Blog

  • जालंधरः शादी में हुए जमकर हंगामे में कैटरर-वेटर की धुनाई 

    जालंधरः शादी में हुए जमकर हंगामे में कैटरर-वेटर की धुनाई 

    जालंधर, ENS: मिट्ठू बस्ती में देर रात एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। खाना लेट होने पर शादी में आए युवकों ने कैटरर और उसके स्टाफ को बुरी तरह से पीटा। कैटरर का आरोप है कि उसे तंदूर में फेंकने की कोशिश भी की गई। देर रात घायल कैटरर को उसके परिजन सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। मामले में थाना बावा बस्ती खेल में शिकायत दर्ज करवाई है। कैटरिंग का काम करने वाले इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शादी में आए युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने उनके वेटर से कुछ खाने का सामान मांगा। लेकिन वह थोड़ा लेट हो गया। इस पर उन्होंने वेटर को पीटना शुरू कर दिया। वह वेटर को छुड़ाने गए तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इंद्रजीत ने कहा कि यदि लोग उसे न बचाते तो वह उसे तंदूर में फेंक देते।

    कैटरिंग ठेकेदार इंद्रजीत के बड़े भाई भाई अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह घर पर थे तो एक लड़का भागता हुआ आया और बोला कि जल्दी चलो लोग शादी में इंद्रजीत और स्टाफ को कुछ युवक पीट रहे हैं। वह शादी में पहुंचे तो वे तंदूर के पास इंद्रजीत को पकड़े हुआ थे। बोल रहे थे कि इसे तंदूर में फेंक देंगे। लेकिन उसने जब मारपीट करने वाले युवकों से कारण पूछा तो कहा कि इसने शादी के रंग में भंग डाला है।युवक शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने उसके भाई और वेटर को सिर्फ इसलिए पीटा कि कोई खाने का सामान उन्होंने मंगवाया था। वह वेटर पहुंचाने में थोड़ा लेट हो गया। अमृतपाल ने कहा कि मारपीट करने वालों ने उसके भाई के 2 दांत भी तोड़ डाले। उसका मेडिकल करवा कर थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 18 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 18 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे। 

    वृष राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

    कर्क राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

    कन्या राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

    तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। 

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। 

    धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

    मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

    कुंभ राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी। 

    मीन राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे। 

  • दून भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया पीएम का बर्थ-डे

    दून भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया पीएम का बर्थ-डे

    153 से ज्यादा लोगों ने दिया रक्त कमाया पुण्य
    बददी/सचिन बैंसल: दून भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी ने श्री राधे गौशाला थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 153 युवाओं ने रक्तदान करके पुण्य कमाया। शिविर आयोजन जिला भाजपा सचिव गुरमेल सिंह चौधरी और उनकी टीम ने किया था। रक्दान को लेकर भारी बारिश के बावजूद युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। मंडल अध्यक्ष मान सिंह मैहता व महामंत्री संजीव ठाकुर ने बताया कि पीएम के जन्म दिन पर हमने निर्णय लिया था कि रक्तदान से बडा सेवा कार्य कोई नहीं है और इससे दूसरों को नया जीवन मिलता है। यह रक्त रोगी के अलावा हादसों मेें ग्रस्त इंसा के तो काम आता ही है साथ में बार्डर पर घायल सैनिकों व गर्भवती महिलाओं को भी इसकी जरुरत पडती है।
    वहीं अपने संबोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी हंसराज सिंह चंदेल ने कहा कि मोदी सिर्फ भारत के नेता ही नही बल्कि पूरे विश्व के नेता है। उनकी कार्यप्रणाली से विदेशों में भी भारत का रुतबा बढा है और देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा इंदू ठाकुर ने कहा कि सेवा करके ही हमारा जीवन सार्थक हो सकता है वरना इस जीवन का कोई फर्क नहीं है इसलिए जब तक सांस है नर सेवा नारायण सेवा के नारे पर काम करें। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद कुमारी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सोलन इंदू ठाकुर, कैप्टन दसौंधी राम चंदेल, गौसेवा बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेवादारों में गौशाला प्रधान लेखराम, राजन बांठ, परमजीत हिंदू, धर्मपाल थाना, सोनी थाना, पाली, प्रवीण चंदेल, सवर्ण ठाकुर, गीताराम, गोगी थाना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर संधू, जिला सचिव गुरमेल चौधरी, तरसेम चौधरी, मान सिंह मैहता, संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में आए हुए सभी रक्तदानियों व सेवादारों के लिए भोजन व्यवस्था की गई।
  • व्यापारी से 2 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े ,10 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना

    व्यापारी से 2 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े ,10 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना

    बिना बिल ले जा रहा था सोने के हीरे जड़ित आभूषण
     
    1 करोड़ 72 लाख रुपए मार्केट वैल्यू
    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने 2 किलो 800 ग्राम, जिनकी मार्केट वैल्यू 1करोड़ 32 लाख है ,सोने के हीरे जड़ित आभूषण पकड़े हैं जिस पर व्यापारी से 10 लाख 32 हजार जुर्माना वसूल किया गया है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के सोने के आभूषणों के व्यापारी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। सहायक राज्य घर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से सोने का व्यापारी हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में आभूषण बेचने आ रहा है उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारी अमन सोफत सहायक उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना व बलजीत सिंह सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी गगरेट को दी ।
    उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अमन सोफत सहायक उपयुक्त कर रहे थे तथा टीम में बलजीत सिंह ,प्रदीप ठाकुर, मनोज सहगल व दीपक डोगरा साथ में जसवंत, बालकृष्ण व चालक का सोमनाथ मौजूद थे। टीम ने नाका लगाया जैसे ही करीब 6:00 बजे उक्त व्यापारी अम्ब में अपनी कार से पहुंचा वैसे ही विभाग की टीम ने गाड़ी को रोक लिया। व्यापारी की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक कपड़े के थैली में तीन बॉक्स प्लास्टिक के रखे हुए मिले टीम ने जब इन डिब्बों को खोल तो उन में से सोने के हीरे जड़ित आभूषण बरामद हुए।
    विभाग की टीम ने व्यापारी से इन आभूषणों का बिल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल डिलीवरी चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पश्चात विभाग की टीम ने व्यापारी की मौजूदगी में इन आभूषणों का वजन करवाया जो की 2 किलो 800 ग्राम पाया गया। जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 72 लाख आंकी गई। जिस पर विभाग की टीम ने अपने उच्च अधिकारी विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना के आदेश पर इन सोने के आभूषणों पर 10 लाख 32 हजार रुपए वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त ऊना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे भी विभाग कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसता रहेगा।
  • कंवर अस्पताल में शुरू हुआ एरो रेक्टल सेंटर

    कंवर अस्पताल में शुरू हुआ एरो रेक्टल सेंटर

    ऊना/सुशील पंडित: कंवर अस्पताल ऊना पुराना होशियारपुर रोड पर डा जगदीश्वर कंवर द्वारा एरो  रेक्टल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में बवासीर ,भगंदर व अन्य गुदा रोगों की चिकित्सा एवं क्षारसूत्र विधि द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे। इस केंद्र में डॉक्टर बीरबल ठाकुर बवासीर एवं गुदा रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं दी जाएगी। डॉ बीरबल ठाकुर हाल ही में जिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धर्मशाला से शल्य विशेषज्ञ के पद से सेवानिवृत हुए हैं।
  • पीएम मोदी के जन्म दिवस पर बंगाणा में युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

    पीएम मोदी के जन्म दिवस पर बंगाणा में युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

    76 लोगों ने किया रक्तदान
    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा मण्डल कुटलैहड़ ने बंगाणा पँचायत घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने विशेष रूप से शिरकत की ओर युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए शिविर के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंझले स्तर के स्वरों को उजगार करने बालों के साथ वार्ता को भी सुना। कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शशि राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और इस शिविर में लगभग 76 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र फल व जूस वितरण किया। 
    बहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के रक्तदान शिविर पर शिरकत करने पर उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एबम पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र रिंकू, शशि राणा, पँचायत प्रधान दीपांकर सिंह कँवर, अभय राणा, अजय राणा, मदन लाल, मन्नू बांका, दीपक राणा, बिपन राणा हटली, साहिल राणा, रोहित ठाकुर, रबि कुमार, शेखर राणा, मन्नू पटियाल, सौरभ राणा, जितेंद्र कुमार व युवा मोर्चा के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • हरोली भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

    हरोली भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

    हरोली भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: लखबीर लक्खी
    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन लोअर बढेडा में मनाया गया यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा विश्वकर्मा पूजा को लाइव देखा । जानकारी देते हुए हरोली भाजपा प्रवक्ता लखबीर लक्खी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है जिसमें सोमबार को भाजपा युवा मोर्चा एक खूनदान कैंप लगाएगा व इसके बाद वुधवार को अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे व सामाजिक स्थलों की साफ सफाई भी की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि आज देश को पूरे विश्व मे आगे ले जाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान है व भारत जल्द विश्व शक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ही है कि जी 20 मे पूरे विश्व मे अपने डंके का लोहा माना है व सभी देशों ने भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है व इसी कड़ी में हरोली भाजपा भी इस सेवा सप्ताह को बढ़चढ़ कर मनाएगी व पूरा सप्ताह हर रोज सेवा से जुड़े कार्यो को किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो राम कुमार, हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी, महामंत्री परमजीत जसवाल, जिला भाजपा सचिव सरोज ठाकुर, मीडिया प्रभारी मोहित अग्निहोत्री, सचिव अजय लवली, त्रिलोक सैनी, रविन्द्र कुमार, अनिल जसवाल, सोना देवी, चरण सिंह, जरनैल जेलो, दिलवाग सेठी, यशपाल सिंह, पंडित शिव कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे.
  • यूथ कांग्रेस में अभिषेक शर्मा प्रवक्ता नियुक्त 

    यूथ कांग्रेस में अभिषेक शर्मा प्रवक्ता नियुक्त 

    ऊना/सुशील पंडित: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है जिसमें गगरेट के अभिषेक शर्मा को प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी की विभिन्न संगठनों में विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं अभिषेक अपनी नियुक्ति पर गगरेट के लोकप्रिय विधायक चैतन्य शर्मा प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बड़े भाई नेगी निगम भंडारी व प्रदेश प्रभारी सहज पाल बरार का धन्यवाद किया।
  • जिला में भाजपा को मजबूती के लिए  महिलाओं को संगठन में जोड़ा जाएगा: अनु

    जिला में भाजपा को मजबूती के लिए  महिलाओं को संगठन में जोड़ा जाएगा: अनु

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सती, जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ,समेत तमाम नेताओं का आभार व्यक्त किया है। अनु ठाकुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में जिस उम्मीद के साथ उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे उम्मीद पर खडा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।
    उन्होंने कहा कि जिला में भाजपा को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। अनु ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला महिलाओं की हिताशी रही है और भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई। चाहे केंद्र की मोदी सरकार की बात हो या पूर्व जयराम सरकार इन दोनों ही सरकारों ने महिलाओं को विशेष रूप से लाभान्वित करने के लिए शानदार काम किया है। लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार महिलाओं की उम्मीद पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है। दूसरे शब्दों में यदि कहा जाए तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को मजबूत किया जाएगा। महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से राजधानी में अमृत वाटिका निर्माण किया जा रहा:सत्ती 

    प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से राजधानी में अमृत वाटिका निर्माण किया जा रहा:सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित: मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत विधायक सतपाल सिंह सती , मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र ऊना के जखेड़ा, बनगढ़ फतेयाल,पुखरू, भटोली, मैहतपुर, रायपुर सहोड़ा में नई दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए मिट्टी एकत्रित की। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते राष्ट्रीय राजधानी में अमृत वाटिका बनाया जा रहा है जिसमें देश के प्रत्येक हिस्से की मिट्टी को लगाया जाएगा। ताकि इस अमृत वाटिका में भ्रमण करने पर प्रत्येक देशवासी को अपने क्षेत्र की मिट्टी का एहसास हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में जिन योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक के हितों को ध्यान में रखते हुए न केवल नीति निर्धारण किया बल्कि जमीनी स्तर पर उन सभी नीतियों को लागू करने में भी दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शुमार हो चुकी है। जिसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। विधायक सतपाल सिंह सती, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और विश्वकर्म योजना के बारे में अवगत कराया। सती ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और ऊंचाई और बुलंदी को छूने वाला है।