Blog

  • ब्रह्मा को बचाने के लिए भगवान विष्णु जी ने मधु ओर कैटभ का किया था वध, डॉ सुमन शर्मा

    ब्रह्मा को बचाने के लिए भगवान विष्णु जी ने मधु ओर कैटभ का किया था वध, डॉ सुमन शर्मा

    माता के जयकारों से गूंज रही पूरी हिमुडा कलौनी बंगाणा, कथा व्यास डॉ सुमन शर्मा कर रहे अमृत वर्षा
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के हिमुडा कालौनी में बाबा पहाड़िया मंदिर कमेटी द्वारा चल रही श्री देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने प्रवचन करते हुए कहा कि प्रलय काल के समय जब पूरा संसार एकार्णव में निमग्न हो रहा था, उस समय भगवान विष्णु शेषनाग शैय्या पर लेटे निंद्रा कर रहे थे। तभी उनके कानों के मैल से दो भयंकर राक्षस प्रकट हुए। जिनके नाम मधु और कैटभ थे। उन दोनों राक्षसों ने भगवान विष्णु की नाभि से निकले कमल में बैठे में ब्रह्मा को खाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तभी ब्रम्हा जी डर गए और उन्होंने निंद्रा देवी की स्तुति की और कहा कि हे देवी भगवान विष्णु की आंखों से बाहर हो जाइए और प्रभु के मन में इन दोनो राक्षसों के वध करने का उत्साह भर दो। कथा व्यास ने कहा कि ईश्वर की शक्ति से कोई भी शक्ति पार नहीं पा सकती। उन्होने कहा कि बलशाली दोनों ही राक्षस मधु और कैटभ ने भगवान विष्णु के साथ लगातार पांच हजार वर्षो तक युद्ध किया। तत्पश्चात भगवान विष्णु क्रोधित हो गए और उन्होंने राक्षस का सर अपनी जंघा पर रखकर धड़ से अलग कर दिया, लेकिन केटभ वहां से भाग निकला। कथा व्यास ने कहा कि धीरे धीरे केटभ का अत्याचार बढ़ता चला गया और तीनों लोकों मे त्राहि त्राहि मच गई। केटभ के अत्याचारों से परेशान देवताओं ने अपनी शक्तियों से एक आकृति उत्पन्न की जो कि मां दुर्गा के रूप में प्रकट हुई और उनके द्वारा राक्षस केटभ का वध किया गया। उन्होंने कहा कि मधु केंटभ का वध तथा मां दुर्गा की महिमा सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और मां दुर्गा के जयजय कारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वही कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने व्यास मुनि की उत्पति ओर कैसे उन्होंने जपतप किया। उसके बारे में भी विस्तार से बताया। वही कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने सनातन धर्म की रक्षा ओर धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु सिमरन ही मनुष्य को भव सागर पार करवा सकता है। ओर प्रभु सिमरन से मनुष्य सफलता की मंजिल को प्राप्त करता है। कथा विराम के बाद सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया,ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण करके भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात रहे बंगाणा हिमुडा कलौनी में प्रथम बार हो रही श्री मद देवी भागवत कथा को सुनने के लिए श्रोतागणों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि इससे पहले श्री मद भागवत कथा श्री राम कथा होती आई है। लेकिन इस बार आयोजकों द्वारा श्री मद देवी भागवत कथा सुनाने के लिए कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा से निवेदन किया है। इस मौके पर दीवा साड़ी एप्प के फाउंडर एवं सीईओ देश के प्रथम युवा व्यवसाई अंकुश वर्जाता, हंसराज वर्जाता,ज्योति वर्जाता, विनोद कुमार सेंटी, आर बी राणा, माया देवी मदन गोपाल बोहरा, राजन सोनी,बिंदू सोनी, अजमेर सिंह कुटलैहडिया,रणबीर पठनीया, कुशला पठनीया, विनोद कुमार शर्मा, अंजू शर्म, बबीता कुटलैहडिया, शिव कुमार वर्जाता,सुमन वर्जाता, रक्षा सोनी,मधु बोहरा,सुशील बाबा,सुरेन्द्र राणा, राकेश शर्मा,बलदेव शास्त्री,नरेंद्र शर्मा, कमल देव शास्त्री, कुलदीप शर्मा,विवेकशील शर्मा,मदन गोपाल डॉ केशवानंद शर्मा आदि सैकंडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
  • श्री लक्ष्मी दास द्वारा लिखित आत्मकथा “संघर्ष की आपबीती” का विमोचन

    श्री लक्ष्मी दास द्वारा लिखित आत्मकथा “संघर्ष की आपबीती” का विमोचन

    ऊना/सुशील पंडित: शिवालिक खादी आश्रम सँतोखगढ़ के प्रोमोटर और हिमाचल खादी ग्रामोद्योग फेडरेशन के अध्यक्ष लक्ष्मी दास द्वारा लिखित आत्मकथा “संघर्ष की आपबीती” का विमोचन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। ऊना के प्रसिद्ध समाज सेवी एवं गांधीवादी विचारक लक्ष्मी दास की आत्मकथा के बिमोचन के अबसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ. कर्ण सिंह रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एच.के. पाटिल, कर्नाटक सरकार के कानून और न्याय तथा संसदीय मामलों के मंत्री ने की। डॉ कर्ण सिंह ने कहा कि यह पुस्तक लक्ष्मी दास के जीवन का सत्य है जो उनकी गांधीवादी तरीके से लिखी गई है। डॉ एच के पाटिल ने कहा कि सत्य लिखना बहुत कठिन होता है परंतु लक्ष्मी दास ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपने मार्मिक संबोधन में, लक्ष्मी दास ने पुस्तक लेखन की अपनी यात्रा और जीवन को आकार देने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं को साझा किया। एक समर्पित गांधीवादी के रूप में, उन्होंने आचार्य विनोबा भावे और अन्य महान विचारकों से प्रेरणा ली। पुस्तक में उनके सर्वोदय आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान और सामाजिक सुधारों व जमीनी स्तर के विकास में उनके प्रयासों को रेखांकित किया गया है। पुस्तक में उनके खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल को विशेष रूप से दर्शाया गया है, जिसमें ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के उनके प्रयास शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ. अमना मिर्जा ने कुशलता और गरिमा के साथ किया। यह आयोजन लक्ष्मी दास के साहित्यिक योगदान, गांधीवादी आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, और सहकारी आंदोलन में उनके प्रभावशाली योगदान का उत्सव था।
  • Punjab News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सचखंड श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    Punjab News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सचखंड श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    अमृतसर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे और वहां माथा टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन सुना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

    दरबार साहिब में आकर मन की शांति और सुकून मिलता

    संजय सेठ ने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे पिछले 50 सालों से यहां आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब में आकर उन्हें मन की शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने प्रार्थना की कि वह और अधिक मेहनत करें और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

    संजय सेठ ने अपनी प्रार्थना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे जीवन और उनकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

    किसानों के मुद्दे पर बातचीत से किया इनकार

    जब पत्रकारों ने किसानों के मुद्दे पर सवाल किए, तो संजय सेठ ने कहा कि वह आज केवल सचखंड श्री दरबार साहिब में अपनी श्रद्धा प्रकट करने आए हैं और किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत आस्था का विषय बताया।

    एसजीपीसी ने किया सम्मानित

    गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद, एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को सम्मानित किया। यह सम्मान गुरुद्वारे में उनकी श्रद्धा और नियमित आगमन के प्रति उनकी भावना को देखते हुए दिया गया।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले टिब्बा रोड के मनजीत नगर में दो गुटों के बीच धारदार हथियारों के साथ झगड़ा हो गया। इस झड़प में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। थाना टिब्बा की पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ई-रिक्शा से टकराने को लेकर हुआ विवाद

    यह घटना उस समय शुरू हुई जब राकेश देम अपनी महिंद्रा कार में काम के लिए घर से निकले। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी एक ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा चालक ने राकेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद राकेश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।

    हमले में एक पक्ष के राकेश देम और उसके भाई मनोज के चोट लगी है। राकेश के पेट और उंगली पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। दोनों भाइयों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    वहीं दूसरे पक्ष के एहसान, सद्दाम और आजाम नाम के युवक घायल हुए है। तीनों घायलों को सीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

    रुद्राक्ष तोड़ने पर विवाद बढ़ा

    राकेश देम ने अस्पताल में बताया कि हमले के दौरान हमलावरों ने उनके गले में पहना रुद्राक्ष तोड़कर जमीन पर गिरा दिया। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद और बढ़ गया और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया।

    घायलों का इलाज जारी

    सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने झगड़े में शामिल दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।

  • Punjab News : 4.50 किलो हेरोइन व ड्रग मनी सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 4.50 किलो हेरोइन व ड्रग मनी सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन, नशा व हथियार भेजने की नापाक हरकत जारी है। इसी कड़ी में अमृतसर ग्रामीण पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनसे भारी मात्रा में हेरोइन और दो वाहन सहित 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह ने कहा कि सीमा पार से बड़ी मात्रा में हथियार और हैरोइन भारत में पहुंचाई गई है। सूचना के आधार पर सी.आई.ए. टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.50 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी, 2 ग्लॉक पिस्तौल 9 एमएम, 2 पिस्तौल .30 बोर, एक पिस्तौल जगना बिना बैरल .30 बोर, एक पिस्तौल .32 बोर, 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। 30 बोर और 40 जिंदा कारतूस 9 एमएम बोर, 3 तराजू, एक कार, एक मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 23 करोड़ से अधिक है।

    आरोपियों की पहचान निशान सिंह निवासी ध्यानपुर बाबा बकाला साहिब, अमृतसर, जुगराज सिंह निवासी मेहसामपुर खुर्द, गुरसेवक सिंह उर्फ ​​संधू मझैल निवासी मेहसामपुर खुर्द, लवप्रीत सिंह निवासी मसित वाली गली, अटारी, लवप्रीत सिंह सहित राम बाणी मंदिर दर्जी वाली गली अटारी, जगरूप सिंह उर्फ ​​जूपा निवासी चन्नण व करणदीप सिंह निवासी जलाल उस्मा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • केंद्रीय गृह मंत्री का दावा, 2026 से पहले करेंगे नक्सलवाद का खात्मा

    केंद्रीय गृह मंत्री का दावा, 2026 से पहले करेंगे नक्सलवाद का खात्मा

    रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार 31 मार्च 2026 से पहले राज्य से नक्सलवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शाह ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा, तो पूरा देश इस खतरे से मुक्त हो जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शाह ने नक्सलियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति की भी सराहना की और उनसे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।

    उन्होंने कहा, राज्य नेतृत्व, मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री ने संकल्प लिया है और भारत सरकार भी आपके संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है। हम सब मिलकर 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। हम सब 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के चंगुल से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा, तो पूरा देश इस समस्या से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करना राज्य पुलिस का संकल्प है। शाह ने कहा कि राष्ट्रपति कलर अवार्ड सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, यह सेवा, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है और यह पुलिस को जिन अनगिनत चुनौतियों से निपटना है, उनकी याद दिलाता है।

    गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी और अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेगी। शाह ने कहा, “मुझे विश्वास है कि कल से छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अपनी वर्दी पर यह प्रतीक चिन्ह लगाकर निकलेंगे तब उनका मनोबल कई गुना बढ़ जाएगा।

    उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है…राज्य में पिछले एक साल में 287 नक्सलियों को मार गिराया गया, करीब एक हजार को गिरफ्तार किया गया और 837 ने आत्मसमर्पण किया, जो नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में आई तेजी को दर्शाता है। राज्य में पिछले एक साल में (नक्सलियों के) 14 शीर्ष कैडर को मार गिराया गया।

    शाह ने कहा कि चार दशकों में पहली बार नक्सली हिंसा में नागरिकों और सुरक्षा बलों की मौत की संख्या 100 से कम हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में पूरे देश में नक्सलवाद पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों की (उससे पहले के 10 सालों का) तुलनात्मक विश्लेषण दिखाता है कि माओवादी हिंसा में सुरक्षाकर्मियों की मौत में 73 प्रतिशत और नागरिकों की मौत में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस देश के विभिन्न सुरक्षा बलों के साथ मिलकर ‘नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील’ ठोकने की तैयारी कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील भी की।उन्होंने कहा, मैं नक्सलियों से अपील करना चाहूंगा कि राज्य सरकार ने बहुत अच्छी आत्मसमर्पण नीति बनाई है, इसलिए उन्हें हिंसा छोड़ देनी चाहिए। उन्हें मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए, विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए और छत्तीसगढ़ के विकास में भी योगदान देना चाहिए।

    शाह ने कहा कि राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को अच्छा पैकेज दे रही है और उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस संगठित अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ भी मजबूत अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, इस साल एक जनवरी से 30 सितंबर तक मादक पदार्थों के 1,100 मामले दर्ज किए गए, 21,000 किलोग्राम गांजा और करीब 1.95 लाख नशीली गोलियां जब्त की गईं और इस सिलसिले में 1,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    शाह ने कहा कि 1951 में नौसेना को पहला राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था और इस पुरस्कार के वास्ते पात्र होने के लिए न्यूनतम 25 वर्ष की सेवा आवश्यक है। एक नवंबर 2000 को गठित छत्तीसगढ़ को अपने 25 वर्ष पूरे होने से पहले ही यह पुरस्कार मिल गया है।

    उन्होंने कहा, मैं छत्तीसगढ़ पुलिस के समर्पण, बलिदान और साहस को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहता हूं। शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों से वे नक्सलवाद के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ पुलिस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, “आपका जज्बा, आपका साहस, आपकी वीरता और आपकी लगन…मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस बल देश के सभी पुलिस बलों में सबसे बहादुर है।

  • Devendra Fadnavis की कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

    Devendra Fadnavis की कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

    नागपुर। महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में 39 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी। नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं। बीस नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। इन 39 मंत्रियों ने ली शपथ
    • दत्तात्रय भरणे-(एनसीपी)
    • चन्द्रशेखर बावनकुले ( बीजेपी)
    • राधाकृष्णविखे पाटिल ( बीजेपी
    • हसन मुश्रीफ ( एनसीपी)
    • चंद्रकात पाटिल ( बीजेपी)
    • गिरीश महाजन ( बीजेपी)
    • गुलाब राव पाटिल ( शिंदे गुट)
    • गणेश नाईक ( बीजेपी)
    • दादा भुसे (शिंद गुट)
    • संजय राठौर (शिंदे गुट)
    • धनंजय मुंडे 9 (एनसीपी)
    • मंगल प्रताप लोढा ( बीजेपी)
    • उदय सावंत (शिंदे गुट)
    • जय कुमार रावल -(बीजेपी)
    • पंकजा मुंडे -(बीजेपी) अतुल सावे -(बीजेपी )
    • अशोक उइके -(बीजेपी)
    • शंभूराज देसाई -(शिंंदे गुट)
    • आशीष शेलार -(बीजेपी)
    • दत्तात्रय भरणे-(एनसीपी)
    • अदिति तटकरे -(एनसीपी)
    • शिवेंद्र राजे भोसले -(बीजेपी) माणिकराव कोकाटे –(एनसीपी)
    • जय कुमार गोर -(बीजेपी)
    • नरहरि झिरवाल -(एनसीपी)
    • संजय सावकारे -(बीजेपी )
    • संजय शिरसाट -(शिंदे गुट)
    • प्रताप सरनाईक -(शिंदे गुट)
    • भरत गोगवाले -(शिंंदे गुट)
    • मकरंद पाटिल -(एनसीपी)
    • नितेश राणे -(बीजेपी)
    • आकाश पुंडकर -(बीजेपी)
    • बाला साहेब पाटिल- (एनसीपी)
    • प्रकाश आबिटकर- (एनसीसी)
    • माधुरी मिसाल- (बीजेपी)
    • आशिष जैस्वाल- (शिवसेना)
    • पंकज भोयर- (बीजेपी)
    • मेघना बोर्डिंकर- (बीजेपी)
    • इंद्रनील नाइक- (एनसीपी)
    • योगेश कदम- (शिंदे गुट)
  • Pushpa 2: The Rule ने कमाई के मामले में भारतीय बाजारों में मचाया धमाल

    Pushpa 2: The Rule ने कमाई के मामले में भारतीय बाजारों में मचाया धमाल

    मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में दस दिनों में 825 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

    ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया।’पुष्पा 2′ ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने दस दिनों में भी 800 करोड़ रुपये का आंकाड़ा पार कर लिया है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने हिंदी भाषा में करीब 500 करोड़ की कमाई कर ली हैं, वहीं सभी भाषा मिलाकार फिल्म ने 824.5 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

  • Punjab News : हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में निकाला गया रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News : हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में निकाला गया रोष मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : बांग्लादेश में हिंदुओं ओर अल्पसंख्याओं पर हो रहे हमले के विरोध में मोगा में रोष मार्च निकाला गया। बीते दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं ओर अन्य अल्पसंख्या के लोगों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे है। वही इस घटना को लेकर पूरे देश में रोष पैदा हो गया है।

    इसका विरोध किया जा रहा है और रोष प्रदर्शन किए जा रहे है।इसी कड़ी के तहत मोगा में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर पाल शर्मा विश्व हिंदू शांति संघटन की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश नहीं किया जाएगा।

    मोगा शहर के सैकड़ों अलग-अलग हिन्दू संगठनों के नेता शामिल हुए। उन्होंने मांग की गई कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाए। वही इस मौके पर बंगला देश के प्रधान मंत्री मोहमद यूनिस का पूतला भी फूंका गया।

  • Himachal में हुए शो कैंसिल को लेकर पंजाबी सिंगर Ranjit Bawa ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट

    Himachal में हुए शो कैंसिल को लेकर पंजाबी सिंगर Ranjit Bawa ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट

    पंजाब डेस्क। पंजाबी सिंगर रंजीत बावा ने अपने फेसबुक पर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में शो कैंसल होने के लेकर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें लिखा है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर से नफरत फैलाने वाले लोगों से निपटने का आग्रह किया! इसके अलावा, बावा ने लिखा कि हमारे पास पंजाब में शो की कोई कमी नहीं है और हम हर धर्म का सम्मान करते हैं, “मेरा की कसूर” गाना 4 साल पुराना था और हमने इसे हटा दिया है और इसके लिए माफी मांगी है।

    रंजीत बावा बावा द्वारा लिखी गई पोस्ट की नीचे दी कापी निम्न है।

    हिंदू संगठनों ने किय़ा था विरोध
    हिमाचल के नालागढ़ में पंजाबी सिंगर रंजीत बावा का शो कैंसल कर दिया गया था। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ा और अब सिंगर के शो को कैंसल कर दिया है। दो दिन पहले ही हिंदू संगठनों ने नालागढ़ में प्रदर्शन किया और प्रशासन को मैमोरैंडम सौंपा था।

    दरअसल, नालागढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले का 13 से 15 दिसंबर तक आयोजन होगा। इस मेले के दौरान क्लचर्ल प्रोग्राम भी होंगे। इन्हीं में से 15 दिसंबर के नाइट प्रोग्राम के लिए नालागढ़ प्रशासन ने पंजाबी गायक रंजीत बावा को बुलाया था। लेकिन उनके शो से पहले ही हिंदू संगठनों ने रोष प्रदर्शन करते हुए रैलियां निकाली।