Blog

  • Punjab News : आतंकी अर्श डल्ला के 4 गुर्गे तीन तमंचे सहित गिरफ्तार

    Punjab News : आतंकी अर्श डल्ला के 4 गुर्गे तीन तमंचे सहित गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपी अर्श दल्ला के निर्देश पर पंजाब में अन्य अपराध करने की साजिश रच रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

    चंडीगढ़। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर चलाये गये संगठित अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए चल रहे अभियान के तहत पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में कनाडा स्थित आतंकवादी अर्श डल्ला के चार गुर्गों और एक अन्य विदेशी हैंडलर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से .32 बोर की तीन पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद हुए हैं।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फतेहगढ़ साहिब के अमलोह निवासी गगनदीप सिंह और नवजोत सिंह उर्फ ​​निशु के रूप में हुई, जो वर्तमान में खरड़ में किराए के मकान में रह रहे थे। पटियाला के भादसों के रहने वाले लखविंदर सिंह और फरीदकोट के रहने वाले विपनप्रीत सिंह। पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से हथियार और गोलियां-सिक्के बरामद करने के अलावा उनकी सफेद स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उनके विदेशी हैंडलर दलजीत सिंह उर्फ ​​निंदा के निर्देश पर 1 और 2 दिसंबर की रात को मोहाली के फेज 11 स्थित एक कार एक्सेसरीज शोरूम के मालिक को धमकी दी गई और उनसे पैसे वसूले गए शोरूम पर इरादे से गोली चलाने का जुर्म कबूल किया। उक्त दलजीत सिंह उर्फ ​​निंदा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जो फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहां अमेरिका स्थित एक कट्टरपंथी गैंगस्टर में शामिल हो गया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पुराना और व्यापक आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

    एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि मोहाली में एक कार एक्सेसरीज़ शोरूम में गोलीबारी की घटना के बाद, एआईजी गुरमीत चौहान और एआईजी संदीप गोयल की देखरेख में और एसएसपी एसएएस नगर दीपक पारीक के समन्वय में एजीटीएफ ने मामले को सुलझाने के लिए काम किया। मामले में विशेष टीमों का गठन किया गया था।

    टीमों ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी और सबूत एकत्र किए, जिससे अपराध में शामिल दो शूटरों सहित आरोपियों की पहचान हो गई। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए ए.जी.टी.एफ. पुलिस की विशेष टीमों ने आरोपियों को उस समय सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिया जब वे अपनी स्विफ्ट कार में जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों को फोकल प्वाइंट, मोहाली के पास अपराध में इस्तेमाल हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

    एडीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गगनदीप और नवजोत उर्फ ​​नीशू ने कार एक्सेसरीज शोरूम पर गोलियां चलाईं और आरोपी लखविंदर ने उन्हें रसद सहायता प्रदान करने में मदद की, जबकि आरोपी विपनप्रीत वल्लो ने अर्श डल्ला के आदेश पर उन्हें हथियार उपलब्ध कराए।

    एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि आरोपी गगनदीप की पुलिस को अमलोह थाने में दर्ज डकैती के एक मामले में भी तलाश थी, जबकि आरोपी विपनप्रीत इससे पहले मार्च 2024 में जालंधर में एक गायक को गोली मारने और जनवरी में फरीदकोट में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।

    इस संबंध में पुलिस स्टेशन राज्य अपराध, एसएएस नगर में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 111 और 3 (5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (6) (7) के तहत एफआईआर संख्या 40 दर्ज की गई है।

  • माल लोड करने बुलाई पिकअप चालक से मारपीट, आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज

    माल लोड करने बुलाई पिकअप चालक से मारपीट, आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल वंगाणा में माल लोड करने के लिए बुलाया पिकअप चालक फिर हो गई मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रजत राणा निवासी गांव बहडाला ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया 15 दिसंबर 24 को इसे मनदीप उर्फ कालू निवासी गांव देहलां ने कहा था कि रात को गाड़ी बोलेरो पिक अप (एचपी 53 वी 4440) को लेकर कैंट गांव में जाना है और एक व्यक्ति से माल लोड करके ले आना है और वह व्यक्ति आपको कैंट गांव में सड़क पर ही मिल जाएगा । जिस पर यह बोलेरो गाड़ी को लेकर आज दि0 16 दिसंबर 24 को करीब 2 बजे रात कैंट गांव में पहुंचा। इतने में हेम राज उर्फ बव्वू ठेकेदार लकड़ी निवासी कैंट अपने रिश्तेदार तरुण के साथ आया। हेम राज उर्फ बव्वू के हाथ में बन्दूक 12 बोर दोनाली थी। जिसने आते ही हवाई फायर किया जिससे यह घबरा गया और इसने बन्दूक की नाली पकड़ ली, हम तीनों की आपस में काफी छीना झपटी होती रही तरुण ने डण्डें से मुझसे मारपीट की व हेम राज उर्फ वव्वू ने भी लातों मुक्कों व हाथ में ली बन्दूक के वट से मारपीट की । जिसमें मुझे चोटें आई हैं। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने  हेम राज उर्फ बव्वू निवासी कैंट (बंगाणा) व तरूण निवासी कैंट बंगाणा के विरुद्ध धारा 126(2),115(2), 3(5) भा0न0स0 व आर्म एक्ट के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने काठा अस्पताल में लगाया लंगर

    भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने काठा अस्पताल में लगाया लंगर

    करीब सात सौ लोगों  ने खाया लंगर

    बद्दीसचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा क ी ओर  बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल परिसर में लंगर लगाया गया। यहां के लोग भारत विकास के साथ मिल कर जन्म दिन पर केक न काट कर जरूरत मंद लोगो को भोजन कराने की परंपरा शुरू हो गई है। बद्दी के राम गोपाल अग्रवाल ने अपनी बेटी की जन्म दिन पर जरूरत मंद लोगो को भोजन कराने के बाद अपना जन्म दिवस मनाया।

    संस्था के महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद से जुड़ कर अब अपने समारोह गरीब लोगों की सेवा करके मनाना शुरू कर दिया है। ऐसा करने से न तो वह कोई उपहार लेते है और न ही केक काटते है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में केक काटना व उपहार लेने की कोई परंपरा नहीं है और लोग अब धीरे धीरे पश्चमी सभ्यता को छोड़ कर सनातन की ओर आने लगे है। भारत विकास परिषद इस काम में उनकी पूरा सहयोग कर रही है।

    संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि भारत विकास परषिद ने बद्दी में अपनी एक प्रयोगशाला खोली है जिसमें सस्ते दरों पर ब्लड टैस्ट किये जाते है। लोग इधर उधर न भटक कर इसका लाभ ले। सोमवार को लगे लंगर में परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, टीकूं कुमार, नीरज गुप्ता, मुकेश कुमार अहीर ने लंगर बरताने मे सहयोग किया।

  • भैंस के पेट से निकाले नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार, क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में सफल ऑपरेशन

    भैंस के पेट से निकाले नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार, क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में सफल ऑपरेशन

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले के क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में डॉक्टरों की एक कुशल टीम ने एक भैंस के पेट से नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार निकालने में सफलता प्राप्त की। यह ऑपरेशन बरनोह अस्पताल में

    ‘डायफ्रगमेटिक हर्निया’ का 40वां सफल ऑपरेशन था। भैंस अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे उसके मालिक के पास वापस सौंप दिया गया है। पशु की निरंतर निगरानी डॉक्टरों की टीम द्वारा की जा रही है।

    इस ऑपरेशन की अध्यक्षता ऊना जिले के पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार शर्मा ने की। ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम में डॉ. निशांत रनौत, डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. निकिता चौधरी और सहयोगी टीम के सदस्य रमेश चन्द, सिमरन, गोपाल दास, एकता, रिशिका, धीरज, भरत भूषण, अमरजीत, मुकेश, सावन और रोहित शामिल थे।

    डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन पहले केवल लुधियाना में यूनिवर्सिटी स्तर पर ही किए जाते थे, लेकिन अब यह सुविधा ऊना जिले के क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय में भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां सालभर से शुरू इस सेवा का ऊना जिले के अलावा आसपास के जिलों जैसे हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और पंजाब के पशुपालकों को भी लाभ मिल रहा है, और वे अपने पशुओं का इलाज यहां करवा चुके हैं. यह अस्पताल में डायफ्रगमेटिक हर्निया का 40वां सफल ऑपरेशन था।

    इसके अलावा, क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में खून की जांच, दूध की जांच, और विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, पशु प्रजनन से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा प्रदान की जाती है।

    उन्होंने बताया किऑपरेशन के पहले चरण में भैंस के पेट से नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार निकाले गए, जबकि दूसरे चरण में भैंस को पूरी तरह से बेहोश करके छाती में छेद को सिला गया। इस सफल ऑपरेशन को संभव बनाने के लिए डॉ. निशांत रनौत ने उप निदेशक डॉ. विनय कुमार शर्मा को मार्गदर्शन और समय पर मिले समुचित सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

  • लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर 6 दिवसीय कार्यशाला आरंभ

    लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर 6 दिवसीय कार्यशाला आरंभ

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग द्वारा लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में, ऊना जिले में सोमवार को 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त ऊना जतिन ने बताया कि 16 से 21 दिसंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला के दौरान जिलास्तर पर सभी विभागों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का शेड्यूल सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी कर दिया गया है, और यह संबंधित विभागों के साथ साझा भी किया गया है। उपायुक्त ने विभागों, बोर्डों और निगमों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय पर उपस्थित हों।

    कार्यशाला के पहले दिन 16 दिसंबर सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में ई-जिला प्रबंधक ऊना साहिल शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिला कोर्ट, उच्च कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाले मामलों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर एंटर करने और उनकी मॉनिटरिंग के बारे में जागरूक किया। साहिल शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कोर्ट केसों को एलएमएस पर दाखिल करना सुनिश्चित करना चाहिए ताकि वे समय पर इन मामलों की मॉनिटरिंग कर सकें।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल
    साहिल शर्मा ने प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसम्बर को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड, सीआईडी, होम गार्ड, जेल विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, 18 दिसम्बर को आबकारी एवं कराधान, राजकोष और लेखा विभाग, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग, कोऑपरेटिव सोसाइटी, फॉरेस्ट विभाग, मत्स्य विभाग, फूड एंड सिविल सप्लाई, पर्यटन, उद्योग विभाग, 19 दिसम्बर को खेल विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तकनीकी शिक्षा, एचआरटीसी, विजिलेंस, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिकल, पर्यावरण और विज्ञान प्रौद्योगिकी, अग्निशमन विभाग, भाषा और संस्कृति विभाग, राज्य लेखा, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी व चुनाव और 20 दिसम्बर को एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोगों के सशक्तिकरण, ऊर्जा, इस्टेट, श्रम एवं रोजगार, योजना, मुद्रण और सामग्री विभाग, अभियोजन, सैनिक कल्याण, जनजातीय विकास तथा 21 दिसम्बर को सभी बोर्डों और निगमों के अधिकारियों के लिए लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
    पहले दिन की कार्यशाला में जिला आयुष, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पुलिस, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, प्रारंभिक शिक्षा, पशुपालन, उद्यान, कृषि और राजस्व विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

  • विशेष प्रचार अभियान 18 दिसम्बर से

    विशेष प्रचार अभियान 18 दिसम्बर से

    ऊनासुशील पंडित: राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा 18 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक ज़िला ऊना में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में ज़िला के विभिन्न अनुसूचित जाति बहुल स्थानों पर कुल 24 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों को इन योजनाओं बारे जागरुक किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को ऊना निर्वाचन क्षेत्र के गांव सासन व बसोली अप्पर और गगरेट के धवाली व चतेहड़ बूहला गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 19 दिसम्बर को ऊना विस क्षेत्र के गांव बटूही व कुरियाला जबकि गगरेट के गांव गगरेट अप्पर व डंगोह में कार्यक्रम होंगे। 20 दिसम्बर को चिंतपुर्णी विस क्षेत्र के गांव लडोली व भवारन कंदरोही जबकि ऊना विस क्षेत्र के गंाव जखेड़ा व हरोली विस क्षेत्र के भदसाली गांव में लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम जागरुक किया जाएगा।

    इसी अभियान के चौथे दिन सांस्कृतिक कला जत्थों द्वारा 21 दिसम्बर को चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के गांव अम्बटिल्ला व चौकी में और हरोली विस के गांव कुंगड़त व खड्ड खास में कार्यक्रम होंगे। 22 दिसम्बर को हरोली विस के गांव सलोह व दुलैहड़ अप्पर, गगरेट विस के गांव पिरथीपुर तथा चिंतपूर्णी के गांव घंघरेट में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि अभियान के छठे और अन्तिम दिन 23 दिसम्बर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पंसाई, बौल, मोहखास व परोइयां में गीत संगीत व नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाआंे बारे जानकारी दी जाएगी।

  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 17 दिसम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में आयोजित होने वाले वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री सायं 7 बजे धर्मशाला में आयोजित होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हांेगे।

  • शिक्षा मंत्री 17 को भरवाईं में

    शिक्षा मंत्री 17 को भरवाईं में

    ऊनासुशील पंडित: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 17 दिसंबर को ऊना जिले के भरवाईं के दौरे पर रहेंगे। वे वहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे भरवाईं पहुंचेंगे। समारोह के उपरांत दोपहर बाद 2 बजे उनका धर्मशाला प्रस्थान का कार्यक्रम है।

  • राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स में अंब के साहिल शर्मा ने जीता रजत पदक

    राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स में अंब के साहिल शर्मा ने जीता रजत पदक

    उपायुक्त ने उपलब्धि के लिए किया सम्मानित


    ऊनासुशील पंडित:
    हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 की गायन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता साहिल शर्मा को अपने कार्यालय में शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने साहिल और उसके परिवार को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान साहिल के पिता राजेश शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने हौसला अफजाई के लिए उपायुक्त का आभार जताया।

    उपायुक्त ने बताया कि पाइथियन खेलों की गायन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 10 प्रतिभागी चुने गए थे जिसमें ऊना जिले के अंब के 19 वर्षीय साहिल शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। ग्रीस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय पाइथियन खेलों के लिए भी साहिल शर्मा का चयन हुआ है।

    जतिन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स से हिमाचल के युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला। जल्द ही हिमाचल प्रदेश से पाइथियन खेलों की विभिन्न प्रतियोगितओं के विजेताओं को ऊना बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स का आयोजन 12 से 15 दिसम्बर तक पंचकुला के ताऊ लाल स्टेडियम में किय गया, जिसमें ऊना जिला के साथ-साथ हिमाचल के 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि पाइथियन खेलों में संगीत, नृत्य, गायन, कविता, ड्राइंग और पेंटिंग, पारंपरिक खेल म्यूजिकल चेयर, रोलर म्यूजिकल चेयर, बोरी रेस, मल्लखंब, योग, आर्म रेसलिंग, रस्साकशी और टेनिस वॉलीबॉल, मार्शल आर्ट गतका, ताइक्वांडो, कराटे, बागटूर और मयथाई और प्राचीन खेल गदायुद्ध का पुनरुद्धार, ई-स्पोर्ट्स, 50-बॉल क्रिकेट खेलें आयोजित हुई थीं।

    साहिल शर्मा इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीत चुके हैं। साल 2023-2024 में नेपाल में हुई अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता में रजत पदक के अलावा वे खंडवा में हुई राष्ट्रीय नृत्य एवं गायन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक तथा अंतरराज्यीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और 2019 में वॉयस ऑफ हिमाचल (जूनियर) के विजेता रहे हैं। इसके अलावा भी वे अनेक प्रतियोगिताओं में पदक विजेता रहे हैं।

  • कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 तक आमंत्रित

    कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 तक आमंत्रित

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक मांगे हैं। यह जानकारी जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना विपन कुमार ने दी।
    ये रहेंगी शर्तें विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला, परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने रोजगार भत्ता/कौशल विकास भत्ता प्राप्त नही किया हो, इसका शपथ पत्र भी देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223694 पर सम्पर्क कर सकते हैं।