Blog

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया वार्षिक समारोह ‘द एनचांटेड सोइरी’ का आयोजन

    विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया वार्षिक समारोह ‘द एनचांटेड सोइरी’ का आयोजन

    शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियो मेंअव्वल रहने वाले छात्र किये सम्मानित

    कक्षा नौंवी को अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया

    बद्दीसचिन बैंसल: विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने अपना वार्षिक समारोह ‘द एनचांटेड सोइरी: एन इवनिंग विद फेयरी टेल्स’ का भव्य तरीके से मनाया, जिसमें हंस क्रिश्चियन एंडरसन की कालजयी कृतियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कहानी सुनाना, रचनात्मकता, नृत्य और जीवन के बहुमूल्य सबक शामिल थे, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत  में मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक महाजन स्कूल  के हेड बॉय ध्रुव शर्मा और हेड गर्ल रिया त्रिपाठी की ओर से  हार्दिक स्वागत के साथ हुई, जिन्होंने उन्हें सम्मान के तौर पर पुस्तकें भेंट कीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन मंत्र के साथ औपचारिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद प्रतिभाशाली विवेकियंस की दिव्य गणेश वंदना की गई।

    प्रिंसिपल  पुनीता शर्मा ने स्वागत भाषण  और अकादमिक निदेशक  तुषार शर्मा ने प्रस्तुत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।  छात्रों ने एंडरसन की कहानियों, जिनमें द लिटिल इडाज़ फ्लावर्स, द एम्परर्स न्यू क्लॉथ्स, टिंडरबॉक्स और द वाइल्ड स्वान जैसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिसका समापन एक शानदार समापन नृत्य के साथ हुआ।

    इस समारोह में 100 फीसदी उपस्थिति, शैक्षणिक उपलब्धियों और सह-पाठयक्रम सफलता के लिए पुरस्कारों के साथ उत्कृष्टता का सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय पुरस्कारों में  वंदना देवी के लिए उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, कक्षा नौवीं  को अनुशासन के लिए गोल्डन रूलर पुरस्कार और शिवाजी हाउस को खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार शामिल था।

    मुख्य अतिथि  विवेक महाजन ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देते हुए एक प्रेरक भाषण दिया।  चेयरमैन  मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख डॉ रवि कुमार मिश्र, लेखक सुगन चंद धीमान को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अविस्मरणीय कार्यक्रम  ने एक अमिट छाप छोड़ी, जिसने सभी को सपने देखने, कुछ बनाने और महानता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

  • Punjab News: पिता के साथ मिलकर दोस्त ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता के साथ मिलकर दोस्त ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट पतन से व्यक्ति के कल्त का मामला सामने आया है, जहां दोस्त ने पिता के साथ मिलकर दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल, गुरदासपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार के पद पर काम करने वाले 25 साल के सचिन मसीह को उसके दोस्त ने बहाने से अपने घर गांव पट्टी तलवंडी हिंदुआं में बुलाया और बाद में पिता के साथ मिलकर किरच मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

    इस मौके पर मृतक की मां रोजी ने बताया कि मेरा बेटा सचिन मसीह पुत्र बग्गा मसीह जो पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करता है। कल ड्यूटी के बाद साथ लगते गांव झग्गी गांव के दोस्तों ने उसे घर बुलाकर तेजधार हथियार से वार करके उसकी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिवार को बिना बताए वह उसे खुद अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए। इस दौरान उन्होंने घर पर फोन कर उसे कहा कि आपके बेटे की मौत हो गई है।

    जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोस्त का वीडियो बनाया और पुलिस के आने से पहले हत्यारा दोस्त फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि आरोपी ड्यूटी के बाद से फरार हो गया। परिजनों ने कहा कि वोटिंग को लेकर दोनों में तकरार हुई थी। उन्होंने कहा कि बेटे ने सारी बात मुझे घर आकर बताई थी। परिजनों ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुलिस चौकी का घेराव करके प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News: NRI के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसरः एयरपोर्ट रोड स्थित जुझार एवेन्यू में एक एनआरआई परिवार के घर के बाहर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हमलावरों ने घर की दीवार पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह वारदात जुझार एवेन्यू के घर नंबर 26 के बाहर हुई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रात में अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह फायरिंग की घटना थी। हमलावरों ने लगभग नौ गोलियां चलाईं, जो घर की दीवार पर लगी।

    घटना के दौरान घर के अंदर केवल एक वृद्धा मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि घर में रहने वाले अन्य सदस्य विदेश में रहते हैं। घटना में किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। सुबह पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना कैंटोनमेंट की एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं।

    उन्होंने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने केवल दीवार पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि हमलावरों की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar Pathankot National Highway पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar Pathankot National Highway पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा में ट्रक और ट्राली में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस घटना में दोनो वाहनों में सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि ईलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा जालंधर पठानकोट नेशनल हाइवे पर पड़ते अड्डा गरना साहिब के पास हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन सड़क किनारे लगे सफेद के वृक्ष के साथ टकरा गए। हादसे में वृक्ष टूटकर हाइवे पर गिर गया और कई घंटों तक तरफ ट्रैफिक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार राशपाल सिंह, निवासी गांव झिंगड़ा अपने भतीजा मनवीर सिंह के साथ किसी काम के लिए दसूहा जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली अड्डा गरना साहिब नजदीक पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

    हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से दसूहा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा कि ट्रक चालक ने शराब का पी हुई थी। हादसे में घायल ट्रक चालक को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने वाहनों को हाइवे से साइड करवाकर ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करवा दिया है। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान

    ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान

    23-24 नवंबर को होगा वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का कार्य


    ऊनासुशील पंडित:
    ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 23 और 24 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि इस दौरान सभी पात्र नागरिकों और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही, जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या आगामी 1 जनवरी, 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि इन दो दिनों में मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने नाम की पुष्टि करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं। इसके लिए वे आवश्यक प्रपत्र (फॉर्म-6, 7 और 8) भर सकते हैं, जिनके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना, सुधार करना, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटाना या अपने नाम को एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र पर स्थानांतरित करना संभव होगा। यदि कोई मतदाता सूची में अपना नाम पढ़ने में असमर्थ है, तो संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा उनके नाम को सबके सामने पढ़कर सुनाया जाएगा, जिससे हर मतदाता के लिए प्रक्रिया सहज और पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र जो अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उनकी सुविधा के लिए सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों जैसे कॉलेज, आईटीआई सहित नर्सिंग संस्थानों में 26 नवम्बर को बीएलओ हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

    जतिन लाल ने यह भी बताया कि इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बूथ लेवल एजेंट, बीएलओ के साथ बैठक करके छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने संबंधी सुझाव व आवेदन दे सकते हैं। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित होगी, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।

    जतिन लाल ने जोर देकर कहा कि  केवल मतदाता पहचान पत्र होना ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित नहीं करता, बल्कि नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 23 और 24 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाएं और बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है, तो वे निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रकार, हर नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित कर सकेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी कर पाएगा।

  • ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान

    ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान

    23-24 नवंबर को होगा वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का कार्य


    ऊनासुशील पंडित:
    ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 23 और 24 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि इस दौरान सभी पात्र नागरिकों और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही, जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या आगामी 1 जनवरी, 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि इन दो दिनों में मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने नाम की पुष्टि करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं। इसके लिए वे आवश्यक प्रपत्र (फॉर्म-6, 7 और 8) भर सकते हैं, जिनके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना, सुधार करना, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटाना या अपने नाम को एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र पर स्थानांतरित करना संभव होगा। यदि कोई मतदाता सूची में अपना नाम पढ़ने में असमर्थ है, तो संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा उनके नाम को सबके सामने पढ़कर सुनाया जाएगा, जिससे हर मतदाता के लिए प्रक्रिया सहज और पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र जो अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उनकी सुविधा के लिए सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों जैसे कॉलेज, आईटीआई सहित नर्सिंग संस्थानों में 26 नवम्बर को बीएलओ हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

    जतिन लाल ने यह भी बताया कि इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बूथ लेवल एजेंट, बीएलओ के साथ बैठक करके छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने संबंधी सुझाव व आवेदन दे सकते हैं। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित होगी, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।

    जतिन लाल ने जोर देकर कहा कि  केवल मतदाता पहचान पत्र होना ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित नहीं करता, बल्कि नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 23 और 24 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाएं और बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है, तो वे निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रकार, हर नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित कर सकेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी कर पाएगा।

  • Punjab News: कर्ज में डूबे व्यक्तियों ने HDFC Bank और Bank of Baroda में दिया वारदातों को अंजाम, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्ज में डूबे व्यक्तियों ने HDFC Bank और Bank of Baroda में दिया वारदातों को अंजाम, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Social Media पर वीडियो देखकर बनाई थी लूट की योजना

    फिरोजपुरः पुलिस ने बैंक को लूटने और चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि आरोपियों ने फिरोजपुर के कस्बा जीरा में एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की कैश सैफ और लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, मगर नाकाम रहने पर बैंक के लैपटॉप चुरा कर ले गए। वहीं दूसरी बार इन आरोपियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा को निशाना बनाया, मगर वहां भी यह सेफ लॉकर को तोड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की पड़ी दुनाली और जिंदा कारतूस चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस को पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन वारदात को अंजाम देने वाला सरगना अलग-अलग बैंकों से कर्ज ले चुका था और कर्ज न चुकाने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक को ही लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बैंक को लूटने के लिए अलग-अलग वारदात को बार-बार देखा और फिर फिरोजपुर के कस्बा जीरा के एचडीएफसी बैंक को अपना निशाना बनाया। बैंक में तीनों आरोपी गेट को तोड़कर अंदर तो चले गए, मगर बैंक के कैश सैफ और लॉकर को तोड़ने में असफल रहे। इसके बाद उन्होंने बैंक में से सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर व लैपटॉप चोरी करके फरार हो गए। कर्ज को चुकाने के लिए एक बार फिर उन्होंने जीरा के ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा को लूट का निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वहां भी घटना को अंजाम देने में असफल रहे। इस दौरान बैंक के अंदर पड़ी सिक्योरिटी गार्ड की दुनाली और 6 जिंदा कारतूस लेकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियो ने सोशल मीडिया पर चोरी और लूटपाट की वारदात को बार-बार देखा और 2 बैंकों को निशाना बनाया मगर उसमें कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद फिर उन्होंने बैंक में पड़े लैपटॉप और दुनाली चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News : अवैध संबंधों के चलते Fauji को Wife ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध संबंधों के चलते Fauji को Wife ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    अमृतसर :  गांव बालिया मंजपुर में एक विवाहिता द्वारा अवैध संबंध के चलते पूर्व फौजी पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला के एक नहीं बल्कि दो व्यक्तियों के साथ प्रेम संबंध बनाए। लेकिन उनके प्यार के रास्ते में महिला का फौजी पति रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसने पति को जान से मार दिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह सेना का सेवानिवृत सैनिक था। इस घटना को महिला ने अपने दोनों आशिकों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

    यह घटना अमृतसर के कस्बा बाबा बकाला साहिब की है, जहां एक विवाहिता ने अपने दो प्रेमियों के हाथों अपने ही सुहाग फौजी पति की हत्या करवा दी। जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर के कथित प्रेम संबंधों का उसके पति सुखदेव सिंह को पता चल गया था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद था। महिला का पति उसके प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। महिला को यह बात रास नहीं आ रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला समेत उसके दोनों आशिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी जसविंदर कौर और उसके दो आशिक कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    महिला ने पति को मारने के लिए दोनों प्रेमियों को घर बुलाया था। आरोपी कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह देर महिला के घर पहुंचे और सुखदेव की हत्या कर दी। घटना की यह सारी वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला जसविंदर कौर सहित उसके कथित दोस्तों कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

  • Jalandhar News: कांग्रेस सांसद चन्नी के विवादित मामले को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखे वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस सांसद चन्नी के विवादित मामले को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बीते दिन 4 सीटों पर हुए उपचुनावों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का बयान सामने आया है। बीते दिन हुए उप चुनाव को लेकर परगट सिंह ने आप पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में आप पार्टी ने सारी हदे पार कर दी। वहीं डेरा बाबा नानक में जग्गू भगवानपुरिया के भाई के साथ विवाद के साथ अन्य घटनाओं को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इस चुनाव में किसी पार्टी को कुछ ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है, लेकिन इस घटनाओं से नेताओं में कड़तन जरूर पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति को एक मैच्योर और अच्छी दिशा की ओर ले जाने की सभी पार्टियों को कोशिश करनी चाहिए।

    कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी को महिला आयोग द्वारा लगातार दूसरी बार नोटिस जारी किए जाने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि अगर किसी ने गलती की है और उसने पब्लिक के सामने माफी मांग ली है तो मामले को तूल नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहाकि बाकी महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली द्वारा जारी नोटिस की प्रक्रिया की बात है तो वह आने वाले समय में उसका जवाब दे देंगे। परगट सिंह ने कहा कि किसी भी नेता को ऐसी बाते पब्लिक के समक्ष नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे उन्होंने जाने अनजाने में बात कही है, लेकिन ऐसे नेता को पब्लिक में बात नहीं करनी चाहिए।

    वहीं अकाली दल के सुखबीर बादल के इस्तीफा देने को लेकर परगट ने कहा कि अकाली दल सुहिरद (अच्छा) होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनल ड्रैमोक्रेसी पर बातचीत होनी जरूरी है। जत्थेदारों की बीते दिन हुई मीटिंग को सुखबीर बादल की सजा को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के फैसलों के हित को ध्यान में रखते हुए वह जल्द सजा सुनाने पर फैसला लेंगे। राजोआना के 3 घंटे की मिली पैरोल में सिख समुदाय को एकजुट होने के बयान पर परगट सिंह ने कहा कि सिर्फ सिख समुदाय को नहीं बल्कि प्रत्येक उस सिटीजन को जो देश के सविधान को मानता है। परगट सिंह ने कहा कि किसी एक समुदाय के लिए कानून अलग नहीं हो सकता।

    उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने किए हुए काम की सजा का भुगतान कर लिया है तो उसे ऐसी सजा नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी सोचती है कि शायद उक्त व्यक्ति के बाहर आने से उसे हैंडल करना मुश्किल हो जाएंगा तो ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति देश की किसी प्रक्रिया से बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा कोई व्यक्ति गलत काम करेंगा तो दोबारा सजा का हकदार होगा। वहीं भाजपा ने नवजोत सिद्धू के जाने को लेकर परगट सिंह ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सिद्धू के साथ अच्छी दोस्ती है, लेकिन हम दोनों का सोचने का नजरिया अलग हो सकता है।

  • Punjab News : 6.498 किलो हेरोइन और अवैध हथियार सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 6.498 किलो हेरोइन और अवैध हथियार सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ ​​तोता, गुरभेज सिंह, फ्रेंको मसीह और अर्श मसीह के तौर पर हुई है। पुलिस ने हेरोइन और हथियार सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 किलो 498 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन एक पिस्टल, 4 जिंदा रोंद और एक मैगजीन बरामद की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि थाना लोपेके पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हेरोइन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी मलकीत सिंह और बलजिंदर सिंह उर्फ ​​तोता को 2 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना लोपोके पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरभेज सिंह पुत्र बलविंदर सिंह से 3 किलो हेरोइन और 2 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। जिसके संबंध में पुलिस ने लोपोके थाने में मामला दर्ज किया है। इसी तरह पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर जगरूप सिंह उर्फ ​​साजन पुत्र कुलवंत सिंह के घर से 1 किलो 498 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

    पुलिस ने आरोपी जगरूप सिंह के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह रामदास पुलिस स्टेशन ने फ्रेंको मसीह और अर्श मसीह से 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और 4 को जिंदा रोंद बरामद हुए है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बलजिंदर सिंह उर्फ ​​तोता के खिलाफ पहले ही रोपड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है, गुरभेज सिंह से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई है, इस पर पहले भी मामला दर्ज है और फ्रेंको मसीह पर पहले मामला दर्ज है।