Blog

  • जालंधरः चुनावों को लेकर चन्नी ने किया मैनिफेस्टो जारी, किए ये बड़े ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधरः चुनावों को लेकर चन्नी ने किया मैनिफेस्टो जारी, किए ये बड़े ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने आज मैनिफेस्टों जारी कर दिया है। जिसमें चन्नी ने कई बड़े ऐलान किए है। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार इंडस्ट्री को रिवाइव करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जालंधर में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी और यहां पर कालेज खोले जाएंगे। वहीं बेरोजगारों के लिए 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी। वहीं प्रत्येक महिला को 8500 रुपए के हिसाब से प्रति महीना देने का ऐलान किया गया। चन्नी ने कहा कि किसानों के लिए उनकी केंद में सरकार आने पर एमएसपी कानून लाया जाएगा। वहीं मनरेगा मजदूरों को 500 रुपए दिहाड़ी दी जाएंगी। इसी के साथ पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएंगा। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम से रखा जाएंगा। इसी के साथ मेडिकल टूरिज्म को जालंधर में बढ़ावा देना है। यहां पर बाहर से लोग ईलाज करवाने के लिए आते है। जिसके लिए बाघा बॉर्डर को खोला जाएंगा ताकि अगर पाकिस्तान के लोग इलाज के लिए पंजाब आना चाहें तो आ सकें। इससे जालंधर में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

    इस दौरान चन्नी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि बीते दिन उनके सहित लोगों को लगता था कि कुछ बड़े ऐलान होंगे। उन्होंने कहाकि लेकिन भाजपा की रैली में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि भाजपा की रैली बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। चन्नी ने कहाकि मुझे लगता था कि रोड मैप को लेकर कोई ऐलान किया जा सकता था, लेकिन ऐसा भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ना ही भाजपा ने कल कोई पंजाब के लिए ऐलान किया और ना ही इंडस्ट्री के कुछ बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि जालंधर के लिए कोई बड़ा अस्पताल खोला जाएंगा। चन्नी ने कहा कि जालंधर में एयरपोर्ट है, जिसका नाम गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा जाएंगा। चन्नी ने कहा कि उसका मता विधानसभा में पास हो चुका है, जोकि अभी तक लंबित पड़ा है, लेकिन कल भाजपा रैली में उस एयरपोर्ट के बारे में भी कोई जिक्र नहीं किया गया। चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी ने गुरु रविदास महाराज के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। जिससे जालंधरवासी काफी नाराज दिखाई दे रहे है। 

  • पंजाबः इस इलाके में लोगों ने किया चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

    पंजाबः इस इलाके में लोगों ने किया चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर जगराओं में मांगों को लेकर नाराज चल रहे लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, जगराओं में दिन प्रतिदिन गैस फैक्टरी का मुद्दा गरमा रहा है। जो चुनावों में नेताओं के गले की फांस बन गया। अब भूदडी गांव की तर्ज पर अखाड़ा गांव के लोगों ने भी चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है। जिससे लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की नींद उड़ गई। गांव को लोगों ने प्रशासन की लापरवाही और गैस फैक्ट्री को बंद करवाने में फेल हुए अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए अखाड़ा गांव के लोगों ने ऐलान कर दिया कि वह लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

    इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए समाजसेवी व किसान नेता कमलजीत खन्ना ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते मजबूरी में गांव निवासियों ने ऐसा कदम उठाते हुए एक मंच पर आकर चुनावों बहिष्कार करने का फैसला लिया। गांव के लोगों ने कहा कि एक माह से अधिक समय से निर्माणाधीन गैस फैक्ट्री के सामने दिन-रात धरना-प्रदर्शन के बावजूद फैक्ट्री मालिक द्वारा मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत करते हुए गेट का काम रूकवा दिया था।

    लेकिन शुक्रवार देर शाम फैक्ट्री मालिक द्वारा फैक्ट्री में काम करवाने के लिए सीमेंट का ट्रक मंगवाया गया। जिसको लेकर गांव के लोगों ने जबरदस्त विरोध व नारेबाजी कर वापस भेज दिया। इस दौरान गांव लोगों व फैक्ट्री मालिक के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। जिसको लेकर डीएसपी सिटी जसज्योत मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाते हुए मसले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन फैक्ट्री मालिक की जिद के कारण मामला बीच में फंस गया। गांव के लोगों ने कहा कि इस समय प्रशासन सिर्फ चुनाव का समय निकालना चाहता है। क्योंकि अखाड़ा में एक महीने से धरना चल रहा है। वही गांव भूदडी में दो महीनो से ज्यादा समय से धरना चल रहा है। इस के बावजूद भी सुनवाई ना होने पर भड़के लोगों ने जगराओं-हठूर मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया।

    वही गांव के लोगों ने फैसला लेते हुए ऐलान कर दिया कि 1 जून होने वाले लोकसभा चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। गांव का कोई भी व्यक्ति वोट देने नहीं जाएगा। इतना ही नहीं गांव में कोई बूथ भी नहीं लगेगा। वहीं धरने को संबोधित करते हुए रिवोल्यूशनरी सेंटर पंजाब के नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि इस धरती पर जन शक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। लेकिन जहां हजारों लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रशासन को हजारों लोगो की जिंदगी की कोई चिंता नहीं है चाहे हजारों लोग मर जाए। लेकिन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बंद नहीं करवाएगें। चुनावों के बहिष्कार की सूचना मिलने पर देर शाम तहसीलदार सुखचरण सिंह अखाड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों को 6 जून तक समय देने को कहा। उन्होंने कहा कि 6 तारीख के बाद मामला हल कर दिया जाएगा। जिसके बाद गांव के लोगों ने कहा कि गांव में ना बूथ लगेगा ना गांव वाले वोट डालने जाएंगे।

  • पंजाबः दुकान के बाहर कूड़ा फेंकने के मामले में धक्का देने से व्यक्ति की मौ+त,  देखें वीडियो

    पंजाबः दुकान के बाहर कूड़ा फेंकने के मामले में धक्का देने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः बड़ी हैबोवाल में किताबों की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की धक्का लगने से मौत हो गई। मरने वाले का नाम दशर्न लाल मरवाहा है।  दर्शन लाल के शव को सिविल  अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए मृतक दर्शन लाल के बेटे पुनीत ने कहा कि आज उनकी दुकान का नौकर झाड़ू लगा रहा था। दुकान के मालिक का बेटा बब्बू दुकान पर आया और नौकर को गालियां देने लगा। नौकर ने उसके पिता को सूचित किया। पिता दर्शन लाल ने बब्बू को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने गुस्से में आकर उन्हें धक्का मार दिया। जमीन पर गिरने के कारण उनके सिर पर चोट लगी।

    पिता दर्शन लाल को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया। फिलहाल दर्शन लाल का शव डीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का कल पोस्टमाटर्म कवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुनीत ने कहा कि उनकी दुकान पिछले लंबे समय से उनका किताबों का कारोबारी है। उनका दुकान के मालिक के साथ कोर्ट केस चल रहा है। इस कारण वह अक्सर उन्हें तंग परेशान करते रहे है। आज भी बेवजह दुकान के मालिक ने उसके पिता को निशाना बनाया है। थाना हैबोवाल के SHO सतनाम सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

  • स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां हुईं कैंसिल

    स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां हुईं कैंसिल

    राजस्थानः देश में गर्मी ने अपना कहर मचा रखा है। इस बीच राजस्थान में सभी चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों को कैंसिल कर दिया गया है। अवकाश निरस्त करने के साथ उन्हें मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लू चलने से लू-तापघात की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। इस संबंध में एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी किया गया है। बता दें कि पिलानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
     
    मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में लू-तापघात के प्रकोप को देखते हुए सभी चिकित्साकर्मियों के अवकाश को कैंसल कर मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया है, केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरांत ही कर्मचारी छुट्टी पर जा सकेंगे और अवकाश स्वीकृति की सूचना निदेशालय को आवश्यक रूप से देनी होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के सर्कुलर के अनुसार चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर उन्हें लू-तापघात से बचाव एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

  • आज पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, करेंगे कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए प्रचार

    आज पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, करेंगे कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए प्रचार

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर दो दिन के लिए पीएम मोदी पंजाब का दौरा कर चुके है। वहीं आज राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर आ रहे है। इस दौरे को लेकर राहुल गांधी का शेड्यूल जारी हो गया है। राहुल गांधी के शेड्यूल की बात करें तो कांग्रेस की तरफ से उनके गोल्डन टेंपल में आने को लेकर कोई भी जानकारी सांझा नहीं की गई है। वहीं, कुछ सूत्रों के अनुसार आज वे रैली से पहले गोल्डन टेंपल भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने खुद इसे अपने शेड्यूल में जोड़ने का आग्रह किया है।

    शेड्यूल के मुताबिक आज राहुल गांधी 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वह गोल्डन टेपंल में नतमस्तक होंगे। इसके बाद 12.40 पर वह मीटिंग करेंगे। जिसके बाद 2.40 पर वह गुरदासपुर का दौरा करेंगे। वहीं राहुल गांधी अमृतसर में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी व मौजूदा सांसद गुरजीत औजला के हक में प्रचार करेंगे। मीरांकोट में उनके लिए पंडल सजाया गया है। तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों के लिए यहां बैठने के प्रबंध किए गए हैं। VVIP मूवमेंट के चलते पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। 1000 से अधिक पुलिस फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्से को तैनात किया गया है।

  • बस हादसा मामलाः पंजाबी ड्राइवर को डिपोर्ट करने के आदेश जारी

    बस हादसा मामलाः पंजाबी ड्राइवर को डिपोर्ट करने के आदेश जारी

    टोरंटोः भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर, जिसने 2018 में कनाडा में एक भीषण बस दुर्घटना का कारण बना, जिसमें जूनियर हॉकी टीम के 16 सदस्यों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। इस मामले में कनाडा सरकार ने शुक्रवार को पंजाबी ड्राइवर को भारत में डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया। कैलगरी का एक ट्रक ड्राइवर, जसकीरत सिंह सिद्धू, सस्केचेवान प्रांत में टिस्डेल के पास एक ग्रामीण चौराहे पर स्टॉप साइन को तोड़ते हुए हम्बोल्ट ब्रोंकोस जूनियर हॉकी टीम की बस के रास्ते में आ गया। 6 अप्रैल, 2018 को हुए हादसे में बस में सवार 16 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।

    यह फैसला शुक्रवार को कैलगरी में आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड की सुनवाई में सिद्धू के लिए आया। न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू के वकील माइकल ग्रीन ने कहा है कि यह निर्णय पहले से तय था, क्योंकि सिद्धू को निर्वासित करने के लिए केवल इस बात का सबूत चाहिए कि वह कनाडाई नागरिक नहीं है और उसने एक गंभीर अपराध किया है। सिद्धू भारत से हैं और उन्हें कनाडा में स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त है। कनाडाई प्रेस समाचार एजेंसी ने ग्रीन के हवाले से कहा, “यह काफी खुला और बंद है।” “प्रतिवाद करने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वे दिन की तरह स्पष्ट हैं। ये सुनवाइयां आम तौर पर विभाजित-विभाजित की जाती हैं।

    2018 बस दुर्घटना में खतरनाक ड्राइविंग के लिए आठ साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें पैरोल दी गई थी। सिद्धू के वकील ने कहा है कि अभी भी कई अन्य कानूनी प्रक्रियाएं बाकी हैं और निर्वासन प्रक्रिया में महीनों या साल लग सकते हैं। दिसंबर में, संघीय अदालत ने सिद्धू के वकील के आवेदनों को खारिज कर दिया, जिन्होंने तर्क दिया था कि सीमा अधिकारियों ने सिद्धू के पहले के साफ आपराधिक रिकॉर्ड और पश्चाताप पर विचार नहीं किया था। वह चाहते थे कि अदालत सीमा एजेंसी को दूसरी समीक्षा करने का आदेश दे।

    ग्रीन ने शुक्रवार की सुनवाई से पहले कहा, “यह पूरी प्रक्रिया के दुख का हिस्सा है। हम ऐसी स्थिति में रह गए हैं जहां स्थायी निवासियों के पास अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों पर विचार करने का कोई अधिकार नहीं है।” “हमारा एकमात्र तंत्र यह है कि उसे निर्वासित करने का आदेश दिए जाने के बाद, हम उनसे मानवीय आधार पर उसका (स्थायी निवासी) दर्जा वापस देने के लिए कहेंगे। “लेकिन इस बीच, उसकी कोई हैसियत नहीं है।” 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीन ने कहा कि सुनवाई खत्म होने के बाद सिद्धू को तुरंत हिरासत में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हटाने से पहले जोखिम मूल्यांकन किया जाना चाहिए और स्थायी निवासी दर्जे के उनके अनुरोध पर विचार होने तक सिद्धू स्थगन की मांग भी कर सकते हैं। ग्रीन ने कहा, इस प्रक्रिया में महीनों या साल लग सकते हैं। दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के कई सदस्यों ने कहा है कि वे सिद्धू को निर्वासित करना चाहते हैं।

  • पंजाबः मौसम में हुआ बदलाव, बारिश से मिली राहत, बिजली ठप्प से लोग हुए परेशान

    पंजाबः मौसम में हुआ बदलाव, बारिश से मिली राहत, बिजली ठप्प से लोग हुए परेशान

    अमृतसरः पंजाब में बीते दिन भीषण गर्मी के बाद देर शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान तेज आंधी के साथ कई जिलों में बारिश भी हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन कई शहरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक पंजाब में लू चलने की संभावना है। इससे दिन व रात का तापमान और बढ़ सकता है। शुक्रवार की शाम जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, नवांशहर, तरनतारन व फिरोजपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

    बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में बठिंडा का अधिकतम तापमान 44.8 व लुधियाना का 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 15 जिलों में रात का तापमान सामान्य से लगभग सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फरीदकोट में रात का तापमान सबसे अधिक 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक था। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ‘रेमल’ (अरबी भाषा का नाम, जिसका अर्थ है रेत) का असर व्यापक होने जा रहा है। 28 मई से यह चक्रवात हवा का रुख भी बदल देगा, जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आएगी। स्काइमेट के प्रवक्ता महेश पलावत के अनुसार, चक्रवात की गति 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जो अगले तीन दिनों में उत्तर में पहाड़ी क्षेत्रों से होते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हवा की दिशा को बदल देगा।

  • बड़ा हादसा: कार में जिंदा जले पति-पत्नी 

    बड़ा हादसा: कार में जिंदा जले पति-पत्नी 

    उत्तर प्रदेशः यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में पति-पत्नि ज़िंदा जल गए। हरदोई मार्ग पर बघराई गांव के पास पेड़ से टकराने से तेज रफ्तार कार में आग लग गई। जब तक कार में सवार पति-पत्नी उतर कर बाहर आ पाते तब तक कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। इससे दोनों की जिंदा जलकर कार के अंदर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

    मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार पति अपनी पत्नी को BA की परीक्षा दिलाने के लिए सांडी थाना क्षेत्र के एमएस डिग्री कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे तभी कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही उसमें भयंकर आग लग गई। कार में सवार दंपति को निकलने का मौका ही नहीं मिला और कार के अंदर जलकर दोनों की मौत हो गई।

  • पंजाबः सुबह-सुबह कांग्रेस मेयर और शराब कारोबारियों के घर रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह कांग्रेस मेयर और शराब कारोबारियों के घर रेड, देखें वीडियो

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों से पहले विजिलेंस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह तड़कसार विजिलेंस की टीम ने नगर निगम के मेयर और शराब कारोबारियों के घर विजिलेंस ने रेड की। इस दौरान मेयर सहित शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने मेयर सुखदीप सिंह तेजा के घर बड़े शराब कारोबारियों के घर रेड की है। हालांकि विजिलेंस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। 

    वहीं इस दबिश के दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। बताया जा रहा हैकि मेयर के अलावा उनके दो करीबी रजिंदर कुमार उर्फ पप्पू जैंतीपुरिया और उनके मैनेजर गोपी उप्पल के घर भी टीमें पहुंची हैं। ये रेड किस संबंध में की गई है, इसे लेकर कोई भी जानकारी अभी तक ED की तरफ से सांझा नहीं की गई हैं।

  • आज का राशिफल, 25 मई 2024

    आज का राशिफल, 25 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज नारद जयंती है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा। आज आपको माता पिता से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी समाजिक समारोह में आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आएगी।

    वृष राशि: आज आपका उदार भाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे। आज आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आज आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।

    मिथुन राशि: आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सितारे बुलंदी पर है, बस आप विनम्र रहें और धैर्य बनायें रखें । पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।

    सिंह राशि: आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: आज आप किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने के पहले उसकी बारीकी को ठीक से जान लें और समझ लें । आज सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे है तो पहले उस कार्य से जुड़े लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आज कार्यस्थल पर कुछ नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    धनु राशि: आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें। जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

    मकर राशि: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज आपको कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

    मीन राशि: आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे खाने से अवॉयड करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।