Blog

  • पूर्व ट्रेनी IAS ने छह और अफसरों की मुसीबत बढ़ाई, नौकरी भी…

    पूर्व ट्रेनी IAS ने छह और अफसरों की मुसीबत बढ़ाई, नौकरी भी…

    नई दिल्ली। पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर धांधली, फर्जीवाडें और जालसाजी जैसे गंभीर इल्जाम लगे थे, जिसके बाद UPSC ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करते हुए भविष्य में किसी भी एग्जाम देने पर भी बैन लगा दिया। पूजा खेडकर का केस सामने आने के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने छह दूसरे अफसरों के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच शुरू कर दी है। जिससे 6 अफसरों की मुसीबत बढ़ गई है, अगर जांच में इल्जाम सही साबित होते हैं, तो पूजा खेडकर के जैसे इन 6 अफसरों की भी अफसरी जा सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक जिन अफसरों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू की गई है, उनका नाम और उनके प्रमाण पत्र पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे थे। सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ प्रोबशनर्स और कुछ सेवारत अधिकारियों के विकलांगता प्रमाण पत्र अब जांच के दायरे में आ गए हैं। बता दें कि पूजा खेडकर पर फर्जीवाड़े के आरोप लगने के बाद यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यानी यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस की नियुक्ति रद्द कर दी है। यूपीएससी ने न सिर्फ उनकी उम्मीदवारी रद्द की, बल्कि आगे भी उसके किसी इम्तेहान या चयन में शामिल होने पर रोक लगा दी है।

    गौरतलब है कि 18 जुलाई को यूपीएससी ने पूजा खेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि उसने फर्जी तरीके से अपनी पहचान बदलकर यूपीएससी की परीक्षा में तय सीमा से अधिक बार कैसे हिस्सा लिया? उसे जवाब देने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया गया था, हालांकि पूजा ने 4 अगस्त तक का समय मांगा था, जिस पर यूपीएससी ने उसे 30 जुलाई तक का समय दिया था, ताकि वह अपना पक्ष रख सके, लेकिन इसके बावजूद पूजा ने अपना पक्ष नहीं रखा और यूपीएससी ने उसकी नियुक्ति रद्द कर दी।

  • मई महिने में हो गई थी इस्माइल हानिया की हत्या की प्लानिंग, जानें पूरा मामला

    मई महिने में हो गई थी इस्माइल हानिया की हत्या की प्लानिंग, जानें पूरा मामला

    जेरूसलम। फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की हत्या करने वाला विस्फोटक उपकरण इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा किराए पर लिए गए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) के एजेंटों द्वारा लगाया गया था। ब्रिटेन के समाचार पत्र ने आईआरजीसी में अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी। इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि हानिया की हत्या दो महीने पहले तेहरान के जिस गेस्टहाउस में वह रह रहा था, उसके कमरे में तस्करी कर लाए गए बम से की गई थी।

    समाचार पत्र ने कहा कि उत्तरी तेहरान में आईआरजीसी गेस्टहाउस के कमरों में कथित तौर पर तीन विस्फोटक उपकरण रखे गए थे। जहां दिवंगत नेता के रुकने की उम्मीद थी। अखबार ने कहा कि उपकरणों को 31 जुलाई की शुरुआत में विदेश से विस्फोट किया गया था। आईआरजीसी के एक अधिकारी ने आईआरजीसी उच्च पदस्थ अधिकारियों का हवाला देते हुए द टेलीग्राफ को बताया, “वे (ईरानी जांचकर्ता) अब निश्चित हैं कि मोसाद ने अंसार अल-महदी सुरक्षा इकाई से एजेंटों को काम पर रखा था… आगे की जांच करने पर, उन्हें दो अन्य कमरों में अतिरिक्त विस्फोटक उपकरण मिले।”

    2 ईरानी अधिकारियों ने अखबार को बताया कि हानिया की हत्या मूल रूप से मई में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के अंतिम संस्कार के दौरे के दौरान निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि इमारत के अंदर भीड़ और उच्च विफलता की संभावना के कारण ऑपरेशन सफल नहीं हुआ। आईआरजीसी के एक सूत्र ने द टेलीग्राफ को बताया कि हमास के राजनीतिक नेता की हत्या “ईरान के लिए अपमान और आईआरजीसी के लिए एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन” है, उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठन में आंतरिक जांच चल रही है।

  • Jalandhar: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, दखें Live

    Jalandhar: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, दखें Live

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ पर मस्त कालोनी में व्यक्ति से मारपीट होने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर अज्ञात हमलावारों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बच्ची घर के बाहर खड़ी थी, जिसे वह गलत निगाहों से देखते थे। विरोध करने पर हमलावारों ने घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की थी। इसी मामले को लेकर दूसरा पक्ष सामने आया है। आरोपों बारे पूछे जाने पर दूसरे पक्ष ने कहा कि इन्होंने फंसाने के लिये सभी झूठे आरोप लगा रहे हैं।

  • Punjab : व्यक्तियों ने घर के बाहर फेंका महिला का सामान, मौके पर पहुंची विधायक ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab : व्यक्तियों ने घर के बाहर फेंका महिला का सामान, मौके पर पहुंची विधायक ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के साउथ ढाबा हलके की ढिल्लो कॉलोनी में कुछ लोगों ने फिल्मी स्टाइल में घर का सामान बाहर फेंक दिया, जिसके बाद घर में अकेली महिला ने शोर मचाया और पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उस वक्त अपने कार्यालय जाते समय हलका विधायक राजिंदर पाल कौर छीना वहां से गुजर रही थी और घटना देखने पर वह वहां रुक गई।विधायक ने देखा कि कैसे एक परिवार को धमकाया जा रहा था और उनका सारा सामान फ्रिज टीवी कपड़े सहित सड़क पर फेंक दिया गया था। यह देख उन्होंने तुरंत थाने को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने को कहा। पीड़ित महिला ने कहा कि उन्होंने इस मकान का बयाना दे दिया गया था, जिसकी रकम करीब ढाई लाख रुपये है। इसके बाद जब लोन नहीं हुआ तो उन्होंने मकान मालिक से अपने पैसे वापस मांगे लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया।

    इसलिए आज मकान मालिक ने पहले दो महिलाओं को उनके घर भेजा, उसके बाद 20 से 25 लोग उनके घर आए और उन्होंने सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उन्होंने उन्हें रोका कि वे उनके पैसे वापस कर दें और किराया काट लें, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया और उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। जब इस मामले में उक्त प्रॉपर्टी डीलर से बात की गई जिस पर गंभीर आरोप लगे थे तो उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई, घर उनका है, लेकिन सारा सामान परिवार वालों ने खुद ही सड़क पर फेंक दिया है और उन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर हलका विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने कहा कि इलाके में किसी को भी इस तरह से तंग नहीं किया जाएगा। इस मामले में उन्होंने पुलिस आदेश जारी कर दिए गए है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट तैयार करके उचित कार्रवाई करेंगी।

  • स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए पहरा कड़ा कर दिया है। दिन-रात की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने निगरानी को और कड़ा करने के लिए इन क्षेत्रों में रात्रि निगरानी के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की है। उपायुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी करते हुए बताया कि खानपुर गांव में सहायक खनन निरीक्षक बलराम रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियूटी पर रहेंगे। उनके साथ 1 पुलिस कांस्टेबल भी डियूटी पर रहेगा। वहीं रोटेशन के आधार पर 1 खनन गार्ड वहां चौबीसों घ्ंाटे तैनात रहेगा। इसके अलावा फतेहपुर में सहायक खनन निरीक्षक सतनाम सिंह रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डियूटी देंगे। उनके साथ भी 1 पुलिस कांस्टेबल रहेगा। वहीं रोटेशन के आधार पर 1 खनन गार्ड चौबीसों घ्ंाटे वहां तैनात रहेगा। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी करने और साप्ताहिक कार्यवाही रिपोर्ट खनन अधिकारी, ऊना को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खनन अधिकारी अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे। जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में अवैध खनन से कड़ाई से निपटा जाएगा। इस पहल में स्थानीय समुदायों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
  • वीरेन्द्र कंवर ने पलाहटा में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

    वीरेन्द्र कंवर ने पलाहटा में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

    पर्यावरण का संरक्षण धरती मां के प्रति हमारा कर्तव्य : कंवर
    ऊना/सुशील पंडित : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में भाजपा द्वारा “एक पौधा मां के नाम” पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पलाहटा पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पीपल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे पंचायत वासियों द्वारा रोपित किये गए।
    इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धरती माँ हमारे जीवन को सरल बनाने हेतु हमें बहुत कुछ देती है और यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें मुफ्त में जीवनदायिनी हवा प्रदान करते हैं और बदले में इंसान केवल प्रकृति का दोहन करता है।
    पौधरोपण के इस कार्यक्रम में कंवर ने वहां उपस्थित लोगों को शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
    इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राम सिंह, राजिंदर ठाकुर, सचिव मनु बांका , प्रधान ग्राम पंचायत पलाहटा दीपांकर सिंह कंवर सहित पंचायत निवासी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
  • Jalandhar: घर में घुसकर हमलावारों ने की मारपीट और तोड़फोड़, देखें Live

    Jalandhar: घर में घुसकर हमलावारों ने की मारपीट और तोड़फोड़, देखें Live

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ पर मस्त कालोनी में व्यक्ति से मारपीट होने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर अज्ञात हमलावारों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बच्ची घर के बाहर खड़ी थी, जिसे वह गलत निगाहों से देखते थे। विरोध करने पर हमलावारों ने घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। वहीं गली में खड़े वाहनों को भी हमलावारों ने नुकसान पहुंचाया।


    पीड़ित परिवार ने कहाकि पहले भी इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद मामला खत्म हो गया था। वहीं आज फिर से हमलावार उनकी लड़की को छेड़ने लगे। जिसके बाद वह लड़की का भाई शिकायत देने के लिए थाने में गया। इस दौरान 2 युवक आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिसके बाद 25 से 30 युवक ओर आ गए और उन्होंने घर में काफी तोड़फोड़ की। वहीं लड़की के भाई का हाथ तोड़ दिया। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता देंकि जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच सरेआम देखने रोजाना मिल रहा है।

  • Punjab : कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab : कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, देखें वीडियो

    रोपड़। पंजाब के डीजीपी के निर्देशानुसार आज ऑपरेशन सील-7 के तहत जिला रूपनगर पुलिस ने रूपनगर जिले में कई स्थानों पर अंतरराज्यीय चेक प्वाइंट स्थापित किए गये हैं। इस संबंध में एस.एस.पी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जिला रूपनगर में अमन-शांति कायम रखने, आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन सील-7 के तहत अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सुबह 7 बजे नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

    इन नाकों पर 1 पुलिस कप्तान, 6 उप पुलिस कप्तान, 8 इंस्पेक्टर और करीब 105 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। इससे पहले भी जिले में 21 बार अलग-अलग तिथियों पर 1 बार ऑपरेशन “सील” और 2 बार ऑपरेशन “ईगल” और चेकिंग अभियान चलाया जा चुका है।

    भविष्य में भी जिला रूपनगर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग की जाती रहेगी। जिले में बुरे तत्वों व नशा तस्करों को जड़ से ख़त्म करने के लिए ये कदम उठाये जा रहे है। यदि कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: थाने से चंद दूरी पर दुकान से नगदी व सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar: थाने से चंद दूरी पर दुकान से नगदी व सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 3 से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिंह मोबाइल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर कर दुकान से नगदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर सिफ्ट कार में सवार होकर आए थे। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना अल सुबह 4ः12 बजे हुई है और 4ः50 बजे उन्हें सूचना मिली।

    इस दौरान चोर दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में घुसे और तिजौरी में पड़ी 9 हजार की नगदी, असेसरी व कैमरे डिवाआर चुरा ले फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि समय रहते पास ही स्थित बैंक के गार्ड ने देख लिया और वह मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते चोर फरार हो गए और बड़ी वारदात होने से बच गई। घटना बैंक के कैमरे में कार्ड रिकॉड हो गई। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं शहर मे लगातार हो रही चोरी और लूटपाट की वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी सवालों के घेरे में आ रही है।

    दरअसल, पुलिस चालान काटने में लगी हुई है और बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देने में व्यस्त है। हैरानी की बात यह है कि रोजाना हो रही वारदातों से बचने के लिए अब लोग खुद ही अलर्ट होने लगे है। जिसके चलते देर रात काम से घर साईकिल पर लौटने के दौरान कुछ कर्मी हाथों में लाठी लेकर निकलते है ताकि वह रास्ते में होने वाली लूट की वारदात के दौरान लुटेरों से खुद मुकाबला कर सकें।

  • Punjab : कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने तहसील का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab : कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने तहसील का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर कई लोगों ने बीडीपीओ ब्लॉक हर्षा छीना और तहसील राजासांसी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की थी। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल बीडीपीओ ब्लॉक हर्षा छीना और तहसील राजासांसी की जांच करने अधिकारियों समेत निरीक्षण करने पहुंचे।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अधिकारियों के कक्ष में जाकर वहां के काम के बारे में पूछा और कुछ अधिकारियों को चेतावनी भी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सख्त निर्देश के तहत आम जनता के काम काज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।