Blog

  • Jalandhar News: आज केंद्रिंय मंत्री शिवराज चौहान किसानों-मनरेगा वर्कर्स से करेंगे मुलाकात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज केंद्रिंय मंत्री शिवराज चौहान किसानों-मनरेगा वर्कर्स से करेंगे मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर चौक में स्थित केएल सहगल हाल में होने वाले कार्यक्रम में आज केंद्रिय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह फ्लाइट से अमृतसर पहुंचेंगे। यहां से 27 नवंबर की सुबह मोगा जिले के गांव रणसींह कलां पहुंचेंगे। इस गांव को पर्यावरण संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मॉडल गांव चुना गया है। यहां वे किसानों और ग्रामीणों के साथ खुली बात करेंगे और जानेंगे कि यहां के किसानों ने फसलों के अवशेषों का निपटारा कैसे किया है। मोगा में संवाद के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह दोपहर सवा एक बजे जालंधर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे।

    जहां वे सवा 2 बजे तक मनरेगा योजना का फायदा लेने वालों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सवा 3 से सवा 4 बजे तक डीसी दफ्तर में स्टेट गवर्नमेंट के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह प्रोग्राम में किसानों और मनरेगा में काम करने वाले लोगों से बातचीत करेंगे और दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं को ग्राउंड पर उतारने के लिए चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रिय मंत्री पंजाब दौरे के दौरान आधुनिक खेती और समृद्ध किसान के विजन को लेकर योजनाओं पर चर्चा करेंगे। पंजाब के इस दौरे में जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति देखेंगे और आगे के प्लान पर निर्देश देंगे।

    योजनाओं की समीक्षा के बाद ICAR सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) बादशाहपुर, जालंधर पहुंचकर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। यहां अच्छी किस्म के आलू बीज, नई किस्मों और ट्रेनिंग के जरिए किसानों की आय बढ़ाने में संस्थान की भूमिका पर चर्चा होगी। यह केंद्र लंबे समय से पंजाब सहित उत्तर भारत के किसानों को क्वालिटी आलू बीज और तकनीक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    शिवराज सिंह का अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों, मनरेगा वर्कर्स और गांव को लोगों से सीधी बात करेंगे। इनसे मिले फीडबैक के आधार पर केंद्र की कृषि और ग्रामीण विकास की नीतियों को और सही बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पिछले कुछ महीनों से विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानों से सीधी बात कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि खेत में उतरे बिना किसानों एवं गांव के लोगों की समस्याएं जाने बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती।

     

  • Punjab News: AAP नेता से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, हमलावारों ने किए 16 राउंड फायर, खोल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP नेता से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, हमलावारों ने किए 16 राउंड फायर, खोल बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल सवार गैंगस्टरों ने पहले ताबड़तोड़ 16 राउंड फायर किए और उसके बाद 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    लोगों ने बताया कि हमलावर जाते-जाते 4 कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसएचओ सदर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस बारे में घटना के जब एसपी फगवाड़ा को पता चला उन्होंने पुलिस की टीमें बना कर आरोपियों की तालाश में छापेमारी शुरू कर दी।

    वहीं जानकारी देते हुए गांव के सरपंच दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि फायरिंग देर रात लगभग 1 बजे हुई। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई है। जो कि आधुनिक पिस्तौल है।

    बता दें कि दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं।इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है। उनका फगवाड़ा के 91 गांवों बहुत रसूख रखते है।

  • Stock Market में लौटे Foreign Investors, Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, Sensex भी All Time High पर

    Stock Market में लौटे Foreign Investors, Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, Sensex भी All Time High पर

    बिजनेसः शेयर बाजार में वीरवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स आज 135 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 56 अंकों की बढ़तरी के साथ 26,261.25 के लेवल पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स में लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में काम कर रहे हैं, जिसमें सबसे ऊपर मेटल और ऑटो रहा।

    सुबह 9:25 बजे लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.15 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.04 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.89 प्रतिशत की तेजी और एशियन पेंट्स में 0.87 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा, ICICI Bank में भी 0.82 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।

    दूसरी तरफ, इटरनल के शेयर 0.68 प्रतिशत और टाइटन में 0.28 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद मारुति सुजुकी के शयरों में 0.27 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स के शेयर 0.12 प्रतिशत की कमजोरी देखी जा रही है।

    बता दें कि एक बार फिर विदेशी निवेश भारतीय बाजार की तरफ लौट रहे हैं। बुधवार, 26 नवंबर को विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) 4,778 करोड़ रुपये के नेट बायर्स रहे, जबकि डोमैस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 6,248 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

  • Jalandhar News: पत्नी को मृत बताकर 3 लाख में बेचा बेटा, 6 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

    Jalandhar News: पत्नी को मृत बताकर 3 लाख में बेचा बेटा, 6 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नकोदर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां थाना सदर पुलिस ने बच्चा बेचने के मामले में गिरोह से 6 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर नवजात बच्चे बेचने के आरोप हैं। इसमें मां-बेटा भी शामिल है। दरअसल, पुलिस ने गैंग का खुलासा तब किया जब उन्होंने बच्चा बेचने निकले एक पिता को पकड़ लिया। पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके घर बेटा हुआ था। उसे पैसे चाहिए थे। इसलिए तीन लाख में बच्चा बेच दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को बताया था कि डिलिवरी के दौरान बेटे की मौत हो गई थी इसलिए वह जब बेहोश थी तो वह उसका संस्कार कर आए हैं।

    पुलिस ने मां-बेटे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पता चला कि गैंग में ज्यादातर महिलाएं ही हैं। यह महिलाएं सरकारी अस्पताल से पता करती है कि कौन-सी गरीब महिला की डिलिवरी हुई है। इसके बाद पता लगाते थे कि उस महिला के पहले कितने बच्चे हैं। अगर उसके दो से ज्यादा बच्चे होते तो वह उसे ज्यादा बच्चे होने के नुकसान गिनाने लगतीं। इसके बाद भरोसे में लेकर बच्चे को आगे बेचने और बदले में पैसे देने की बात करती। गरीब परिवार इसके लिए राजी हो जाते थे। यही से मिले बच्चे वह आगे बड़े परिवारों में बेच देते थे। अरेस्ट अमरजीत कौर, रीना, कुलविंदर कौर, रजनी और गगनदीप कौर यही काम करती थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि गैंग ने अब तक राज्य में कितने बच्चे बेचे हैं।

    बहरहाल पुलिस ने लुधियाना के मंजीत नगर के जगजीत सिंह, उसकी मां रणजीत कौर, अमरजीत कौर वासी गांव कलां (लुधियाना), रीना वासी गांव भैणी बाघा (मानसा) कुलविंदर कौर मनी वासी गांव कुस्सा (मोगा), गगनदीप कौर वासी संत नगर (मोगा) रजनी वासी निगाहा रोड (मोगा) और बलजीत सिंह वासी गांव घोलिया खुर्द (मोगा) को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। वीरवार को पुलिस सारा मामले का खुलासा करेगी।

    नकोदर पुलिस ने 22 नवंबर को इनोवा गाड़ी में बच्चा बेचने आए जगजीत सिंह और उसकी मां रंजीत कौर को पकड़ा था। उनसे एक नवजात बच्चा (लड़का) मिला था। जांच में यह बात आई थी कि मां-बेटे बे-औलाद दंपति को बच्चा बेचते थे। उन्होंने कई गरीब लोगों को लालच देकर उनसे बच्चा लिया और उन्हें आगे 3 से 5 लाख रुपए में बेच देते थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने पंजाब में ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में बच्चे बेचे हैं।

     

  • आज का राशिफल 27 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 27 नवंबर, 2025

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज मित्र सप्तमी का व्रत किया जायेगा। आज दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 32 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप आज नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

     

    वृष राशि:आज का दिन उत्तम रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मांगेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

     

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त आज शाम के लिए बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

     

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। आज आपको अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।

     

    सिंह राशि: आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। आज रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे । छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

     

    कन्या राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बीतेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

     

    तुला राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में आज बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

     

    वृश्चिक राशि:आज का दिन खुशियाँ भरा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियाँ देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

     

    धनु राशि:आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखूबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

     

    मकर राशि: आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका विचार सकारात्मक बनेगा। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे । जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यों के लिए वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

     

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

     

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी।

  • Haryana News: ऑनलाइन फूड कंपनी की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Haryana News: ऑनलाइन फूड कंपनी की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंचकूला: बुधवार देर शाम सेक्टर-20 स्थित निक बेकर की ऊपरी मंजिल पर बिरयानी सप्लाई का काम करने वाली एक ऑनलाइन फूड कंपनी में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय पर कंट्रोल किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

    मिली जानकारी के अनुसार निक बेकर की ऊपरी मंजिल से अचानक आग की लपटें उठीं, जिसके बाद कर्मचारियों ने बाहर निकलकर मदद के लिए शोर मचाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। हादसे में काम करने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि यदि आग कुछ देर और बढ़ जाती तो भारी नुकसान हो सकता था।

  • ऊना जिले में हथियार जमा करने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी, आदेश का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित : डीसी जतिन लाल

    ऊना जिले में हथियार जमा करने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी, आदेश का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित : डीसी जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी आदेशों में संशोधन करते हुए लाइसेंसी हथियार धारकों के लिए हथियार एवं गोला-बारूद जमा करने की निर्धारित समय-सीमा में दो दिन का अतिरिक्त समय प्रदान किया है। अब सभी लाइसेंसधारकों को अपने हथियार 28 नवंबर तक अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के हथियार लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे तथा आगे कोई अतिरिक्त तिथि प्रदान नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि यह पाया गया था कि कुछ लाइसेंस धारक राज्य से बाहर होने के कारण निर्धारित अवधि में अपने हथियार जमा नहीं कर पाए। इसे देखते हुए समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश बीएनएसएस की धारा 163 के अंतर्गत जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

    थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश

    जिला के सभी थाना प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस थाने और अधिकृत आर्म्स एवं एम्यूनिशन डीलर जमा किए गए हथियारों की उचित रसीद जारी करेंगे और उन्हें सुरक्षित अभिरक्षा में रखेंगे। आदेश समाप्त होने के तुरंत बाद हथियारों को जमा करवाने वालों को वापस कर दिया जाएगा।

    किन्हें मिलेगी छूट

    सशस्त्र बल एवं अर्धसैनिक बल, होमगार्ड,पुलिस कर्मचारी,राष्ट्रीयकृत/अनुसूचित बैंकों के सुरक्षा गार्ड, अन्य कोई व्यक्ति जिसे कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई हो उनपर यह आदेश निम्न पर लागू नहीं होगा।

    साथ ही, सेल्फ-प्रोटेक्शन लाइसेंस वाले व्यक्तियों की खतरे की स्थिति का पुलिस द्वारा सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया जाएगा। जिन लाइसेंसधारकों के जीवन पर तत्काल और वास्तविक खतरा पाया जाएगा, उन्हें इस आदेश से छूट दी जाएगी।

    डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मज़बूत करना है। उन्होंने सभी लाइसेंसधारकों से समय-सीमा के भीतर हथियार जमा कराने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

  • CM Sukhu ने विंग कमांडर नमांश स्याल को किया सम्मानित

    CM Sukhu ने विंग कमांडर नमांश स्याल को किया सम्मानित

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालखर गांव पहुंचकर दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना में राष्ट्र ने एक बहादुर सुपुत्र और साहसी पायलट को खो दिया है। हर हिमाचली उनके अदम्य साहस, कर्त्तव्यनिष्ठा और देश सेवा पर गर्व करता है। राष्ट्र उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

    मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक कमलेश ठाकुर व सुरेश कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

  • नाबालिग मर्डर केस में पंजाब महिला और बाल आयोग ने किया जल्द जांच का आग्रह, पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

    नाबालिग मर्डर केस में पंजाब महिला और बाल आयोग ने किया जल्द जांच का आग्रह, पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

    जालंधर (Ens): पंजाब स्टेट महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने आज शहर में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में परिवार के साथ मुलाकात की।

    दोनों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता। पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दुखी परिवार वालों को यह भरोसा दिलवाया है कि अपराध में शामिल आरोपियों को कानून की सख्ती से सजा मिलेगी।

    उन्होंने यह दोहराया है कि सरकार न्याय पक्का करने के लिए पूूरी तरह से कमिटेड है। राजी गिल और कंवरदीप सिंह ने अपील की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कमीशन जल्द कानूनी नतीजे के लिए पंजाब सरकार को ऑफिशियली स्पीडी ट्रायल की सिफारिश करेगा। हम इस मामले को सबसे ऊंचे लेवल तक उठाएंगे ताकि सख्त से सख्त कार्रवाई हो और समय पर न्याय मिले।

    जांच के बारे में उन्होंने परिवार को बताया है कि पुलिस ने आरोपियों का नौ दिन का रिमांड पहले ही ले लिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी कोर्ट में केस को मजबूत करने के लिए जरुरी सबूत इक्ट्ठा किए हैं। जांच के दौरान कोई भी लापरवाही या गलती बर्दाश्त नहीं होगी।

    गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार से मिलने के बाद वह अब तक पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई का रिव्यू लेने के लिए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिले। मीटिंग के दौरान उन्होंने जांच को तेज और ट्रांसपेरेंट् की जरुरत पर जोर दिया।

    बिना देरी के न्याय पक्का करने के लिए उन्होंने फास्ट ट्रैक टायल की मांग भी दोहराई। इस मुलाकात के दौरान डिप्टी डायरेक्ट गुलबहार सिंह तूर, डीपीओ मनिंदर सिंह, डीसीपीओ अजय भारती भी मौजूद रहे।

     

     

  • हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

    हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

    व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

    ऊना/धर्मशाला/सुशील पंडित: विधानसभा सत्र के प्रथम दिन के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पंचायत के चुनाव स्थगित करने के लिए ऐसे तर्क दिए जा रहे हैं जिनका कोई औचित्य नहीं है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 5 महीने बाद भी सरकार द्वारा डैमेज रिपोर्ट भी पूरी नहीं हो पाई है। राहत देने का काम भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि सब कुछ तहस  नहस हो गया है और लोक निर्माण मंत्री रहते हैं कि 10 से 15 सड़कें ही बंद है। आपदा प्रबंधन कानून लागू है और सरकार अपने 3 साल के कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। 20हजार की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य रख रही है। आज काम रोको प्रस्ताव के तहत पंचायत चुनाव पर चर्चा हो रही है और मुख्यमंत्री सदन में नहीं है। उन्हें ही जबाव देना है लेकिन वह सदन के बजाय न जाने कहां हैं। यह सरकार पूरी तरीके से डीरेल  हो गई है। विजन से कोसो दूर है। प्रदेश के हितों को पूरी तरीके से ताक पर रखकर काम कर रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव टालने के लिए आपदा का सहारा ले रही है जबकि आपदा प्रभावितों के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। पंचायत चुनाव को टालने का प्रयास भी संविधान के खिलाफ है। लेकिन सरकार की मंशा पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही स्पष्ट थी। किसके कारण हुआ राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियों में किसी न किसी तरह अड़ंगा लगाती रही। जब से राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव से जुड़े कदम उठा रहा है तो सरकार नियम विरुद्ध जाकर निर्वाचन आयोग के कार्य में हस्तक्षेप कर रही है।  निर्वाचन आयोग ने जब आरक्षण रोस्टर तैयार करने के लिए कहा तो सरकार ने रोस्टर निर्धारण पर रोक लगा दी। जब पंचायत पुनर्सीमांकन और चुनाव की तैयारियों को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए तो भी सरकार ने आपदा के नाम पर अड़ंगा लगाया। जब आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की धारा 12.1 लागू करते हुए पंचायतों की सीमाओं को फ्रीज कर दिया तो सरकार कैबिनेट से पंचायतों के पुनर्सीमांकन का आदेश जारी कर रही है। यह सीधे-सीधे सरकार का चुनाव आयोग से टकरा है और चुनाव आयोग के अधिकारों का हनन और फैसलों में हस्तक्षेप है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार भारतीय जनता द्वारा पार्टी के विधायकों द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों को स्थगित कर देती है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को यह नहीं पता है क्या कि उन्होंने कितने रोजगार पिछले तीन सालों में स्थाई और अस्थाई तौर पर दिए हैं? क्या सरकार को यह नहीं पता है कि सुखविंदर सिंह के कार्यकाल में कितने लोगों को सलाहकार या ओएसडी जैसे पदों पर लगाया गया है।क्या सरकार ने उन्हें लगाते वक्त आंखें मूंद रखी थी जो उन्हें इसका अंदाजा नहीं है। या यह आंकड़े ऐसे हैं जिससे सरकार वह आंकड़ा देकर जनता को मुंह नहीं दिखा पाएगी। क्या सरकार को है नहीं पता है कि कितने लोगों सेवा विस्तार दिया गया और कितने लोगों पुनर्नियुक्ति दी गई है।

    हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

    जयराम ठाकुर ने दिल्ली से कांगड़ा यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की टीम।के हिस्सा रही हिमाचल की बेटियों- पुष्पा राणा, भावना ठाकुर व चंपा ठाकुर से मुलाकात कर सभी को चैंपियन बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और उनके साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि हिमाचल की चैंपियन बेटियों के साथ यह सफर गौरवान्वित करने वाला है। हमारी बेटियां दुनिया भर में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। अपनी सफलता के परचम लगता रही हैं। उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता खिलाड़ियों के साथ दिल्ली से कांगड़ा यात्रा की यात्रा को जीवन भर स्मरण रहने वाली यात्रा बताई।

    विंग कमांडर अमर  बलिदानी नमांश स्याल के घर पहुंच नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की संवेदना 

    जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के साथ अमर बलदानी विंग कमांडर नमांश स्याल के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालकर स्थिति पैतृक घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल जी एक बेहद प्रतिभावान और साहसी पायलट थे। देश ने एक बहुत काबिल सिपाही और बेटा खोया है। जिसकी भरपाई असंभव है। परिवार की आँखों में भरा दर्द, घर की दहलीज़ पर लोगों के होने के बाद भी पसरा सन्नाटा बहुत पीड़ादायक था। उनके माता-पिता और परिजनों से मिलकर जो पीड़ा महसूस हुई, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है।देश सदैव नमांश  के इस सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा। ईश्वर से र सपूत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अथाह दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करें।