Blog

  • Jalandhar: इस मेन चौक के पास गिरा पेड़, लगा लंबा जाम

    Jalandhar: इस मेन चौक के पास गिरा पेड़, लगा लंबा जाम

    जालंधर, ENS: किशनपुरा से दोआबा चौक की ओर जाते रास्ते में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, सड़क पर अचानक पुराना वृक्ष गिर गया। वहीं वृक्ष गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीर काफी परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना की पीसीआर टीम को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर के मुलाजिमों द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।

    दूसरी ओर पेड़ को रास्ते से उठवाने का कार्य भी चल रहा है। मौके पर पहुंचे ASI राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें किशनपुरा से दोआबा चौक को जाती सड़क पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की सूचना आई थी। जिसके बाद मौक़े पर आकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने का काम करवाया जा रहा है, वही पेड़ को भी एक तरफ़ करवाया जा रहा है।

  • Jalandhar: श्मशानघाट में जलती चिता पर कूदा व्यक्ति, हालत गंभीर

    Jalandhar: श्मशानघाट में जलती चिता पर कूदा व्यक्ति, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय स्थित श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति जलती हुई चिता में कूद गया। इस घटना में व्यक्ति आग की चपेट में आने से 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गया। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे जलती चिता से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैकि पीड़ित की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

    झुलसे व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र रामपाल निवासी जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बीते दिन गांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और बहादुर सिंह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लोगों का कहना है कि पता नहीं वह अचानक जलती हुई आग में क्यों कूद पड़ा। डॉक्टरों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • Punjab: गाली-गलौज से रोका तो किया ईंट-पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: गाली-गलौज से रोका तो किया ईंट-पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के गांव लुंबरी वाला मरलिया से सामने आया है। जहां बच्चों के विवाद को लेकर ईंट-पत्थर और तलवारें तक चलाई गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में दोनों पक्षों से 6 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित राजू के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपने बयानों में पीड़ित ने बताया कि उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। जिसके कई दिनों के बाद पुलिस हरकत में आई है। इस संबंध में जब पीड़ित परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके बच्चे जब गली से गुजर रहे थे तो पड़ोसियों के बच्चों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह लोग छत पर चढ़ गए और हमारे ऊपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद हमने घर में छिपकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी घर में घुसकर डंडों और कृपाण से हमाल किया। आरोपियों ने घर के सामान से तोड़फाड़ भी की। यहां तक की उनकी पानी की टंकियां भी तोड़ दी गईं। हमले में 6 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
  • Punjab: AAP विधायक ने मिलावटखोरों के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab: AAP विधायक ने मिलावटखोरों के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने आज सुबह के करीब 3.30 बजे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलावटखोरों को पकड़ने के लिए बुलारा गांव के पास नाकाबंदी करके मिलावटखोरों के खिलाफ कारवाई की है। विधायक ने कहा कि उन्हें कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि अहमदगढ़ से सप्लाई होने वाला सिंथेटिक दूध और पनीर शहर में बड़ी मात्रा में बेचा जा रहा है।

    विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएचओ रिपु धवन और फूड सेफ्टी अधिकारी लवदीप सिंह ने थाना सदर पुलिस के सहयोग से विशेष नाकाबंदी की थी जिस दौरान मालेरकोटला से आ रहे दूध और पनीर ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई ओर 38 गाड़ियों के सैंपलों को खरड़ लैब में जांच के लिए भेजा गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

  • Punjab: Golden Temple के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरा सेवादार, हालत गंभीर

    Punjab: Golden Temple के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरा सेवादार, हालत गंभीर

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में सेवादार के झुलसने की घटना सामने आई है। दरअसल, देर रात लंगर हॉल में सेवा करते समय सेवादार उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। हालांकि इस घटना के दौरान वहां पर मौजूद अन्य सेवादारों ने तुरंत उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

    जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में सेवादार 70 प्रतिशत झुलस गया है। घायल सेवादार की पहचान बलबीर सिंह निवासी धालीवाल, गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    सेवा कर रहे सेवादारों ने बताया कि आलू उबालते समय कढ़ाई पर झाग आ जाती है, जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी रात करीब साढ़े 12 बजे इसी झाग को साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर तिलका और वे सीधा कढ़ाई में जा गिरे। बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह पिछले 10 सालों से गोल्डन टेंपर में सेवा के लिए आ रहा था।

  • Punjab: बदमाशों के हौंसले बुलंद, SHO पर किया हमला

    Punjab: बदमाशों के हौंसले बुलंद, SHO पर किया हमला

    अमृतसरः पंजाब में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह पुलिस अधिकारियों पर ही हमला करने लग गए है। दरअसल, पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों और पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के चलते बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। यही कारण है कि थाना वेरका की महिला एसएचओ पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया और एसएचओ को बदमाश बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए।

    वहीं घायल एसएचओ को उपचार के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।पता चला है कि महिला एसएचओ के साथ उनके सहायक को भी मामूली चोटे लगी हैं। बताया जा रहा है कि दो गुटों का झगड़ा सुलझाने पहुंची महिला थाना प्रभारी पर तलवारों और दात से हमला किया गया है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। दरअसल, महिला थाना प्रभारी अमनजोत कौर को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि मुंढाल गांव के पास दो गुटों में झगड़ा चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ अपनी सरकारी गाड़ी में एक अन्य पुलिसकर्मी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। पता चला है कि उन्होंने झगड़ा तो उलझा दिया और उसके बाद दोनों पक्षों को भविष्य में झगड़ा ना करने की नसीहत देने लगी। आरोप है कि कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष के कुछ लोग नशे में धुत थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

  • Punjab: घर के बाहर कियारी बनाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो

    Punjab: घर के बाहर कियारी बनाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः घर के बाहर कियारी बनाने को लेकर दो पक्षों में आपनी झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से मार पीटाई करने तक उतर गए। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों परिवार इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी मुताबिक लुधियाना के लक्ष्मी नगर में घर के बाहर कियारी बनाई जा रही थी कि छोटी सी बात को लेकर यह विवादो गया। इस संबंधी पीड़ित परिवार ने बताया कि वह कियारी बनवा रहे थे कि किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद पड़ोसियों ने बाहर से लड़के बुलाकर हमारे ऊपर हमला करवा दिया। जिससे उनके परिवार के कई सदस्य जख्मी हुए है। वहीं इलाज करवा रहे परिजानों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा कार्रवाई की मांग की है। जब दूसरे पक्ष से बात की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई बाहर से लड़के नहीं बुलाए, बल्कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से बुलाकर हमारे ऊपर हमला करवाया है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab: लुटेरों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, लगे 20 टांकें, देखें वीडियो

    Punjab: लुटेरों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, लगे 20 टांकें, देखें वीडियो

    लुधियानाः घोड़ा छाप रोड नजदीक लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरों ने देर रात साईकिल सवार युवक को तेजधार हथियार के बल पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने युवक से फोन निकालने के लिए कहा, लेकिन युवक ने विरोध किया। जिसके बाद बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार से युवक के सिर पर हमला कर दिया। लुटेरे युवक का फोन छीनकर फरार हो गए। घायल युवक की पहचान दीपू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से युव को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां युवक के सिर पर 20 टांके लगे है।मामले की जानकारी घायल दीपू के जीजा ने बताया कि वह और दीपू समराला चौक में लक्कड़ का काम करते है। बीती रात करीब पौने 9 बजे दोनों काम से वापस घर जा रहे थे। दीपू उनसे आगे साइकिल पर था। कुछ दूरी से बाइक सवार बदमाश उनके पीछे लग गए और कुछ दूरी पर उसे घेर लिया। लुटेरे फोन मांगने लगे लेकिन दीपू ने विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। उन्होंने बदमाशों से दीपू को बचाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने उस पर भी दातर चला हाथ चोटिल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत देंगे।
  • Punjab: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, सरपंच सहित 6 पर मामला दर्ज, देखें CCTV

    Punjab: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, सरपंच सहित 6 पर मामला दर्ज, देखें CCTV

    पठानकोटः ज़िले के कस्बा सरना के पास एक मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दरअसल, दो दिन पहले एक दुकान पर स्कूटी खड़ी करने को लेकर गांव फरवाल के सरपंच की स्कूटी सवार के साथ पहले मामूली तकरार हो गई जो इतनी बढ़ गई कि सरपंच ने अपने साथी बुला कर युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गौहार लगाई है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए जख्मी नौजवान ने कहा कि उसके द्वार दुकान के बाहर स्कूटी पार्क करने पर सरपंच ने पहले उसके साथ गाली गलौज किया जिसके बाद अपने साथियों को बुलाकर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़त पक्ष ने सरकार से इन्साफ की गौहार लगाई है। वही इस मामले में जब थाना सदर के एसएचओ से बात की तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर कारवाई करते हुए सरपंच सहित कुल 6 लोगो पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सरपंच को काबू कर लिया है ओर बाकी फरार हुए लोगो को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
  • Punjab: Car और Bike की टक्कर में व्यक्ति की टूटी टांग, AAP MLA ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

    Punjab: Car और Bike की टक्कर में व्यक्ति की टूटी टांग, AAP MLA ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड पर देर रात कार और बाइक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। वहीं काम से लौट रहे बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में चालक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक कुमार निवासी जगराओं, रायकोट रोड के रूप में हुई है।

    वहीं गिल रोड़ से गुजर रही आप पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने एक्सीडेंट देखते ही गाड़ी रुकवाई और खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में व्यक्ति की टांग की हड्डियां टूटी है। छीने ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से कहा कि वह शनिवार की सुबह फिर से अस्पताल में घायल युवक का हालचाल जानने आएगी। अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक ने बताया कि वह लुधियाना में डाबा रोड पर एक फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता है। देर रात वह काम से घर वापिस लौट रहा था।

    जहां रास्ते में गिल रोड पर उसे एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से चोटिल हो गया और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे बैठ गया। तभी पीछे से आ रहे विधायक राजिंदर कौर छीना ने भीड़ देख अपनी गाड़ी रूकवाई और घायल युवक को अपनी कार में बिठाकर अस्पताल में लेकर पहुंचाया। छीना ने कहा कि संबंधित इलाका पुलिस को सूचित कर दिया है।