Blog

  • कनाडा में गरमाई सियासतः ट्रूडो को बड़ा झटका, डिप्टी पीएम व वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा

    कनाडा में गरमाई सियासतः ट्रूडो को बड़ा झटका, डिप्टी पीएम व वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः कनाडा में सियासती गरमा गई है, हाल ही में चर्चा चल रही थी कि पीएम जस्टिन ट्रूडो पद से इस्तीफा दे सकते है। लेकिन उससे पहले जस्टिन ट्रूडो को उनकी सरकार के डिप्टी पीएम व वित्त मंत्री ने बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर जस्टिन ट्रूडो से असहमत होने के बाद कनाडा की उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रीलैंड डिप्टी पीएम के साथ ही कनाडा की वित्त मंत्री भी थीं, वित्त मंत्री के रूप में भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया। डिप्टी पीएम के इस्तीफे ने प्रधान मंत्री ट्रूडो के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के भीतर पहली बार खुली असहमति दिखाई दी।

    कनाडा में इस सियासी हलचल से ट्रूडो की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड के अचानक इस्तीफे के तुरंत बाद, उनके कैबिनेट सहयोगी डोमिनिक लेब्लांक ने कनाडा के नए वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के लंबे समय तक सहयोगी रहे लेब्लांक ने उनके मंत्रिमंडल में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कनाडा “अप्रत्याशित खर्चों” के कारण $62 बिलियन के घाटे से जूझ रहा है।फ़्रीलैंड ने अपने त्याग पत्र में ट्रम्प की कनाडाई आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ की योजना की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमारा देश आज एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है।

    अपने त्याग पत्र में, फ्रीलैंड ने कहा कि ट्रूडो उन्हें दूसरी नौकरी में स्थानांतरित करना चाहते थे, जिस पर उन्होंने जवाब दिया: “मैंने निष्कर्ष निकाला है कि मेरे लिए कैबिनेट से इस्तीफा देना ही एकमात्र ईमानदार और व्यवहार्य रास्ता है।” कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के झटके से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि खालिस्तान समर्थक और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने नेता ने उन्हें दूसरा तगड़ा झटका दे दिया है। इसके साथ ही 23 सांसदों ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग को लेकर एक पत्र लिखा है। जगमीत सिंह ने ट्रूडो को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि क्रिस्टिया फ्रीलैंड के आज सुबह वित्त मंत्री के पद से हटने के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस्तीफा दे देना चाहिए।

    कनाडा की मीडिया रिपोर्टों में ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की गई है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री वास्तव में इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में कनाडा की सीटीवी ने बताया, “सूत्रों ने सीटीवी न्यूज को बताया कि प्रधानमंत्री ने कैबिनेट को बता दिया है कि वह इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं और वह संभवतः संसद को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं। टीवी के हवाले से कहा गया है कि ट्रूडो ने कहा है कि पिछले कई हफ़्तों से, आप और मैं कनाडा के लिए आगे बढ़ने के सर्वोत्तम रास्ते को लेकर असमंजस में हैं।”

  • पति की मौत के 20 मिनट बाद ही पत्नी ने तोड़ा दम, जाने मामला

    पति की मौत के 20 मिनट बाद ही पत्नी ने तोड़ा दम, जाने मामला

    नई दिल्ली : ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि पति की मौत के ठीक 20 मिनट बाद ही पत्नी की भी मौत हो जाए। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित गंगा-मालनपुर गांव से मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक साल से कैंसर पीड़ित हरिचरण की मौत हो गई तो उसके 20 मिनट बाद गम में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

    परिजनों ने दोनों की अर्थियों को अच्छे से सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। हरिचरण यादव (55 साल) निवासी गंगा-मालनपुर लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन मतलब LIC में बतौर एजेंट काम करते थे और साथ ही गांव में खेती का काम भी संभालते थे। यही कारण था कि उनका आसपास के कई गांवों में अच्छा व्यवहार था।

    जानकारी के मुताबिक 30 साल पहले हरिचरण की शादी किशोरी यादव (51) से हुई थी। एक साल पहले हरिचरण यादव को कैंसर का पता चला था। गांववालों का कहना था कि दोनों में कभी किसी ने झगड़ा होते हुए नहीं देखा। उनके तीन लड़के थे, दो की शादी हो गई।

  • 300 Feet गहरी खाई में गिरा युवक, रात 2 बजे तक सर्च-ऑपरेशन चला ढूंढा शव, देखें वीडियो

    300 Feet गहरी खाई में गिरा युवक, रात 2 बजे तक सर्च-ऑपरेशन चला ढूंढा शव, देखें वीडियो

    कुल्लूः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्र मलाणा घूमने जा रहे हरियाणा के युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। रेस्क्यू दल ने सोमवार देर रात 2 बजे गहरी खाई में युवक के शव को खोज लिया। मृतक युवक की पहचान साहिल (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कृपाल नगर, रोहतक हरियाणा के तौर पर हुई है। साहिल रोहतक में MBA की पढ़ाई कर रहा था।

    जानकारी मुताबिक, साहिल बीते सोमवार को अपने बड़े भाई विश्वनाथ के साथ मलाणा की तरफ घूमने जा रहा था। शाम 4 बजे के करीब मलाणा पहुंचने से पहले ही पांव फिसलने से वह करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। भाई ने इसकी सूचना वहां से कुछ दूरी पर एक घोड़े वाले को दी। घोड़े वाले ने युवक के गिरने की जानकारी मलाणा पुलिस स्टेशन को दी। तब जाकर रेस्क्यू दल को मौके पर भेजकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात 2 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया, तब जाकर युवक के शव का पता चल पाया।

    आज सुबह फिर से शव को खाई से रास्ते तक लाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मगर ढांक की वजह से शव को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शव निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। खतरनाक ढांक से रेस्क्यू दल भी रात में रस्सी बांधकर नाले तक पहुंचा। जिस जगह से युवक खाई में गिरा है, वहां से नदी में उतरना संभव नहीं था। इसलिए रेस्क्यू दल दूसरे रास्ते से युवक तक पहुंचा।

    साहिल को ढूंढने में पुलिस जवानों के साथ नेगी एडवेंचर 24X7 की टीम भी देर रात सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। एडवेंचर टीम के लीडर छपेराम नेगी ने बताया कि टीम 11 बजे के करीब साहिल तक पहुंच गई थी और देर रात करीब 2 बजे शव को पानी से बाहर निकाला गया।

  • सर्दियों में एड़ियों के फटने से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, देखें वीडियो

    सर्दियों में एड़ियों के फटने से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, देखें वीडियो

    हेल्थः ठंड में हर कोई ड्राइ स्किन को लेकर परेशान है। सर्दियों में चेहरे के साथ-साथ एड़ियों के खराब होने की भी शिकायत होती है। अगर आपकी भी ठंड में एड़ियां फटने लगती हैं। इससे बचने के लिए आप घरेलू नुस्खे अजमा सकते हैं। दरअसल, ठंड के दिनों में शुष्क हवा के कारण त्वचा रूखी- सूखी हो जाती है। वहीं नमी की कमी से एड़ियां फटने लगती है। इतना हीं नहीं बिना सैंडल और स्लीपर के अगर आप नंगे पांव चलते हैं तब शुष्क हवा एड़ियों को ज्यादा प्रभावित करती है।

    इसके अलावा विटामिन की कमी से एडियां फट सकती हैं। वहीं ठंड के दिनों में गर्म पानी से नहाने से भी एड़ियां फटने लगती हैं। ऐसे में इसे सॉफ्ट रखने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। ऐसे में इन एड़ियों को गुलाब की पंखुड़ी जैसा मुलायम रखना चाहते हैं तो सबसे पहले पानी को गर्म करें। इसके बाद इसमें नींबू के रस और शैंपू को मिक्स करें। इसमें आप 10 मिनट तक अपना पैर रखें। इसके बाद एड़ियों को स्क्रब कर लें। ऐसा करने से एक हफ्ते में आपकी एड़ियां बिलकुल सॉफ्ट हो जाएंगी। इसके अलावा मोमबत्ती को मेल्ट कर मोम निकाल लें। इसमें सरसों का तेल मिलाकर पैरों में लगाएं। इस नुस्खे को अगर आप रोजाना आजमाते हैं तो हफ्ते भर में फर्क दिखने लगेगा।

    ठंड में एडियों के बचाव के लिए आप पैरों में सॉक्स और जूता जरूर पहनें। केवल सोने से पहले सॉक्स को पैरों से उतारें, जब भी कहीं जाना हो तो जूतों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ठंड के दिनों में मोस्काराइजर और बॉडी लोशन का इस्तेमाल जरूर करें।

  • भारत में कॉन्सर्ट को लेकर Diljit Dosanjh ने रखी बड़ी शर्त, जानें पूरा मामला

    भारत में कॉन्सर्ट को लेकर Diljit Dosanjh ने रखी बड़ी शर्त, जानें पूरा मामला

    चंडीगढ़ः फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल-लुमिनाटी म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान देश के हर हिस्से में परफॉर्म किया और फैंस के साथ रू-ब-रू हुए। उन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ में परफॉर्म किया। जहां उन्होंने ऐलान किया कि जब तक कॉन्सर्ट के बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित नहीं किया जाता है, तब तक वह भारत में लाइव शो नहीं करेंगे। दिलजीत के देश में लाइव शो ना करने को लेकर विवाद छिड़ गया। जिसके बाद आज दिलजीत दोसांझ ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ चंडीगढ़ की बात कर रहा है, भारत की नहीं। मैंने कहा चंडीगढ़ में वेन्यू की दिक्कत थी। इसलिए जब तक चंडीगढ़ में सही वेन्यू नहीं मिलता, मैं यहां पर शो नहीं करूंगा। बस बात इतनी ही थी। हालांकि इस पोस्ट को 20 मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया। एक्टर-सिंगर के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। जबकि ये इनकम का बड़ा सोर्स है। कई लोगों को काम मिलता है और वो यहां काम करने में सक्षम हैं। मैं अगली बार कोशिश करूंगा कि स्टेज सेंटर में हो, जिससे आप इसके आसपास रह सकें। जब तक ऐसा नहीं होता, मैं भारत में शो नहीं करूंगा, यह तय है। भारत में दुनिया भर से कई कलाकार आते हैं।’ दिलजीत ने शनिवार, 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में परफॉर्म किया और अपने कॉन्सर्ट को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियन बने भारत के गुकेश डोमराजू को समर्पित किया। उन्होंने गुकेश की कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर कर अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा’ के मशहूर डायलॉग ‘झुकेगा नहीं’ का भी जिक्र किया। म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली के साथ ही देश के कई हिस्सों में परफॉर्म किया। उनके कई वीडियोज सामने आए। उन्होंने इस दौरान काफी सुर्खियां भी बटोरी। उन्हें तो एक बार तेलंगाना सरकार ने नोटिस भी भेजा था, जिस पर उन्होंने लाइव के दौरान तंज भी कसा था।
  • पतंग लूटता 12 साल का बच्चा 5वीं मंजिल से गिरा, तड़प-तड़प कर मौत

    पतंग लूटता 12 साल का बच्चा 5वीं मंजिल से गिरा, तड़प-तड़प कर मौत

    सीकरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन रेजिडेंसी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से नीचे गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान पतंग लूटने के चक्कर में नीचे गिर गया।

    घटनास्थल पर मौजूद लोग बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि बिल्डिंग का निर्माण पिछले 3 साल से हो रहा है लेकिन बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। हादसा वार्ड नंबर-41 स्थित गोगामेड़ी के पास का है। बच्चे कुलदीप सिंह (12) के शव को एसके हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया गया है।

    जानकारी देते हुए मृतक कुलदीप सिंह के बड़े भाई हेमंत सिंह (21) ने बताया कि वह तीन भाई-बहन है। कुलदीप सबसे छोटा था और पांचवीं क्लास में पढ़ता था। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ वार्ड नं-41 में निर्माणाधीन गोपीनाथ रेजिडेंसी में खेलने गया था। खेलते-खेलते पतंग लूटने के लिए बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर चला गया। इस दौरान वेंटिलेशन के हॉल से नीचे गिर गया। करीब 20 मिनट बाद बिल्डिंग के नीचे काम कर रहे कुछ लोगों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में उसे एसके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हेमंत ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग का पिछले 4-5 साल से काम चल रहा है। बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड नहीं है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बिल्डिंग के मालिक को कई बार सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा गया लेकिन उकोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण ये हादसा हो गया। हादसे के विरोध में परिजन हॉस्पिटल में प्रदर्शन कर रहे है। उनकी बिल्डिंग मालिक को गिरफ्तार करने और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग हैं। बच्चे के पिता दिलीप सिंह की 2015 में डेथ हो गई थी। मां मीनू कंवर घर संभालती है।

  • Jalandhar News: नशे में धुत्त व्यक्ति ने किया साथी का तेजधार हथियार से कत्ल, गिरफ्तार

    Jalandhar News: नशे में धुत्त व्यक्ति ने किया साथी का तेजधार हथियार से कत्ल, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू की गई है, लेकिन उसके बावजूद क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला आदमपुर से सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत्त मजदूर ने अपने ही साथी की किसी तीखी चीज से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आनंद गुरिया निवासी महादिपुर, वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामराय चंपई के रूप में हुई है। पुलिस ने रामराय के खिलाफ थाना आदमपुर में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई तीखी चीज बरामद नहीं हो पाई है। मृतक आनंद गुरिया आदमपुर में जमींदार हरदीप सिंह के पास काम करता था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जमींदार हरदीप सिंह के बयानों पर ये एफआईआर दर्ज की है।

    वहीं, आरोपी आदमपुर में किसी अन्य जमींदार के पास काम करता था। दोनों देर रात एकसाथ शराब पीने के लिए गए थे। आदमपुर में ही आरोपियों ने शराब की और फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आनंद की किसी तीखी चीज से हत्या कर दी गई। आरोपी ने आनंद की छाती और गर्दन पर कई वार किए थे। जब सोमवार आनंद काम पर नहीं आया तो जमींदार ने उसकी तलाश शुरु की।

    इस दौरान पता चला कि आनंद की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद जमींदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रामराय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आज जालंधर के सिविल अस्पताल में आनंद का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • कार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    कार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बाइक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गया चालक

    कोटाः कोटडी पुलिया पर तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मारी। घटना में युवकों ने तो उछलकर जान बचा ली, लेकिन बाइक कार के आगे के हिस्से में फंस गई। कार सवार तेज गति से गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान कार के नीचे से चिंगारियां निकलती रहीं और बाइक के पार्ट्स टूटते गए।

    जानकारी देते हुए नयापुरा थाना सीआई लक्ष्मीचंद ने बताया कि कार चालक बाइक को घसीटते हुए डेढ़ किलोमीटर दूर जेल रोड तक ले गया। आखिर में राहगीरों ने कार को रुकवाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार को पकड़कर थाने ले गई। शहर में रोंगटे खड़ी कर देने वाला वीडियो सामने आया है। घटना शाम साढ़े 5 बजे के आसपास की है। कार के आगे भारत सरकार लिखा हुआ था। कार किसी बैंक में लगी हुई थी। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। कार चालक बूंदी जिले का रहने वाला है। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि कोटड़ी सर्किल पर उससे बाइक के टक्कर लग गई थी।

    डर के कारण उसने कार को दौड़ाया। उसे पता नहीं चला कि कार के आगे बाइक फंसी हुई है। जेल रोड़ पर राहगीरों ने रूकवाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार भी थाने पहुच गया। फिलहाल उसने शिकायत नहीं की है। युवक बाइक सही करवाने की बात कह रहा है।

  • Punjab News: किसान मुद्दे को लेकर केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू और कैबिनेट मंत्री मुंडिया में छिड़ी जुबानी जंग, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान मुद्दे को लेकर केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू और कैबिनेट मंत्री मुंडिया में छिड़ी जुबानी जंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में किसानों को लेकर मुद्दा गरमा गया है। दरअसल, किसानों द्वारा कल रेलवे ट्रैक रोके जाने का ऐलान किया गया है। वहीं इस मामले में केंद्रिय राज्य मंत्री व भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और पंजाब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया में जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, मीडिया से बात करते हुए किसानों की कल रेलवे ट्रैक जाम करने के दौरान प्रशासन के साथ टकराव की स्थिति होने आसार के मामले में केंद्रिय राज्य मंत्री व भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने कोई टकराव नहीं होगा। लोकतंत्र में उनका प्रदर्शन करने का हक है। कानून के दायरे में रहकर कोई भी प्रदर्शन कर सकता है। वहीं दुष्यत चौटाला सहित कई कांग्रेस नेताओं ने बीते दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की थी।

    किसान नेता के साथ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की मुलाकात पर बिट्टू भड़क गए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को छोड़ों ये नौंटकी कर रहे है। जब पिछली बार किसान धरने पर बैठे थो तो इनसे पूछा जाए कि क्या कोई नेता वहां किसानों के धरने पर गया था। पंजाब के नेताओं से पूछा जाए कि कोई एक दिन धरने पर क्यों नहीं बैठा, कोई नेता आमरण अनशन क्यों नहीं बैठा। जब मैं सासंद में था मैं सवा साल तक जंतर मंतर में धरने पर किसानों के साथ बैठा रहा हूं। किसान ठीक कह रहे है कि पंजाब के 13 सासंद किसानों का मुद्दा सासंद में क्यों नहीं रख रहे, वह लोकसभा में ऐश करने थोड़ा गए है। किसानों के साथ बातचीत को लेकर बिट्टू ने कहाकि मैंने पहले दिन से कहा कि जहां किसी भी दिन वह उन्हें आदेश दें और वह वहां पर आकर बात कर सकते है, लेकिन अब पुरानी बाते करने का कोई फायदा नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने रवनीत बिट्टू पर किसानों के सवालों पर पलटवार करते हुए जवाब दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिट्टू याद करें कि वह अब कांग्रेस में नहीं है वह भाजपा में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ऐसे में बिट्टू को अगर किसानों की इतनी चिंता है तो वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके किसानों का मसल हल करवाएं। उन्होंने कहाकि पिछले एक साल में जंतर मंतर पर किसानों के साथ बिट्टू के बैठने के मामले में पलटवार करते हुए कहा कि वह शायद भूल गए है कि वहां पर डेढ साल तक आप पार्टी के नेता किसानों के साथ धरने पर बैठे हुए थे। उस दौरान कई किसानों की मौते हो गई थी। आज फिर से भाजपा से दुखी होकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा किसानों को दिल्ली कूच करने नहीं दिया जा रहा।

  • Jalandhar News: नाके पर युवक ने भगाई Car, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया काबू, सरेआम मारे डंडे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाके पर युवक ने भगाई Car, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया काबू, सरेआम मारे डंडे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावोें को लेकर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला थानेदार ने नाके पर मारूति कार को रूकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने नाके से कार भगा ली। घटना गुरु नानक मिशन चौक के पास लगे नाके के दौरान की है।

    जिसके बाद महिला थानेदार ने अगले नाके पर खड़े थानेदार को गाड़ी के मामले में सूचित कर दिया। जैसे ही युवक गुरू नानक मिशन चौंक से गाड़ी लेकर भागा तो आगे खड़े थानेदार ने गाड़ी के गाड़ी रोककर गाड़ी के शीशे पर डंडा मारा। हैरानी की बात यह है कि युवक ने वहां से भी गाड़ी बना ली। यह सब देखकर 2 थानेदारो ने उसका पीछा कर शुरू कर दिया।

    फिल्मी स्टाइल में पुलिस में युवक का पीछा करते हुए कुछ दूर आगे जाकर दोनों थानेदारों ने गाड़ी को रोक लिया और युवक पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और थानेदार कह रहा था तूने गाड़ी भगाई है और एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में गाड़ी में सवार महिलाओं ने हाथ जोड़कर थानेदारों से माफी मांगी। जिसके बाद लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने थानेदारों से विनती की कि इसको छोड़ दें। इस मामले को लेकर सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।