जालंधर/हर्ष: जालंधर चुनाव जीतने पर कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कट्टारु चक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 14 महीनों में पंजाब के लिए जो लगातार काम किया गया है यह उसी का रिजल्ट है। आम आदमी पार्टी द्वारा 600 यूनिट बिजली के माफ किए गए, कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया गया और कई हजार युवाओं को नौकरियां दी गई। यह सब आम आदमी पार्टी के 14 महीने में किए हुए कामों का नतीजा है जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी आज जालंधर में विजई हुई है।
Blog
-

चोरी हुए फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, लॉन्च होगा नया पोर्टल
नई दिल्ली: अगर आपका भी फोन चोरी हो गया है कहीं पर गुम हो गया है तो आपके लिए राहत की खबर है। दरअसल, सरकार ने खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करने वाली वेबसाइट के दायरे का विस्तार करने के लिए तैयार है। sancharsaathi.gov.in नामक पोर्टल को रीवैम्प किया जा रहा है और विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के मौके पर 17 मई को इसे पेश किया जाएगा।
नया पोर्टल लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में भी मदद करेगा। दूरसंचार विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 मई, 2023 को संचारसाथी पोर्टल को लॉन्च करेंगे। अभी तक यह पोर्टल केवल दिल्ली और मुंबई सर्किलों कार्य कर रहा है, यह पोर्टल पूरे देश में भी उपलब्ध होगा। यह सभी दूरसंचार सर्किलों से जुड़े खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करेगा।
-

NCB और Navy की बड़ी कार्रवाई, 12,000 करोड़ की ड्रग्स बरामद
नई दिल्ली: NCB ने केरल तट के पास 2,500 किलोग्राम ‘उच्च गुणवत्ता’ वाले थामफेटामाइन जब्ती की, जिसकी कीमत लगभग 12,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी और इंडियन नेवी के जॉइंट ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, मेथामफेटामाइन को ‘डेथ क्रिसेंट’ से प्राप्त किया गया है और इसकी कीमत 12,000 करोड़ रुपये है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एजेंसी ने मादक पदार्थ ले जा रहे ‘मदर शिप’ को रोका है। हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग पर हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की समुद्री तस्करी से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को लेकर एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह ने जनवरी 2022 में ऑपरेशन समुद्रगुप्त शुरू किया।

भारतीय नौसेना के खुफिया विंग के साथ संयुक्त रूप से प्रयासों को जारी रखते हुए, मकरान तट से भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन ले जाने वाले ‘मदर शिप’ की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इनपुट पर कड़ी नजर रखी गई। इनपुट के आधार पर नौसेना द्वारा एक बड़े समुद्र में जाने वाले जहाज को रोका गया था। जहाज से संदिग्ध मेथामफेटामाइन के 134 बोरे बरामद किए गए और एक ईरानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है।
-

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कुटलैहड़ के बंगाणा में निकली रैली
ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में रैली ओर लडू बांटकर कांग्रेस ने खुशी मनाई। रविवार को कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो की अध्यक्षता में कुटलैहड़ के सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हॉउस बंगाणा से बंगाणा बाज़ार तक रैली निकाल कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे। बहीं बंगाणा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विधायक भुट्टो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले हिमाचल ओर फिर कर्नाटक में भाजपा ने खूब धनबल का प्रयोग किया और जनता को रिझाने के लिए अनेकों योजनाओं को अपने घोषणा पत्र में दिखाकर जनता का समर्थन पाने का प्रयास किया। लेकिन देबभूमि हिमाचल की तरह कर्नाटक की जनता ने भी भाजपा के सभी हथकंडों को उखाड़ कर उसे कांग्रेस पार्टी को अपना जनादेश ओर आशीर्वाद दिया है। जिस पार्टी ने देश की आज़ादी के लिए अपनी कुर्बानियां तक दे दी थी। भुट्टो ने कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ सकती, झूठ का एक दिन जरूर पर्दाफाश होता है।
6 माह पूर्व हिमाचल की जनता द्वारा इसकी शुरुआत कर दी गई है। भुट्टो ने कहा कि एक बर्ष बाद देश मे लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ओर उससे पहले राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि कई राज्यों में विस चुनाव होंगे। जनता कांग्रेस पार्टी को जनादेश देकर सत्ता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों से देश व प्रदेश की जनता उब चुकी है और भाजपा की करनी ओर कथनी के अंतर को भी जान चुकी है। इसलिए हर परिवार के सदस्य अब कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती ओर सत्ता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के 6 माह के कार्यकाल को जनता खूब सराहना कर रही है। और सूक्खू सरकार की लोकप्रियता का फायदा सीधा आने वाले लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा,व अजय शर्मा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर ठाकुर किशोरी हटली पंचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य व सैंकड़ो गणमान्य लोगों ने रैली में भाग लिया।
-

होशियारपुरः दुर्घटना में शहीद हुए सुबेदार बलबीर सिंह का किया अन्तिम संस्कार, देखें वीडियो
तलवाड़ा/सोनू थापरः ज़िला होशियारपुर के तलवाड़ा ब्लॉक के गांव घगवाल के नाइब सूबेदार बलबीर सिंह जो 13 बाहर रेजीमेंट सिक्म में तैनात थे जो के एक दुर्घटना ने अपनी ड्यूटी देते हुए शहीद हो गए थे, जिनका आज उनके पैतृक गांव घागवाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर विधायक कर्मबीर सिंह घुमान व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शहीद बलबीर सिंह के छोटे बेटे मोहित सिंह ने अपने पिता को मुख्य अग्नि दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने शाहिद बलबीर सिंह अमर रहे के जय घोष से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
वहीं शहीद की रेजीमेंट से आए सूबेदार बलविंदर सिंह ने बताया की नेब सूबेदार बलबीर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे, चेकिंग के दौरान बर्फ की सेलेडिंग होने के चलते 150 मीटर नीचे गिर गए थे। यहां उनको चोट लगने से वो शहीद हो गए। वहीं भारती सेना ने एक बहादुर सैनिक को खो दिया है।
-

अध्यापक भेजता था मल्टी टास्क वर्कर को अश्लील मैसेज, जानें मामला
धर्मपुरः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कला अध्यापक पर साथी महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। एक सरकारी मिडिल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
मिडिल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कला अध्यापक पिछले कुछ समय से उसे व्हट्सऐप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेज रहा था। इस बारे में उक्त महिला कर्मचारी ने कला अध्यापक को कई बार चेताया और ऐसा न करने की हिदायत भी दी। साथ ही स्कूल प्रमुख को भी लिखित में शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।
कला अध्यापक द्वारा मल्टी टास्क वर्कर के साथ इस तरह की हरकत की यह बात सारे शहर में आग की तरह फैल गई है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर यह अध्यापक इस प्रकार की अश्लील प्रवृति का है तो फिर स्कूल में बच्चों को क्या पढ़ाता होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी एसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं, जिससे शिक्षकों की साख पर बट्टा लगता है।
-

स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने आम का जूस डालकर बना दिया मैंगो ऑमलेट, वीडियो वायरल
स्ट्रीट फूड वेंडर्स के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार उनके द्वारा बनाए हुए खाने लोगों को पसंद आते हैं। तो कई बार लोग नाराज भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर अजीबोगरीब डिश बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस डिश का नाम दो मैंगो ऑमलेट बताया जा रहा है।
View this post on Instagramदरअसल, हाल ही में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले वह शख्स एक बड़े से तवे में गर्म तेल डालता है और फिर उसके बाद अंडे को डालता है। यहां तक वह डिश को वैसे ही बनाता है, जैसे आमलेट बनाया जाता है। आखिर में वह शख्स इसमें मैंगो जूस के नाम वाली कोल्ड ड्रिंक माजा को डाल देता है।
आखिर में वह इस डिश को ऑमलेट की तरह फ्राई करके इसे परोस देता है। आखिर में इसको परोसते समय इस मिश्रण को तले हुए अंडे के ऊपर डाल देता है। और वीडियो यहीं पर समाप्त हो जाता है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि इस फूड वेंडर की दुकान डेस्क के बगल बनी हुई है। वहां तमाम लोग मौजूद भी दिख रहे हैं।
-

दफ्तरों में भी कर्मचारी पी सकेंगे शराब, सरकार ला रही नया प्लान
चंडीगढ़ : हरियाणा की सरकार प्रदेश में नई आबकारी नीति के साथ आ रही है। इसके तहत अब दफ्तरों में कर्मचारी शराब पी सकेंगे। ऑफिस में ही अब बार बनेगा। 12 जून से राज्य भर में स्थित बड़े कॉर्पोरेट कार्यालयों में कम मात्रा वाले अल्कोहल पेय जैसे बीयर, वाइन और पीने के लिए तैयार पेय पदार्थ परोसना संभव होगा।
9 मई को हरियाणा मंत्रिपरिषद ने 2023-24 आबकारी नीति लागू की है। इसमें कम से कम 5,000 कर्मचारियों वाले एक कॉर्पोरेट कार्यालय में बीयर, शराब और पीने के लिए तैयार पेय पदार्थों की अनुमति होगी। हरियाणा सरकार की नई शराब नीति के अनुसार, एक कॉर्पोरेट कार्यालय के परिसर में कम मात्रा वाले अल्कोहल पेय पदार्थों की खपत के लिए एक लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।
L-10F लाइसेंस कॉर्पोरेट कार्यालय के लिए दिया जाएगा, यदि कैंटीन या भोजनालय का न्यूनतम क्षेत्रफल 2,000 वर्ग फुट या इससे ज्यादा है। नीति के मुताबिक, “लाइसेंस देने की प्रक्रिया बार लाइसेंसों के लिए लागू होगी। एल-10एफ लाइसेंस एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर द्वारा निर्दिष्ट नियमों और शर्तों पर 10 लाख रुपये के वार्षिक निश्चित शुल्क के भुगतान पर दिया जाएगा।” इसके लिए लाइसेंस शुल्क के अलावा तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी भी देनी होगी।
-

क्या आपने भी कहा, Happy Mother’s Day Mumma
मदर्स डे एक खास दिन है जो माताओं के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन माताओं के लिए एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन विशेष रूप से हम सभी अपनी माँ के प्रति अपना प्रेम और आभार व्यक्त करते हैं।
विश्व भर में मदर्स डे आज पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। स्कूलों में भी इस खास दिन को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्रों ने अपनी माताओं के लिए विशेष ग्रीटिंग कार्ड्स, उपहार भी तैयार किए हैं। इस तरह न केवल माताओं को प्यार और सम्मान मिलता है बल्कि बच्चों को भी माँ की अहमियत को समझने में मदद मिलती है। इस मदर्स डे पर, हम सभी माताओं के प्रति अपना प्रेम और आभार व्यक्त करते हैं।
-

पंजाब : युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाला आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
अमृतसर: गोल्डन टेंपल के पास रंजिशन युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान तरनतारन निवासी लवकिरण सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड को पकड़ा था, जिसने पीड़ित की रेकी में मदद की थी। थाना डी-डिवीजन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने कहा कि बीते 26 अप्रैल को कुछ युवकों ने माहणा सिंह रोड स्थित गोपाल इन होटल के मालिक गौतम भट्टी को अगवा कर लिया था। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, लोगों ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। लेकिन आरोपी ने सरेआम बाजार में गोलियां चलाते हुए पीड़ित को अपने साथ ले गए।
दरअसल, घटना से कुछ दिन पहले ही पीड़ित का आरोपी लवकिरण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में आरोपी ने पहले पीड़ित गौतम को पहले अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने चुरा फरार हो गया था।
एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले एक युवक और एक लड़की को पकड़ा गया था। इनसे भी एक पिस्टल बरामद की गई। पकड़ी गई युवती मुख्य आरोपी लवकिरण सिंह की गर्लफ्रेंड है। वहीं अब पुलिस कार रिकवर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आरोपी को अगवा किया गया था।
