Blog

  • पंजाब : भाजपा उम्मीदवार का किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा, देखें वीडियो 

    पंजाब : भाजपा उम्मीदवार का किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा, देखें वीडियो 

    बठिंडा : लोकसभा चुनावों को लेकर किसानों द्वारा भाजपा का जमकर विरोध किया जा रहा है। वही बठिंडा में भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर का किसानों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को भाजपा उम्मीदवार तक पहुंचने से पहले ही खदेड़ दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें पुलिस किसानों को पड़कर खदेड़ रही है।

  • जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर पुलिस ने किसानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर पुलिस ने किसानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा हाईवे मार्ग पर पुलिस द्वारा किसानो को हिरासत में लेने की खबर है। जानकारी के मुताबिक किसान नेता पीएपी में pm मोदी की रैली की ओर जा कूच कर रहे थे। जिसकी सुचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने किसानो को रोक कर काबु कर लिया। 

    किसानों द्वारा पीएम मोदी से सवाल पूछने का ऐलान किया गया था। बीते दिन भी किसानों पटियाला में पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे पर ही रोक लिया था। जिसके चलते आज किसानों ने जालंधर में पीएम मोदी की रैली में पहुंचने का ऐलान किया था। लेकिन शाम 4.30 बजे पीएम मोदी की रैली से पहले ही पुलिस ने किसानों को घरों में नजरबंद कर दिया था।

  • विस उपचुनाव की व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने किया औचक निरीक्षण

    विस उपचुनाव की व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने किया औचक निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा चुनाव में धनबल और बाहुबल का प्रयोग रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न टीमों की तैनाती के अलावा भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं जोकि स्वयं फील्ड में लगातार नजर रख रहे हैं। जिला ऊना के कुटलैहड़ तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र और जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक वर्ष 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने वीरवार रात को बड़सर, कुटलैहड़ और जिला ऊना के विभिन्न चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। मीनू सिंह बिष्ट ने फील्ड में तैनात एफएसटी और एसएसटी टीमों को सभी आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा इन वाहनों की चेकिंग के निर्देश भी दिए।
  • जालंधर पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, देखे Live 

    जालंधर पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, देखे Live 

    जालंधर (ENS): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर के पीएपी मैदान में पहुंचे। उनके आते ही पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। केसरिया पगड़ी पहनकर आए मोदी ने पंजाबी में अपना संबोधन शुरू किया। दीनानगर की ही तरह जालंधर में भी मोदी के निशाने पर कांग्रेस ही रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालंधर में के लिए जनता से वोट अपील की। 

    जालंधर में चारों केंडीडेट ने श्री हरमंदिर साहिब का स्वरूप पीएम मोदी को भेंट किया। जालंधर में सुनील जाखड़, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, शीतल अंगुराल ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी देर शाम जालंधर में रैली को संबोधन कर रहे थे। संबोधन के दौरान जालंधर के कुल्चे और कैंट के पकौड़े याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां त्रिपुरमालिनी और गुरूद्वारा तल्हन साहिब को प्रणाम करता हूं। जालंधर और पंजाब की धरती शौर्य और सेवा की धरती है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चहेते इतिहासकारों से जो इतिहास की किताबें लिखवाईं, उसमें दो परिवारों का जिक्र रहा- एक अपने परिवार का और दूसरा मुगल परिवारों का… नतीजा ये हुआ है कि देश की कितनी ही पीढ़ियां हमारे साहिबजादों के बलिदान से सही से परिचित ही नहीं हो पाईं। कांग्रेस को लगता था कि साहिबजादों की बात करेंगे तो वोटबैंक नाराज हो सकता है।

    अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनवाया। हमने दर्शन करने, शीश नवाने के लिए रास्ता खोला। पहले हरमंदिर साहिब में विदेशों से चंदे पर रोक थी। वो रोक हमने हटाई। हमारी सरकार ने गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा से देश-विदेश में मनाया।
    पीएम ने कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है, लेकिन कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से ज्यादा माना नहीं। कांग्रेस ने 1947 में अपने परिवार को सत्ता दिलाने के लिए पंजाब को बांट दिया। हमारा करतारपुर साहिब, देश की सीमा के ठीक बगल में है, लेकिन कांग्रेस ने उसे पाकिस्तान को सौंप दिया था।

     पीएम ने कहा कि आज ड्रग्स डीलरों को पंजाब में फ्री लाइसेन्स मिला हुआ है। परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब के लोग भी समझ गए हैं, झाडू पार्टी वाले तो खुद नशे के होलसेल व्यापारी हैं। जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया हो, वो पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे?


    भाजपा के जालंधर से प्रत्याशी सुशील रिंकू, लुधियाना से रवनीत बिट्टू के लिए वोट अपील करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि दोबारा सरकार बनने के पश्चात 70 साल से ज्यादा आयु के सीनीयर सिटीजन का ईलाज फ्री में मोदी करवाएंगे।

  • पंजाब : नंबरदार की गाड़ी से टक्कर होने के मामले में ASI ने चलाई गोली, FIR दर्ज

    लुधियाना : देर रात एक ASI ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने हवाई फायर कर दिया। चौकी कटानी कलां की पुलिस ने ASI के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर दी है। आरोपी ASI की पहचान सराजदीप के रूप में हुई है। सराजदीन समराला थाना में तैनात था। 


    जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि सराजदीन की बीते रात नंबरदार दपिंदरपाल सिंह के साथ गाड़ी की टक्कर लगने क कारण काफी बहसबाजी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि उसने हवाई फायर कर दिया। सराजदीप शराब के नशे की हालत में था। 
    दपिंदरपाल ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे आरोपी सराजदीप को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल उसे अदालत में पेश आज किया जा रहा है।

  • पंजाब : कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : कांग्रेस पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के पक्ष में रूपनगर जिले के नूरपुर बेदी में एक चुनावी रैली आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर सचिन पायलट और वजिंदर सिंगला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने केंद्र सरकार के तहत देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है और देश के उद्योगपतियों को अमीर करके आम लोगों को गरीब बना दिया है।

    उन्होंने कहा कि देश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी का 400 पार का नारा सिर्फ एक नारा है और अब इसकी हवा निकलेगी। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को प्राथमिकता के आधार पर एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने पंजाब की जनता से जो वादे किये थे वो पूरे नहीं किये और अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

    इस मौके पर विजेंद्र सिंघला ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बीजेपी सरकार ने सेना में भर्ती प्रक्रिया बदल दी है और जब देश में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर भर्ती का सिस्टम बंद करके पुरानी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। बहाल किये जायेंगे और सेना में भर्ती युवाओं को पेंशन भी दी जायेगी। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे है और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है और खासकर इन चुनावों में विजय इंदर सिंगला बड़े अंतर से जीतेंगे।

  • जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर किसानों ने लगया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर किसानों ने लगया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले किसानों द्वारा जालंधर फगवाड़ा हाईवे और मैकडॉनेल के बेहद करीब एक बड़ा धरना लगाया गया है। किसानों का कहना है कि आज उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें यहां रोक दिया। किसानों ने कहाकि अर्धसैनिक बल के साथ-साथ गुजरात पुलिस भी तैनात की गई है। इस बारे में बात करते हुए बीकेयू के किसान नेता मंजीत सिंह राय का कहना है कि पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बल किसानों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, किसानों को विरोध नहीं करने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

    बता देंकि इससे पहले किसानों ने नकोदर-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया। किसान संगठनों ने अहलोवाल गांव के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोका गया। वहीं किसानों द्वारा बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने धरना देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे। जिसको लेकर किसानों ने नकोदर जालंधर हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसानों द्वारा हाईवे जाम किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जालंधर ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और पुलिस द्वारा किसानों को शांत करवाने का प्रयास किया गया।

  • पंजाब दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

    पंजाब दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

    कहा-1 जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जाएंगे जेल 

    गुरदासपुरः हिमाचल में रैली करने के बाद गुरदासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया तो उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई नहीं भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते।

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे पंजाब की धरती पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मुझे सौगंध इस मिट्‌टी की कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा। ये विश्व में जाकर कहते हैं भारत कोई राष्ट्र ही नहीं है। अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया। उन्होंने कहाकि राम मंदिर के लिए लड़ने वाला सबसे पहला व्यक्ति सिख था। इस बार राम मंदिर के कार्यक्रम में वे मौजूद थे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले फिर से कश्मीर में धारा 370 शुरू करने की बात कर रहे हैं। ये फिर से वहां अशांति फैलाएंगे। ये फिर से पाकिस्तान को दोस्ती के फूल भेजेंगे। पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा, देश पर आतंकी हमले करते रहेंगे। इन्होंने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इनके नेता कह रहे हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। किसी हिंदुस्तानी को ये सुन कर डर लगता है क्या, लेकिन इन्हें लगता है।

    ये कहते हैं पाकिस्तान से डर के रहना होगा। ये इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे। क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी। क्या आपको ऐसी सरकार मंजूर है। ये वीरभूमि का अपमान है। आज पंजाब में जो स्थिति है, मैं उसके लिए आपसे कुछ मांगने आया हूं। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए पंजाब ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सांसद चुन के भेजे। आप वोट देकर अपना काम कीजिए, अगले 5 साल मैं आपके सपनों के लिए जीऊंगा।

  • पंजाबः आप उम्मीदवार के जाति को लेकर छिड़ा विवाद, इस नेता ने की चुनाव आयोग से शिकायत

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों को लेकर फरीदकोट से आप पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद छिड़ गया है। आजाद उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता का दावा है कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक अनमोल एससी जाति से नहीं बल्कि ओबीसी जाति से हैं और उन्होंने मोहाली में रहते हुए गलत एससी जाति का सर्टिफिकेट बनवा लिया है। निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव आयोग और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सहोता के अलावा शिअद ने भी आप उम्मीदवार के जाति प्रमाणपत्र को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

    बता दें कि फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता का दावा है कि मरासी जाति ओबीसी में आती है, जबकि डोम मरासी जाति एससी में आती है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक आप प्रत्याशी करमजीत सिंह अनमोल ने पढ़ाई के दौरान स्कूल में मरासी जाति लिखी है। उन्होंने मोहाली में रहते हुए डोम मरासी यानी एससी का अलग सर्टिफिकेट बनवाया है और इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनका मानना है कि आप उम्मीदवार ने एससी समुदाय के एक उम्मीदवार के अधिकारों का उल्लंघन किया है। ऐसे में उन्होंने सबूतों के साथ चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपी है, ताकि जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके।

    हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सहोता की ओर से फरीदकोट जिला चुनाव अधिकारी को एक शिकायत भी की गई थी, जिसमें उनकी शिकायत को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया गया था. अब देखने वाली बात यह है कि क्या सहोता द्वारा किए गए सबूत और दावे साबित हो पाएंगे। चुनाव आयोग ने AAP उम्मीदवार पर क्या फैसला लिया है। बताया जाता है कि आजाद प्रत्याशी सहोता के अलावा शिअद प्रत्याशी राजविंदर सिंह ने भी आप प्रत्याशी की जाति को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। ऐसे में मामला शांत होने की बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।

  • पंजाबः रंजिश के चलते व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः रंजिश के चलते व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हलका दीनानगर के कसबा टाली साहिब के पास पैली और जमीनी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की सूचना मिली है। जहां पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उस पर दूसरे पक्ष द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया गया, लेकिन उसके बावजूद उशकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते पीड़ित ने एसएसपी गुरदासपुर से न्याय की मांग की है।

    सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज करवा रहे राज सिंह पुत्र हरबंस सिंह गांव गलड़ी गुरदासपुर ने बताया कि उनका गुरुद्वारा टाली साहिब के पास दो कनाल का प्लॉट है और उनका पास में ही घर है। पीड़ित ने कहाकि हमारे साथ लगते गांव के कुछ लोगों की दीवार उनकी दीवार के साथ लगती है जिस कारण वह हमारे प्लाट में गंदा पानी और कूड़ा फेंकते है। पीड़ित ने कहा कि जब वह उस गंदे पानी को अपने प्लॉट में निकाल रहा था तो पीचे से आकर दूसरे पक्ष ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

    इस घटना के बाद आसपास के लोग उसे सिविल अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज किया गया। पीड़ित का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते वह एसएसपी गुरदासपुर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे है। वहीं डॉक्टर विशाल ने बताया कि हमारे पास एक लड़ाई-झगड़े में घायल एक मरीज आया है। जहां पीड़ित की एमएलआर काट कर पुलिस को दी गई है। वहीं पीड़ित का उनके द्वारा इलाज किया गया।