Blog
-

जे.एन.वी. पेखुबेला में हुआ सर्टिफिकट – ए की लिखित परीक्षा का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा जे.एन.वी. पेखुबेला विद्यालय में विभिन्न स्कूलों मे एन.सी.सी. ट्रुप मे शामिल कुल 122 छात्र – छात्रों ने सर्टिफिकट – ए के लिए परिक्षा दी। जिस में सामान्य ज्ञान एवम् भारतीय फ़ौज से जुड़े प्रश्न पुछे गए। इस मौक़े पर कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल राजेंद्र कुमार सैणी ( सेना मेडल ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एनसीसी को “रक्षा की दूसरी पंक्ति” के रूप में जाना जाता है भविष्य में अगर हमारा युद्ध होता है तो हम बड़े गर्व से अपने देश के वीर सैनिकों को सहायता प्रदान करेंगे। स्कूलों – कॉलेजों में एनसीसी में शामिल कैडेट के अंदर एक अलग तरह का जनून है। इस मौक़े पर ए.एन.ओ. स्टाफ में फ़र्स्ट अफ़सर कुलजीत , सेकंड अफ़सर संजय कुमार, सूबेदार सुनील कुमार नायब सूबेदार सुनील सिंह , सी.एच.एम. करतार सिंह, हवलदार छैल सिंह , हवलदार भूपिन्दर , हवलदार सुमेश आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे। -

सुखविंदर सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने पर इंटक ने बांटे लडडू
मज़दूरों की समस्याओं और न्यूनतम वेतन बढ़ाने को मुख्यमंत्री से मिलेगी इंटक : विक्रम ठाकुर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु से हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार की उम्मीद : ओम शर्मा
बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंदर सिंह सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हिमाचल इंटक ने यूनीकेम चौक पर मज़दूरों व राहगीरों को लड्डू बांटे। प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश इंटक प्रवक्ता व इंडस्ट्री एम्प्लॉय फेडरेशन (इंटक) के वाईस चेयरमैन ओम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की।इंटक कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सूक्खु जमीन से जुड़े आम नेता हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आम व मज़दूर वर्ग को उनसे खासी उम्मीद है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि जल्द इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश समन्वयक महिमन चंद्र व प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मज़दूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ईएसआई पीएफ, हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार व अन्य समस्याओं के हल की मांग की जाएगी।इंटक के प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु ज़मीन से जुड़े नेता हैं और लंबे संघर्ष के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट और उनके द्वारा जनहित में लिए सभी फ़ैसलों का स्वागत करती है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने आखरी 6 महीने में बिना बजट के वोट बटोरने के लिए जो घोषणाएं की उनकी समीक्षा का फ़ैसला बिल्कुल सही है। ओम शर्मा ने कहा कि हिमाचल फार्मा हब होने के साथ साथ बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां देशभर के लोग उद्योगों में काम कर रहे हैं। इंटक जल्द मज़दूरों की अहम समस्याओं के लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलेगी और कामगारों को पेश आ रही दिक्कतों के हल का प्रयास किया जाएगा।ओम शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु हिमाचल में इस इंटक के कर्णधार हैं और इंटक सरकार तथा मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।न मज़दूरों न उद्योगपतियों का शोषण किया जाएगा बर्दाश्त
इंटक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने कहा की इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत काम करेगी। न मज़दूरों और न ही उद्योगपतियों का शोषण बर्दाश्त किया जाएगा। उद्योग चलेंगे तो की मज़दूरों के घर का भी चूल्हा जलेगा। इंटक प्रयास करेगी के इंडस्ट्री और मज़दूरों के बीच बेहतर तालमेक बनकर बीबीएन में विकास की रफ़्तार को बढ़ाया जाए।दून को दिया जाए मंत्री पद, राम कुमार को दिया जाए उद्योग मंत्रालय
इंटक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के इंटक ने राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस के समक्ष दून को मंत्री पद दिये जाने की मांग रखी है। इंटक ने दून विधायक राम कुमार चौधरी को उद्योगमंत्री बनाने की मांग उठासी है। राम कुमार चौधरी इस औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंध रखते है और यहां के माहौल, उद्योगों व कामगारों की समस्याओं से भलीभांति परिचित है। राम कुमार चौधरी की उद्योगमंत्री बनाया जाता है तो एशिया के इस सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के विकास को रफ़्तार मिलेगी। इस मौके पर विक्रम ठाकुर, ओम शर्मा, इंडस्ट्री फेडरेशन के चेयरमैन डॉक्टर अशवनी शर्मा, राजीव शर्मा, संजीव ठाकुर, अजय कोहली, देवराज शर्मा, भारत भूषण, भीम सिंह, हर्ष, राम बाबू, संदीप, जय सिंह, दिनेश, लक्की ठाकुर समेत इंटक के कार्यकर्ता मौजूद रहे। -

जालंधरः जीटीबी नगर में खोखे की तोड़फोड़ करने वाले 4 निहंग गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, (वरुण/हर्ष): जीटीबी नगर चौक पर स्थित पान के खोखो में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस कमिशनर एस भूपति के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने 4 शरारती अनसरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जगमोहन ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि शरारती अनसरों द्वारा जीटीबी नगर में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तरनतारन निवासी सतनाम सिंह उर्फ गुलाबा पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव चब्बा, जिला तरनतारन, रणजीत सिहं पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ललियां खुर्द थाना लांबड़ा, जिला जालंधर, अजमेर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव हरिकेपतन नजदीक गुरुद्वारा दमदमा साहिब, जिला तरनतारन, महक सिंह पुत्र अमनजीत सिंह निवासी गांव हरिकेपतन नजदीक गुरुद्वारा दमदमा साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 425, 427 और 160 थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया है।
बता दें कि आज सुबह गुरु तेगबहादुर नगर चौक के समीप लंबे समय से पान, बीड़ी का खोखा चला रहे दुकानदारों में हुई तोड़फोड़ की गई थी। जीटीबी चौक के पास कुछ शरारती निहंग सिंह ने तंबाकू और सिगरेट के लगे खोखो में तोड़फोड़ कर उनके समान को जला दिया था। इस मामले में पीड़ित राम अधार निवासी गुरू गोबिंद सिंह नगर, कांता प्रसाद निवासी गुरू तेगबहादुर नगर ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। इतनी ही देर में वहां पर 5 से 6 निहंग उनकी दुकान पर आए और दुकान का सामान बाहर निकालकर जलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
-

पंजाबः चंडीगढ़ में बसों की एंट्री बंद करने को लेकर भड़के सुखबीर बादल, दी यह चेतावनी
ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने किया पलटवार
लुधियाना: चंडीगढ़ में प्राइवेट बसों की एंट्री बंद करने को लेकर विवाद गर्मा गया है। बसों की एंट्री बंद करने को लेकर सुखबीर बादल और ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आमने-सामने हो गए हैं। इस मामले को लेकर भड़के सुखबीर बादल ने परिवहन मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी को माफिया कहने वालों को शर्म आनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा बस ट्रांसपोटरों को माफिया कहने पर सुखबीर बादल भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर को लीगल नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोटरों को माफिया कहना पंजाबियों का अपमान है।
इसके चलते वह लीगल नोटिस दे रहे हैं और सरकार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी पलटवार किया है। ट्रांसपोर्ट को माफिया कहने पर सुखबीर बादल द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट को उन्होंने माफिया नहीं कहा है। कांग्रेसी और अकाली मिल कर माफिया चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल लीगल नोटिस की धमकी दे रहे हैं क्योंकि जो नाजायज काम करते हैं उन्हें ही डर होता है। पिछले काफी समय से गैरकानूनी तरीके से बसें चल रही हैं, जिन्हें अब चलने नहीं दिया जाएगा।
-

घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा की हत्या, देखें CCTV
वीडियो में गोलियां बरसाते दिखे 7-8 अपराधी
दानापुरः बीएमपी 16 के सामने न्यू सबजपुरा में हुए मंटू शर्मा हत्याकांड से लोग आक्रोशित हैं। बीती रात मंटू शर्मा के भाई और पिता को भी अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि लगभग 7 से 8 की संख्या में अपराधी घर में हथियार के साथ घुसे थे और उसके बाद गोलियां बरसाई थीं।
सीसीटीवी में मंटू शर्मा घर से निकलते हुए नजर आ रहा है और मृतक मंटू शर्मा का भाई छोटे भी उसके पीछे लाइसेंसी हथियार के साथ अपनी सुरक्षा करते हुए भाग रहा है। 3 आदमी अंदर घुसा है और छोटे और मंटू शर्मा पर ताबड़तोड़ गोली चलायी गई है। मंटू शर्मा को मारने के बाहर बाहर निकला तो छोटे शर्मा पर भी अपराधियों ने गोली बरसा दी। उसके बाद उसके पिता पर भी गोली चलाई। दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने खगौल-पटना मुख्य सड़क को आगजनी कर जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बताया जाता है कि 3 बाइक पर कम से कम 8 की संख्या में अपराधी आए थे। देर रात जब मंटू का भाई छोटे गैरेज का शटर लगा रहा था तभी सभी अपरिधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी और प्रॉपर्टी डीलर राजीव शर्मा उर्फ मंटू शर्मा और उनके भाई संजीव उर्फ छोटे और सुधीर शर्मा को गोली मार दी। बगल में एक समारोह में पटाखों के चलते गोलियों की आवाज दब गई।
-

पंजाबः बस और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत
फाजिल्काः अबोहर में बुधवार सुबह बस और बाइक की आमने सामने भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक थी कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा अबोहर-फाजिल्का रोड के गांव डंगर खेड़ा नजदीक हुआ हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का हादसाग्रस्त होने से बचाव हो गया। घटना की सूचना मिलने पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

नकोदर टिमी चावला गोलीकांडः 3 आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी गौरव यादव ने किया खुलासा
जालंधर/वरुणः नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिमी चावला के मर्डस केस के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। मामले का खुलासा डीजीपी गौरव यादव ने किया है। डीजीपी ने खुलासा करते हुए कहा कि नकोदर कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की हत्या की साजिश अमरीका में रची गई है। डीजीपी ने बताया कि अमेरिका में बैठे अमनदीप सिंह ने साजिश रची थी। इस मामले में बठिंडा के रहने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की पहचान खुशकरण सिंह, कमलदीप और मंगा सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी ने बताया ने कि घटना को अंजाम नए गैंग ने दिया था। उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2 मोटरसाइकिल पर 5 शूटर आए थे। रेकी के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि टिमी चावला के मर्डर केस में उनके गनमैन मनदीप सिंह की भी मौत हो गई थी।
-

पंजाबः गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को आया अटैक, डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, देखें CCTV
लुधियानाः पंजाब में जिला लुधियाना के कस्बा जगराओं में लुधियाना-फिरोजपुर जीटी रोड पर बेकाबू फॉर्च्यूनर डिवाइडर तोड़ सर्विस लाइन पर जा पहुंची। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। जबकि गाड़ी चालक की हालत गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक मोगा से टेस्ट आदि करवा कर वापस आ रहा था।
उसकी पहचान नवतेज सिंह के रूप में हुई है। नवतेज के साथ 2 लोग और मौजूद थे। वह बीमार रहता है, जिस वजह से वह मोगा से टेस्ट करवा वापस आ रहा था कि अचानक किसी तरह का उसे अटैक जैसा महसूस हुआ। इससे वह गाड़ी पर से संतुलन खो दिया। संतुलन बिगड़ने से वह गाड़ी को संभाल न सका और गाड़ी डिवाइडर से टकरा सर्विस लाइन पर आ गिरी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
गनीमत रही कि गाड़ी के आगे या पीछे कोई वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को पहले जगराओं के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद घायलों को लुधियाना के अग्रसेन अस्पताल भेज दिया गया। घायल नवतेज सहौली गांव का रहने वाला है।
-

पंजाबः गैंस्टर से मिली पुलिस को धमकी, 12 अफसरों की बढ़ाई गई सुरक्षा
चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस के अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा की धमकी के बाद यह सुरक्षा बढ़ाई गई है।
गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि उसके पास पुरी स्पेशल सेल टीम की फोटो है। पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस धमकी के बाद स्पेशल सेल के सीपी, डीसीपी समेत 12 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई है। इस पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब गैंगस्टरों को दबोचने में स्पेशल सेल अधिक तेजी लाने जा रही है। स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा गैंगस्टरों को दबोचने के लिए जो ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं उन्हें जल्द पूरा करने के अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
लखवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी टीम के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सभी अधिकारियों की तस्वीरें हैं। अगर इनमें से किसी ने भी पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। बता दें कि लखबीर सिंह लंडा खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर है, जो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है। इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसियों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस बीच सूचना आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई।
वहीं इस बीच गैंगस्टर लखबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि उसने इटली के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को मार डाला है। हरप्रीत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। गैंगस्टर लंडा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है। लखबीर के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या समेत कई मामलों में उसकी तलाश कर रही है।
-

दिन दिहाड़े स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक, देखें CCTV
नई दिल्ली: द्वारका जिले में बुधवार सुबह एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना मोहन गार्डन इलाके में द्वारका मोड़ के पास हुई। 17 साल की लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी। अचानक बाइक पर दो लड़के आए और तेजाब फेंककर फरार हो गए। फिलहाल, सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि उसे सुबह करीब 9 बजे पीसीआर पर घटना की सूचना मिली।
पीड़िता की बहन ने दो परिचितों पर शक जताया है। पुलिस ने उनमें से एक को हिरासत में लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है। वारदात की जानकारी मिलने पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। DCW चीफ स्वाति मालिवाल ने ट्वीट में कहा कि पीड़िता की मदद के लिए एक टीम अस्पताल भेजी गई है। मालिवाल ने तेजाब को लेकर सरकारों के लचर रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जागेंगी सरकारें?’
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि ‘थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे पीसीआर कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।’
न्यूज एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा कि ‘घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’ बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।