लुधियानाः
Blog
-

Jalandhar: Mehar Chand Polytechnic College को तुषार कपूर से मिला Best Polytechnic Award
कॉलेज को 70 साल पूरे, विद्यार्थी मना रहे धूमधाम से प्लैटिनम जुबली
जालंधर, ENS: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए एक बार फिर उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान कॉलेज के प्रिंसीपल जगरूप सिंह ने मुंबई में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से प्राप्त किया। इस पुरस्कार के लिए चयन एमिनेंट रिसर्च ब्रांड आइकन टीम की ओर से किया गया है।

मुंबई में एमिनेंट रिसर्च की ओर से आयोजित सेमिनार में प्रिंसीपल डाॅ. जगरूप सिंह ने कहा कि कॉलेज को यह पुरस्कार शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्लेसमेंट, अनुसंधान, पाठ्यचर्या और सह-पाठयक्रम क्षेत्रों में छात्रों की सराहनीय उपलब्धियों के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को 2022-23 के लिए निटर चंडीगढ़ से यह पुरस्कार पहले ही मिल चुका है। जो केंद्र सरकार का एक शोध संस्थान है।

कॉलेज को इस संगठन से पांच बार पुरस्कार मिल चुका है और मेहरचंद पॉलिटेक्निक उत्तर भारत का एकमात्र तकनीकी संस्थान है, जिसे इस बार एनआईटीआर चंडीगढ़ से पुरस्कार मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना को 70 साल हो गए हैं और इस साल प्लैटिनम जुबली कॉलेज के छात्र-छात्राएं धूमधाम से मना रहे हैं। कॉलेज के एक कार्यक्रम को एनबीए की ओर से तीन साल के लिए एक्रिडेशन (मान्यता) भी मिल चुकी है।
-

पंजाबः 21 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः शहर के गाधू किल्चा गांव में रहने वाले गुरलाल सिंह की नहर में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, हालांकि गुरलाल का शव मिल गया है, जानकारी के मुताबिक गुरलाल अपने गांव के कुछ लोगों के साथ नहर के किनारे धान की रोपाई करने आया और दोपहर में अपने साथियों से पेशाब करने के लिए कहकर नहर की पटरी पर चला गया। जिसके बाद नहर में उसका शव मिला।
उसके साथियों का कहना है कि उन्हें ट्रैक से कुछ आवाजें सुनाई दीं तो उन्होंने आकर देखा तो ट्रैक पर उसके कपड़े और चप्पलें पड़ी थीं, काफी खोजबीन करने के बाद गुरलाल का शव नहर में मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत उसे नहर में धक्का दिया है।
-

T-20 World Cup में USA ने रचा इतिहास, Pakistan हुआ बाहर
T-20 World Cup 2026 के लिए डॉयरेक्ट क्वालिफाई करना Pakistan के लिए हुआ मुश्किल
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में इस बार यूएसए की टीम पहली बार खेल रही है और अभी तक टीम ने कमाल का खेल दिखाया है। इस टूर्नामेंट में यूएसए ने पाकिस्तान जैसी टीम को भी धूल चटाई। अबल यूएसए सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। इसके साथ ही अमेरिका की टीम ने एक और इतिहास रच दिया है। यूएसए ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई। बाबर आजम की टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली। दरअसल, पाकिस्तान की टीम को दोहरा झटका लगा है। पहले तो वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा 2 साल बाद यानी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए उनका डॉयरेक्ट क्वालिफाई करना मुश्किल हो गया है। उन्हें इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए क्वालिफायर्स मैच जीतने होंगे। इस बार टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर कर रहे हैं।
वहीं यूएसए की टीम पहली बार विश्व कप खेल रही है। अपने पहले ही विश्व कप में टीम ने काफी इंप्रेस किया है। अभी तक इस टूर्नामेंट में यूएसए ने महज एक ही मैच हारा है। टीम इंडिया ने यूएसए को हराया था। अब यूएसए सुपर-8 में भी पहुंच चुकी है। टी20 विश्व कप 2026 का मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका का टिकट पक्का है। अब जो टीमें टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में पहुंचेगी वो सीधे अगले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लेगी। यानी यूएसए सुपर-8 में पहुंच चुकी है इसके साथ ही उसको टी20 विश्व कप 2026 का टिकट भी मिल चुका है।
-

Jalandhar: PUNBUS और PRTC वर्करों ने खोला मोर्चा
डिपू बंद करके प्रदर्शन करने का किया ऐलान
जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की स्टेट स्तरीय मीटिंग प्रधान रेशम सिंह गिल की अगुवाई में हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व यूनियन की इस साल 9 फरवरी को हुई बैठक में सरकार ने दो महीने के भीतर कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 15 मई को संघर्ष कमेटी की तरफ से एक बार फिर मैनेजमेंट के साथ गठन करने, मुलाजिमों की सेलरी बैठक करते हुए कमेटी का गठन किया गया। जिसको कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए पक्का करने के लिए पॉलिसी का गठन करने, मुलाजिमों की सैलरी बढ़ाने, वर्कर विरोधी कंडीशन को रद्द करने जैसे मुद्दों पर फैसला करना था।
गिल ने कहा कि सरकार की तरफ से जो कमेटी का गठन किया गया था बह भी टाल मटोल की नति अपना रही है। उन्होंने कहा कि हर बार चुनावों में सरकार रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने समेत कई तरह के वादों को पूरा करने का आश्वासन देती है, लेकिन उसे पूरा नहीं करती। सूबा सेक्रेटरी शमशेर सिंह व जॉइंट सेक्रेटरी जगतार सिंह ने कहा कि पनबस मैनेजमेंट की तरफ से कच्चे मुलाजिमों की सेलरी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ठेकेदार बकी तरफ से पिछला करोड़ों रुपए मुलाजिमों का ईपीएफ अभी तक जमा नहीं हुआ। वहीं मुलाजिमों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ठेकेदारी सिस्टम का कोई स्थाई हल नहीं निकाल रही है।
जिसका खामियाजा मुलाजिमों को भुगतना पड़ रहा है। यूनियन ने एलान करते हुए कहा कि सरकार की मुलाजिम विरोधी नीति को लेकर अगर सरकार ने 19 जून तक सेलरी नहीं रिलीज की तो डिपो बंद करते हुए रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मौत प्रधान इरकेश कुमार विक्की, जतौर सिंह, बलजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, देशी राम, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, रणधीर सिंह मौजूद रहे उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को गेट रैलियां पूरे पंजाब में की जाएं जाएंगी और 22 जुलाई को चक्का जाम करने के उपरांत 23 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान का घेराव किया जाएगा।
-

गर्मी का कहर जारी, पारा 46 के पार, जानें कब मिलेगी राहत
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। जिससे इन राज्यों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इन सभी राज्यों में शुक्रवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा था।
वहीं पंजाब में गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। पंजाब के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, और मालेरकोटला सहित अन्य कइ जिला शामिल हैं।
-

Walking backwards: रोजाना 10 मिनट उल्टा चलने से होगा ये कमाल
हेल्थ टिप्सः आपने वॉक करने के कई फायदे सुने होंगे, लेकिन बैकवर्ड वॉकिंग के लाभ जानकर हैरान रह जाएंगे। इन दिनों सीधे की बजाय उल्टा चलने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।इस वॉक से शरीर की वे मसल्स एक्टिव हो जाती हैं, जो आमतौर पर सबसे कम एक्टिव होती हैं। उल्टा चलने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और इसे जॉइंट्स के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके फायदे सभी को जान लेने चाहिए।
एक रिपोर्ट के मुताबिक हर दिन 10 से 20 मिनट तक बैकवर्ड वॉकिंग करने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को कमाल के फायदे मिल सकते हैं। रेट्रो वॉकिंग आपके शरीर के प्रति ब्रेन की अवेयरनेस को बढ़ाने में मददगार होती है और बॉडी बैलेंस को सुधारती है। इस तरह की वॉकिंग से आपकी नींद की समस्या दूर हो सकती है और आप बेहतर महसूस करने लगते हैं। कई रिसर्च में माना गया है कि बैकवर्ड वॉकिंग आपकी आंखों को हेल्दी रख सकती है और विजन को बेहतर बना सकती है।
वहीं, बैकवर्ड वॉकिंग से हमारे चलने की तकनीक में सुधार होता है और शरीर का संतुलन इंप्रूव होने लगता है। इस तरह की वॉक हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में लाभकारी मानी जाती है।
-
Jalandhar: NRI के घर से चोर 900Dollars, 100 Pounds और गहने लेकर हुए फरार
जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं गोराया में चोरों ने एनआरआई के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने एनआरआई के घर में से डॉलर, पाउंड व सोने के गहने लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोराया के अंतर्गत आते गांव कोटली में स्थित एक एनआरआई के घर से चोर 900 डॉलर, 100 पाउंड और सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी की शिकायत थाना गोराया की पुलिस को दे दी गई है।
मामले की जानकारी पीड़ित जगविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित काफी समय से खेतों में बने मकान में रह रहे हैं। वह रोज की तरह घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह जब उठे तो घर की दीवार टूटी हुई थी और कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब अंदर देखा तों पता चला कि अंदर से दो सोने की चेन, एक लॉकेट, एक सोने का कंगन, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक अंगूठी, 3 घड़ियां, 900 डॉलर और 100 पाउंड गायब थे। थाना गोराया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है।
-
Punjab: जीजा-साले में हुआ खूनी विवाद में महिला पर किया हमला, मौत
बहरामः गांव जसोमजारा में पैसे के लेन-देन को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद होने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह निवासी गांव दोसांझ खुर्द अपने जीजा रूप लाल को मिलने गांव जसोमजारा में मिलने आया था। राजिंदर सिंह के पैसों के लेनदेन के चलते जीजा के साथ विवाद हो गया और रूप लाल ने अपना पत्नी के भाई राजिंदर सिंह के सिर पर लकड़ी से वार कर घायल कर दिया। हमले के दौरान वह वहां से भाग गया और उसी दौरान राजिंदर सिंह की बहन सुनीता ने इलाज के लिए बंगा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया और रास्ते में राजिंदर सिंह की मौत हो गई।
-

Food Inflation: अब सब्जियों पर नजर रखेगी सरकार, भाव बढ़े तो देगी दखल
नई दिल्लीः देश में बढ़ती खाद्य महंगाई (Food Inflation) सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए अब सरकार आवश्यक वस्तुओं की सूची में 16 नए नाम शामिल करने पर विचार कर रही है। सरकार की योजना सब्जियों को भी निगरानी सूची में डालने की है। नजर रखने से इनके रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। साथ ही दाम ज्यादा बढ़ने पर सरकार रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप भी करती है।
जानकारों के मुताबिक सब्जियों की कीमतों में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव होता है। इसलिए मूल्य निगरानी वाली 16 नई संभावित वस्तुओं में सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल सरकार की निगरानी सूची में 22 वस्तुएं शामिल हैं। 16 और वस्तुओं को इसमें शामिल करने से इनकी संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी।
देशभर के 167 केंद्रों से इन वस्तुओं के थोक और खुदरा कीमतों को रोजाना एकत्रित किया जाता है और इनका विश्लेषण किया जाता है। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने पर सरकार हस्तक्षेप करके रेटों को नियंत्रित भी करती है। इन हस्तक्षेपों को मूल्य स्थिरीकरण कोष अथवा मूल्य समर्थन योजना जैसी स्कीमों के जरिए आगे बया जाता है।