Blog

  • Ludhiana Police ने Drug Cartel का किया भंडाफोड़, 9 तस्कर गिरफ्तार

    Ludhiana Police ने Drug Cartel का किया भंडाफोड़, 9 तस्कर गिरफ्तार

    लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप चहल के दिशा निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने शहर मे चल रहे ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओ सहित 9 तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक थापर पुत्र शिव थापर, गोपी पुत्र देव सिंह, शुभम बैंस पुत्र राजकुमार, बादल राणा पुत्र अशोक राणा, चांद पुत्र गौतम, रीना पत्नी सोनू, नीतू पत्नी विजय, राहुल पुत्र जुगल किशोर सभी निवासी डॉक्टर अंबेडकर कॉलोनी, लक्की पुत्र बासराम वासी मोहल्ला विजय नगर के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए ACP Amandeep Singh Brar ने बताया कि उक्त गिरोह के आरोपी डॉक्टर अंबेडकर कॉलोनी से ड्रग की सप्लाई कर रहे थे। जिसकी सुचना पुलिस को मिली थी। आरोपी घरो को छतो और खिड़कियों से नशे की पुड़िया बना कर लोगो को देते थे। जिस पर नकेल कसने के लिए Crime Branch 1 और 2 की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जिसके तहत CB1 के प्रभारी राजेश अरोड़ा की अगुवाई वाली टीम की एक टीम ने कल आरोपी अभिषेक, गोपी और शुभम को 165 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। जिसके बाद दूसरी टीम ने आरोपी बादल, चांद और रीना को पकड़ कर 160 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    इसी तरह Crime Branch 2 की टीम ने आरोपी राहुल, लक्की और नीतू को 105 ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 430 ग्राम बरामद की है। आरोपियों की पूछताछ मे खुलासा हुआ कि वह लंबे समय से छिप कर हेरोइन सप्लाई का कारोबार करते थे। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि इस कारोबार मे संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

  • Punjab Municipal Corporation Election Update: जल्द जारी होगी Notification

    Punjab Municipal Corporation Election Update: जल्द जारी होगी Notification

    चंडीगढ़। पंजाब की सीएम मान सरकार द्वारा 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों में होने वाले चुनाव को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जहां, मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 25 नवंबर से पहले जारी करने की उम्मीद है। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दी गई है। साथ ही सरकरा द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले संबंधी कॉपी भी अदालत को सौंपी गई। इसके बाद कोर्ट ने इस याचिका का निपटारा कर दिया है।

    आपको बतादें, कि इससे पहले 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कुल 10 सप्ताह में चुनाव करवाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने 15 दिनों में चुनाव की नोटिफिकेशन और अगले 8 हफ्तों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। सरकार की तरफ से 6 नवंबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उस आदेश में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में चुनाव की नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए थे। साथ ही कहा था कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर 50 हजार जुर्माना लगेगा, साथ ही अवमानना का केस चलेगा।

  • Jalandhar News : ठग Travel Agent Nitish Ghai पर ED ने लिया एक्शन, शिकायत दर्ज

    Jalandhar News : ठग Travel Agent Nitish Ghai पर ED ने लिया एक्शन, शिकायत दर्ज

    जालंधर। ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसा है। जहां, मनी लॉड्रिंग के तहत ED ने शिकायत दर्ज करवाया है। ईडी घई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। जिसके चलते ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ ED की ओर से मनी लॉड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत स्पेशल कोर्ट जालंधर में दर्ज करवाई गई है। अब ED की ओर से ट्रैवल एजेंट पर मनी लॉड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    कनाडा में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर करोड़ों की कर चुका है ठगी
    आपको बतादें, लुधियाना के अयाली खुर्द स्थित विक्टोरिया एन्क्लेव में रहने वाले घई जुलाई 2018 में लुधियाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया है कि लुधियाना के इमिग्रेशन एजेंट नीतीश घई पर पंजाब में कम से कम 112 एफआईआर दर्ज हैं। घई ने कनाडा में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों की संपत्ति और अपने बैंक खातों में 3.24 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

    ED के असिस्टेंट डायरेक्टर ने दर्ज करवाया मामला
    यह मामला ED के असिस्टेंट डायरेक्टर की और से दर्ज कराया गया है। जिसमें ED का आरोप है कि उक्त नितिश घई की और से वर्क वीजे लगाने के नाम पर लोगों और सरकार के साथ करोड़ों रुपए की ठगी मारी है। ट्रैवल एजेंट की आड़ में यह सारा खेल किया गया है। जिसके चलते ED की और से मामला दर्ज करवाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

    ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की 100 से अधिक FIR दर्ज
    ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। पंजाब के निवासियों के अलावा, घई ने हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी धोखा दिया। फिलहाल कुछ मामलों की जांच चल रही है, जिनमें पुलिस अभी तक जांच पूरी नहीं कर पाई है। कई मामलों में कथित तौर पर समझौता भी हो चुका है।

  • Punjab News : बाइक सवार व्यक्ति से साढ़े 3 किलो हैरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : बाइक सवार व्यक्ति से साढ़े 3 किलो हैरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर। जंडियाला गुरु पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से साढ़े 3 किलो हेरोइन बरामद हुई है। मामले बारे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी पुलिस टीम ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अमृतसर से तरनतारन के गांवों की ओर जा रहा था और उसके पास से भारी मात्रा में हैरोइन है।

    पुलिस अधिकारी मुख्तार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें लग गई और नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक के पास से कोई वजनदार चीज गिर गई, उसकी तलाशी ली और उसके पास से साढ़े तीन किलो हैरोइन बरामद हुई उसके बाद इस क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों की तस्दीक करके गांव चाटीविंड अमृतसर की तरफ से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: विवादों में घिरा Kings Cliff Hotel, पनीर की जगह Non-Veg खिलाने के लगे आरोप

    Punjab News: विवादों में घिरा Kings Cliff Hotel, पनीर की जगह Non-Veg खिलाने के लगे आरोप

    श्री मुक्तसर साहिबः बड़े होटल में डेरा प्रेमी परिवार को वेज की जगह नॉनवेज परोसने का मामला सामने आया है। जहां परिवार Kings Cliff Hotel में शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहुंचा था। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि वह शादी की सालगिरह मनाने के लिए Kings Cliff Hotel पहुंची थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने होटल के कर्मचारियों से पनीर के साथ शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर दिया और वेटर ने उन्हें मांस परोस दिया।

    महिलाओं का कहना है कि वे बचपन से शाकाहारी हैं, इसलिए वे मांस का स्वाद नहीं परख सकीं, लेकिन जैसे ही उन्हें शक हुआ तो होटल के कर्मियों से बात की। उनका कहना है कि होटल के कर्मियों ने बताया कि यह सोयाबीन से बना चांप है। उन्होंने कहा कि जब पास में बैठे दूसरे ग्राहकों ने डिश चेक की तो पता चला कि उन्हें कढ़ाई पनीर की जगह चिकन परोसा गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि होटल ने उनके धर्म भ्रष्ट किया है।

    पीड़ितों ने कहा कि होटल के खिलाफ धार्मिक मानदंडों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस संबंध में होटल के मैनेजर ने पीड़िता के परिजनों से माफी मांग ली है। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि एक शुद्ध वैष्णव और शाकाहारी परिवार को मांस खिलाना कितना उचित है और भविष्य में लापरवाही न हो इसके लिए मौजूदा सिस्टम और धार्मिक प्रणाली कैसा निर्णय लेती है यह आने वाला समय ही बताएंगा।

  • …फिर आतंकी हमला, पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, 38 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    …फिर आतंकी हमला, पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, 38 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    कराची। पाकिस्तान से फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में यात्री वैन पर बंदूक से किए गए हमले में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया। ये घटना लोअर कुर्रम में हुई और जिस वाहन को निशाना बनाया गया वो पाराचिनार जा रहा था।

    जिला पुलिस कार्यालय (DPO) कुर्रम के प्रवक्ता ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर और DPO ने घटना स्थल का जायजा लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने इसे दो जनजातियों के बीच झड़प बताया है। पिछले महीने भी खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कुर्रम जिले में दो जनजातियों के बीच झड़प में कम से कम 38 लोगों की जान चली गई थी। इन मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

  • Punjab News : 22 व 23 को Mr. India Body Builder Championship प्रतियोगिता होगी आयोजित, देखें वीडियो

    Punjab News : 22 व 23 को Mr. India Body Builder Championship प्रतियोगिता होगी आयोजित, देखें वीडियो

    अमृतसर| शहर में हरि सिंह नलवा इंस्टीट्यूट के नाम से 22 और 23 नवंबर को अमृतसर में मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर और चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें पूरे देश से बॉडी ​बिल्डिर शामिल हुए। इस संबंध में हरि सिंह नलुआ क्लासिक संस्था के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी और बताया कि हरि सिंह के नाम पर यह तीसरी बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता उनके द्वारा अमृतसर के गुरु नानक एडिटोरियल में आयोजित की जा रही है।

    इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रकार की श्रेणी रखी गई है जैसे कि जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग, विकलांग वर्ग जिसमें पूरे भारत से युवा भाग ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक पुरस्कार सहित 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। खुली जीप में दिए जाएंगे पुरस्कार आगे बोलते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि भारत के युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना और ऐसे बॉडी बिल्डर प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनना एक अच्छी पहल है।

  • Punjab News: SHO, सब इंस्पेक्टर सहित थाने के मुंशी के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: SHO, सब इंस्पेक्टर सहित थाने के मुंशी के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कई थानों के प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और मुंशी के तबादले किए है। वहीं कई अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने थानों में चार्ज लेने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अमृतपाल शर्मा को पुलिस लाइन से एसएचओ मोती नगर बनाया गया है। इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह को थाना मोती नगर से बदल कर पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को पुलिस लाइन से एसएचओ जोधेवाल बनाया गया।

    सब इंस्पेक्टर गुरदियाल सिंह को थाना बस्ती जोधेवाल से बदल कर पुलिस लाइन भेजा है। सब इंस्पेक्टर भजन सिंह को कैलाश पुलिस चौकी से एल्डिको पुलिस चौकी तैनात किया गया। इसी तरह ASI सुखजिंदर सिंह को एल्डिको से बदल कर कैलाश पुलिस चौकी भेजा है।

    ASI कपिल शर्मा को जनक पुरी पुलिस चौकी से थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात किया गया। ASI सतनाम सिंह को थाना डिवीजन नंबर 8 से पुलिस चौकी जनक पुरी ट्रांसफर किया गया। ASI दर्शन सिंह को EO विंग लुधियाना से ASI सिटी ट्रैफिक लगाया गया। हैड कॉन्स्टेबल करन कुमार को सिटी ट्रैफिक पुलिस से पुलिस लाइन भेजा गया है।

     

  • Punjab News : DC दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : DC दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा: मंडियों में धान नहीं बिका तो किसान धान की भरी ट्रालियां लेकर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर पहुंचे। किसानों ने कहा कि मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही है। जिसके चलते आज किसान अपनी धान की भरी ट्रालियां लेकर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर आ गए ओर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे।

    किसानों ने कहा चंडिक की मंडी में पिछले 12 दिनों से बैठे है ओर कोई अधिकारी नहीं आया और अगर कोई आया तो उसने यह बोल दिया कि धान में काफी नमी है। किसानों ने कहा कि हमने पंजाब सरकार के आदेशों पर ही पीआर 126 की बिजाई की थी और अब सरकार इसकी खरीद करने से आनाकानी कर रही है।

    किसानों ने कहा हम मजबूर होकर धान को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर लेकर आए है ताकि वह इस धान की खरीद को करवाएं। वही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लखविंदर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्दी हल किया जा रहा है ओर इनकी सारी समस्या डिप्टी कमिश्नर के ध्यान में लाई जा रही है।

  • Phagwara: कोठी में चल रहे देह व्यापार मामले में 3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara: कोठी में चल रहे देह व्यापार मामले में 3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः थाना सदर पुलिस ने गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह तीन लड़कियां व एक लड़के सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि थाना सदर के एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर व उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव चक हकीम में एक किराए की कोठी में महिला व उसके साथी देह व्यापार का धंधा करते हैं।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सूचना के आधार पर छापामारी करके मौके से एक व्यक्ति सुखविंदर कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोजो जिला होशियारपुर व तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस कोठी में नवांशहर की एक महिला लुधियाना व दिल्ली से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करती थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया के पुलिस पार्टी ने मौके से 26000 रुपये भारतीय करेंसी व एक मोटरसाइकिल बरामद करके इन सभी लोगों के खिलाफ क्षेत्र 3,4 इमोरल ट्रेफिक प्रीवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।