Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरा Kings Cliff Hotel, पनीर की जगह Non-Veg खिलाने के लगे आरोप

    Punjab News: विवादों में घिरा Kings Cliff Hotel, पनीर की जगह Non-Veg खिलाने के लगे आरोप

    श्री मुक्तसर साहिबः बड़े होटल में डेरा प्रेमी परिवार को वेज की जगह नॉनवेज परोसने का मामला सामने आया है। जहां परिवार Kings Cliff Hotel में शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहुंचा था। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि वह शादी की सालगिरह मनाने के लिए Kings Cliff Hotel पहुंची थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने होटल के कर्मचारियों से पनीर के साथ शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर दिया और वेटर ने उन्हें मांस परोस दिया।

    महिलाओं का कहना है कि वे बचपन से शाकाहारी हैं, इसलिए वे मांस का स्वाद नहीं परख सकीं, लेकिन जैसे ही उन्हें शक हुआ तो होटल के कर्मियों से बात की। उनका कहना है कि होटल के कर्मियों ने बताया कि यह सोयाबीन से बना चांप है। उन्होंने कहा कि जब पास में बैठे दूसरे ग्राहकों ने डिश चेक की तो पता चला कि उन्हें कढ़ाई पनीर की जगह चिकन परोसा गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि होटल ने उनके धर्म भ्रष्ट किया है।

    पीड़ितों ने कहा कि होटल के खिलाफ धार्मिक मानदंडों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस संबंध में होटल के मैनेजर ने पीड़िता के परिजनों से माफी मांग ली है। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि एक शुद्ध वैष्णव और शाकाहारी परिवार को मांस खिलाना कितना उचित है और भविष्य में लापरवाही न हो इसके लिए मौजूदा सिस्टम और धार्मिक प्रणाली कैसा निर्णय लेती है यह आने वाला समय ही बताएंगा।

  • …फिर आतंकी हमला, पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, 38 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    …फिर आतंकी हमला, पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, 38 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    कराची। पाकिस्तान से फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में यात्री वैन पर बंदूक से किए गए हमले में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया। ये घटना लोअर कुर्रम में हुई और जिस वाहन को निशाना बनाया गया वो पाराचिनार जा रहा था।

    जिला पुलिस कार्यालय (DPO) कुर्रम के प्रवक्ता ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर और DPO ने घटना स्थल का जायजा लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने इसे दो जनजातियों के बीच झड़प बताया है। पिछले महीने भी खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कुर्रम जिले में दो जनजातियों के बीच झड़प में कम से कम 38 लोगों की जान चली गई थी। इन मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

  • Punjab News : 22 व 23 को Mr. India Body Builder Championship प्रतियोगिता होगी आयोजित, देखें वीडियो

    Punjab News : 22 व 23 को Mr. India Body Builder Championship प्रतियोगिता होगी आयोजित, देखें वीडियो

    अमृतसर| शहर में हरि सिंह नलवा इंस्टीट्यूट के नाम से 22 और 23 नवंबर को अमृतसर में मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर और चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें पूरे देश से बॉडी ​बिल्डिर शामिल हुए। इस संबंध में हरि सिंह नलुआ क्लासिक संस्था के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी और बताया कि हरि सिंह के नाम पर यह तीसरी बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता उनके द्वारा अमृतसर के गुरु नानक एडिटोरियल में आयोजित की जा रही है।

    इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रकार की श्रेणी रखी गई है जैसे कि जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग, विकलांग वर्ग जिसमें पूरे भारत से युवा भाग ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक पुरस्कार सहित 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। खुली जीप में दिए जाएंगे पुरस्कार आगे बोलते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि भारत के युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना और ऐसे बॉडी बिल्डर प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनना एक अच्छी पहल है।

  • Punjab News: SHO, सब इंस्पेक्टर सहित थाने के मुंशी के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: SHO, सब इंस्पेक्टर सहित थाने के मुंशी के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कई थानों के प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और मुंशी के तबादले किए है। वहीं कई अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने थानों में चार्ज लेने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अमृतपाल शर्मा को पुलिस लाइन से एसएचओ मोती नगर बनाया गया है। इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह को थाना मोती नगर से बदल कर पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को पुलिस लाइन से एसएचओ जोधेवाल बनाया गया।

    सब इंस्पेक्टर गुरदियाल सिंह को थाना बस्ती जोधेवाल से बदल कर पुलिस लाइन भेजा है। सब इंस्पेक्टर भजन सिंह को कैलाश पुलिस चौकी से एल्डिको पुलिस चौकी तैनात किया गया। इसी तरह ASI सुखजिंदर सिंह को एल्डिको से बदल कर कैलाश पुलिस चौकी भेजा है।

    ASI कपिल शर्मा को जनक पुरी पुलिस चौकी से थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात किया गया। ASI सतनाम सिंह को थाना डिवीजन नंबर 8 से पुलिस चौकी जनक पुरी ट्रांसफर किया गया। ASI दर्शन सिंह को EO विंग लुधियाना से ASI सिटी ट्रैफिक लगाया गया। हैड कॉन्स्टेबल करन कुमार को सिटी ट्रैफिक पुलिस से पुलिस लाइन भेजा गया है।

     

  • Punjab News : DC दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : DC दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा: मंडियों में धान नहीं बिका तो किसान धान की भरी ट्रालियां लेकर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर पहुंचे। किसानों ने कहा कि मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही है। जिसके चलते आज किसान अपनी धान की भरी ट्रालियां लेकर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर आ गए ओर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे।

    किसानों ने कहा चंडिक की मंडी में पिछले 12 दिनों से बैठे है ओर कोई अधिकारी नहीं आया और अगर कोई आया तो उसने यह बोल दिया कि धान में काफी नमी है। किसानों ने कहा कि हमने पंजाब सरकार के आदेशों पर ही पीआर 126 की बिजाई की थी और अब सरकार इसकी खरीद करने से आनाकानी कर रही है।

    किसानों ने कहा हम मजबूर होकर धान को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर लेकर आए है ताकि वह इस धान की खरीद को करवाएं। वही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लखविंदर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्दी हल किया जा रहा है ओर इनकी सारी समस्या डिप्टी कमिश्नर के ध्यान में लाई जा रही है।

  • Phagwara: कोठी में चल रहे देह व्यापार मामले में 3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara: कोठी में चल रहे देह व्यापार मामले में 3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः थाना सदर पुलिस ने गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह तीन लड़कियां व एक लड़के सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि थाना सदर के एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर व उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव चक हकीम में एक किराए की कोठी में महिला व उसके साथी देह व्यापार का धंधा करते हैं।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सूचना के आधार पर छापामारी करके मौके से एक व्यक्ति सुखविंदर कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोजो जिला होशियारपुर व तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस कोठी में नवांशहर की एक महिला लुधियाना व दिल्ली से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करती थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया के पुलिस पार्टी ने मौके से 26000 रुपये भारतीय करेंसी व एक मोटरसाइकिल बरामद करके इन सभी लोगों के खिलाफ क्षेत्र 3,4 इमोरल ट्रेफिक प्रीवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मास्टर ट्रेनरों के लिए कार्यशाला आयोजित

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मास्टर ट्रेनरों के लिए कार्यशाला आयोजित

    उपायुक्त का नशे के समूल नाश के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल


    ऊनासुशील पंडित:
    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और गुंजन संस्था के सहयोग से कल्याण भवन ऊना में जिला के मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    उपायुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला ऊना को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने का सम्मान मिला है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाएं और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है।

    उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या पर ध्यान दें और उन्हें नशे की लत जैसी घातक समस्या से बचाने के लिए मार्गदर्शन करें। उपायुक्त ने बच्चों के माता-पिता और अध्यापकों को बच्चों की हर गतिविधि और समस्याओं से अवगत रहने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि उन्हें नशे की ओर भटकने से रोका जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को स्कूल, कॉलेज और गाँवों में होने वाली खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके साथ ही, बच्चों को अधिक समय अपने परिवार और बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिए ताकि वे उनके अनुभवों और विचारों से सीख सकें।

    उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामर्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत बच्चों की फिटनेस, खेल और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला और उपमंडल स्तर पर पुस्तकालयों की व्यवस्था भी की गई है ताकि बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहूलियत हो।

    कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने नशा मुक्त ऊना अभियान को सामर्थ्य कार्यक्रम में शामिल करने की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।

    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार, गुंजन संस्था के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया वार्षिक समारोह ‘द एनचांटेड सोइरी’ का आयोजन

    विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया वार्षिक समारोह ‘द एनचांटेड सोइरी’ का आयोजन

    शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियो मेंअव्वल रहने वाले छात्र किये सम्मानित

    कक्षा नौंवी को अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया

    बद्दीसचिन बैंसल: विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने अपना वार्षिक समारोह ‘द एनचांटेड सोइरी: एन इवनिंग विद फेयरी टेल्स’ का भव्य तरीके से मनाया, जिसमें हंस क्रिश्चियन एंडरसन की कालजयी कृतियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कहानी सुनाना, रचनात्मकता, नृत्य और जीवन के बहुमूल्य सबक शामिल थे, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत  में मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक महाजन स्कूल  के हेड बॉय ध्रुव शर्मा और हेड गर्ल रिया त्रिपाठी की ओर से  हार्दिक स्वागत के साथ हुई, जिन्होंने उन्हें सम्मान के तौर पर पुस्तकें भेंट कीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन मंत्र के साथ औपचारिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद प्रतिभाशाली विवेकियंस की दिव्य गणेश वंदना की गई।

    प्रिंसिपल  पुनीता शर्मा ने स्वागत भाषण  और अकादमिक निदेशक  तुषार शर्मा ने प्रस्तुत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।  छात्रों ने एंडरसन की कहानियों, जिनमें द लिटिल इडाज़ फ्लावर्स, द एम्परर्स न्यू क्लॉथ्स, टिंडरबॉक्स और द वाइल्ड स्वान जैसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिसका समापन एक शानदार समापन नृत्य के साथ हुआ।

    इस समारोह में 100 फीसदी उपस्थिति, शैक्षणिक उपलब्धियों और सह-पाठयक्रम सफलता के लिए पुरस्कारों के साथ उत्कृष्टता का सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय पुरस्कारों में  वंदना देवी के लिए उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, कक्षा नौवीं  को अनुशासन के लिए गोल्डन रूलर पुरस्कार और शिवाजी हाउस को खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार शामिल था।

    मुख्य अतिथि  विवेक महाजन ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देते हुए एक प्रेरक भाषण दिया।  चेयरमैन  मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख डॉ रवि कुमार मिश्र, लेखक सुगन चंद धीमान को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अविस्मरणीय कार्यक्रम  ने एक अमिट छाप छोड़ी, जिसने सभी को सपने देखने, कुछ बनाने और महानता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

  • Punjab News: पिता के साथ मिलकर दोस्त ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता के साथ मिलकर दोस्त ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट पतन से व्यक्ति के कल्त का मामला सामने आया है, जहां दोस्त ने पिता के साथ मिलकर दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल, गुरदासपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार के पद पर काम करने वाले 25 साल के सचिन मसीह को उसके दोस्त ने बहाने से अपने घर गांव पट्टी तलवंडी हिंदुआं में बुलाया और बाद में पिता के साथ मिलकर किरच मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

    इस मौके पर मृतक की मां रोजी ने बताया कि मेरा बेटा सचिन मसीह पुत्र बग्गा मसीह जो पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करता है। कल ड्यूटी के बाद साथ लगते गांव झग्गी गांव के दोस्तों ने उसे घर बुलाकर तेजधार हथियार से वार करके उसकी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिवार को बिना बताए वह उसे खुद अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए। इस दौरान उन्होंने घर पर फोन कर उसे कहा कि आपके बेटे की मौत हो गई है।

    जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोस्त का वीडियो बनाया और पुलिस के आने से पहले हत्यारा दोस्त फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि आरोपी ड्यूटी के बाद से फरार हो गया। परिजनों ने कहा कि वोटिंग को लेकर दोनों में तकरार हुई थी। उन्होंने कहा कि बेटे ने सारी बात मुझे घर आकर बताई थी। परिजनों ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुलिस चौकी का घेराव करके प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News: NRI के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसरः एयरपोर्ट रोड स्थित जुझार एवेन्यू में एक एनआरआई परिवार के घर के बाहर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हमलावरों ने घर की दीवार पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह वारदात जुझार एवेन्यू के घर नंबर 26 के बाहर हुई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रात में अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह फायरिंग की घटना थी। हमलावरों ने लगभग नौ गोलियां चलाईं, जो घर की दीवार पर लगी।

    घटना के दौरान घर के अंदर केवल एक वृद्धा मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि घर में रहने वाले अन्य सदस्य विदेश में रहते हैं। घटना में किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। सुबह पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना कैंटोनमेंट की एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं।

    उन्होंने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने केवल दीवार पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि हमलावरों की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।