41 हजार डिब्बे वंदे भारत के तहत चलाए गए। लक्ष्यदीप के विकास को बढ़ावा देंगे। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कमेटी गठित होगी।

    तीन प्रमुख रेल कॉरिडोर बनाए जाने की योजना है। 1 करोड़ घर में सौर ऊर्जा का लक्ष्य रखा गया है। 300 यूनिट फ्री का लक्ष्य। 10 सालों में विमानन क्षेत्रों का कायाकल्प किया गया।

    50 लाख रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके अलावा निर्यात को दो गुना किया जाएगा। इकोनॉमिक कॉरिडोर को दुनिया याद करेगी। तीन ऐसे कॉरिडोर बनाए गए। पीएम योजना के तहत 70 फीसदी घर महिलाओं को दिए गए।

    सरकार का अगले 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। देश की अर्थव्यवस्था पिछले 10 सालों में बढ़ी है। वित्त मंत्री के अनुसार महिला शिक्षा में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए टीकाकरण योजना है।

    वित्त मंत्री ने कहा केंद्र सरकार ने तय समय में सभी प्रोजेक्ट पूरे किए। वित्त मंत्री ने कहा नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। 34 लाख करोड़ डीबीटी के जरिए दिए गए। देश में तीन तलाक पर कड़े कानून बनाए गए। महिलाओं को सशक्त किया।

    देश के 6 करोड़ लोगों को फसल बीमा दिया गया है। देश में 15 नए एम्स और 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। लोगों की आमदनी बढ़ी है। देश में महंगाई ज्यादा नहीं है। वित्त मंत्री बोलीं-देश को नई दिशा और नई उम्मीद दी।

    वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने कहा-हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया। वित्त मंत्री ने कहा-स्किल इंडिया के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। वित्त मंत्री ने कहा-सरकार ने 25 हजार लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 80 लाख लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।

  • पंजाबः महमूदपुरा में महिला के घर में घुसे व्यक्ति, छेड़छाड़ के लगे आरोप, देखें वीडियो

    तरनतारनः थाना वल्टोहा के अधीन गांव महमूदपुरा में एक महिला के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। पीड़ित मनजोत कौर ने पत्रकारों को बताया कि कल उसके परिवार के सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव में रहने वाला गुरलाल सिंह नाम का शख्स अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि दोनों उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना मुंह मफलर से ढका हुआ था।

    पीड़ित महिला ने कहा कि इस दौरान उसने एक का महलर मुंह से खींच लिया। जिसके बाद पता चला कि वह गुरलाल सिंह है। पीड़ित ने कहा कि गुरलाल सिंह ने उसे मुझे फांसी देने की कोशिश की और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसी बीच जब जब उसने शोर मचाना शुरु किया तो गुरलाल सिंह और उसका साथी दीवार फांदकर भाग गए। इस दौरान महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • जालंधरः नगर निगम दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के बाहर आज कांग्रेस ने धरना लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस लीडरशिप ने सुबह आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरने प्रदर्शन के दौरान नार्थ के विधायक जूनियर बाबा हेनरी, पूर्व विधायक रजिंदर बेरी सहित तमाम पूर्व पार्षद पहुंचे। धरने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस वर्करों ने आम आदमी पार्टी की सरकार के और नगर निगम के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।

    उन्होंने कहा शहर में लॉ एंड ऑर्डर बहुत खराब हो चुका है और कहा कि कॉरपोरेशन में भी कोई भी अधिकारी काम करने को तैयार नहीं है। सीवरेज जाम की परेशानी स्ट्रीट लाइटों की दिक्कत से शहर के लोग परेशानी में रह रहे हैं। कांग्रेसी वर्करों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई काम नहीं कर रहे क्या यह बात सरकार की नजर नहीं आ रही।

  • ED ने CM को 5वीं बार भेजा नोटिस

    नई दिल्ली: शराब नीति घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  ईडी ने फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेज दिया है। ईडी ने पांचवी बार समन भेजकर 2 फरवरी को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

    बता दें कि ईडी इससे पहले भी 4 बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है। ईडी ने दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को इससे पहले 17 जनवरी , 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था लेकिन केजरीवाल एक बार फिर ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में इस बार वो ईडी के दफ्तर जाएंगे या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।

  • पंजाबः बस स्टैंड के पास व्यक्ति की ह+त्या, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के पास व्यक्ति का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुल की निचे रहने वाले रिक्शा चालक की कुछ लोगों ने पत्थर मार कर हत्या कर दी है। वहीं आज सुबह राहगीरों ने सुबह खून से लथपथ व्यक्ति का शव देखा तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भूरेवाल ने बताया कि भारत नगर चौक के पास एक अज्ञात रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी भारी पत्थर से मारकर उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, लेकिन ऐसा लगता है कि रिक्शा चालक पंजाबी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

  • जालंधरः Sri Guru Nanak Public School के बाहर हुआ हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन न 8 के अतर्गत आते अमन नगर के पास स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समय हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चों के परिजनों नें स्कूल प्रिंसिपल व प्रंबधकों पर बिना कारण उनके बच्चों को सस्पेंड करने और फीस लेने के बाद भी उनके बच्चों को एंट्री न देने के आरोप लगाए है। जिसको लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान स्कूल में नशा बिकने के आरोप लगाए गए है। बच्चों के परिजनों नें आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बच्चों को स्कूल प्रशासन द्वारा मेंटली हरास किया जा रहा है।

    वहीं स्कूल के बाहर हो रहे हंगामे को लेकर घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन न 8 के एएसआई निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों पार्टियों को 4 फ़रवरी का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि क़ोई हल नहीं निकलता तो बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबध मे प्रिंसिपल से पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मीडिया से बातचीत से इंकार कर दिया। अगर वह इस मामले में को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएंगा।

  • चुनावों से पहले बढ़ी पेट्रोल की कीमतें

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में जनता महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है। खाने पीने की चीजों के दामों से लेकर रसोई गैस और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। 8 फरवरी को चुनाव से पहले पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पहले से ही महंगे पेट्रोल से परेशान आम लोगों पर पेट्रेाल की बढ़ी कीमतें ‘पेट्रोल बम’ की तरह हैं। पाकिस्तान में अंतरिम सरकार ने आम जनता पर ‘पेट्रोल बम’ फोड़ दिया है।

     पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13.55 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। प्रति लीटर इस कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 272.89 हो गई है। इससे पहले यह कीमत 259.34 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं हाई स्पीड डीजल यानी ‘एचएसडी’ की बात की जाए तो यह बढ़ोतरी 2.75 रुपए की हुई है। इसी के साथ एचएसडी के दाम अब 278.96 पहुंच गए हैं। 

  • मंदिर में शिवलिंग किया खंडित, गुस्साए ​​​​​​​लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात

    गुना :  जिले के बमोरी में अज्ञात लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी उखाड़ दिया। गुरुवार सुबह मंदिर की हालत देख लोग सड़क पर उतर आए।गुस्साए लोगों ने बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

    मंदिर बमोरी के आउटर इलाके में है। बताया जा रहा है कि देर रात इस मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है। लोग आरोपियों का पता लगाकर उनके घर गिराने की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि 5-6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਨਿਊਜੀਲੈਂਡ ‘ਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਚੰਗੇ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਏ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਹੋਣਾ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਨੇੜੇ ਪਿੰਡ ਪਮਾਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇ ਹੈ। ਇਥੋੋਂ ਦੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ ਦਾ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਵਿੱਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ ਪਿਛਲੇ 8 ਵਰ੍ਹੇ ਤੋਂ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਦੇ ਡਨੇਡਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਮਿ੍ਤਕ ਜੋ ਗੁਰਸਿੱਖ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਤੇ ਖੁਦ ਵੀ ਗੁਰਸਿੱਖ ਸੀ, ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਨਿਊਜੀਲੈਂਡ ਦੇ ਡੁਨੇਡਨ ਵਿਖੇ ਪਾਈਨ ਹਿੱਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਖੂਨ  ਨਾਲ ਲੱਥ-ਪੱਥ ਹੋਈ ਮਿਲੀ ਹੈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ  ਮ੍ਰਿਤਕ ਫੋਨ ਨਹੀਂ ਚੱਕ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਉਥੇ ਇੱਕ ਦੋਸਤ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ ਦਾ ਵਿਆਹ 6 ਮਹੀਨੇ  ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਤਿੰਨ ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਭਰਾ ਸੀ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਕੋਲ 6 ਫ਼ਰਵਰੀ ਨੂੰ ਜਾਣਾ ਸੀ ਪ੍ਰੰਤੂ ਇਸ ਦਰਦਨਾਕ ਘਟਨਾ ਨੇ ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚਕਨਾਚੂਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ  ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਪਤਨੀ ਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਤਾ-ਪਿਤਾ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ‌। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਸਵਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪੁੱਤਰ ਨਾਲ ਹੋਈ ਆਖ਼ਰੀ ਵਾਰਤਾ ਦੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਵਾਪਰੇ ਇਸ ਭਾਣੇ ਬਾਰੇ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਚਿੱਤ ਚੇਤੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਮਲਜੀਤ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਸਹੁਰਾ ਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਭੈਣ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪਰਵਾਸੀ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਤੋਂ ਮੱੱਦਦ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਲਾਕੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਪਸਰ ਗਿਆ ਹੈ।