Blog
-

Mexico में त्योहार की खुशियों में छाया मातम, मशहूर मार्केट में लगी आग, 23 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली: मेक्सिको के सोनारा राज्य में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारण त्योहार की खुशियां गम में बदल गई। हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में आग लगने के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई बच्चे और दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब पूरे देश में डे ऑफ द डेड उत्सव मनाया जा रहा है। डे ऑफ द डेड ऐसा उत्सव है जिसमें परिवार अपने दिवगंत प्रियजनों को याद करता है। रंग-बिरंगे जुलूस और मोमबत्तियों के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है लेकिन यह कब हादसे में बदल गया यह लोग भी नहीं समझ पाए।मामले की चल रही जांच
सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि ज्यादातर मौतें जहरीली गैस में सांस लेने के कारण हुई है क्योंकि आग लगने के बाद धुआं पूरे स्टोर में तेजी से फैलता गया। उनका कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने शवों का परीक्षण शुरु कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धमाका या आग लगने के कारण संभावित इलेक्ट्रिक्ल फॉल्ट बताया जा रहा है। इस मामले में शहर के दमकल प्रमुख ने कहा है कि अभी जांच चल रही है। इसके बाद ही पता चलेगा कि विस्फोट हुआ था या नहीं। हर्मोसिलो नगरपालिका ने यह साफ कर दिया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था।सोशल मीडिया पर राज्यपाल ने जारी किया वीडियो
सोनारा के गर्वनर अल्फोसों दुराजो ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि – ‘मैंने हादसे का कारण पता लगाने के लिए एक पारदर्शी और विस्तृत जांच के आदेश दिए है। यह घटना बहुत ही दुखद है खासतौर पर इसलिए क्योंकि मृतकों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं’।Este es un día triste para Sonora, especialmente para las familias que perdieron a un ser querido en el centro de Hermosillo. Me sumo con respeto a las muestras de solidaridad con ellas y con toda la comunidad. El Gobierno del Estado realizará todas las acciones necesarias para… pic.twitter.com/Qj6UfFb83T
— Alfonso Durazo (@AlfonsoDurazo) November 2, 2025राष्ट्रपति ने भी जताया शोक
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ में है जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकार की राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं’।
सोनारा रेड क्रॉस के मुताबिक, उनकी टीम के 40 सदस्य और 10 एंबुलेंस बचाव कार्य में जुटी हुई है। छह बार घायलों को अस्पताल तक पहुंचा दिया है। दमकल विभाग का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन मलबे में फंसे लोगों की तलाश अभी भी जारी है।Mis sentidas condolencias a las familias y seres queridos de las personas fallecidas en el incendio ocurrido en una tienda en el centro de Hermosillo.
He estado en contacto con el gobernador de Sonora, Alfonso Durazo, para apoyar en lo que se necesite. Instruí a la secretaria de… — Claudia Sheinbaum Pardo (@Claudiashein) November 2, 2025 -

Punjab News: ढाबे के बाहर भिड़े शराबी, सरेआम चलाए दातर व तलवारें, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के रेलवे स्टेशन घंटा रोड पर शराबियों द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बता दें, रेलवे स्टेशन से घंटा घर तक देर रात 1 बजे तक रेहड़ियां लगती हैं, जिन पर अवैध रूप से शराब पिलाई जाती है। शराब पीने के बाद अक्सर लोग सड़क पर हुड़दंग मचाते हैं। पिछले 4 दिन में 2 से 3 वीडियो ऐसी सामने आ गई हैं, जिसमें शराबी एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आस-पास के दुकानदारों ने भी कहा कि अक्सर लड़ाई झगड़े रात को होते हैं, जिस कारण घंटा घर रोड पर कानून व्यवस्था बिगड़ी रहती है।
जानकारी देते ढाबा मालिक धीरज ने बताया कि सड़क पर सरेआम रेहड़ियों पर शराब परोसी जा रही है। शराब पीकर लोग आपस में मारपीट करते हैं, जिस कारण जो ग्राहक या यात्री ढाबे पर खाना खाने आते हैं, वह भी परेशान होते हैं। कई बार पुलिस कर्मी पेट्रोलिंग पर आते हैं, लेकिन फिर भी इन लोगों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। अब फिर घंटा घर रोड पर बंद ढाबे के बाहर कुछ युवक सरेआम दातर और तलवारें आपस में चलाते नजर आए हैं। इन बदमाशों को रोकने की कुछ लोगों ने कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों के हाथों में पकड़े दातर देख लोग भी हट गए। इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। इसी तरह बीती रात घंटा घर रोड पर 3 व्यक्ति शराब के नशे में एक व्यक्ति को पीटते नजर आए। इन घटनाओं की दहशत के चलते अब दुकानदारों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि घंटा रोड पर पुलिस की सख्त पेट्रोलिंग करवाई जाए। थाना कोतवाली एडिश्नल एसएचओ सुलख्न सिंह ने कहा कि रोजाना हम नाकाबंदी कर रहे हैं। अभी तक कोई मारपीट का मामला सामने आया नहीं है, यदि कोई ऐसी घटना सामने आती है, तो जरूर सख्त एक्शन लिया जाएगा।ढाबे के बाहर भिड़े शरा/बी, शरेआम चलाए दा/तर व तल*वारें, देखें वीडियो NEWS:https://t.co/5DxyxvooZH#PunjabNews #JalandharNews #DrunkFight #DhabaClash #SwordAttack #CrimeNews #PunjabPolice #BreakingNews #ViralVideo #HASHHTG pic.twitter.com/qxZ2Gt2qmQ
— Encounter India (@Encounter_India) November 2, 2025 -

Punjab News: Gurudwara Sahib में आरोपी ने की नशे में तोड़फोड़, देखें वीडियो
खरड़ः रंजीत नगर स्थित गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब में आज शाम करीब 8:30 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। जानकारी के अनुसार सोना नामक व्यक्ति जो कथित तौर पर नशे की हालत में था, गुरुद्वारे के पवित्र परिसर में दाखिल होकर वहां मौजूद समिति सदस्य से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने गुरुद्वारे में कैबिन की तोड़फोड़ की, जिसमें मृतक वाहनों (बॉडी) को रखने हेतु मशीन स्थापित की जानी थी। मौके पर मौजूद दो समिति सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पीसीआर टीम मौके पर पहुंची, परिसर का निरीक्षण किया और समिति से लिखित शिकायत प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने आरोपी की पहचान कर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
प्रधान जगसीर सिंह, ग्रंथी राजबीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी बलजीत सिंह और समिति सदस्य हरदीप सिंह बांठ ने बताया कि सभी सबूत, शिकायत पत्र, तस्वीरें और वीडियो पुलिस को सौंप दिए गए हैं। वरिष्ठ समाजसेवी एमपी जसर ने घटना की निंदा करते कहा कि यह केवल गुरुद्वारे की मर्यादा का अपमान नहीं, बल्कि संगत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। ऐसी हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
-

Punjab News: इस इलाके में गंदे नाले से मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के शिवपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत पीसीआर को दी गई, जिसके बाद शिवपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शव कुछ दिनों पुराना लग रहा है और देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति कई दिन पहले नाले में गिरा होगा या फेंका गया होगा। पुलिस ने बताया कि शव को निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। शव को नाले से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मौत हादसे से हुई या फिर इसमें कोई आपराधिक साजिश शामिल है। जांच जारी है।
-

एक बार फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, इन इलाकों में 400 से पार पहुंचा AQI
नई दिल्ली: राजधानी में हवा की गुणवत्ता रविवार को फिर से बहुत ही खराब हो गई है। सुबह-सुबह कोहरे और कम हवा की गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाया है। इसके कारण दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं यहां एक्यूआई गंभीर स्तर को पार कर गया है। दिल्ली के वजीरपुर में 432, आरके पुरम में 425 एक्यूआई दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई 377 दर्ज किया गया है। यह एक्यूआई शनिवार के 233 और शुक्रवार के 218 से काफी ज्यादा है। उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर और दक्षिण दिल्ली का आरके पुरम सबसे प्रदूषित इलाका रहा है। यहां पर एक्यूआई 432 और 425 दर्ज किया गया है।400 के पार हुआ एक्यूआई
सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, बुराड़ी (412), बवाना(413), द्वारका सेक्टर-8(407), जहांगीरपुरी (402), मुंडका (404), नेहरु नगर (403), पंजाबी बाग (403), पूसा (404), चांदनी चौक (414), रोहिणी (415), सिरी फोर्ट (403) और विवेक विहार (407) और विवेक विहार (407) जैसे कई इलाकों का भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। सिर्फ तीन एनसीईटी द्वारा (254), आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन (270) और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (292) में खराब हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई।पड़ सकता है हल्का कोहरा
सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई 51-100 ठीक-ठाक, 101-200 बीच में, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है। दिल्ली के सफदरगंज स्थित प्राथमिक मौसम स्टेशन से शांत हवाओं के साथ 900 मीटर की दृश्यता दर्ज की है। पालम में दक्षिण-दक्षिणपश्चिमी हवाओं के साथ 1300 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह मौसम के औसत से तीन डिग्री कम था। रविवार सुबह के लिए मौसम विभाग ने हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम औसत से लगभग तीन डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। शनिवार शाम को आर्द्रता 73% रही है। इससे धुंध और भी बढ़ गई है। -

Punjab News: 9mm Glock pistol समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग की दो वारदातों का खुलासा
गुरदासपुरः पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते दो आरोपियों को एक आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ फायरिंग की दो बड़ी घटनाओं की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान नितीश सिंह निवासी कोटला सुल्तान सिंह (अमृतसर) और करण मसीह उर्फ अजय उर्फ अज्जू, निवासी दिओल (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के अनुसार 22 सितंबर को दो बाइक सवार व्यक्तियों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग की थी। वहीं, 15 अक्टूबर को भी कलानौर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर दो बाइक सवारों ने गोलीबारी की थी। दोनों मामलों में पीड़ितों को अज्ञात मोबाइल नंबरों से फिरौती की कॉल आ रही थीं। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े विदेश में बैठे कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के निर्देश पर काम कर रहे थे।
डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कलानौर के गांव उप्पल के टी-पॉइंट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। डीआईजी गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है। पुलिस इस मामले में गुरलाल के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से फिरौती और फायरिंग की घटनाओं में शामिल नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी और आगे और भी खुलासे की उम्मीद है।
-

Punjab News: DSGMC के पूर्व अध्यक्ष श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो
अमृतसरः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु साहिब को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम दिल्ली से आए हैं और हमारा हृदय गुरु की दया का आशीर्वाद पाने के लिए तरसता है। हमारे लिए गुरु के दरबार में केवल प्रेम और सम्मान ही उपलब्धि है। वे किसी भी तरह के विवादों से दूर रहते हैं और केवल सेवा और सम्मान के साथ गुरु के दर पर हाजिरी लगाते हैं।
रंजीत कौर से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा, “यह मामला तब स्पष्ट होगा जब जत्थेदार साहब उनके सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।” सरना ने 300वीं शताब्दी समारोह पर चर्चा करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दिल्ली में पहला सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसमें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार हरजिंदर सिंह धामी और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह मौजूद थे – यह एक ऐतिहासिक समागम था।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे कभी भी सरकारी परियोजनाओं या सामान की बिक्री से जुड़े नहीं रहे। उन्हें कई ऑफर आए, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि मैं सरकारी काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि उनकी फैक्ट्री का सामान कमेटी को गया, वे एक भी पैसे की रसीद साबित करें। उन्होंने कहा कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन वे गुरु की सेवा से कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि “हमारी स्मृति को नकारा नहीं जा सकता – हम गुरु के मार्ग पर अडिग हैं।”
-

Jalandhar News: ASI को धक्का देकर थाने से भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
जालंधरः थाना-8 में से नशे के केस में गिरफ्तार आरोपी एएसआई को धक्का देकर फरार हो गया। यह आरोपी लोगों के घरों की दीवारें फांदकर चोरिया करता था। इससे पहले लोगों ने पुलिस के हवाले भी किया था, लेकिन निजी फायदे के कारण इसे छोड़ दिया था।
जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर को थाना 8 की पुलिस ने नशे के केस में नूरपुर के रहने वाले महबूब अली उर्फ मकड़ी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे हवालात में पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान हवालात में बैठे महबूब अली उर्फ मकड़ी ने बहाना बनाया और हवालात से बाहर आ गया और एएसआई को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो गया।
थाना 8 के एडीशनल एसएचओ जगदीश लाल का कहना है कि महबूब अली के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी कई बार थाना आठ में से स्नेचिंग से लेकर कई मामलों में नामजद आरोपी पुलिस कर्मियों को धोखा देकर भाग चुके है। ज्यादातर भागे आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
-

Punjab News: घर में घुसकर सोने के गहने व नकदी चुराने वाला काबू, देखें वीडियो
मोगाः एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों में डीएसपी दलबीर सिंह सब-डिवीजन बाघापुराना की देखरेख में और एस.आई. कमलजीत सिंह की अगुवाई में थाना समालसर पुलिस ने एक सोना चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि कौर सिंह पुत्र कादल सिंह निवासी समालसर जिला मोगा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह किसी काम से फरीदकोट गया हुआ था और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर नहर किनारे उनके प्लॉट में सब्जी के बीज बोने गई थी। जब वह दोपहर करीब 2 बजे घर लौटी तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी अलमारी के सभी ताले तोड़े गए थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था, और उसमें रखा हुआ करीब 2 तोले सोना (दो छापें, एक जोड़ी कान के, दो जोड़ी बालियां), करीब 12 तोले चांदी (एक कड़ा, दो लेडीज़ चूड़ियां) और लगभग 7000 रुपए नकद चोरी हो गए थे।
पुलिस ने आस-पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई तो चोर की पहचान भजन लाल उर्फ योगी पुत्र शिंदा और समा पुत्र नेक, निवासी वार्ड नंबर 2, आवा बस्ती सिटी फिरोजपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी भजन लाल उर्फ योगी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी समा पुत्र नेक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।
