Blog

  • Punjab : दो पक्षों में हुई फायरिंग, वायरल वीडियो

    Punjab : दो पक्षों में हुई फायरिंग, वायरल वीडियो

    गुरदासपुर : सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जो वीडियो वायरल होते हैं वो अलग-अलग तरह के होते हैं। सोशल मीडिया पर शादी, डांस, गाने और कई लड़ाई झगड़े और कई बार फायरिंग की भी सामने आती रहती है। पंजाब में फायरिंग के मामले आना अब बात हो गई है। ऐसा ही मामला कलानौर के देहरीवाल गांव में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां दो पक्षों में फायरिंग हुई। वीडियों मे दिखाई दे रहा है कि युवकों के हाथों में तेजधार हथियार है। जानकारी के मुताबिक फायरिंग में दो लोग घायल हुए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab: नदी से मिला युवक का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab: नदी से मिला युवक का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली के अधीन पड़ते नवां गांव से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी से एक सफेर रंग की कार बरामद हुई है। पास में ही एक युवक का शव भी मिला है जो पुरी तरह से गल चुका है। पता चला है कि युवक राजस्थान का रहने वाला है और उसने मोहाली से किराए पर गाड़ी ली थी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ एक लड़की भी थी।

    जिसका अभी तक कुछ नहीं पता चला है। लड़के का शव मिलने के बाद लड़की की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि लड़की कौन थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पिछले दो-तीन साल की बात करें तो इसी तरह से कई वाहन नदी में बह जाने से कई लोगों की जान जा चुकी है।

  • इस बात को लेकर बीच सड़क पर महिला ने पति को लगाए थप्पड़

    इस बात को लेकर बीच सड़क पर महिला ने पति को लगाए थप्पड़

    बहराइचः घर के झगड़े अगर घर में रहे तो बेहतर होता है। लेकिन अगर ये सड़क पर होने शुरू हो जाए तो फिर ये झगड़ा लोगों के लिए किसी मनोरंजन से कम नहीं होता है। बता दें कि ऐसा ही एक मामला बहराइच जिले से सामने आया है। जहां एक महिला ने बीच सड़क अपने पति की पिटाई कर दी। दोनों के बीच विवाद का मुख्य कारण पति की बेरोजगारी थी। वहीं महिला द्वारा पति की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, बहराइच के रहने वाले मोहन और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद की वजह पति की बेरोजगारी थी। घर पर हाथ पर हाथ धर कर बैठे पति से पत्नी तंग आ चुकी थी। आखिरकार उसका गुस्सा सरेबाजार फूट पड़ा। वो निकली तो पुलिस के पास पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी, मगर रास्ते में पति टकरा गया, जिसके बाद पत्नी का गुस्सा वहीं फूट पड़ा और वो कॉलर पकड़ कर सरेआम पति को थप्पड़ मारने लगी। वहीं पत्नी का दावा था कि पति कोई काम-धाम नहीं करता और उसके खर्चों समेत घर का सारा खर्च वही उठाती है।

    चौक चौराहे पर इज्जत उतरते देख पति ने कहा कि शिकायत दर्ज करानी है तो थाने चलो पर इतनी बात सुनकर पत्नी और ज्यादा भड़क गई। उसने सबके सामने ऐलानिया कह दिया- ‘मेरी कमाई खाते हो तो क्या मुझ पर हुक्म चलाओगे?’ साथ ही पूरी दबंगई से पास खड़े लोगों से कहा कि पति की पिटाई करते हुए उसका वीडियो बना कर वायरल कर दें। आखिर हुआ भी ऐसा ही और लोगों ने इसका वीडियो बनाया और किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

  • Punjab: High Court के चीफ जस्टिस ने Gulab Chand Kataria को दिलवाई राज्यपाल पद की शपथ

    Punjab: High Court के चीफ जस्टिस ने Gulab Chand Kataria को दिलवाई राज्यपाल पद की शपथ

    चंडीगढ़ः पंजाब को आज नया राज्यपाल मिल गया है। गुलाब चुंद कटारिया ने पंजाब के नए राज्यपाल के पद की शपथ ली। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष शील नागू ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। राजभवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शपथ ग्रहन समारोह में पहुंचे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हुए हैं। उनके अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, फूड एंड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक भी मौजूद हैं।

  • पेटीज खाने के शौकीन हो जाए सावधान, Annapurna Sweets की दुकान पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पेटीज खाने के शौकीन हो जाए सावधान, Annapurna Sweets की दुकान पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    वाराणसीः अगर आप भी पेटीज खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में के रामकटोरा स्थित मशहूर Annapurna Sweets की दुकान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्राहक ने पेटीज का ऑर्डर दिया था। लेकिन जब ग्राहक पेटीज खोलकर खाने लगा तो वह हैरान रह गया। जिसके बाद उसने दुकान पर कर्मी को पनीर और आलू की सारी पेटीज खोलकर दिखाई।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मी कह रहा है कि वह इसे चैक करवा लेता है। पीड़िता ने सभी ग्राहकों के सामने हंगामा करते हुए सारी पेटीज टेबल पर खोलकर रख दी। जिसके बाद दुकान कर्मी पेटीज को चेंज करवाने के लिए कहने लगा। वहीं पीड़ित इस बात से भड़क गया और कहने लगा कि चेंज करवाने या देख लेने से क्या होगा। पीड़ित ने दुकान कर्मी से कहा कि हमारी फूड सेफ्टी आपके हाथ में है और आप ही सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जिसके बाद भड़के पीड़ित ने सेहत विभाग को फोन लगाकर इस मामले की शिकायत की। अब देखना यह होगा कि इस मामले में सेहत विभाग द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है।

  • Punjab: मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो Alert किया जारी

    Punjab: मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग अनुसार आने वाले दो दिनों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से दो दिन तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 8 जिलों में बारिश का है। औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सभी जिलों का तापमान 33 डिग्री से अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

     जो औसत तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। क्योंकि हिमाचल के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते हिमाचल से सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि पिछले 24 घंटों में बहुत कम बारिश हुई है।

    इस दौरान पटियाला में 4.0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1.5 मिमी और रोपड़ में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इनमें तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला शामिल हैं।

  • बड़ा हादसाः हाईटेंशन लाइन से 35 फुट ऊंची कांवड़ टकराने से 7 झुलसे, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः हाईटेंशन लाइन से 35 फुट ऊंची कांवड़ टकराने से 7 झुलसे, देखें वीडियो

    मेरठः कांवड़ियों को लेकर फिर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हरिद्वार से लाई गई 35 फुट ऊंची कांवड़ हाईटेंशन लाइन से जा टकराई, जिसमें 7 कांवड़िए झुलस गए। बता दें कि ऊंची कांवड़ पर रोक के बाद भी मंगलवार को हरिद्वार से दिल्ली ले जाई जा रही 35 फुट ऊंची कांवड़ बागपत रोड बाईपास फ्लाईओवर पर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आकर सात कांवड़िए झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों से उनका हाल चाल जाना। जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस के मुताबिक दिल्ली के हैदरपुर से 20 कांवड़ियों का जत्था 35 फुट ऊंची कांवड़ लेकर आ रहे थे। सोमवार को यह कांवड़ सिवाया पार करके मोदीपुरम पहुंची थी। उस समय पुलिसकर्मियों की सूचना पर 220 केवीए बिजलीघर के कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइन की सप्लाई बंद कर दी। एटूजेड कॉलोनी के पास यह कांवड़ हाईटेंशन लाइन तक पहुंच रही थी।

    बिजली सप्लाई बंद करके कांवड़ को यहां से गुजारा गया। मंगलवार को इन कांवड़ियों का जत्था एनएच-58 बागपत रोड बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो आठ कांवड़िये शिविर में खाना खाने लगे। जबकि 12 कांवड़ियों ने 35 फुट ऊंची कांवड़ को फ्लाईओवर के ऊपर से ले जाने लगे तो इसी बीच कांवड़ 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन से टकरा गई जिससे सात कांवड़िये झुलस गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल कांवड़ियों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

    7 कांवड़ियों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों में अमन, करण, सनी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मेरठ में हाईटेंशन लाइन से कांवड़ियों का डीजे टकराने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। अन्य जिलों में भी हुई ऐसी घटनाओं के बाद इस वर्ष कांवड़ और डीजे की ऊंचाई 12 फीट तय की गई थी। इसके बाद भी बड़ी-बड़ी कांवड़ लाने पर कोई प्रभावी रोक नहीं लग पाई।

  • आरोपियों की गिरफ्तारी में हुई लेटलतीफी, ग्रामीणों ने थाने के बाहर की नारेबाजी

    आरोपियों की गिरफ्तारी में हुई लेटलतीफी, ग्रामीणों ने थाने के बाहर की नारेबाजी

    नूरपुरः दराट हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित युवकों के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस थाना नूरपुर के सामने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि हमले को तीन दिन हो चुके है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसलिए मजबूरन उन्हें पुलिस थाना नूरपुर घेरना प़ड़ा।

    इस दौरान लोगों ने घटना में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवालिया निशान लगाते पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने आरोपियों का पुतला भी जलाया। पीड़ित युवकों के परिजनों ने थाना में ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

  • सावन के महीने इन 5 राशि के लोगों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, खुलेगी किस्मत!

    सावन के महीने इन 5 राशि के लोगों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, खुलेगी किस्मत!

    अयोध्या: सावन के महीने को सनातन धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार का महत्व भी कई गुना बढ़ जाता है। सावन के महीने मासिक शिवरात्रि का भी महत्व अधिक बताया गया है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त को है। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस दिन से कई राशियों के जीवन में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

    सावन महीने की मासिक शिवरात्रि पर जान लोगों की राशी मिथुन है उनपर महादेव की विशेष कृपा रहेगी। सभी मनोकामना पूरी होगी उन्नति के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं।

    यह सावन की शिवरात्रि सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत खास होने वाली है। इस राशी के जातों पर भगवान शंकर की कृपा से वैवाहिक रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवन में भरपूर आनंद देखने को मिलेगा।

    जिन लोगों की राशी कन्या है, उन लोगों के लिए सावन की शिवरात्रि बेहद खास है। उनकी नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी व्यापार में वृद्धि होगी।

    तुला राशि के लोग सावन की शिवरात्रि पर कई परेशानियों का निवारण करने वाली होगी अचानक धन का लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पारिवारिक रिश्ते मधुर होंगे।

    मीन राशि के जातकों के लिए इस महीने खूब लाभ देखने को मिल सकता है। वह अपने जीवन को बेहतर बनाने में कामयाब रहैंगे, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है समान में मान सम्मान बढ़ेगा व्यापार में वृद्धि होगी।

  • Jalandhar: कल से स्कूलों के बाहर होगी पुलिस तैनात, चेतावनी के बाद होगी कार्रवाई

    Jalandhar: कल से स्कूलों के बाहर होगी पुलिस तैनात, चेतावनी के बाद होगी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: राष्ट्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर अभिवावकों पर मामला दर्ज होगा। इसी के चलते नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाई गई है और 31 जुलाई तक समय दिया गया है। जिसके बाद 1 अगस्त से पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इस मामले में जालंधर पुलिस ने 1 अगस्त यानि कल से स्कूलों के बाहर नाके लगाने का ऐलान किया है।

    जिसमें वाहन चलाते पकड़े गए नाबालिगों को माता-पिता से बात करवाने के लिए कहा जाएगा और बाद में उन्हें छोड़ दिया जाएगा। पुलिस का कहना हैकि एक सप्ताह तक यह सिलसिला जारी रहेगा। दरअसल, पुलिस एजुकेशन सेल एक सप्ताह के जागरूकता अभियान के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल प्रंबंधकों को भी बच्चों को आगाह करने के बारे में कहा गया है।

    एसएसपी अंकुर गुप्ता और एसीपी ट्रैफिक आतिश भाटिया जारी हुए निर्देशों के मुताबिक इंतजाम कर लिए गए है। इस दौरान यदि कोई वाहन मालिक 18 वर्ष से कम उम्र के बालक या बालिकाओं को वाहन चलाने के लिए देता है, तो उसे 3 साल की जेल की सजा और 25 हजार के जुर्माना से दंडित किया जाएगा। इस पत्र के आने के बाद जालंधर में भी जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी करने की कवायद शुरू कर दी है।

    बता दें की राष्ट्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में सख्ती लाते हुए यह फैसला लिया गया है के 1 अगस्त से अगर कहीं पर नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके अभिभावकों पर मामला दर्ज होगा। जिसमें कानूनी सजा के साथ-साथ जुर्माना भी लगेगा। लिहाजा अब 1 अगस्त को मात्र आज के दिन का समय बचा है। इसके बाद नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो जाए।

    वहीं नाबालिग अगर गाड़ी चलाते पकड़ा गया तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी 25 साल की उम्र के बाद ही बनेगा। एक्सीडेंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग की तरफ से ये कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने कहा कि 18 साल से कम आयु के बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 40 फीसदी नाबालिग बच्चे होते हैं। जिनकी आयु 12 से 18 साल के बीच की होती है। इसलिए ऐसे नियम बनाए जाने की जरूरत हुई है।