Blog

  • पालकवाह में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली विस में लगभग 15 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के किए उद्धघाटन एवं शिलान्यास


    भावी पीढ़ी के भबिष्य को संवारने के लिए हर सुविधाए मुहैया करवाना प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री


    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली  विधानसभा क्षेत्र के तहत पालकवाह में 4.74 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित पालकवाह में हरोली ऑडिटोरियम का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पालकवाह में संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑडिटोरियम चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाया गया है जोकि आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उन्होंने बताया कि इस ऑडिटोरियम में 500 चेयर्स के नवनिर्मित आडिटोरियम में फ़ुली ऑटोमेटेड पर्दे, साउंड सिस्टम, आधुनिक लाइटिंग, ग्रीन रूम, रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, प्रोजेक्टर रूम व एलइडी की सुविधा से लैस है। 


    उन्होंने कहा कि अब हरोली हल्के की जनता विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले बच्चों को भी एक अच्छा मंच मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से वायदा किया था कि हरोली में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किया गया यह वायदा पूर्ण कर दिया गया है और एक साल भीतर हरोली वासियों को ऑडिटोरियम बनाकर समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही क्षेत्र के लोगों को इस ऑडिटोरियम में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 ज़िलो की सांस्कृतिक की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा की हरोली क्षेत्र को सम्पूर्ण हरोली विकसित हरोली बनाने के विज़न पर कार्य किया जा रहा है ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को अपना भविष्य संवारने के लिए हरोली हल्के में हर प्रकार की मूलभूत सुविधा मिल सके। 


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की उनका मुख्य लक्ष्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हरोली विधानसभा क्षेत्र को सम्पूर्ण हरोली विकसित हरोली बनाना है। उन्होंने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में हरोली में बिना किसी राजनीति भेदभाव के विकास की गाथा लिखी जाएगी और पूरे हिन्दोस्तान के मानचित्र पर हरोली विधानसभा क्षेत्र एक समृद्ध और सम्पूर्ण क्षेत्र रूप में उभकर सामने आएगा। 


    3.65 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले टैªफिक पार्क का किया शिलान्यास


    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली रामपुर के समीप 3.65 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्रैफिक पार्क का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस मौक़े पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस ट्रैफिक पार्क में यातायात नियमों की जानकारी, गड़ियों के लाइसेंस बनाने और उनकी जाँच के लिए सेंसर युक्त ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टैªफिक टैªक में बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष सेहत लाभ के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी ले पाएँगे। उन्होंने कहा कि लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी इसी ट्रैक पर देखने को मिलेगी। अत्यधुनिक ट्रैक पर सेंसर युक्त प्रक्रिया से कुशल वाहन चालक ही उत्तीर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस टैªफिक पार्क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 


    मुकेश अग्निहोत्रीने कहा कि हरोली हल्के को विकास के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 साल पूरे कर चुके हर बच्चे को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए उन्होंने सभी स्कूली प्रिंसिपल और हेडमास्टर को भी सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक करने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस बारे भी शिक्षित करने को कहा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत ई-टैक्सी के लिए आवेदन करने वाले पहले 500 लोगों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। ई-टैक्सी को पहले चार साल एचआरटीसी के बेड़े में शामिल किया जाएगा और हर माह ई-टैक्सी चालक को 50 हज़ार रुपये दिये जाएँगे। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 54 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएँगे जिसमें 17 चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि हर पेट्रोल पम्प पर भी ई चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएँगे। इसके अलावा प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 8 हज़ार ई टैक्सी परमिट भी जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा के नियमों बारे जागरूक करने को कहा ताकि आम लोग यातायात के नियमों बारे जागरूक होकर एक ज़िम्मेदार नागरिक बन सके। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए 15 हज़ार रुपए और कॉलेज को 30 हज़ार रूपये दिए जाएगा ताकि हर बच्चा सड़क सुरक्षा सहित यातायात नियमों बारे जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अगले तीन माह में पूरे हरोली विधानसभा में पुलिस विभाग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा ताकि हर आम नागरिकों को सड़क नियमों बारे जानकारी मिल सके।  इसके अलावा उन्होंने निदेशक परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के बारे में प्रतियोगिताएं आयोजित करवानी चाहिए और सड़क सुरक्षा के बारे में बेहतर वीडियो बनाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाए। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को अपने राज्य के नागरिकों के लिए सेवाएँ देते हुए 50 साल पूरे हो चुके। उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य पर हिमाचल परिवहन विभाग का म्यूज़ियम बनाया जाएगा जिसमें एचआरटीसी की सभी पुरानी बसों को रूट के संपूर्ण विवरण सहित रखा जाएगा ताकि लोगों को हिमाचल परिवहन विभाग के इतिहास की जानकारी मिल सके। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन प्रणाली के तहत एचआरटीसी बसों को विभिन्न राज्यों के धार्मिक स्थलों से जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत व्यास, जलियाँवाला बाग, बाघा बॉर्डर, आनन्दपुर साहिब, अमृतसर, खाटूश्याम व वृंदावन सहित विभिन्न धार्मिक जगहों के लिए परिवहन विभाग की बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा प्रणाली के आदान-प्रदान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई है कि वे पंजाब के बच्चों को हिमाचल का भ्रमण करवाएं और हिमाचल प्रदेश के बच्चों को पंजाब का भ्रमण करवाया जाएगा ताकि बच्चों को एक दूसरे राज्यों के शिक्षण वातावरण का सीख सके।


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही एक स्क्रैप पॉलिसी बनाई जाएगी तथा स्क्रैप वाहनों की खरीद के लिए स्क्रैप डीलर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्क्रैप किए गए वाहनों को नए वाहन खरीद कर पंजीकरण करने पर निजी वाहनों के लिए 25 प्रतिशत तथा कमर्शियल वाहनों पर 15 प्रतिशत पंजीकरण में छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष पथकर की संशोधित दरों को 1 दिसम्बर से लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पैसेंजर व गुडस के लंबित मामलों को पैनल्टी व ब्याज में छूट देते हुए 31 मार्च 2024 तक 10 प्रतिशत पैनेल्टी के साथ जमा करवाने की छूट दी है। उन्होंने बताया कि कंट्रैक्ट कैरिज़ के तहत स्कूलों व उद्योगों में कार्यरत वाहनों के विशेष पथकर नियमों के तहत पुनः निर्धारण किया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा एआरटीओ व हेड कांस्टेबल को मौके पर चालान का भुगतान करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। 
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नशे को रोकने के लिए  निर्णायक एवं सार्थक कदम उठा रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले 11 माह के दौरान नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से संबंधित 1,600 मामले दर्ज कर 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा 14 किलो ग्राम चिट्टा जब्त किया गया है। उन्होंने लोगों से भी आहवान किया कि नशे की रोकथाम के लिए अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करें ताकि नशा मुक्त ऊना बन सके।


    उन्होंने बताया कि पूरे जिला ऊना में सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं ताकि जिला में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके पश्चात उन्होंने बालीवाल में 7.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊँ पेयजल योजना और हरोली में जल शक्ति विभाग के नये डिविज़न का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पोलियां में 50 लाख व 25 लाख क्षमता के जल भंडारण टैकों, पंजुआना में बल्क ड्रग पार्क के लिए बनने वाले प्रशासनिक खंड के लिए 12 करोड़ से बनने वाली पेयजल योजना तथा बीत क्षेत्र में 32 करोड़ से बनने वाले 15 टयूबवैलों का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बीत क्षेत्र में घटते जल स्तर को रिचार्ज़ करने के लिए 12 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का नाता परिवहन विभाग से जुड़ा है आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए टैªफिक पार्क की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख गाड़ियां है और 15 आरटीओ विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन उडन दस्ते और एआरटीओ बैरियर कार्य कर रहे हैं।


    सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    इस मौके भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग के सूत्रधार कला संगम सरबरी कुल्लू के कलाकारों ने पारम्परिक कुलवी लोक नृत्य, जय शवारी लोक कला मंच महासू शिमला के कलाकारों ने नाटी, शुभम म्यूजिकल सांस्कृतिक दल नादौन हमीरपुर द्वारा लोक नृत्य, श्री विष्णु एसडीपीजी कॉलेज भटोली ने गिद्दा तथा पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में लघु नाटिका प्रस्तुत करके जागरूकता संदेश दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्कूल, कॉलेज व स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    ये रहे उपस्थित


    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री की धर्म पत्नि प्रो. सिमी अग्निहोत्री, ज़िला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, अध्यक्ष ओबीसी सेल हरोली प्रमोद कुमार, युवा कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष प्रशांत राय, अध्यक्ष निजी बस ऑप्रेटर राजेश पराशर, ट्रक युनियन के टाहलीवान के अध्यक्ष सतीश बिट्टू, जिला श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा, पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री, आरटीओ अशोक कुमार, कैप्टन शक्ति चंद, राम सिंह, सुभद्रा कुमारी, नरेंद्र राणा, मेहताब ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • एक वर्ष बीत जाने पर भी अपनी हार नहीं पचा पा रहे पूर्व मन्त्री: भुट्टो

    एक वर्ष बीत जाने पर भी अपनी हार नहीं पचा पा रहे पूर्व मन्त्री: भुट्टो

    जसाना व पिपलू स्कूल में बोले विधायक, पहले पूर्व मन्त्री दें  20 वर्षों का हिसाब


    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र में तबादला माफिया शराब माफिया एवं अन्य खनन जैसे माफियों का खात्मा देखकर पूर्व मन्त्री क्यों तिममिला उठे है। अभी एक वर्ष का कार्यकाल हुआ है। अभी चार वर्ष ओर है। कुटलैहड़ की जनता का जनादेश स्वीकार करें। कुटलैहड़ की जनता ने आपको नकार दिया है। आप के सत्ता में रहते हुए जो कुटलैहड़ में माफ़िया पनपे हुए थे, एक वर्ष में हमने उन्हें खत्म किया है। कुटलैहड़ के विकास की जिम्मेदारी कुटलैहड़ की जनता ने हमें सौपी है। आप 20 वर्ष सत्ता के रहते क्या किया है। पहले उसका हिसाव दो, हम एक बर्ष कार्यकाल के जनता को पूरा हिसाव दे रहे है। यह शब्द कुटलैहड के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हाई स्कूल जसाना एवं पिपलू में वार्षिक समारोह में मुख्यतिथि शिकरत करते हुए जनता को सम्बोधन में कहे। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने आपको नेतृत्व से एक वर्ष पूर्व नकार दिया था। लेकिन पूर्व मन्त्री अपनी हार को पचा नहीं पा रहे है। जब पूर्व मन्त्री सत्ता में थे। तो कुछ तबादला माफ़िए बंगाणा में बैठकर केवल ट्रांसफर  करने की साजिश रचते थे। हमने एक वर्ष के ऐसे माफियों को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि हमने एक वर्ष में कुटलैहड़ की हर पँचायत में जाकर जनता की समस्याओं को सुना है। और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनके घर द्वार समाधान के लिए कार्यक्रम करके समाधान किया है। 


    भुट्टो ने कहा कि हमारे पास न कोई खास कार्यकर्ता न ही कोई दलाल है। जो सरकारी कर्मचारियों को भड़काने का काम करता है। आप ने तो 20 वर्ष कौन कौन पालें है। यह कहने की जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि हमने लठियानी मंदली पुल निर्माण के लिए प्रयत्न किया है। और 944 करोड़ की धनराशि केंद्र से स्वीकृत करवाई है। आप सत्ता में 20 वर्ष रहे। फिर आपने 20 वर्ष सत्ता में रहते क्यों लठियानी मंदली पुल की स्वीकृति क्यो नहीं दिलवाई। भुट्टो ने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है। हमने जनता के समक्ष यह विषय भी रख दिया है। कि काम करेंगे तो आगे का चुनाव लड़ेंगे। काम नहीं करेंगे। तो चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की राजनीति करना पूर्व मन्त्री छोड़ दें।।हमारा उद्देश्य केवल कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान एवं कुटलैहड़ का विकास करवाना है।।पूर्व मन्त्री भूल जायें, राज्य सरकार स्थिर है और मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के साथ 43 विधायकों का साथ ओर समर्थन है, रही गारंटियों की बात तो राज्य सरकार उन्हें समय समय पर पूरा कर रही है। विधायक भुट्टो ने पूर्व मन्त्रीं को नसीहत देते हुए कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आने वाले विस चुनावों में एक दर्जन भाजपा के टिकटार्थी पैदा होने बाले है। पूर्व मन्त्री पहले कुटलैहड़ में अपनी पार्टी  में घमासान को संभालें, फिर विपक्ष की चिंता करें। 


    इससे पूर्व
    विधायक ने स्कूल प्रिंसिपल द्वारा स्कूल के प्रति मांगो को रखा जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया। बहीं आसरी गुफा सड़क के लिए 30 लाख देने की घोषणा व संस्कृति कार्यक्रम के लिए दोनों स्कूल के लिए 11,11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुटलैहड़ कांग्रेस महासचिव प्रवीण शर्मा,अजय शर्मा,बिपन शर्मा, कुलदीप शर्मा,चमन लाल फोरमैन,बाल किशन डोगरा, अजी सिंह, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 

  • पंजाब: सब्जी विक्रेता ने पत्नी से मिलने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार, देखे वीडियो

    अमृतसर: जिले के अड़ा ज्योतिपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो दिल को झंझोर देने वाली है। व्यक्ति द्वारा प्रशासन से अपील की जा रही की उसकी बीवी को उसे वापिस दिलवाया जाए। व्यक्ति अपनी 9 साल की बेटी को तड़कसार कड़ाके की ठंड में सब्जी मंडी लेकर जाता है।

    विजय कुमार पुत्र मुंशी राम ने अपने ससुराल वालो के खिलाफ एसएसपी को शिकायत भी दी है। जिसमे उसने आरोप लगाया है की उसकी पत्नी को  उसके ससुराल वाले अपने साथ ले गए। बेटी को साथ रखने के इलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं है।

    इसलिए वह सब्जी बेचने के लिए रोजाना 3 बजे अपनी बच्ची को साथ लेकर सब्जी बेचने जाता है। विजय ने प्रशसन से अपील कि है की उसकी शिकायत पर कारवाई की जाए। विजय के सौरल पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन हो नहीं पाया।  यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • चढ़तगढ़ में मनाया विश्व मानवधिकार दिवस

    ऊना/सुशील पंडित : आश्रय ऑफ द वृद्ध आश्रम में मानव अधिकार दिवस  एचआरपीसी और डब्ल्यू ए संस्था द्वारा  मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र पाल गुर्जर एडीसी ऊना ने की । समारोह की अध्यक्षता मंगतराम हरि ने की।  इस अवसर पर आश्चर्य स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कला प्रदर्शन वंदे मातरम कांगड़ा नदी भांगड़ा के कार्यक्रम प्रस्तुत किया और लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अजय भारद्वाज दीपक शारदा लुमिनस के अधिकारी नरेंद्र निर्मोही  सुरेश शहरी की वीडियो उन्नाव कल वर्मा  मिशन स्वरूप अश्वनी कालिया अमृतसरिया बाबा जीत सिंह देना जी एचआरपीएन व ए सत्याग्रह चंडीगढ़ में आसपास गांव वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस शुभ अवसर पर महेंद्र  पाल गुर्जर इस एडीसी यूनानी सोलर प्लांट 15 किलो वाट का जो की लुमिनस इंडस्ट्री ने स्पॉन्सर किया है ,अपने कर कमल से उद्घाटन किया और लोगों के कार्य की सहाना की । विशेष रूप से सरकार के सहयोग का एचआरपीसी और वाला शाहाना की लोगों के अधिकारियों के लिए जागरूक किया और इस अवसर पर विशेषता चंडीगढ़ से श्री विनोद मल्होत्रा जी श्री कमर अरोड़ा जी श्री आरती गोयल जी श्री आरती गोयल जी आर के गोयल जी श्री आरके गर्ग जी श्री बीएस डोगरा जी जो की बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पूर्व में उच्च अधिकारी रहे हैं ।
  • ऊना में मनाया नौसेना परिवार मिलन समारोह

    परमजीत को दिया जीवन रक्षक पुरस्कार 


    होनहार किए सम्मानित 


    ऊना/ सुशील पंडित : “नौसेना दिवस” पूर्व नौ सैनिकों द्वारा परिवार सहित त्रिशमा रिजॉर्ट बहडाला ऊना में  बड़ी धूम धाम से  मनाया गया। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में पूर्व नौसैनिक अपने परिवार सहित हिमाचल और पंजाब से, इस ऐतिहासिक “नौसैनिक परिवार मिलन” समारोह मे भाग लेने के लिए एकत्रित हुए।सबसे पहले दिवंगत सुरजीत सिंह, श्रीमती तरसेम देवी को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गईं। प्रधान ने आए हुए  मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों के लिए मिक्की माउस, चिल्ड्रन ट्रेन का खूब आनन्द लिया। महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सब ने तंबोला का लुत्फ उठाया। 4 दिसंबर को मानवता के हित मे  उत्कृष्ठ कार्य करने वाले “मानव जीवन रक्षक” राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी परमजीत सिंह को सम्मानित  किया गया। बच्चों और महिलाओं, पुरषों को इनाम वा गिफ्ट्स, दिए गए। पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके समाधान बारे विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश ने नौ सेना दिवस के बारे मे चर्चा करते हुए बताया कि 4 दिसंबर 1971 को ऑपरेशन  ट्राइडेंट के अंतर्गत पाकिस्तान की मुख्य बंदरगाह कराची पर अचानक जबरदस्त हमला करके उसे तबाह कर दिया, मुख्य तेल भंडार को नष्ट कर दिया, कई जहाज डूबा दिए, पूर्वी पाकिस्तान की सप्लाई रोक दी । पाकिस्तान को घुटनों के बल ला कर आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करने पर अहम भूमिका निभाई। तब 4 दिसंबर को नेवी की ताकत का प्रतीक मानते हुए इस दिन को नौ सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ऊना में 1997 से (करोना वर्ष छोड़ कर) हर साल लगातार पूर्व नौ सैनिक परिवार सहित, नौ सेना दिवस मना रहे हैं। प्रीतिभोज के बाद अगले साल फिर मिलने की शुभ कामनाएं साथ उत्सव का समापन हुआ ।

  • भाजपा आईटी सेल, सोशल मीडिया विंग की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला भाजपा आईटी सेल और सोशल मीडिया विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश आईटी सेल संयोजक अनिल डडवाल ने की जबकि भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया विशेष रूप से इस बैठक में उपस्थित हुए। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उसी कड़ी में आईटी सेल और सोशल मीडिया विंग को मजबूत करने की दृष्टि से पार्टी हाई कमान के नए दिशा निर्देश और पार्टी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रांति पूर्ण प्रचार का जवाब देने के लिए भी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से पारंगत किया गया। अनिल डडवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की पिछले 10 साल की गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण रही है प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए नीति निर्धारण किया गया। जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की एक साल की विफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएं आईटी और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को उससे अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि जनता कांग्रेस के झूठे बहकावे में आने वाली नहीं है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में जनता ने दोबारा भाजपा को कमान सौंपी है वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को  जनता द्वारा सत्ता से बेदखल किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व इन विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। आईटी सेल के जिला संयोजक चंदन कालिया ,सोशल मीडिया के जिला संयोजक सूरज शर्मा, रितिका भारद्वाज, नीलम शर्मा, निशा भुल्लर, आकाश राणा, सक्षम कपिला, शुभम जरियाल बा पांचो मंडलों के संयोजक सह संयोजक और पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे
  • युवाओं को कारखानो के हिसाब से कोर्स करने को प्रेरित किया जाएगा

    हिमाचलियों की आवाज को किया जाएगा बुलंद-कुलवीर जम्वाल


    अगले सप्ताह से बीबीएन में शुरु होगी संगठन की सदस्यता


    हिम औद्योगिक कल्याण सभा हुई पंजीकृत: कालिदास


    बैंक खाता खोलने के लिए तीन लोग किए अधिकृत


    बददी/ सचिन बैंसल : बीबीएन में कार्यरत हिमाचलियों के विकास में कार्यरत हिम औद्योगिक कल्याण सभा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। सभा ने संगठन की सदस्यता के लिए प्रयास शुरु कर दिए हैं। हिम औद्योगिक कल्याण सभा कार्यकारिणी की बैठक महाराणा प्रताप नगर में प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी दी कि लंबे प्रयासों के बाद संगठन पंजीकृत हो गया है और तीन लोगों को खाता संचालन का अधिकार दिया गया है। इसी सप्ताह बैंक खाता खोलने के बाद संगठन की सदस्यता अभियान का आगाज किया जाएगा। कुलवीर जम्वाल ने कहा कि सदस्तया फार्म प्रिंट होने के बाद बीबीएन में रह रहे हिमाचली लोगों व परिवारों को संगठन के साथ जोडा जाएगा। उसके बाद बददी बरोटीवाला व नालागढ़ की हर औद्योगिक क्षेत्र व गांव गांव जाकर सदस्यता फार्म भरे जाएंगे। प्रदेश महामंत्री कालिदास शर्मा व उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने कहा कि आज तक बीबीएन में चार दशक से हिमाचलियों की मांगों को उठाने के लिए कोई सशक्त संगठन नहीं था और इसी के निमित्त हिम औद्योगिक कल्याण सभा का गठन किया गया था। उन्होने कहा कि चाहे नौकरियों की बात हो या हिमाचलियों की कोई और सामाजिक, व्यापारिक या अन्य रोजगार की जरुरत हम पूरे हिमाचल के लोगों को एकसूत्र में पिराऐंगे। बीबीएन के कारखानों में हिमाचलियों को समायोजित करने के लिए उनको कारखानो के हिसाब से कोर्स करने का प्रेरित किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहां पर काम तो बहुत है लेकिन हमें औद्योगिक कल्चर व उसकी जरुरतों को समझना होगा। हम प्रदेश सरकार से मांग उठाएंगे कि बददी में हिमाचल भवन का निर्माण करे ताकि दूरदराज से यहां पर नौकरी ढूंढने आए युवा को कुछ दिन ठहरने की सहूनिलयत मिले और उसको गाईडेंस का का हिम औद्योगिक कल्याण सभा निशुल्क करेगी। शीघ्र ही हम अपनी हैल्पलाईन नंबर जारी करेंगे जिससे हर हिमाचली को हम तक पहुंचने में सुविधा होगी। बैठक में विचित्र सिंह पटियाल, संदीप ठाकुर, रमेश कुमार चौहान, सुषमा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • पंजाब: गाड़ी को लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    लुधिआना: अयाली चौक के नजदीक गाड़ी में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस कर्मी ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी जान को दाव पर लगा दिया। पुलिस कर्मी ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। गाड़ी लाडोवाल से अयाली चौक की तरफ आ रही थी, जब यह हादसा हुआ।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

  • बड़ी खबर: कार्यक्रम दौरान कैबिनेट मंत्री हुए बेहोश, करवाया गया अस्पताल में भर्ती

    यमुनानगर: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर रविवार को बेहोश होकर अचानक से गिर गए‌ जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान वे यमुनानगर के नाग्गल पट्टी गांव में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत जनसंवाद कर रहे थे। बेहोश हो जाने के बाद आनन-फानन में उन्हें प्रताप नगर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बिना देर किए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर को यमुनानगर सिविल अस्पताल से वेंटिलेटर एंबुलेंस में गाबा हॉस्पिटल ले जाया गया।

    इस दौरान ख़बरें आ रही थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें चक्कर आया था जिसके चलते वे गिर गए थे। इस बीच बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई भी रेफर कर दिया था। लेकिन सारे टेस्ट करने के बाद देखा गया कि उनकी हालत बेहतर है और हो सकता है कि आज शाम तक उन्हें छुट्टी भी दे दी जाए।

    गाबा हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। कैबिनेट मंत्री जैसे ही अस्पताल पहुंचे, उसके कुछ देर बाद उनके परिवार के सदस्य भी गाबा अस्पताल पहुंच गए।

    इसके अलावा बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी उनका हाल जानने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी फोन पर उनका हाल-चाल जाना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से बात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

  • पंजाब: बाबा फरीद संस्थाओं के चेयरमैन का हुआ निधन

    फरीदकोट: 12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद से जुड़े स्थल टिल्ला बाबा फरीद व माई गोदड़ी साहिब को नया मुकाम दिलाने वाले 97 वर्षीय इंद्रजीत सिंह सेखों का रविवार दोपहर बाद निधन हो गया। बाबा फरीद संस्था द्वारा बाबा फरीद पब्लिक स्कूल व बाबा फरीद लॉ कालेज भी चलाया जा रहा है।

    फरीदकोट जिले की अहम शख्सियत रहे इंद्रजीत सिंह खालसा ने पांच जून को अपना 97वां जन्मदिन मनाया था। 97 साल की उम्र भी वह पूरी तरह से सक्रिय थे, बाबा फरीद संस्था से जुड़े प्रतिष्ठानों के सभी फैसले वह खुद लेते थे।

    प्रतिवर्ष 18 से 23 सितंबर तक राज्य स्तर पर मनाए जाने वाले बाबा फरीद आगमन पर्व में भी उनका अहम रोल होता था। इंद्रजीत सिंह सेखों एक अच्छे व ख्याति प्राप्त वकील भी थे, उनके दो बेटे व पोते सभी अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति हासिल किए हुए है। 97 वर्ष की उम्र में इंद्रजीत सिंह का निधन होने पर पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।