Blog

  • ਜਲੰਧਰ ‘ਚ 10 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਇਕੱਠ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਬਣਾਈ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ 27 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜਰੂਰੀ ਸੀ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਅਯੋਧਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਮੂਰਤੀ ਪੂਜਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਇਹ ਹਿੰਦੂ ਧਰਮ ਦਾ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਜਥੇਦਾਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਕੇ ਨੂੰ ਫਕਰੇ ਕੌਮ ਦਾ ਅਵਾਰਡ ਦੇਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਅਵਾਰਡ ਦੇ ਲਈ ਜਥੇਦਾਰ ਕਾਉਕੇ ਹੱਕਦਾਰ ਹਨ ਅਤੇ ਕੌਮ ਦੇ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਲੜਾਈ ਲੜੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 10 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਇਕੱਠ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਇਕੱਠ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਾਂਗੇ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਕਾਉਕੇ ਨੂੰ ਫਕਰ ਏ ਕੌਮ ਦਾ ਅਵਾਰਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • घर में लगी भीषण आग, 6 की मौ’त, जाने वजह

    घर में लगी भीषण आग, 6 की मौ’त, जाने वजह

    नई दिल्ली : पीतमपुरा इलाके में आग लगने का मामला सामने आया है। पीतमपुरा इलाके में एक घर में आग लगने से 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया है कि आग लगने के बाद दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के खराब होने के कारण इन फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और उनकी जान चली गई। पीड़ितों की पहचान  62 साल के राकेश गुप्ता, 62 वर्षीय उनकी पत्नी रेनू गुप्ता और उनकी 30 वर्षीय बेटी श्वेता एवं चौथे फ्लोर पर रहने वाली 25 वर्षीय कीर्ति वर्मा, उनकी 27 वर्षीय बहन शानू वर्मा और उनके 25 वर्षीय कुक संतोष के रूप में की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का संभावित कारण पहली मंजिल पर लगा हुआ रूम हीटर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हीटर का इस्तेमाल गीले कपड़े सुखाने के लिए किया जाता था। घर में किसी की गैरमौजूदगी के बीच हीटर से आग की लपटें उठीं और उसने तेजी से डुप्लेक्स हाउस को अपनी चपेट में ले लिया।

    सूत्रों के मुताबिक पहली मंजिल पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दवा खरीदने के लिए घर से निकलने से पहले रूम हीटर चालू कर गई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी गैरमौजूदगी में हीटर के पास कपड़ों में आग लग गई, जिससे पूरी इमारत में आग तेजी से फैल गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वालों ने अपनी खिड़कियां खोलकर भागने की कोशिश की, हवा में घना धुआं भर गया और उनके लिए भागना नामुमकिन हो गया। तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स के इलेक्ट्रॉनिक लॉक के खराब होने से इन दोनों ही फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल पाए और घने धुएं में दम घुटने की वजह से उनकी जान चली गई। जांच में खुलासा हुआ कि पहली मंजिल पर दरवाजे और कंट्रोल बॉक्स को जोड़ने वाले तार आग में जल गए, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम बेकार हो गया।

  • जालंधरः नगर निगम का एक्शन, सुबह-सुबह 20 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार एक ही सेक्टर में कारवाई करती दिखाई दे रही है। इसी के तहत पिछले कुछ समय से खुरला किंगरा में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ अब बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं आज सुबह सुबह नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल और बिल्डिंग ब्रांच की प्रमुख एडीशन कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारियों ने खुरला किंगरा में कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने 20 दुकानों को सील कर दिया है। दरअसल, एटीपी सुखदेव शर्मा ने टीम के साथ सुबह खुरला किंगरा लेकर मैनब्रो चौक, फोल्हड़ीवाल तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई की।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि बन्नो जी नगर में 1, बैंक एनक्लेव में 3, बैंक कॉलोनी में 8, खुरला किंगरा में सांई मंदिर के पास 4, गोल मार्किट में 2, मैनब्रो चौक के पास 1 और फोल्हड़ीवाल के पास इशर काॉलोनी में 1 दुकान को सील किया गया है। वहीं खुरला किंगरा में जो 4 दुकानें सील की कई हैं। इन पर सीलबंदी की कार्रवाई दूसरी बार हुई है।

    यह दुकानें इसलिए सील की गई हैं क्योंकि दुकानों ने मालिक ने शपथ पत्र दिया था कि वह दुकानों के स्थान पर रेजिडेंस बना देगा। लेकिन शपथपत्र के बावजूद दुकानों को रिहायश में नहीं बदला। इसके अलावा जो अन्य दुकानें भी सील की गई हैं वह अधिकतर रिहाइशी इलाके में हैं और बिना नक्शा पास करवाए बनाई गई हैं। इन्हें पहले नोटिस भी निगम कमिश्वनर की तरफ से जारी किए गए थे। लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए आज सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

    गौरतलब है कि पूरे शहर में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण चर्म सीमा पर है। लेकिन एटीपी सुखदेव के सैक्टर को छोड़ कर निगम के बिल्डिंग विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा अपने अपने सेक्टरों में किसी भी अवैध निर्माण को न तो रोका जाता है और न ही उचित कारवाई समय अनुसार की जाती है। पता नही क्यों निगम कमिशनर और निगम अधिकारियों का बाकी सेक्टरों की ओर ध्यान नही जाता ।

  • पंजाबः IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में लगातार अधिकारियों के तबादलें हो रहे है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक 1 आईएएस व 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक आईएएस अधिकारी परमिंदर पाल सिंह,  पीसीएस अमनिंदर कौर, पीसीएस संजिव शर्मा,  पीसीएस परमजीत सिंह का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट 

  • जालंधरः थाने से कुख्यात तस्कर के फरार होने से पुलिस में मचा हड़कंप 

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईवे लुटेरा गैंग का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। दरअसल, देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने वीरवार को प्रेस वार्ता करके खुलाासा किया था कि उनकी टीम ने हाईवे लुटेरा गैंग को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उक्त आरोपी को थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। अब सूचना मिली है कि आरोपी थाने से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी मामले में पुष्टि करने से मुंह मोड़ रहे हैं। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजा अंबरसरिया गिरफ्तारी की रात थाना आदमपुर में ही था।

    उस दौरान थाना आदमपुर के एसएचओ मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। स्टाफ की लापरवाही से उक्त आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक गाड़ी में बैठकर भागा है। उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। ताकि उसका पता चल सके। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजा अंबरसरिया का असल नाम अजयपाल है। वह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। इसके खिलाफ हेरोइन और वेपन तस्करी के कई केस दर्ज हैं।

    आरोपी के लिंक पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ थे। इसको लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही थी। मगर वह थाने से ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस को आरोपी का करीब तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला था। आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश करना था। मगर उससे पहले आरोपी फरार हो गया। थाना आदमपुर की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उसकी तलाश जारी है।

  • जालंधर की पहली लड़की का भारतीय बैडमिंटन टीम में हुआ सेलेक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर : दोआबा कालेज की लड़की ने बेंडमिंटन में शहर का नाम रोशन किय है।17 साल की मान्या रल्हण का भारतीय भारतीय बेडमिंटन टीम में सेलेक्शन हो गया है। इसी के चलते मान्या जालंधर की पहली लड़की है जिसने गर्ल्स में भारतीय बैडमिंटन टीम में नाम दर्ज किया है। मान्या रल्हण 8 साल से डिस्ट्रिक्ट व स्टेट चैंपियन रही है। दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में 3 दिवसीय करवाए गए सेलेक्शन ट्रायल करवाया गया। इसमें मान्या रल्हण का नाम भारतीय टीम में शामिल होने का ऐलान किया गया। इसके बाद जालंधर की बेटी मान्या अब डच जूनियर इंटरनेशनल ग्रेड प्रिक्स व जर्मन में होने वाले जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की तरफ खेलेंगी। बताया जा रहा है कि वह भारत की तरफ से गर्ल्स डबल व मिक्स डबल दो इवेंट खेलेगी। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बहुत खुश है। पिता अर्श रल्हण ने बताया कि बेटी ने जालंधर नाम रोशन किया है। वही मामले की जानकारी देते हुए सचिन ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है की जालंधर की लड़की भारतीय टीम में सिलेक्ट हुई है।

    उन्होंने कहा कि यह हमारे सब के लिए गर्व की बात है। कोच ने बताया कि मान्या रल्हण को 6 साल हो गए हैं। इस दौरान मानेगा एक ही फोकस ताकि वह इंटरनेशनल टीम में सिलेक्ट होना चाहती थी और उसने अपना फोकस अपने करियर पर रखा हुआ था। इसी के चलते आज मान्य ने भारतीय टीम में अपनी सलेक्शन करके अपने ड्रीम को पूरा किया है। वही मान्या की माता निधि ने कह कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी बेटी अब जर्मन में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगी। इस दौरान मान्या की माता ने कहा कि उसके पिता का भी यही ड्रीम था कि वह भारतीय टीम के लिए खेलें। उन्होंने कहा कि जब भी मान्य के एग्जाम होते थे वह अपने पेपरों के साथ-साथ अपने बैडमिंटन को कभी मिस नहीं करती थी। वही मीडिया से बात करते हुए मान्या ने कहा कि भारतीय टीम में सिलेक्शन होने से उनके माता-पिता का कोई सपना पूरा हो गया है।

  • जालंधरः इस इलाके दिन दहाड़े हुई चोरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला घासमंडी से सामने आया है। जहां चोरों ने खोखे को निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए सुनील ने बताया कि वह देर रात में 10 बजे खोखा बंद करके गया था। आज सुबह 7 बजे आकर देखा कि ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था।

    इस दौरान पीड़ित ने बताया कि उसका 3 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं मौके पर पीसीआर की टीम पहुंच गई। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दे दी गई है। भार्गव कैंप के एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली थी। जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। 

  • पंजाब : आज कौमी इंसाफ मोर्चे में 13 टोल प्लाजा रहेंगे फ्री

    लुधियाना :  टोल प्लाजा आज 3 घंटे के लिए फ्री कराए जाएंगे। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने प्रदर्शन तेज करने का ऐलान कर दिया है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक इन टोल प्लाजा को वाहनों के लिए फ्री करने का ऐलान किया है। मोर्चा 9 जिलों में 13 टोल प्लाजा पर धरना लगाएगा।  यह टोल प्लाजा फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा, तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला का परेडी जट्टा टोल प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा,लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा,घलाल टोल प्लाजा,फरीदकोट का तारापुर टोल प्लाजा,तलवंडी भाई टोल प्लाजा, नवांशहर का टोल प्लाजा बंद रहेंगे। 

    कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं का कहना है कि बीते एक साल से पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर पर उनकी तरफ से धरने दिए जा रहे हैं। 6 जनवरी को पूरा एक साल बीत गया। लेकिन न केंद्र और न ही राज्य सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लेकर उचित कदम उठाए गए हैं। इसके बाद अब बंदी सिखों की रिहाई के लिए मोर्चे की तरफ से संघर्ष तेज करने की घोषणा की गई है। मोर्चे के नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार को नुकसान नहीं होगा, वे उनकी बात नहीं सुनेंगे। आने वाले समय में संघर्ष तेज करते हुए कई और कदम भी उठाए जाएंगे।

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर हुआ बारातियों से भरी बस में हंगामा , टूटे शीशे, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा पर देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात बारातियों से भरी बस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोप लगे है कि खुद को टोल कर्मचारी बताते हुए युवक वहां से गुजर रहे वाहनों के ड्राइवरों से अवैध उगाही कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सवारियों से भरी बस को घेर हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि यह वारदात थाना लाडोवाल से महज 500 मीटर दूर हुई है। हमलावरों ने तेजधार हथियारों और राड से बस के शीशे तोड़े। कई बारातियों को मामूली चोटें भी आई हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस ड्राइवर मंजीत ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह लुधियाना से बटाला के लिए बारात को लेकर गया था।

    इस दौरान उसने टोल प्लाजा पर उसने 300 रुपए एक रूट के दिए थे। बस ड्राइवर का कहना है कि उस दौरान व्यक्ति ने बिना कोई पर्ची दिए उसकी बस वहां से निकलवा दी और उसने अपना मोबाइल नंबर उसे दिया। वापसी के समय बस निकालने के समय फोन करने की बात कही। मंजीत के मुताबिक वह पहले भी इसी तरह से कई बार बस निकाल कर ले जाते रहे हैं। ड्राइवर मंजीत ने बताया कि वापसी के समय फिल्लोर पहुंचा तो उसने दिए हुए नंबर पर काल की। उस व्यक्ति ने उसे लाइन नंबर 13 में गाड़ी ले जाने के लिए कहा, लेकिन उस लाइन में तैनात एक व्यक्ति ने उसे बस निकालने नहीं दी। उसने उससे कहा कि उसने सुबह पैसे दिए हैं। लेकिन उस व्यक्ति ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी।

    मंजीत के मुताबिक उस व्यक्ति ने उसकी बस की चाबी निकाल ली। सभी सवारियों ने जब उसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उससे मारपीट की। टोल पर बने एक काउंटर से अपने अन्य साथियों को बुलाया। काउंटर से ही उन लोगों ने डंडे, राड और तेजधार हथियार निकाल बस पर हमला कर दिया। टोल पर करीब 10 मिनट तक खूब हंगामा हुआ। बस के शीशे बदमाशों ने तोड़ दिए। कई सवारियों के कांच भी लगा। मंजीत ने कहा कि जिस लाइन में बिना पर्ची दिए गाड़ियां टोल कर्मी पास करवाते हैं, उस लाइन के सीसीटीवी कैमरे बंद करवा देते हैं। एक बस ड्राइवर को एक चक्कर में 100 से 150 रुपए बच जाता है। इस कारण ड्राइवर इनके झांसे में आ जाते हैं। टोल कर्मचारी टोल कंपनी को रोजाना लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। हमलावरों के खिलाफ उसने थाना लाडोवाल में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस मामले में लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दपिंदर सिंह ने कहा कि टोल लाइन शुरू होने से पहले ये विवाद हुआ है। कौन लोग हैं, जो टोल के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे है। इसकी वह अपने स्तर पर भी जांच करवाएंगे। 

  • पंजाब : पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    फतेहगढ़ साहिब : पंजाब में लगातार पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात को पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। दरअसल, लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार को इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए की लूट हुई थी। वारदात के बाद एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं गई। इस दौरान देर रात पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को गोली लगी, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल लुटेरे को बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया। उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    इसी बीच एसपी (आई) राकेश यादव के नेतृत्व में तीन लुटेरों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लुटेरों ने माना कि लूटी गई रकम बस्सी पठाना में एक बोलेरो गाड़ी में रखी हुई है। देर रात जब पुलिस टीम एक लुटेरे को बरामदगी के लिए अपने साथ बस्सी पठाना में लेकर गई तो इस लुटेरे ने बोलेरो से लूट की रकम निकालते हुए भागने की कोशिश की। लुटेरे ने गाड़ी में पहले से रखे अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं और गोली लुटेरे के पैर में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसे पकड़ लिया। बस्सी पठाना सिविल अस्पताल के डॉ. आशीष ने बताया कि पुलिस एक घायल व्यक्ति को लेकर आई थी।

    जिसके पैर में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर है। एक पुलिसकर्मी को भी भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। हालांकि, पुलिसकर्मी का बीपी काफी बढ़ा हुआ था।फतेहगढ़ साहिब के एसपी राकेश यादव ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, क्योंकि लुटेरा गोलियां चला रहा था। इस एनकाउंटर के दौरान एक लुटेरा घायल हो गया। उसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आगे की जांच जारी है। लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार को इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए की लूट हुई थी। वारदात के बाद एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। इसी बीच एसपी (आई) राकेश यादव के नेतृत्व में तीन लुटेरों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लुटेरों ने माना कि लूटी गई रकम बस्सी पठाना में एक बोलेरो गाड़ी में रखी हुई है।