Blog

  • Punjab News: SHO के नाम पर 5 लाख की रिश्वत का मामला, आरोपी बोला-मुझे फंसाया जा रहा, देखें वीडियो

    Punjab News: SHO के नाम पर 5 लाख की रिश्वत का मामला, आरोपी बोला-मुझे फंसाया जा रहा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने छेहरटा के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर एसएचओ के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ललीत अरोड़ा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वहीं आज ललित अरोड़ा को आज माननीय अदालत अमृतसर में पेश किया गया। इस मामले में मीडिया के सामने ललीत ने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपए की पहली किश्त लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। यह रकम कथित तौर पर नशीले पदार्थों के मामले में शिकायतकर्ता का नाम शामिल न करने के बदले मांगी गई थी। आज जब विजिलैंस अधिकारी अरोड़ा को माननीय अदालत में पेश कर रहे थे, तब पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को रिमांड से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी।

    हालांकि, आरोपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उसे बेगुनाह होने के बावजूद झूठा फंसाया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, अरोड़ा को छेहरटा थाने के एसएचओ का परिचित बताया जा रहा है जिसने शिकायतकर्ता से कुल 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाकर अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।

    माननीय अदालत की ओर से आरोपी के रिमांड संबंधी आदेश आज शाम तक जारी होने की संभावना है। विजिलेंस ब्यूरो ने पुष्टि की है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ी तो और पुलिस अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

     

  • Punjab News: इतने ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

    Punjab News: इतने ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

    अमृतसर। पुलिस ने नशे की अवैध तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे 60 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। युवक की पहचान दीपक सिंह पुत्र मलकीत सिंह (22) निवासी जिला अमृतसर के रूप में हुई। ये कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने डिटेक्टिव स्टाफ संग की है।

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले संबंधी जानकारी देेते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रुटीन गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-1 पंचकूला स्थित सूरज सिनेमा के पास एक युवक हेरोइन बेचने जा रहा है। जिसके तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप के नेतृत्व में एक टीम मौके पर रवाना की गई। टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को बिना देर किए दबोच लिया।

    आरोपी को अदालत में किया गया पेश
    डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी दी कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अमृतसर से हेरोइन की सप्लाई लेकर पंचकूला में अवैध रूप से बेचने पहुंचा था। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन इलाकों में सप्लाई करता था, किन लोगों से माल लेता व किसे आगे पहुंचाता था। रिमांड के दौरान आरोपी से मिलने वाले इनपुट के आधार पर पुलिस जल्द ही नेटवर्क में जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • मशहूर खिलाड़ी Rohan Bopanna ने टेनिस से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा Special Note

    मशहूर खिलाड़ी Rohan Bopanna ने टेनिस से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा Special Note

    खेल: भारत के मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने फैंस के साथ शॉकिंग न्यूज शेयर की है। रोहन ने बताया कि वह रिटायरमेंट ले रहे हैं। 1 नवंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दो दशक से ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले अपने इस करियर पर उन्होंने आखिरकार फुलस्टॉप लगा दिया है। बोपन्ना का आखिरी टूर्नामेंट पेरिस मास्टर्स 2025 रहा। इसमें उन्होंने अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया था। उस टूर्नामेंट में बोपन्ना-बुब्लिक का राउंड ऑप 32 में जॉन पीयर्स और जेम्स ट्रेसी ने 5-7, 6-2, 10-8 से हरा दिया था।

    किसी सपने जैसा लगता है

    रोहन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘एक अलविदा लेकिन अंत नहीं ऐसी चीज को अलविदा कहना बहुत मुश्किल होता है जिसने आपकी जिंदगी को मतलब दिया हो। 20 साल जो कभी नहीं भुलाए जा सकते। अब सालों के बाद यह समय आ गया है। मैं ऑफिशियल तौर पर अपना रैकेट टांग रहा हूं जब मैं यह लिख रहा हूं मेरा दिल भारी भी है और आभारी भी। कूर्ग जैसे छोटे से शहर से अपनी यात्रा शुरु की लकड़ी के ब्लॉक काटकर सर्व मजबूत की, कॉफी के बागानों में दौड़कर स्टैमिना मजबूत बनाया और टूटे कोर्ट्स पर सपने देखते हुए आज दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचा यह सब किसी सपने के जैसा लगता है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Rohan Bopanna (@rohanbopanna0403)

    मुझे लड़ना सिखाया

    रोहन ने आगे लिखा कि – ‘टेनिस मेरे लिए सिर्फ एक खेल नहीं रहा इसने मुझे जीवन का उद्देश्य दिया जब मैं खो गया था तब ताकत दी। जब मै टूटा हुआ था जब विश्वास दिलवाया। हर बार जब मैं कोर्ट पर उतरा तो इस खेल ने मुझे धैर्य, जज्बा और दोबारा से उठने की हिम्मत दी। जब मैं अंदर से कहता था कि कुछ नहीं कर सकता तब टेनिस ने मुझे लड़ना सिखाया और सबसे बढ़कर यह याद दिलवाया कि मैंने शुरुआत क्यों की और मैं कौन हूं’।

    माता-पिता का भी किया जिक्र

    आगे उन्होंने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए कहा कि वही उनके लिए असली हीरो हैं। बोपन्ना ने लिखा कि – ‘आपने मुझे वो सब दिया जिसकी मदद से मैं अपना सपना पूरा कर सका। आपके त्याग, आपकी निशब्द ताकत और आपके अटूट विश्वास के कारण ही मैं यहां तक पहुंचा’। अपनी बहन (रश्मि), पत्नी (सुप्रिया) और बेटी (त्रिधा) का भी धन्यवाद किया। जो हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी रही। अपने दोस्तों, कोच, साथी खिलाड़ियों और फैंस का भी उन्होंने अभार जताया। अंत में उन्होंने लिखा कि – ‘मैं भले ही अब प्रतियोगिता से दूर हो रहा हूं लेकिन टेनिस से मेरा रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया मैं अब इस खेल को कुछ लोटाना चाहता हूं ताकि छोटे शहरों के युवा यह विश्वास कर सकें कि उनकी शुरुआत ही उनकी सीमाओं को परिभाषित नहीं करती। यदि आपके पास विश्वास, मेहनत और दिल है तो कुछ भी संभव है। यह गुडबॉय नहीं बल्कि उन सभी के लिए थैंक यू जिन्होंने मुझे गढ़ा, संभाला और प्यार दिया। आप सब मेरी कहानी का हिस्सा हैं और मैं सबका हिस्सा हूं’।
  • पुलिसकर्मी के घर से नाबालिग लड़की का शव हुआ बरामद

    पुलिसकर्मी के घर से नाबालिग लड़की का शव हुआ बरामद

    बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दारापारा इलाके में पुलिसकर्मी के घर में नाबालिग छात्रा का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय चांदनी कुडियम निवासी भैरमगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चांदनी 6वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चांदनी की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप देकर दबाने की कोशिश की गई।

    मृतका के भाई अजय कुडियम ने बताया कि जून महीने में पुलिसकर्मी की पत्नी नीरजा तिर्की अपने रिश्तेदार के साथ उनके घर आई थी और काम और पढ़ाई कराने के बहाने चांदनी को अपने साथ ले गई थी। जब भाई ने विरोध किया तो नीरजा ने कहा कि वह उसकी देखभाल और शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेगी, लेकिन कुछ ही महीनों में हालात बदल गए। घटना से एक दिन पहले चांदनी ने अपने भाई अजय को फोन कर बताया था कि वह बहुत परेशान है और घर लौटना चाहती है। उसने ये भी कहा था कि पुलिसकर्मी के घर के पीछे एक गड्ढा खोदकर कुछ छिपाया गया है और उसके पास कई राज हैं जो वह घर आकर बताएगी।

    लेकिन अगली सुबह उसकी मौत की खबर आई। अजय ने बताया कि मौत के बाद सुभाष तिर्की और उसकी पत्नी नीरजा गांव पहुंचे और कहा कि मामले को पुलिस तक न जाने दिया जाए। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये देकर समझौता करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन गांव की एक युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। दरअसल, पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की के दारापारा स्थित मकान से चांदनी कुडियम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी नीरजा तिर्की ने शव को गोपनीय तरीके से बोलेरो वाहन में रखकर चांदनी के गृहग्राम दुगोली पहुंचाया, जहां परिजनों को डेढ़ लाख रुपये देकर मामले को रफा-दफा करने की पेशकश की गई।

    युवती के भाई अजय कुडियम ने आरोप लगाया है अगर ये आत्महत्या थी, तो फिर पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने डेढ़ लाख रुपये देकर मामला दबाने की कोशिश क्यों की? और दफनाने की बजाय उसे जबरन जलाने का दबाव क्यों बनाया गया?” पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की और उसकी पत्नी नीरजा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    वहीं दूसरी ओर बीजापुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा के मुताबिक शव का पंचनामा किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और जन संगठनों ने भी इसे आदिवासी बच्ची के साथ गंभीर अन्याय बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

     

  • Haryana News: ठगी करने वाले Professor को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Haryana News: ठगी करने वाले Professor को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने बंटी और बबली नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इकनॉमिक्स सेल की टीम ने देर रात दोनों को गिरफ्तार करते हुए कामयाबी हासिल की थी। ये दोनों ही अमीर और एनआरआई लोगों के साथ पहले दोस्ती करके उनका विश्वास जीतते थे। इसके बाद उनको एक नकली कंपनी में पैसे कमाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे।

    ठगी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। अब हाल ही में दोनों आरोपियों ने सेक्टर-9 पंचकूला में रहने वाली पारुल शर्मा और उनके पति को निवेश का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये की ठगी मांगी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले पारुल शर्मा के साथ दोस्ती की क्योंकि पारुल के पति अमेरिका में बिजनेस करते हैं। आरोपियों ने पता लगाया कि पारुल के साथ ठगी करके उन्हें पैसा मिल सकता है।

    सेक्टर-9 के रहने वाली पारुल शर्मा और उनके पति को दोनों आरोपियों ने खुद को एक बड़ा कारोबारी बताया। उन्होंने पारुल और उसके पति को परम एग्रो फ्रेश और सहलोत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश करते हुए भारी मुनाफा दिलवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने इस मामले में परमंदिर कौर और उसके पति कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

    शिकायतकर्ता पारुल ने बताया कि उनके पति की पहचान परमंदिर कौर और उसके पति कपूर सिंह से 2022 में हुई थी। दोनों आरोपियों ने पारुल शर्मा को बड़ा कारोबारी बताया और अपनी कंपनी में मुनाफा देने का लालच दिया। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि हम आपकी कारोबार में मदद करेंगे।

    इसके बाद पारुल शर्मा के पति हेमंत शर्मा से जी पे, बैंक ट्रांसफर और आरटीजीएस के जरिए लाखों रुपये मंगवा लिए। बाद में मुनाफे का झांसा देकर दोनों ने और ज्यादा रकम की मांग रखी और बैंक से लिए गए लोन की राशि भी अपने खातों से ट्रांसफर करवा ली। पारुल शर्मा ने एग्रो फ्रेश और सहलोत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में करीबन 2 करोड़ रुपये निवेश किए।

    बार-बार पैसे मांगने पर दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी कपूर सिंह सेक्टर-14 के गर्ल्स कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी कर रहा है। वहीं आरोपी पत्नी परमिंदर कौर सेक्टर-1 में प्रोफेसर की नौकरी कर रही है। प्रोफेसर की पत्नी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस ने आज आरोपी कपूर सिंह को कोर्ट में पेश करके अंबाला भेज दिया है।

  • केंद्रीय विद्यालय सलोह में एटीएल इंस्ट्रक्टर के लिए साक्षात्कार 14 को

    केंद्रीय विद्यालय सलोह में एटीएल इंस्ट्रक्टर के लिए साक्षात्कार 14 को

    ऊना/सुशील पंडित: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में एटीएल प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) पूर्णतः अंशकालीन/अस्थायी अनुबंध आधार पर एटीए प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) का पैनल तैयार करने के लिए 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

    विद्यालय की प्राचार्या नीलम गुलेरिया ने बताया कि एटीएल इंस्ट्रक्टर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, पारिश्रमिक सहित अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय की वेबसाइट https://santokhgarhsaloh.kvs.ac.in     पर उपलब्ध है।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 3 से

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 3 से

    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 3, 4 और 6 नवंबर को अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन 3 नवंबर को महाराणा प्रताप राजकीय कॉलेज अंब के सभागार में प्रातः 11 बजे से आरम्भ होंगे।

    यह जानकारी देते हुए  उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना, अंब कॉलेज की म्यूजिकल वोकल की सहायक प्रोफेसर तथा तहसीलदार अंब को सदस्य बनाया गया है। ये समिति सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन का जिम्मा देखेगी।

    उन्होंने कहा कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। ईमेल पते माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं।

    बता दें, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि इसे प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी दिलाई। महोत्सव ने आस्था और लोक-संस्कृति के समन्वय से एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

  • dengue का कहरः भाई-बहन की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

    dengue का कहरः भाई-बहन की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

    सिरसा: पंजाब सहित हरियाणा में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। वहीं हरियाणा के सिरसा में डेंगू से पहले भाई की मौत हुई है। वहीं अब बहन ने भी दम तोड़ दिया है। दरअसल, रानियां थाना क्षेत्र के गांव गोबिंदपुरा के रहने वाले दोनों भाई-बहन का पिछले दिनों डेंगू का अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां 13 वर्षीय सहदीप की मौत हो गई। 16 वर्षीय बड़ी बहन असमीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उपचाराधीन बहन ने भाई से पहले दम तोड़ दिया। बहन की मौत के तीन दिन बाद भाई की भी मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों भाई बहन के पिता संदीप सिंह खेतीबाड़ी करते हैं और उनके दादा जसविंद्र सिंह बुजुर्ग हैं। वहीं 13 वर्षीय सहदीप 7वीं कक्षा में पढ़ता था और उसकी बड़ी बहन असमीन कौर 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों भाई-बहन एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मौत होने से घर ही नहीं, बल्कि गांव में भी मातम का माहौल पसरा हुआ है। वहीं गांव वालों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दोनों की मौत डेंगू बुखार से होने की जानकारी देते हुए सभी को सावधानी बरतने की अपील की है।

    क्योंकि इसी परिवार में बच्चों के दादा भी बीमार है, जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हडकंप में मचा हुआ है। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची। पिता संदीप सिंह ने बताया सहदीप को कुछ दिन से तेज बुखार था और जिसका असर दिमाग में आ गया था। उसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और जिससे उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से CMO प्रदीप कुमार का कहना है कि रानियां के गोबिंदपुरा गावं में दो भाई-बहनों की मौत मामले में हमारे डॉक्टरों की टीम आज शुक्रवार को गांव में गई हुई है।

    उनके परिवार से जानकारी ली जाएगी और जांच की जाएगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई। डॉक्टरों की टीम मृतक भाई-बहन के परिजनों से उन दोनों के इलाज से संबंधित इलाज की जानकारी लेगी कि उनका कहां-कहां इलाज था और उनके डेंगू जांच के लिए क्या टेस्ट करवाए गए थे। कारण है कि अभी डेंगू टेस्ट के बिना पुष्टि नहीं की जा सकती। अब तक जिले में विभाग ने डेंगू से मौत की कोई पुष्टि नहीं है।

  • Punjab News: अब मजीठिया पर चलेंगा करप्शन केस, गवर्नर से मिली मंजूरी

    Punjab News: अब मजीठिया पर चलेंगा करप्शन केस, गवर्नर से मिली मंजूरी

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व मजीठा हलके से 3 बार विधायक रह चुके बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, 25 जून को अमृतसर स्थित आवास और 25 अन्य ठिकानों पर छापेमारी के बाद विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान विजिलेंस टीम ने डिजिटल उपकरण, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਲਈ ਵਧੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ : ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਤੇ ਮਨੀ ਲਾਂਡਰਿੰਗ ਕੇਸ ਚਲਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ

    वहीं अब आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा भी चलाया जाएगा। दरअसल, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मजीठिया पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत दी गई है। इससे पहले राज्य कैबिनेट ने 8 सितंबर को इस पर रिकमेंडेशन भेजी थी।

    यह मामला राज्य की विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया पर घोषित आय से लगभग 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने 700 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अवैध तरीके से जुटाई, जो कथित रूप से 2013 के ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 540 करोड़ की धनराशि के मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित की गई। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब विजिलेंस ब्यूरो अदालत में मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाएगा।

  • Himachal News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में  ‘स्क्रैबल प्रतियोगिता’ का आयोजन

    Himachal News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘स्क्रैबल प्रतियोगिता’ का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के ज्ञान, भाषा कौशल और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए  ‘स्क्रैबल प्रतियोगिता’ तथा कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘ क्वीज ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था। ‘ स्क्रैबल प्रतियोगिता’ का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी शब्दों की पकड़ ,शब्दावली और सोचने की क्षमता को विकसित करना था ।

    स्ट्रॉबेरी ग्रुप ‘सोलमेट टीम’ से गीतांशी शर्मा , वियान चौधरी, अभिधा रावल, वान्या, जसलीन कौर ,नित्या धीमान तथा वेदिका राजपूत प्रथम स्थान पर रहे। ‘वॉकी टॉकीज टीम ‘ से रियांश सहजपाल ,लवदीप सिंह, विराट कौशल ,इकनूर कौर, शिवांगी, लक्षिता शर्मा तथा रियांश कौशल द्वितीय स्थान पर रहे । ‘कैच मी इफ यू कैन टीम’ से शिवांशी राणा ,मन्नत ठाकुर, रोहन सिम्हा गॉड,वृंदा,जोबंदीप सिंह, नायरा तथा हरशिव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप  ‘ग्रुप 2’ से दिव्यांश सहोर, रूही रेहल ,काशवी भारद्वाज, शिवन्या धीमान तथा विदंत शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। ‘ग्रुप 3’ से  काशवी ठाकुर,परीक्षित जसवाल ,नवराज सिंह , मालती तथा रचित शर्मा द्वितीय  स्थान पर रहे। ‘ग्रुप 5′ से कृषिका खन्ना, अक्षिता,मनकीरत अटवाल, विवान ठाकुर तथा त्रिजल चब्बा तृतीय स्थान पर रहे।’ क्वीज ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’

    ऑरेंज ग्रुप में ‘टीम एस  रामानुजन’से आयुष सिंह, दिविशा पराशर, माही, धृति तथा जपजीत प्रथम स्थान पर रहे। ‘टीम होमी जहांँगीर भाभा ‘ से  अरमान ,अरिंदम,अर्षिता शर्मा, अनिरुद्ध कुमार तथा समरप्रीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे । ‘टीम सी. वी. रमन ‘ से  सानवीं नकई, देवांशी ,कनिष्का, अवनीत सिंह,  तथा हरगुनप्रीत  तृतीय  स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में ‘क्वांटम  क्विजर्स टीम ‘से  पारस डामले, यशिका, अंकिता राणा ,गौरी शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।  ‘आइंस्टीन क्रू टीम’ से  इश्मीत सिंह छोकर, गौरांगी ,अर्नव जसवाल तथा समरप्रीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। ‘द एलिमेंट्स टीम ‘से  अश्मीत सिंह, जशनदीप सिंह ,विनायक तथा सानवीं और ‘दी एटॉमिक टीम’से विहान, इशिका राणा ,रितिश तथा अक्षमा तृतीय स्थान पर रहे।

    ग्रुप मेलन में ‘ग्रेविटी गैंग टीम’  से अभिनव चंदेल ,जैस्मिन धीमान, आस्था शर्मा तथा सहजदीप सिंह  प्रथम स्थान पर रहे। ‘एलिमेंट एक्सप्लोरर्स टीम’ से  धैर्य शर्मा, रिद्धि राणा ,दक्ष भारद्वाज तथा शिवान द्वितीय स्थान पर रहे ।’एंजाइम नेविगेटर टीम’ से  प्रागुण कौशल, तमन्ना साहू, जागृत तथा श्रेयास तृतीय स्थान पर रहे।  स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि प्रतियोगिताएंँ बच्चों को सीखने, नेतृत्व और टीमवर्क का अवसर प्रदान करती हैं ,जो जीवन में सफलता की आधारशिला बनती हैं।स्क्रैबल केवल एक खेल नहीं, बल्कि मस्तिष्क, धैर्य और भाषा कौशल का उत्कृष्ट संयोजन है।

    पर्यावरण एवं विज्ञान क्विज़ विद्यार्थियों में  ज्ञान के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और विज्ञान के प्रति रुचि को भी बढ़ाता है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने कहा कि विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताएंँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं।