Blog

  • बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

    बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों से लिंगानुपात में हुई बढ़ौत्तरी – डीसी

    गरिमा व सम्बल योजना के तहत वितरित किए आर्थिक सहायता राशि के चैक

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय समारोह जिला कार्यक्रम अधिकारी के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। इस मौके पर राघव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना है। 

    राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2015 में बेटियों का लिंगानुपात कम होने के चलते जिला को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान में जोड़ा गया था। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया गया। वर्तमान में बेटियों का लिंगानुपात 938 पहुंच गया है। देश में लिंगानुपात में समान्ता लाने के लिए तथा बेटियों की सुरक्षा और कन्याभू्रण हत्या को रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया जा सके।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इसके लिए उन्होंने आंगनवाडी वर्कर, सुपरवाईज़र, हेल्पर व आईसीडीएस की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता और महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेटियां शिक्षा व खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता के साथ-साथ समाज का नाम रोशन कर रही हैं। समाज में बेहतर परिवर्तन के लिए सभी को बेटा-बेटी के भेदभाव को खत्म करना होगा। 

    इस अवसर पर गरिमा योजना और सम्बल योजना के तहत 4 लाख 57 हज़ार 571 रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए गए जिसमें अद्विती शर्मा, रूहानी ठाकुर व एकता को 21-21 हज़ार रूपये के चैक प्रदान किए। आदर्श नगर की दीक्षा को सम्बल योजना के अंतर्गत नर्सिंग करने के लिए 1.17 लाख रूपये तथा बैहली मोहल्ला से प्राची को जीएनएम के लिए 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए। मीनाक्षी को बैचलर ऑफ साईस (एंथ्रोपोलॉजी) में 36, 300 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मावां से कर्ण कुमार को सिविल इंजीनियरिंग के लिए 20, 017 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। पूजा रानी को बीए एलएलबी हेतू 33,300, तमन्ना को बीए करने के लिए 1,629, मानवी को बीसीए हेतू 6,825, नितिन को होटल मैंनेजमेंट के लिए 44,500 रूपये की आर्थिकी सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता को बेटियों के नाम 21-21 हज़ार रूपये की एफडीआर के चैक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने फूड कोर्ट चला रही महिला उद्यमी सपना देवी तथा ऑटो रिक्शा चलाने वाली वंदना राणा को भी सम्मानित किया। 

    इस मौके पर एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत जिला कार्यक्रम कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, सीडीपीओ गगरेट लक्ष्मण दास, सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान, डीसीपीओ कमलदीप सिंह सहित सम्मानित किए गए बच्चों के अभिभावक व अन्य उपस्थित रहे।

  • दर्दनाक हादसा, बंगाणा के ननांवी में सड़क हादसे में मां और 6 वर्षीय बेटे की मौत, एक घायल

    दर्दनाक हादसा, बंगाणा के ननांवी में सड़क हादसे में मां और 6 वर्षीय बेटे की मौत, एक घायल

    पंजाव के रहने वाला है परिवार,बाबा बालकनाथ से जा रहा था वापिस घर,

    बाइक स्किट होने से पेश आया हादसा, पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर की जांच शुरू 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा से 5 किमी की दूरी पर गांव ननांवी के तीखे मोड़ पर मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें बाइक स्किट होने पर बेटे और माँ की मौके पर ही मौत हो गई। और बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। बहीं थाना बंगाणा पुलिस एवं एसडीएम बंगाणा ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायज़ा लिया। ओर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊँना क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस थाना प्रभारी वंगाणा बाबू राम ने बताया कि करनैल सिंह पंजाब के जिला पटियाला तहसील राजपूरा डा संवू,गांव भपरौर जिला पटियाला (पंजाव) अपनी पत्नि सरवन कौर आयु 33 बर्ष ओर बेटा वंशप्रीत आयु 6 वर्ष के साथ बाबा बालक नाथ माथा टेककर घर बापिस जा रहा था। कि मंगलवार सुबह करीव 11 बजे ननावी के तीखे मोड़ पर उनकी बाइक स्किट हो गई। और बंगाणा की तरफ से जा रहे ट्रक की साइड से टकराने के बाद करनैल की पत्नि ओर वेटा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए। और बाइक चालक दूसरी तरफ गिरा। करनैल की पत्नि ओर बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। और करनैल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बंगाणा अस्पताल पहुंचाया है। बही बंगाणा प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर करनैल सिंह को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

    ज्ञात रहे उक्त तीखे मोड़ पर दस बर्षो में साठ से ज्यादा हादसे होकर दर्जनों लोग मौत का ग्रास बन चुके है। लेकिन अभी तक न तो मोड़ पर दोनों तरफ बेरिगेट्स लगाए गए है। और न ही उक्त तीखे मोड़ को कुछ सीधा करने का प्रयास किया है। बता दें कि ननांवी के इस तीखे मोड़ में एक तरफ उतराई है। और उस उतराई में तीखा मोड़ होने के कारण कभी गाड़ियां आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है। तो कभी दो पहिया बाहन स्किट हो जाते है। ओर जनता मौत का ग्रास बनते जा रहे है। लेकिन न तो सरकार ने ओर न ही लोक निर्माण विभाग ने इस ब्लैक स्पॉट के बारे में कुछ सोचा है। हालांकि ग्रामीणों ने कई बार लोकनिवि को उक्त तीखे मोड़ को सीधा करने के ज्ञापन भी दिए है। लेकिन फिर भी आज तक कोई कार्यवाई अमल में नही  लाई गई है। 

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने प्रशासन को दिए आदेश,उक्त मोड़ पर करें पुख्ता प्रबंध

    कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जैसे ही ननांवी में दर्दनाक घटना हुई। वैसे ही प्रशासन को उक्त घटना स्थल पर जाने के आदेश दिए। और उक्त मोड़ पर हुई दुर्घटना में पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद देने के लिए कहा। भुट्टो ने एसडीएम बंगाणा को आदेश दिए कि उक्त मोड़ पर सुविधाजनक पुख्ता प्रवन्ध करें। और मोड़ के दोनों तरफ वेरिगेट्स लगाएं। जिससे उक्त जगह पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। भुट्टो ने कहा कि सुपर हाईवे सड़क पर समूर से लेकर लाठियानी तक कई चिह्नित मोड़ है। जहाँ पर लोकनिवि को आदेश दिए जाएंगे। कि उक्त ब्लैक स्पॉट्स को ठीक किया जाए। 

    उक्त मोड़ के दोनों तरह लगेंगे बेरिगेट्स, पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक सहायता:एसडीएम बंगाणा

    उपमण्डल बंगाणा के उपमंडलाधिकारी नागरिक योगराज धीमान ने घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कहा कि लोनिवि को आदेश दिए गए है। कि उक्त मोड़ के दोनों तरफ वेरिगेट्स लगाए जाएं। ताकि गाडियो की रफ्तार कम हो। और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। 

  • टकोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस मनाया 

    टकोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस मनाया 

    ऊना/सुशील पंडित : ग्राम पंचायत टकोली में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस मनाया। जिसमें टकोली उपप्रधान पंकज रनौत ने शिरकत कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  कहा की आज के समय में बेटी बेटों से कम नहीं है ।  आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा नहीं मनवाया हो इसलिए अब हम सभी को इस मौके पर यह संकल्प लेना चाहिए की बेटी के जन्म पर बेटों की तरह ही उसका पालन पोषण कर उसे एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए । इस मौके पर वार्ड पंच सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी, मंजू देवी, बंदना, सविता, रेखा देवी उपस्थित रहे।
  • आयुष्मान योजना के कार्ड के नाम पर फर्जीवाड़ा , जांच में 69 कार्ड निकले फर्जी 

    आयुष्मान योजना के कार्ड के नाम पर फर्जीवाड़ा , जांच में 69 कार्ड निकले फर्जी 

    ऊना /सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस सबंध में थाना विजिलेंस ऊना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विजीलेंस ऊना में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने एक निजी अस्पताल के प्रबंधक पर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर धोखा देने के आरोप लगाए। विजिलेंस जांच के दौरान निजी अस्पताल व संबंधित विभाग से योजना के संबंध में जरूरी रिकॉर्ड प्राप्त किया गया, जिसमें 69 व्यक्तियों के कार्ड फर्जी पाए गए। इन कार्डों में से 45 कार्ड आरोग्य मित्र की ओर से बनाए गए थे। बाकि 24 कार्ड अलग-अलग आईडी से बनाए गए।

    जब इन कार्ड धारकों में से कुछ को जांच में शामिल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में पीएमजेएवाई कार्डधारक हैं। इसके बावजूद भी आरोपी की ओर से उनसे बिना रसीद दिए अवैध तरीके से 2,000 से 2,500 रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने आपराधिक मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है। गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के लगभग पांच लाख पात्र परिवार (लगभग 22 लाख लोग) शामिल किए गए हैं।

  • पंजाबः सरकार ने 5 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, देखे लिस्ट

    पंजाबः सरकार ने 5 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, देखे लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों की प्रमोशन की जा रही है। इसी के तहत आज सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोट किया है। जारी किए गए आदेशों में आईपीएस नवीन सिंगला, आईपीएस स्वप्न शर्मा, आईपीएस कुलदीप सिंह, आईपीएस अजय मलोजा और राजेश कुमार कौशल का नाम शामिल है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना  में गणतंत्र दिवस मनाया गया, जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी शिक्षक तीन रंगों की पोशाक में दिखे और उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में अवगत करवाया और इसका महत्व समझाया। किंडरगार्टन के सभी बच्चों ने तिरंगा फहराया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंजली मैडम ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय दिवस मनाने से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों ,अध्यापकों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

  • जालंधरः शराब के शौकीनों के लिए जरूरी ख़बर, Excise Department ने जारी किया यह App

    जालंधरः शराब के शौकीनों के लिए जरूरी ख़बर, Excise Department ने जारी किया यह App

    जालंधर/वरुणः शराब के शौकीनों के लिए अहम ख़बर सामने आई है। दरअसल, पंजाब सरकार के द्वारा एक्साइज और क्यू आर लेबल सिटीजन एप्प जारी की गई है। इस एप्प की सहायता से ग्राहक बोतल पर लगे क्यू आर कोड को स्कैन करके बोतल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जैसे कि लेबल कोड निर्माता की जानकारी, ब्रांड की जानकारी आदि इस कोड के जरिए मिल सकेंगी।

    जालंधर आबकारी विभाग के ईओ हरजोत सिंह बेदी, ईओ जसप्रीत सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर रमन भगत और राम मूर्ति ने बताया कि यह एप्प आईओएस और एंड्रायड मोबाइल पर उपलब्ध है। जोकि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्प की ज्यादा से ज्यादा विज्ञापन करके आम लोगों को इस एप्प के द्वारा जागरूक करवाया जा रहा है। 

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 3 पंजाबी युवकों की मौत, 1 घायल

    दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 3 पंजाबी युवकों की मौत, 1 घायल

    शिमला: राजधानी शिमला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। बीते रविवार को शिमला शहर में एक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं, अब ताजा मामले में शोघी -मेहली बाईपास पर एक गाड़ी खाई में गिर गई, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    खाई में गिरी पंजाब नंबर की गाड़ी

    शिमला के शोघी -मेहली बाईपास पर एक पंजाब नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पंजाब के रहने वाले मृतक 

    मृतकों की पहचान कृष्ण पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। वहीं ,घायल की पहचान लखन पुत्र बालक नंगल का रहने वाला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात 9 बजे हुआ। पुलिस को दिए बयान में घायल लखन ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है।

    सोलन की ओ जार रहे थे व्यक्ति, उसी दौरान हुआ हादसा

    घायल ने पुलिस को बताया कि सोमवार को जब सोलन की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान शोघी -मेहली बाईपास पर बनोग गांव में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। वहीं,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी रमेश ने मामले की पुस्टि की है। बता दें कि कल ही मंडी जिले के सराज में भी एक गाड़ी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए थे।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े इस इलाके में महिला का कत्ल

    जालंधरः दिन-दिहाड़े इस इलाके में महिला का कत्ल

    जालंधर, वरुण/हर्ष: बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित समीप कच्चे कोट में महिला के मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर क़त्ल कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान 49 वर्षीय कमलजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक कमलजीत के गर्दन पर आरोपियों ने दो बार वार किया था। इस दौरान आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे सतबीर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले आरोपियों ने 1.26 बजे गली में दाखिल होकर घर की रेकी की। इस दौरान दोबारा 1.41 बजे फिर आरोपी फिर दोबारा आए और 50 सैकेंड तक आरोपी अंदर रहे लेकिन दोबारा बाहर आए। जब तक आरोपियों के बारे में घर पर काम करने वाली महिला ने छत पर जाकर शोर मचाने की कोशिश की, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस वारदात को लेकर कुछ शकी व्यक्तियों को राउंडअप भी कर लिया है।

  • धमकी मिलने पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

    धमकी मिलने पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

    छतरपुर: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जान से मारने की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि वे सनातन धर्म को मानने वाले हैं। सनातन धर्म के अनुयायी ऐसी धमकियों से नहीं डरते हैं।  चमत्कारों को लेकर उठे विवाद के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी ऊर्जा दूसरों को नष्ट करने में लगाता है, वह नष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का विलय बहुत जल्दी भारत में हो जाना चाहिए, उसके पास यही रास्ता बचा है।

    जानें पुरा मामला

    बागेश्वर धाम को लेकर उठे विवादों के बाद छतरपुर लौटे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फोन कॉल पर मिली जान से मारने की धमकी पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में जब-जब भी सनातन धर्म की बात आई है, तो इसके खिलाफ आवाज उठी है। लेकिन इससे डरना नहीं है। हमें अपने ईष्ट बागेश्वर हनुमानजी पर भरोसा है।बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते हमें मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार पर भरोसा है।  यह सब चलता रहता है।

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, ‘हम सभी सनातनी साथ हों तो भारत हिन्दू राष्ट्र हो जाए, इसमें बुराई क्या है। इतने इस्लामिक देश हैं, क्रिश्चियन देश हैं, तो क्या हिन्दुओं के लिए एक हिन्दू राष्ट्र नहीं होना चाहिए। क्या यह मांग करना नाजायज है।’