Blog

  • पंजाबः लोक इंसाफ पार्टी की महिला नेता और किराएदार में झड़प, देखें CCTV

    पंजाबः लोक इंसाफ पार्टी की महिला नेता और किराएदार में झड़प, देखें CCTV

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी (LIP) की सीनियर नेता तेजी संधू और उनके भाई की किराएदार से झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेजी संधू जगराओं से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है। तेजी ने बताया कि उनके घर नजदीक ही उनकी दुकान है। दुकान में एक लकड़ी का कारोबार करने वाले ऋषि नाम के व्यक्ति ने पिछले 7 साल से कब्जा किया हुआ है। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिन वह अपने भाई के साथ ऋषि से दुकान खाली करने या उसका किराया देने के लिए समझाने गई थी। इस दौरान गुस्से में ऋषि ने उनके भाई गुरप्रीत सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला नेता का कहना है कि किराएदार ने किल लगे डंडे से उनके भाई से मारपीट की। इस दौरान जब उन्होंने भाई का बचाव करना चाहा तो उसने उनके कपड़े फाड़ दिए। राहगीर किसी महिला ने चुन्नरी देकर उनकी इज्जत बचाई।

    तेजी ने कहा कि ऋषि दुकान का किराया और बिजली का पिछले कई महीनों से जमा नहीं करवा रहा। कई बार बिजली वाले मीटर काटने के लिए आए, लेकिन उन्होंने खुद पैसे जमा करवा अपना मीटर बचाया। तेजी ने कहा कि आरोपी कई बार 2-3 महीने दुकान बंद करके भाग जाता है। गांव के सरपंच से भी बातचीत की, लेकिन ऋषि नहीं मान रहा। तेजी ने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद भी हुई है। मारपीट के बाद तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस के सामने ही ऋषि ने गैस सिलेंडर खोल कर खुद को आग लगाने की धमकी दी। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने रोका। खुद के पैसों से जमा करवाया बिजली बिल जी ने कहा कि ऋषि दुकान का किराया और बिजली का पिछले कई महीनों से जमा नहीं करवा रहा।

    कई बार बिजली वाले मीटर काटने के लिए आए, लेकिन उन्होंने खुद पैसे जमा करवा अपना मीटर बचाया। तेजी ने कहा कि आरोपी कई बार 2-3 महीने दुकान बंद करके भाग जाता है। गांव के सरपंच से भी बातचीत की, लेकिन ऋषि नहीं मान रहा। मारपीट के बाद पुलिस को किया सूचित तेजी ने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद भी हुई है। मारपीट के बाद तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस के सामने ही ऋषि ने गैस सिलेंडर खोल कर खुद को आग लगाने की धमकी दी। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने रोका। वहीं दुकानदार ऋषि ने पुलिस को बताया कि आज दुकान पर 3 लोगों ने मिलकर उससे मारपीट की है। उसने महिला से किसी तरह की मारपीट या उसके कपड़े नहीं फाड़े हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर सकती है।

  • पंजाब :  पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

    पंजाब : पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

    तरनतारन : खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ और खालरा पुलिस को यह सफलता सीमा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली। डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और बीओपी की सूचना पर रात 9 बजे कलसियां ​​इलाके में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई।

    इसके बाद बीएसएफ और खालड़ा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर नंबर 107 के तहत 21सी एनडीपीएस एक्ट 10 11 12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत पीएस खालड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है और बॉर्डर से बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया गया है।

  • सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक हुए घायल 

    सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक हुए घायल 

    बीजापुर: कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए विधायक मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है‌ उन्हें सड़क मार्ग से जगदलपुर लाया जा रहा है। यहां से एयर एंबुलेंस के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

  • पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

    पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

    घर के पीछे दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

    यमुनानगर: रादौर की शिव कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। 20 सितंबर से लापता बताई जा रही करीब 35 वर्षीय विवाहिता का शव उसी के घर के पिछे जमीन में दफन मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है की उसके पति ने ही गोली मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारे पति राजेश को अपनी पत्नी रीना के चरित्र पर शक था जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। हैरानी की बात तो यह है की पति राजेश ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर लाश को घर के पीछे मिट्टी में दबाकर खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रीना के मायके परिवार ने राजेश को रीना के बारे में पूछा और राजेश ने उन्हें बताया कि वह दवाई लेने देहरादून गई थी मगर लौटकर नहीं आई। इसके बाद रीना के मायके परिवार ने राजेश को पोंटा साहिब बुलाया और रीना को खोजने में मदद करने की बात कही।

    इसी बीच उन्हें राजेश पर शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की तो राजेश ने सारा राज उगल दिया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस एफएसएल टीम और क्राइम यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और मिट्टी खोदकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट्स और अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए। बरहाल रीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्यारे पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कोड़का निवासी बलदेव ने बताया कि मृतका उसकी बहन थी। बलदेव ने बताया कि राजेश बार बार अपनी बात बदल रहा था कभी कहता था रीना दवाई लेने गई है। कभी कहता सहेली के घर है। यहीं नहीं कभी कहता की उसने यमुना में छलांग लगा दी है। यह सब सुनकर जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तब राजेश ने हकीकत बयान कर दी।

  • पितृ पक्ष की अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा असर

    पितृ पक्ष की अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा असर

    नई दिल्ली : पितृ पक्ष की अमावस्या 14 अक्टूबर शनिवार के दिन है। इसी दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। यानि इसबार श्राद्ध के अंतिम दिन ही सूर्य ग्रहण रहेगा। ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें, इसके कुछ घंटे पहले से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। दरअसल, ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। ऐसे में सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का क्या और कैसा प्रभाव होगा आइए इस बारे में जानते हैं।

    सूर्य ग्रहण के दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करने से पूर्वज होते हैं बेहद प्रसन्न 

    ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण या सूतक काल के समय श्राद्ध कर्म करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करने से हमारे पूर्वज बेहद प्रसन्न होते हैं। यही नहीं, इस दिन पितरों के नाम का दान-पुण्य करने से पितृ दोष भी दूर होता है। इसके अलावा, देवी-देवता भी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। जानकारी के लिए बता दें, ग्रहण के समय श्राद्ध करने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। बिना किसी भय के आप श्राद्ध कर सकते हैं।

    पितृपक्ष में क्या नहीं करना चाहिए?

    पितृपक्ष के दौरान कोई भी नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए।‌ माना जाता है कि इस दौरान किसी भी घर आए मेहमान का अनादर नहीं करना चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान पशु,पक्षियों और जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। इससे पितर नाराज हो जाते हैं। इसलिए, पितृ पक्ष के दौरान गाय, कुत्ते, कौए और चिटियों को खाना जरूर खिलाना चाहिए।

  • आज का राशिफल, 3 अक्‍टूबर 2023

    आज का राशिफल, 3 अक्‍टूबर 2023

    मंगलवार 3 अक्‍टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से तुला और मीन राशि के लोगों को कहीं से रुका पैसा मिलने की उम्‍मीद है। आय में वृद्धि होगी और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा मंगलवार का दिन।

    मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज के दिन का माहौल कुछ सही नहीं होगा। आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में बीतेगा। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से अपने आस-पास के माहौल को खुशनुमा बना लेंगे। रात में किसी की सेहत बिगड़ने की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

    वृष: वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन दोस्‍तों और परिवार के साथ खुशी में बीतेगा। ऑफिस में भी सब कुछ आपके हिसाब से होने से आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिलेगा। शाम के वक्‍त किसी मेहमान के घर आने से आपकी व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

    मिथुन: मिथुन राशि वालों का दिन शुभ है और आज भाग्‍य आपका साथ देगा। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी। बेहतर होगा कि व्‍यर्थ व्‍यय से बचें और अपने काम पर फोकस करें। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी रौबीली पर्सनैलिटी की मदद से आपके रुके कार्य बन जाएंगे।

    कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से मन में संतोष होगा और आप इस धन का प्रयोग जरूरी कार्य पूरे करने में कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपको ऑफिस के कार्य में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कोई भी निर्णय शीघ्रता और भावुकता में आकर न लें। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

    सिंह: सिंह राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपको राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और कोई रुका कार्य संपन्‍न होगा। परिवार के साथ कहीं आउटिंग का प्‍लान बन सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

    कन्या: कन्या राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और ऑफिस में भी आपके मन के मुताबिक माहौल तैयार होगा। स्वजनों से सुख मिलेगा और मंगल कार्यों से आपको खुशी होगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय लाभ होने के योग हैं।

    तुला: तुला राशि वालों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहने की वजह से आप काफी परेशान होंगे और काम करने का मन नहीं करेगा। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलने से आपके कार्य पूर्ण होंगे।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन और सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम का वक्‍त सैर सपाटे मौज मस्ती का होगा।

    धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में दिन शुभ है और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। धन का खर्च होगा और आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जूनियर्स के कारण कोई तनाव हो सकता है। रुपये-पैसे के मामले में सावधानी बरतें। वरना आपका पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय होगी। आपके विरुद्ध सभी षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

    मकर: मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बन सकती है और इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगी और हर्ष की प्राप्ति होगी। उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना आपका खर्च अचानक से बढ़ सकता है।

    कुंभ: कुंभ राशि वालों का भाग्‍य आज साथ नहीं दे रहा है और आज आपको अचानक से किसी काम के चक्‍कर में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने से पहले संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को जांच लें।

    मीन: मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन में व‍ृद्धि के योग हैं। अपको पास और दूर की किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई काम की जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

  • ਪੰਜਾਬ. ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਮਰੀਕੀ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ. ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਮਰੀਕੀ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰੂਪਨਗਰ: ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਨਿਊਜਰਸੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਹਾਊਸ ਆਫ ਰਿਪ੍ਰਜ਼ੈਂਟੇਟਿਵ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚ ਦਿੱਤਾ। ਨਿਊਜਰਸੀ ਦੇ ਪਾਈਨ ਹਿੱਲ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਦਨ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਦਿਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। 

    ਆਮ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਪਾਦਰੀ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਸਦਨ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੇਵਿਨ ਮੈਕਕਾਰਥੀ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸਦਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ। ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸਮੈਨ ਡੋਨਾਲਡ ਨੌਰਕਰੌਸ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮੌਕਾ ਦੱਸਿਆ। 

    ਗਿਆਨੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ (ਸੰਸਦ ਦੇ ਹੇਠਲੇ ਸਦਨ) ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਹਿਲੇ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਬਣ ਗਏ ਹਨ। ਤੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਨੂਰਪੁਰ ਇਲਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਬਰੇਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ।

  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में लगाया झाड़ू

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में लगाया झाड़ू

    ऊना सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर राज्यसभा के सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने खुद झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में स्थापित किया और 9 साल के बाद इस दिवस की सार्थकता लगातार बढ़ रही है।
    उन्होंने कहा कि आज देश के प्रत्येक हिस्से मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 9 सालों में देश के लिए बेहतरीन काम किए हैं उसी का परिणाम है कि आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें पायदान पर है और आने वाले समय में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरने वाला है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है स्वच्छता के आधार पर ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को इस धारणा को समझना होगा और स्वच्छता अभियान को न सिर्फ सफल बनाना है अपितु अपने आसपास और अपने निवास स्थान की स्वच्छता को भी पुख्ता बनाना है व इस की सभी लोगों से अपेक्षा है।
  • लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 4 काबू, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 4 काबू, देखें वीडियो

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बंबीहा गैंग के शूटर मान जैतो का कत्ल करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। ये तीनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े हैं। जख्मी शूटर मंजीत, चेतन, ओजस्वी और जगबीर लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियवर्त फौजी के गांव गढ़ी सिसाना के हैं। फौजी ने लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ के कहने पर पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला को गोलियां मारी थी। सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद इन चारों को पकड़ा। जब पुलिस वहां पहुंची तो इन लोगों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग के बाद मंजीत, चेतन और ओजस्वी को पुलिस की गोली लगी, जबकि चौथे को भी पुलिस ने दबोच लिया। 

    जिन्हें इलाज के लिए खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं दीपक मान उर्फ मान जैतो के परिजन सोमवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे। अभी तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसके सिर में 6-7 गोलियां मारी गई हैं और हत्या बड़ी ही बर्बरता के साथ की गई। उसकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन भी शव के साथ गए हैं। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में आज गांधी जयंती पर छुट्टी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

    मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। इसे देखते हुए पंजाब गैंगवार की आशंका से हाई अलर्ट कर दिया गया है। मान जैतो के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। मान जैतो के परिजनों ने बताया कि उसने 2017 में घर छोड़ दिया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ के चचेरा भाई गुरलाल बराड़ का मर्डर हो गया । तभी से वह घर नहीं आया। बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे टॉर्चर किया गया। फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई। उसकी लाश हरसाना कलां गांव के खेतों से बरामद हुई थी।
    मन जैतो ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था। उसने कहा था कि हमने तेरे भाई (चचेरे) गुरलाल बराड़ को मारा। हमसे बदला नहीं ले सका। मान जैतो ने कनाडा में सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लेने पर गोल्डी बराड़ को यह चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुझे चैलेंज करता था। अब उसे उसकी बनती सजा दे दी है।

  • गांधी जयंती पर नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत: मुकेश ठाकुर

    गांधी जयंती पर नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत: मुकेश ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: आज गांधी जयंती के मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत  बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर के द्वारा नशे के खिलाफ हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत समनाल और ग्राम पंचायत हरोली से इसकी शुरुआत की गई। मुकेश ठाकुर ने कहा कि माननीय जिलाधीश राघव शर्मा जी का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अभाव में आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए नशे  से कैसे बचाव किया जा सकता है, यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हमे अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। मुकेश ठाकुर ने स्वयं नशामुक्त ऊना अभियान की टीम और पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ जाकर घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
    इस मौके पर हरोली पंचायत प्रधान रमन कुमारी, समनाल पंचायत प्रधान जसवीर कौर, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, अजय भारती, और साहिल उपस्थित रहे।